Blog

  • बददी विश्वविद्यालय में डिजिटल युग के महत्व पर प्रकाश डाला

    ऐसी दुनिया में जो लगातार बदल रही है, डिजिटलीकरण एक अत्यंत आवश्यक सहारा रहा है

    हरीश खजूरिया ने छात्रों को डिजिटल नेटवर्क के लाभ बताए

    बोले-यह केवल उद्योग ही नहीं बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी मददगार

    बददी/ सचिन बंसल : बददी विश्वविद्यालय में गेस्ट स्पीकर हरीश खजूरिया ने डिजिटल युग में लोक प्रबंधन की बदलती भूमिका विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया। शर्मा जो कि हिमाचल प्रदेश के अग्रणी उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ के राज्य प्रवक्ता भी है ने इस उत्कृष्ट उपस्थिति में डिजिटलीकरण के महत्व को समझाया, जो आज के प्रतिस्पर्धी विश्व में संगठनों को विकसित करने में सहायक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल नेटवर्क का चयन करने के लाभों के बारे में टिप्स दिए, जो केवल उद्योग में ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तिगत जीवन में भी मददगार हो सकता है।

    उन्होंने विद्यार्थियों को आग्रह किया कि वे डिजिटल युग में अपने निर्देशक बनें और तकनीकी उत्पादकता, सहयोग, और संचार के अन्य माध्यमों का सही उपयोग करें। शर्मा के विशेष व्याख्यान के द्वारा बददी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में उच्चतम सफलता के लिए तैयार करने का एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। पिछले दशक में दुनिया में हुए महत्वपूर्ण बदलावों के साथ, विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के बाद, डिजिटलीकरण्  शब्द अधिक व्यापक हो गया है।

    इसने नए सिरे से परिभाषित किया है कि भर्ती से लेकर बाजार में जाने की रणनीतियों से लेकर ग्राहक अधिग्रहण और प्रतिधारण तक, हर क्षेत्र में व्यवसाय कैसे संचालित होते हैं। ऐसी दुनिया में जो लगातार बदल रही है, डिजिटलीकरण एक अत्यंत आवश्यक सहारा रहा है जिसने व्यवसायों को व्यवधान के बीच लचीलापन बनाने में मदद की है। इससे व्यवसायों को वास्तविक समय के आधार पर बेहतर ग्राहक अंतर्दृष्टि और प्रतिस्पर्धी ट्रैकिंग प्राप्त करने के लिए डेटा का उपयोग करने में मदद मिली है। यह देखते हुए कि आज के ग्राहक कितने डिजिटल-प्रेमी हैं, कंपनियों के लिए डिजिटल परिवर्तन यात्रा शुरू करना महत्वपूर्ण हो गया है, अगर ग्राहक के साथ तालमेल नहीं बिठाना है और सभी चैनलों और प्लेटफार्मों पर लगातार ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करना है।

    हरीश खजूरिया ने कहा कि डिजिटलीकरण शुरू करने के लिए मुख्य कारक आमतौर पर लागत से संबंधित होता है। कर्मचारियों को कहीं से भी काम करने में सक्षम बनाना है। डिजिटलीकरण किसी उद्यम के सभी पहलुओं में प्रक्रिया में सुधार लाता है। व्यावसायिक कार्य (जैसे मानव संसाधन, विपणन और संचालन), संपूर्ण व्यावसायिक पारिस्थितिकी तंत्र (हितधारकों और विक्रेताओं सहित), परिसंपत्ति प्रबंधन (ग्राहकों और उनके डेटा सहित), कार्य संस्कृति और डिजिटल आपूर्ति कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच की एक  श्रृंखला है।

  • सत्ती ने ऊना शहर के वार्ड चार व 11 में चलाया जनसंपर्क अभियान

    कांग्रेस सरकार ने विकास न करवाकर केवल चहेतों को पहुंचाया लाभ:सत्ती
    ऊना/ सुशील पंडित : कांग्रेस सरकार प्रदेश में विकास करवाने में बुरी तरह से फेल साबित हुई है। सरकार ने विकास को प्राथमिकता न देकर केवल मात्र अपने चहेतों को ही लाभ पहुंचाने का काम किया है। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना शहर के वार्ड नंबर 11 व चार में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चलाए जनसंपर्क अभियान के दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डेढ वर्ष में कानून व्यवस्था का बुरा हाल रहा। स्वां का खूब चीरहरण किया गया। राजनीतिक संरक्षण के चलते खनन माफिया दिन-रात स्वां नदी में मशीनरी के साथ अवैध खनन को अंजाम दे रहा है। प्रशासन भी सब कुछ देखते हुए आंखे मूंदे बैठा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने स्वयं तो कोई विकास कार्य नहीं करवाया, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार के समय खुले सैकड़ों सरकारी कार्यालयों को बंद करने का काम किया। इस सरकार सरकारी कार्यालयों को बंद करने के नाम से जाना जाएगा।

    उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के सपने दिखाने वाली कांग्रेस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई काम नहीं किया। प्रदेश में सत्ता पर काबिज होने के बाद से ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू केवल बजट न होने का ही राग अलापते रहे। लेकिन इनके मंत्री सैर सपटो में लगे रहे। उन्होंने कहा कि स्कूलों व स्वास्थ्य संस्थानों में कई पद रिक्त चल रहे है। कार्यालयों में रिक्त पदों को नहीं भरा गया। बल्कि कर्मचारियों को तबादलों के नाम पर प्रताडि़त किया गया। सत्ती ने कहा कि जनता अब कांग्रेस की असलियत जान चुकी है। आगामी लोकसभा व विधानसभा के उपचुनावों में कांग्रेस की बुरी फजीहत होने वाली है। 

    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को हर संभव मदद पहुंचाई है। केंद्र सरकार के मंत्रियों ने हिमाचल का दौरा किया और बजट मंजूर करवाया। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं द्वारा केंद्र सरकार पर मदद न देने के आरोप लगाना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव लडऩे से भाग रहे है। उन्हें पता है कि वह किस मुंह से जनता के दरबार में वोट मांगने जाएंगे। जनता के समक्ष वह क्या उपलब्धियां बताएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस ने लोगों से लुभावने वायदे किए थे, अब लोकसभा चुनावों से पहले भी इन्होंने लोगों को सब्जबाग दिखाएं। लेकिन अब जनता इनके झांसे में आने वाली नहीं है। जनता सब जान चुकी है। प्रदेश की जनता इन्हें आगामी चुनावों में सबक सिखाने के लिए तैयार है। सत्ती ने कहा कि देश में मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और प्रदेश में सभी चारों सीटें जीतेगी।
  • पुलिस ने गगरेट के अभयपुर से पकड़ी सोलर पोल, सोलर लाईटस व जीआई पोल

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला में लोकसभा चुनावों और दो विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता लागू है। नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी के दृष्टिगत गतदिवस बुधवार को उपमंडल गगरेट के तहत एक व्यक्ति ने सामग्री वितरण को लेकर शिकायत की। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए गगरेट पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभयपुर गांव के एक घर में दबिश दी। पुलिस ने दबिश के दौरान घर से 52 सौलर पैनल, 52 सौलर लाईटस व 81 जीआई पोल बरामद किए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बरामद की गई सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी है। यह जानकारी एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत में चुनावों को प्रभावित करने करने की आशंका थी। 
  • 20 अप्रैल तक जमा कराएं लायसेंसी हथियार

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने  जिले में लोकसभा चुनाव और 2 विधानसभा उपचुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भय मुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी शस्त्र धारकों को 20 अप्रैल तक अपने लायसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश दिए हैं.पहले इसके लिए 25 मार्च की डेड लाइन थी, जिसे अब 20 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। 

    उन्होंने सभी शस्त्रधारकों से 20 अप्रैल तक अपने हथियार एवं गोला बारूद नजदीकी पुलिस थानों या फिर अधिकृत  डीलर अथवा शस्त्र घर में जमा करवाने को कहा है। 

    उन्होंने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

    हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र,अर्धसैनिक बल,होमगार्ड,पुलिस कर्मी,राष्ट्रीयकृत- अधिसूचित वाणिज्यिक बैंकों के सुरक्षा गार्ड और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों पर लागू नहीं होंगे.इसके अलावा राष्ट्रीय राईफल एसोसिएशन के विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वालो सदस्यों को भी इन आदेशों से छूट रहेगी।
  • चुरूडू में ट्रेन की चपेट में आया 31 वर्षीय व्यक्ति, मौत

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल अम्व के अंतर्गत रेलवे स्टेशन चुरूडू में एक व्यक्ति जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी जान चली गई है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय पंकज कुमार, पुत्र राम पुकार निवासी डाकघर अप्पर परागपुर तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया व घटना के संदर्भ में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर चुरूडू पहुंचा। ट्रेन से उतरने के बाद वह नई दिल्ली से आ रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना में पंकज के सिर व पैर पर गहरी चोट लगी, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
  • ऊनाः सड़क पर लोगों ने 56000 रु चालान भरा

