Blog

  • 38 लाख लूट के मामले में Police और बदमाश में हुई मुठभेड़

    38 लाख लूट के मामले में Police और बदमाश में हुई मुठभेड़

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार सुबह स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (SAG) से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए खरखौदा के अस्पताल में लाया गया। बदमाश की पहचान झज्जर के दीपक के तौर पर हुई है। पिछले दिनों कुंडली क्षेत्र में बैंक की कैश वैन से 38 लाख रुपए की लूट में ये शामिल रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

    जानकारी के अनुसार सोनीपत पुलिस की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट को पता चला था कि 38 लाख रुपए की लूट में झज्जर के गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी दीपक का हाथ है। इनपुट के बाद टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। इसी बीच दीपक टीम को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और आज सुबह खरखौदा में रोहणा से बरोणा रोड उसे घेर लिया। पुलिस की टीम एसएजी यूनिट ने प्रभारी अजय धनखड़ के नेतृत्व में मौजूद रही। आरोप है कि इसी बीच बदमाश ने पुलिस को निशाना लेकर गोली चला दी।

    पुलिस कर्मी इससे बच गए। इसके बाद पुलिस टीम ने भाग रहे दीपक पर गोली चलाई, जो कि उसके पांव में लगी। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया। उसे घायल अवस्था में खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। बता दें कि पिछले दिनों सोनीपत के कुंडली में एचडीएफसी बैंक की कैश वैन से 38 लाख रुपए की लूट हुई थी। झज्जर का दीपक भी लूट की इस बड़ी वारदात में शामिल था। पुलिस टीम तभी उसे उसके पीछे लगी थी। अजय धनखड़ ने बताया कि दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • Petrol Pump, Medical Store-Coaching Center बंद, मरीजों का इलाज नहीं करेंगे Doctor, जानें मामला

    Petrol Pump, Medical Store-Coaching Center बंद, मरीजों का इलाज नहीं करेंगे Doctor, जानें मामला

    हिसारः हरियाणा के हिसार की ऑटो मार्केट में 11 दिन पहले हुई सरेआम फायरिंग, फिरौती और रंगदारी के विरोध में आज पूरा शहर बंद है। हिसार की 72 मार्केट एसोसिएशन दुकानें और बाजार बंद कर विरोध जता रही है। हरियाणा व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरे दिन हिसार मार्केट को बंद करने का ऐलान किया गया है। ताजा हालात ये है कि शहर में पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर और कोचिंग संस्थान भी बंद हो गए हैं। इसके अलावा बार एसोसिएशन ने भी काम बंद रखने और आईएमए ने दोपहर 12 से 2 बजे तक ओपीडी बंद रखने का आह्वान किया है।

    वहीं डिप्टी कमिश्नर (DC) प्रदीप दहिया ने कहा कि संगठनों द्वारा हिसार बंद के आह्वान के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा रहेगी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। ऑटो मार्केट के 3 व्यापारियों से 9 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले सोमवार को ऑटो मार्केट में महिंद्रा शोरूम के मालिक इनेलो नेता रामभगत गुप्ता से 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी।

    अगले दिन भीम ऑटो मोबाइल्स से 2 करोड़ और गोयल तिरपाल हाउस से 2 करोड़ की फिरौती मांगी गई। रंगदारी मामले की जांच स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को सौंपी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले व्यापार मंडल ने पुलिस को 28 जून का समय दिया था। मगर पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई। इसके बाद व्यापारियों ने ऑटो मार्केट और अनाज मंडी पूरी तरह बंद कर दी थी।

  • दर्दनाक हादसा : जहरीली गैस के रिसाव से 5 की मौ’त

    दर्दनाक हादसा : जहरीली गैस के रिसाव से 5 की मौ’त

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकिरदा गांव की है।बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक रामचंद्र जायसवाल के कुएं में लकड़ी का टुकड़ा गिर गया था, जिसे निकालने के लिए वह कुएं में उतरे लेकिन बाहर नहीं निकल सके।

    शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने पड़ोस के पटेल और चंद्रा परिवार से मदद मांगी, जिसके बाद रमेश पटेल, जितेंद्र पटेल, राजेंद्र पटेल और टिकेश्वर चंद्रा भी कुएं में उतर गये लेकिन वे भी बाहर नहीं निकल सके। अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल को भी घटनास्थल पर भेजा गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण उन सभी मौत हुई।

