Blog

  • पंजाब : धुंध के कारण 3 गाड़ियों की हुई टक्कर, 1 की मौत, एक घायल

    फिरोजपुर : धुंध के कारण 2 हादसों में 3 वाहन टकराने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक को भी गंभीर चोटें आई। वहीं दूसरे हादसे में एक तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगडऩे से सफेदे के पेड़ से टकरा गई, एक हादसा फरीदकोट रोड स्थित चुंगी नंबर आठ के पास तो दूसरा हादसा सरहदी गांव हबीब वाला से वाहगे वाला गांव को जाने वाली रोड़ पर हुआ।

    जहां तेज रफ्तार कार सफेदे के पेड़ से टकरा गई और इस कारण कार चालक का जानी नुकसान तो नही हुआ, लेकिन उसे चोटें आई हैं। कार चालक गांव पीरू वाला का बताया जा रहा है। चुंगी नंबर 8 के पास हुए हादसे में धुंध के बीच तेज रफ्तार कार व मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। 

    इसमें बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि कार चालक भी घायल हुआ है, टक्कर के चलते कार झाड़ियों में घुस गई और बाइक चालक युवक भी दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को हादसे की सूचना दी जा चुकी है, मृतक की पहचान नही हो पाई है।

  • पंजाबः इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, देखें लिस्ट

    पंजाबः इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे WTI क्रूड गिरकर 73.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके साथ ही ब्रेंट क्रूड भी मामूली गिरावट के साथ 78.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। भारत में हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन की कीमतें संशोधित की जाती हैं। गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 56 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 28 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मध्य प्रदेश, गोवा और उड़ीसा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 60 पैसे और डीजल 59 पैसे सस्ता हो गया है। बिहार में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे और डीजल की कीमत में 13 पैसे की कमी आई है। महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

  • जालंधर : ट्रासपोर्टर मर्डर मामले में 12 साल बाद आरोपी की हुई गिरफ्तारी, जाने पूरा मामला

     जालंधर, ENS: उत्तराखंड पुलिस ने रेड कर 2012 में ट्रांसपोर्टर संजीव के मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी फिलहाल जालंधर देहात में बिलगा के गांव नागरा में अपना भेष बदलकर रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार साल 2012 में आरोपी अजय ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर संजीव की हत्या करके शव मसूरी रोड, पुरकुल के पास फेंका था। इसके साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। अजय फरार चल रहा था। उतराखंड पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार-रविवार रात को ट्रैप लगाकर अजय को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अजय की प्राथमिक पूछताछ में माना कि उसके जानकार कुलविंदर के संजीव की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। दोनों के प्यार में संजीव रोड़ा बना हुआ था। जिसके चलते उसकी हत्या की साजिश रची गई। मार्च माह 2012 में संजीव और कुलविंदर अपने चार साथियों के साथ इनोवा गाड़ी में सवार होकर देहरादून घूमने चले गए। जहां उसी हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

    मिली जानकारी के अनुसार पहले पुलिस रेड करने के लिए बिलगा पहुंची। जहां से आरोपी का पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस टीम रेड करने के लिए सुभाष नगर पहुंची। जहां से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जब पुलिस देहरादून ला रही थी तो वहां पर पुलिस टीम पर गांव वासियों ने पथराव भी किया। मगर किसी तरह वहां पर स्थिति का कंट्रोल किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी जालंधर में हुलिया बदल कर रह रहा था। आरोपी दाढ़ी और सिर के बाद बढ़ाए हुए थे। अजय के आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड के जिला देहरादून में थाना राजपुरा में आईपीसी की धारा 302, 201, 396, 412, 420, 471 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार 2012 साल पहले मारे गए ट्रांसपोर्टर संजीव की पत्नी के साथ हत्या में शामिल कुलविंदर के अवैध संबंध थे। इसी के चलते ट्रांसपोर्टर की हत्या भी की गई।