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने बुधवार को जिले के विभिन्न इलाकों में यातायात के नियम तोड़ने वाले 133 लोगों के चालान किए। इन वाहन चालकों में से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। इसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में 56 हजार रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से भी 4700 रूपए जुर्माना वसूला है। जबकि सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 8 लोगों से 600 रु जुर्माना वसूला गया है।
  • भटोली से एक और सट्टेबाज काबू

    ऊना/सुशील पंडित : भटोली के आस पास के इलाके में दड़ा सट्टाबाजों की गिनती बढ़ चुकी है। पिछले दो महीनों में कई दड़ा सट्टा कारोबारी वहां से पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने बुधवार को भटोली सरकारी स्कूल के पास बहडाला गांव के दविंदर कुमार पुत्र द्वारका दास की जब शक के आधार पर तालाशी ली तो उसके कब्जे से उन्हे दड़ा सट्टा पर्चियां और 1020 रु बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
  • बॉर्डर पर डटे किसानों के टैंट में लगी आग, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़: शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां किसानों के टैंट को अचानक आग लग गई,  जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में एक ट्रैक्टर भी चपेट में आ गया,  जिससे आग भड़क गई। वहीं आग को बुझाने के लिए किसानों ने पानी की बाल्टियां डाली। इस हादसे में कई टेंट जलकर राख हो गए है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

  • फ्लैट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    ग्रेटर नोएडा: जिले के सुपरटेक इकोविलेज 2 सोसायटी के एक बंद फ्लैट की बालकनी में आग लग गई। दमकल के पहुंचने से पहले फ्लैट का ताला तोड़कर रखरखाव प्रबंधन ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है की सबसे पहले फ्लैट के एसी में आग लगी थी। इसके बाद यह बाकी जगह फैल गई।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

  • Jio का खास ऑफरः 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान फ्री!

    नई दिल्लीः देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स को किफायती रिचार्ज प्लान देने के मामले में जानी जाती है। ये ही कारण है कि कंपनी के यूजर्स की संख्या बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को कड़ी टक्कर भी मिलती है। इन दोनों कंपनियों की टेंशन बढ़ाने के लिए जियो ने एक खास ऑफर पेश किया है जिसमें एक या दो दिन के लिए नहीं बल्कि दो महीने के लिए मुफ्त में रिचार्ज प्लान का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि, इस ऑफर का फायदा चुनिंदा जियो यूजर्स को ही मिल सकेगा। आइए जानते हैं कि जियो किन यूजर्स को 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान बिल्कुल फ्री दे रहा है?

    जियो का खास ऑफर

    रिलायंस जियो की ओर से 234 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इस प्लान को हाल ही में जियो भारत 4जी फोन यूजर्स के लिए पेश किया है। 999 रुपये की कीमत में आने वाला जियो भारत (JioBharat 4G Phone) अगर आपने भी खरीदा है तो इस प्लान का फायदा आप भी उठा सकते हैं, लेकिन 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने के फ्री प्लान की सुविधा का लाभ हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है।

    कैसे मिलेगा जियो का 2 महीने का प्लान फ्री?

    अगर आप भी 234 रुपये का रिचार्ज कर 2 महीने का प्लान फ्री चाहते हैं तो इसके लिए आपको जियो स्टोर से जियोभारत फोन को खरीदना होगा। साथ ही उसमें जियो की सिम का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में 234 रुपये का रिचार्ज करके आपको 2 महीने के लिए प्लान के फायदे फ्री में मिल सकेंगे। बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 1 अप्रैल के बाद खरीदे गए जियोभारत फोन यूजर्स के लिए है जिसे सिर्फ एक बार ही अपनाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

    Jio Rs 234 Plan Benefits

    जियोभारत फोन यूजर्स को 234 रुपये के रिचार्ज का फायदा दिया जाता है। बात करें प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की तो इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 0.5GB डेटा का फायदा मिलता है। ये प्लान 56 दिनों की वैधता के साथ आता है।

    Jio Rs 234 Plan Availability 

    जियो की ओर से 234 रुपये के रिचार्ज पर 2 महीने का प्लान फ्री दिया जा रहा है। हालांकि, ये ऑफर सिर्फ उन JioBharat 4G Phone यूजर्स के लिए है जिन्होंने 1 अप्रैल, 2024 को या उसके बाद फोन को खरीद कर यूज किया है। साथ ही जियो की नई सिम खरीदी है या अपने मौजूदा सिम को फोन में इस्तेमाल कर रहे हैं।