  • Swiggy ने शुरू की नई सर्विस, जानें फायदे

    Swiggy ने शुरू की नई सर्विस, जानें फायदे

    नई दिल्लीः ऑनलाइन फ़ूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी स्विगी ने एक नई सर्विस शुरू करने का एलान किया है। दरअसल इस कंपनी ने खुद की यूपीआई सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने यह पहल बाहरी ऐप पर निर्भरता कम करने, पेमेंट फेल होने को कम करने और चेकआउट एक्सपीरियंस को आसान बनाने जेसी बातों को ध्यान में रखते हुए किया है। बता दें, इससे पहले स्विगी की प्रतिद्वंद्वी ज़ोमैटो ने पिछले साल इसी सर्विस की पेशकश करने के लिए थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर लाइसेंस के लिए आवेदन किया था।

    बता दें, एक नया ऑप्शन, यूपीआई प्लगइन, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने साल 2022 में लॉन्च किया था, जो व्यापारियों को अपने ऐप के भीतर यूपीआई पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर लाइसेंस प्राप्त करने की जरूरत को खत्म करता है।

    ग्राहकों को इन-हाउस यूपीआई भुगतान विकल्प प्रदान करने का विचार भोजन या किराने का सामान ऑर्डर करते समय दूसरे ऐप पर रीडायरेक्ट करने की जरूरत को खत्म करना है, जैसा कि पिछले साल मई में जोमैटो ने पेश किया था। ग्राहकों को अपने स्विगी यूपीआई खाते का उपयोग करके सीधे अपने फूड बिलों का भुगतान करने का विकल्प मिलता है, जिससे पेमेंट डाउनटाइम भी कम होता है।

  • Punjab: Car और Truck की टक्कर में 5 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Car और Truck की टक्कर में 5 की मौत, देखें वीडियो

    कनाडा से आए थे मां-बेटे, दर्शन के लिए जा रहे थे हजूर साहिब

    नवांशहरः नांदेड़ हजूर साहिब महाराष्ट्र दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के चार सदस्यों और ड्राइवर की मौत की खबर जब नवांशहर के झिंगड़ा गांव पहुंची तो उनका परिवार सदमे में आ गया। मृतकों में कनाडा के दो कनाडा से आए मां-बेटे और दादा-दादी समेत 5 ड्राइवरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मां-बेटे के शवों को कनाडा भेज दिया, जबकि ड्राइवर जसविंदर सिंह 35 साल और दादी भजन कौर 70 साल, पोते तजिंदर सिंह 21 साल निवासी गांव हेरिडां का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं 2 मृतकों को विदेश भेज दिया गया है। वही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    ट्रक और कार में हुई थी टक्कर

    जानकारी के अनुसार यह परिवार नांदेड़ हजूर साहब महाराष्ट्र माथा टेकने जा रहे थे। अचानक आगे जा रहे ट्रक से इनोवा कार नंबर पीबी 11 सीबी 4963 का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। झिंगड़ा गांव के श्मशान घाट का माहौल भावुक था और हर आंख नम थी। इस दौरान शुगर मिल नवांशहर के पूर्व चेयरमैन रणजीत सिंह झिंगड़ा ने कहा कि आज का दिन पूरे गांव के लिए बड़े सदमे का दिन है।

    विदेश भेजे गए 2 लोगों के शव

    उन्होंने बताया कि गांव की जानी-मानी हस्ती सरदारा सिंह के परिवार में बहू बीबी भजन कौर, पोता तजिंदर सिंह और विदेश से आए मासी तथा मासी के बेटे और हेड़ीयां गांव के ड्राइवर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिसमें बीबी भजन कौर और तजिंदर सिंह का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया और ड्राइवर का उनके गांव हेड़ीयां में अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि दो लोग विदेश से आए थे और उनके शव विदेश भेज दिए गए हैं।
  • Punjab प्रांत की सरकार Social Media पर लगाने जा रही Ban