    पुलिस कुलविंदर और उसकी पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कुलविंदर संजीव को रास्ते से हटाना चाहता था। इसलिए वह संजीव को लेकर उसकी इनोवा कार से देहरादून आया। इसमें कुलविंदर के चार साथी भी शामिल थे। पांचों ने संजीव की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया और उसकी इनोवा कार लूट कर फरार हो गए थे। एसएसपी अजय सिंह द्वारा जारी किए गए एक बयान में उन्होंने बताया कि मार्च 2012 में राजपुर क्षेत्र स्थित पुरकुल मार्ग पर अज्ञात शव मिला था। जांच में पता चला कि उक्त शव जालंधर के मकसूदा के रहने वाले संजीव का है और वह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। शव पर काफी घाव होने के चलते पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद एका एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तारियां और परतें खुलती गई।

  • जालंधरः दपंति ने गर्भवती महिला पर किया हमला

    जालंधर,ENS: नूरपुर के ढ़िल्लों कॉलोनी से इंसानियत शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां नशा तस्कर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर गर्भवती महिला पर हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान नरिंदर कौर के रूप में हुई है। नरिंदर कौर ने बताया कि उसके पति कुछ दिन पहले ही विदेश गए है। ऐसे में बीते दिन अपने जीजा के पास नूरपूर में मौजूद थी। पीड़ित ने अनुसार नशा तस्कर अपनी पत्नी मनप्रीत के साथ उनके घर पर आ धमका। पीड़ित महिला ने मनप्रीत को ब्याज दिया, मगर वह उससे संतुष्ट नहीं थी। उसने कहा कि वह आज सारे पैसे लेकर जाएगे। पीड़ित महिला ने जब थोड़ा समय मांगा तो इतने में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

    नरेंद्र कौर ने बताया कि मनप्रीत उसकी पुरानी जानकार थी। उससे उन्होंने कुछ माह पहले थोड़े पैसे उधार लिए थे। पहले ब्याज को लेकर कोई बात नहीं हुई थी। मगर फिर उसने ब्याज लेना शुरू कर दिया। पीड़ित महिला मूल से ज्यादा अब तक ब्याज दे चुकी थी। मगर रविवार को वह सारे पैसे लेने के लिए आ गई। पैसे नहीं दिए तो पीड़ित महिला के साथ मारपीट की और फिर घर का सामान तक आरोपी अपने साथ ले गए। पीड़ित का कहना है कि हमलावारों ने उसके पेट में लात मारी, जिससे वह देर रात तक काफी तकलीफ में थी। मामले पीड़ित महिला द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल से देर रात MLR दर्ज करवाई गई। जिसके बाद मामले की शिकायत थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस ने परगट सिंह सहित इन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां, देखें लिस्ट

    जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को देखते आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पंजाब में 13 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कोआर्डीनेटरों की नियुक्ति की है, जिन नेताओं को यह अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनमें इंद्रबीर सिंह बुलारिया, सुखपाल सिंह भुल्लर, परगट सिंह, सुखबिंद्र सिंह सरकारिया, अश्विनी शर्मा, पवन आदिया, राज कुमार चब्बेवाल, हरिंद्र पाल सिंह हैरी मान, कृष्ण कुमार अग्रवाल, सुखविंद्र सिंह डैनी, हरदयाल सिंह कंबोज, रणदीप सिंह नाभा व गुरकीरत सिंह का नाम शामिल है। देखें लिस्ट:-

  • पंजाब : स्ट्रीट डॉग के साथ बर्बरता का मामला आया सामने, देखें वीडियो

     लुधियाना : एक व्यक्ति की कुत्ते के साथ बर्बरता की वीडियो सामने आई है। उसने पहले स्ट्रीट डॉग को डंडों से मारा और बाद में उसकी छाती में नुकीला बरछा घोंप दिया। इलाके के लोगों ने कुत्ते को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन उक्त व्यक्ति ने किसी की एक न सुनी।

    करीब 5 मिनट तक व्यक्ति ने कुत्ते की छाती में बरछा घुसाए रखा। व्यक्ति कुत्ते पर इसलिए गुस्सा था कि कुत्ते ने उसकी कार का कवर फाड़ दिया था। व्यक्ति ने उसे गलियों में दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां और बरछों से मारा।

    कुत्ते की हालत गंभीर देख इलाका निवासियों ने हैल्प फॉर ऐनिमल संस्था के प्रधान मनी और अंकित को सूचित किया। मौके पर पहुंचे NGO के सदस्यों ने कुत्ते की हालत गंभीर देख उसे वेटरनरी अस्पताल दाखिल करवाया। हमले से कुत्ते के फेफड़े तक क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

    बर्बरता की सीमा लांघी
    हैल्प फार ऐनिमल के प्रधान मनी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रतापुरा इलाके में दशमेश कालोनी में एक व्यक्ति ने कुत्ते को बुरी तरह से घायल किया है। इलाके में हरभजन सिंह नाम का व्यक्ति रहता है, जिसने कुत्ते पर बरछे से हमला किया है। इलाके के लोगों ने उसे बताया कि करीब 5 मिनट तक बरछा कुत्ते की छाती में घोंपा गया।

    मनी मुताबिक थाना PAU में उन्होंने शिकायत दी है, लेकिन पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। करीब 4 घंटे तक वह कुत्ते को इंसाफ दिलवाने के लिए थाने के बाहर खड़े रहे। किसी सीनियर अधिकारी ने उनका फोन तक नहीं उठाया।

    उधर, इस मामले में थाना PAU के SHO राजिंद्र सिंह ने कहा कि मामला सीनियर अधिकारियों के ध्यान में है। जिस व्यक्ति ने कुत्ते पर हमला किया, वही अब कुत्ते की संभाल कर रहा है। बाकी मामले की जांच के बाद बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी

  • पंजाबः मंत्रियों को भी मिलेंगी नई लग्जरी गाड़ियां

    मोहालीः पंजाब सरकार अपने 10 मंत्रियों को पहली बार एक-एक करीब 3 करोड़ रुपए से खरीदी इनोवा क्रिस्टा और बोलेरो टॉप मॉडल लग्जरी गाड़ी दी हैं। खरीद प्रक्रिया केंद्र सरकार के जैम पोर्टल से की गई। हालांकि विपक्षी दल इस पर सवाल उठा रहे हैं। सरकार का तर्क है कि मंत्रियों के पास पुरानी गाड़ियां हैं। वह कहीं भी जवाब दे देती थी। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक 10 गाड़ियां कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह इटीओ, लाल चंद कटारूचक्क, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रह्म शंकर जिंपा, चेतन सिंह जौड़ माजरा, डॉ. बलबीर सिंह, बलकार सिंह, कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड़ियां व गुरमीत सिंह मीत हेयर को अलॉट की गई है।

    मंत्री को स्टाफ कार के रूप में इनोवा क्रिस्टा व सिक्योरिटी स्टाफ के लिए बोलेरो दी गई है। यह गाड़ियां कुछ मंत्रियों को डिलीवर कर दी गई, जबकि कुछ को पहुंचाने का काम आखिरी चरण में है। पता चला है कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा व कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर को पहले ही फॉर्च्यूनर कार दी गई थी। जबकि मंत्री हरजोत सिंह बैंस और अनमोल गगन मान अपनी निजी कार का प्रयोग करते हैं। एक मंत्री ने बताया कि पुरानी गाड़ियां 4 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी हैं। ऐसे में अक्सर उनमें खराबी आती रहती है।

    कांग्रेस सरकार ने आखिरी बार जुलाई 2021 में 21 इनोवा खरीदी थी। यह विधायकों व सांसदों को अलॉट की गई थी। उस समय कांग्रेसी मंत्रियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ जब मोर्चा खोला था तो उस समय यह गाड़ियां कैप्टन गुट के विधायकों को अलॉट की हुई थी। इन पर उस समय करीब 4.25 करोड़ की लागत आई थी। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने जुलाई 2020 में 17 नई गाड़ियां थी। बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ मंत्रियों की पुरानी गाड़ियों को कंडम घोषित नहीं किया जा रहा है। बल्कि उनका प्रयोग विभागीय अफसर करेंगे। पता चला है कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने पुरानी गाड़ियां पंजाब रोडवेज के जनरल मैनेजर व ट्रांसपोर्ट विभाग के जिलों में स्थित ट्रांसपोर्ट अफसरों को अलॉट की हैं। इनमें इनोवा व जिप्सियां है। इनकी समय अवधि 9 से 13 साल है।

  • अज्ञात बंदूकधारियों ने किया हमला, 4 की मौ’त

    नई दिल्ली : पाकिस्तान में लगातार हमले की खबरें सामने आती रही हैं। एक बार फिर पाकिस्तान के अशांत खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर जबरदस्त हमला किया है। इस तांडवकारी गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने यह जानकारी दी। गोलीबारी करने के बाद हमलावर मौके पर फरार हो गए। मरने वालों में पाकिस्तान के 2 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। इस घटना से पाकिस्तान में खलबली मच गई है। हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

    जानकारी के अनुसार जिला पुलिस अधिकारी मोहम्मद इमरान ने कहा कि हमलावर स्वचालित हथियारों से लैस थे। अचानक हमलावरों ने पारचिनार से पेशावर जाने वाले रास्ते में 2 वाहनों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पाकिस्तान के पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना खुर्रम जिले के सद्दा बाजार के निकट हुई। इस हमले में मारे गये लोगों में दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

    हमलावरों की तलाश में पाकिस्तान पुलिस

    डीपीओ ने बताया कि पाकिस्तान पुलिस की ओर से हमलावरों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। किसी भी समूह या व्यक्ति ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन इस क्षेत्र में सुन्नी और शिया के बीच सांप्रदायिक झड़प की घटनाएं होती रहती हैं। पारचिनार जिला मुख्यालय अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक ने पुष्टि की कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • आज का राशिफल, 8 जनवरी 2024

    आज का राशिफल, 8 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। यह अत्यंत शुभ योग है। साथ ही आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन लकी रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग समाज में अच्छी छवि बनाने में सफल होंगे। सिविल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी कंपनी में होगा। मेहनत से किया गया काम अच्छा परिणाम देगा, इसलिए मेहनत से कार्य करने की जरुरत है। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा और उनके बिजनेस में बढ़ोतरी भी होगी। आपके बड़े बेटे का व्यापार ज्यादा तरक्की करेगा, जिससे आपको काफी ख़ुशी होगी।

      वृष राशि-

      आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ग्रौसरी का सामान खरीदने पर आपको अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। माता पिता अपने बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, बच्चे आज काफी खुश रहेंगे। वकील आज पुराने क्लाइंट के केस को साल्व करेंगे साथ ही नये क्लाइंट से भी मिलेंगे। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जिससे वह काफी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य संबंधी सस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी।

      मिथुन राशि-

      आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने मित्र के साथ मिलकर प्लान करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है। अपने गुस्से पर कण्ट्रोल रखे जिससे आपके सारे काम अच्छे से होंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

      कर्क राशि-

      आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में आप शामिल होंगे और वहां प्रोग्राम का आनन्द उठाएंगे। चेस खेल रहे लोगों की आज शानदार जीत होगी, अपने साथी खिलाडी से भी आप कुछ नया सीखेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में आज आपको सफलता मिलेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों का इंटरव्यू अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। छात्रों को परीक्षा के बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये बनाया गया प्लान सफल साबित होगा।

      सिंह राशि-

      आज आपका दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड प्रॉब्लम को साल्व करने के लिए एक अच्छी कंसल्टेंट टीम को रखेंगे, जिसकी मदद से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। आपका बातचीत करने का तरीका और व्यवहार अच्छा रहेगा जिससे आपको लोग पसंद करेंगे। अपने परिवार वालों के साथ मूवी देखने जायेंगे, और खूब मनोरंजन करेंगे। आज आपकी रूचि सामाजिक कार्यों में रहेगी, लोग आपकी सराहना करेंगे। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा।

      कन्या राशि-

      आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अपने स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए मैडिटेशन करें जिससे आपका मन एकाग्र रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी। अपने बिजनेस की जिम्मेदारी को किसी जिम्मेदार व्यक्ति को देंगे जिससे आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। बच्चो के साथ आप शॉपिंग मॉल घूमने जायेंगे, जिससे बच्चों को अच्छे खिलौने लेकर देंगे। आज ऑफिस में अपना वर्क अच्छे से पूरा करेंगे। बॉस आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। बिजनेस मीटिंग के लिए आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है।

      तुला राशि-

      आज आपका दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। किसी रिश्तेदार के आने से आपकी खुशी बढ़ जाएगी और बच्चे भी खुश होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। प्रिंटिंग का वर्क कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे। आज आप ऑनलाइन कोई नया बिजनेस शुरू करने का मन बनायेंगे।

      वृश्चिक राशि-

      आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। महिलाओ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने बच्चों के लिए नई-नई डिशेस बनाएगी। फैशन डिजाईनर का कोर्स कर रहे लोगों को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको सफल बनाएगा। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहने की जरुरत है। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा, इससे आपके कार्य समय रहते पूरा हो जायेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

      धनु राशि-

      आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पैसों से जुड़े लेन-देन को सावधानी के साथ करें। भाईयो से अपने लिए नया घर खरीदने के लिए सलाह लेंगे, जिससे वह लोग आपकी मदद करेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपना हर काम बहुत ही ईमानदारी से करेंगे। आपके घर वाले आपसे खुश होंगे, उनको कही घुमाने ले जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कार्य को पूरा करने में सफल होंगी।

      मकर राशि-

      आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। बाहर की तली भुनी चीजों को खाने से बचे, जिससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। सीनियर्स से आपको प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नया सीखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का जीवन काफी बिजी रहेगा क्योकि वह आज मैथ्स के टॉपिक को क्लियर करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे जिससे आपका मन खुश होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढे़गा।

      कुम्भ राशि-

      आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बड़े बुजुर्गो की सलाह आपके कार्यों को पूरा करने में सहायक सिद्ध होगी। लवमेट के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, रिश्तों में मधुरता आयेगी। कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी मेहनत करने पर आपको बड़े धन लाभ का अवसर मिलेगा। अपने दोस्तों के साथ विदेश ट्रिप प्लान करेंगे, जिसके लिए आप काफी उत्साहित रहेंगे।

      मीन राशि-

      आज आपका दिन एक बेहद खास पल लेकर आयेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आप आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे और डील अच्छे से फाइनल करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति को बड़ो से आशीर्वाद मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में मूवी देखने जायेंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए आज आप कोई नया प्लान बनायेंगे।

       

    • सरकार के खिलाफ High Court पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर

      चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। यह रास्ता उन्होंने आईपीएस अधिकारियों के रूप में पदोन्नति के लिए विचार किए गए लोगों की सूची में अपना नाम शामिल न करने के खिलाफ चुना है।

      शर्मा के अनुसार, राज्य सरकार 2021 की चयन सूची के लिए आईपीएस पद पर पदोन्नति के तहत राज्य पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के नामों पर विचार कर रही है। सूची में शामिल अधिकांश डीएसपी 2009 में राज्य पुलिस में शामिल हुए थे। इस तथ्य के बावजूद सूची में उन्हें शामिल नहीं किया गया कि जबकि वह 5 अक्तूबर 2007 सेवा में शामिल हुए थे और नियमों के अनुसार सभी 11 डीएसपी से पहले प्रोबेशन पूरी की थी।