    Punjab प्रांत की सरकार Social Media पर लगाने जा रही Ban

    अब Whatsapp, फेसबुक-इंस्टा भी नहीं चला पाएगी आवाम

    लाहौर: पाकिस्तान में आवाम की आवाज कब दबा दी जाए, कोई नहीं जानता. फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों पर पाकिस्तान में बार-बार पाबंदी लगाई जाती है। पाकिस्तान में एक्स तो काफी समय से ब्लॉक है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने मुहर्रम के दौरान ‘नफरत फैलाने वाली सामग्री’ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया मंच ‘यूट्यूब’, ‘व्हाट्सऐप’, ‘फेसबुक’, ‘इंस्टाग्राम’ और ‘टिकटॉक’ पर 13 से 18 जुलाई तक प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। ऐसे में अब पाकिस्तान सोशल मीडिया के अन्य मंचों पर बैन लगाने जा रहा है। जी हां, पाकिस्तान सरकार ने फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे ऐप पर चाबूक चलाने का फैसला किया है। पाकिस्तान सरकार अब यूट्यूब, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 13 से 18 जुलाई तक छह दिनों के लिए बैन लगाने जा रही है। पाक सरकार ने इसके पीछे की वजह रमजान को बताया है। इस्लामी महीने रमजान के दौरान घृणास्पद कंटेंट को कंट्रोल करने की आवश्यकता का हवाला देते पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला लिया है। यहां बताना जरूरी है कि पाकिस्तान में चार महीने से अधिक समय तक एक्स (पूर्व में ट्विटर) ब्लॉक है। मुख्यमंत्री मरियम नवाज की कानून और व्यवस्था पर कैबिनेट समिति ने 12 करोड़ से अधिक आबादी वाले पंजाब प्रांत में 6 से 11 मुहर्रम (13-18 जुलाई) के दौरान सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- यूट्यूब, एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक समेत अन्य पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। ताकि सांप्रदायिक हिंसा से बचने के लिए नफरत भरी सामग्री और गलत सूचनाओं पर नियंत्रण किया जा सके. पंजाब सरकार ने यह अधिसूचना वीरवार देर रात जारी की। मरियम नवाज की पंजाब सरकार ने अपने चाचा शहबाज शरीफ की केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि वह 6 दिनों (13-18 जुलाई) के लिए इंटरनेट पर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निलंबित करने की अधिसूचना जारी करे। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर पहले ही सोशल मीडिया को शातिर मीडिया घोषित कर चुके हैं और डिजिटल टेररिज्म से लड़ने की आवश्यकता पर जोर दे चुके हैं। पाकिस्तान के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया। इशाक डार पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पद भी संभालते हैं। शहबाज सरकार ने पिछले फरवरी में पाकिस्तान के चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव के नतीजों को बदलने के आरोपों के बाद एक्स को बंद कर दिया था। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को हटाए जाने के बाद से ही सेना और सरकार दोनों को सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही थी। सरकार ने तब से खान की पार्टी के दर्जनों सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
  • बिगड़ा kitchen का जायका, Tomato की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

    बिगड़ा kitchen का जायका, Tomato की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

    नई दिल्ली : मानसून के साथ देश भर में हो रही भारी बारिश ने जहां एक ओर लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी है। वहीं दूसरी ओर लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने का डर भी खड़ा हो गया है। खासकर रसोई के मामले में लोगों का खर्च बढ़ने वाला है। रसोई में आलू-प्याज के बाद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले टमाटर के भाव बीते कुछ दिनों में आसमान पर पहुंच गए है।

    रिपोर्ट के अनुसार टमाटर की खुदरा कीमतें बीते कुछ दिनों में तेजी से बढ़ी हैं और अभी 80 रुपये किलो तक पहुंच गई है। रिपोर्ट के अनुसार बारिश के चलते टमाटर की आपूर्ति में रुकावट आई है, जिससे कुछ खुदरा बाजारों में टमाटर 80 रुपये किलो के भाव से बिकने लगा है।

    टमाटर की कीमतों में अचानक आ रही तेजी के लिए भारी बारिश को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मानसून के छाने के बाद देशभर में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। उसके चलते हिमाचल प्रदेश में कई सड़कें टूट गई है। सड़कों का नेटवर्क खराब होने से हिमाचल प्रदेश से कई खुदरा बाजारों तक टमाटर की जाने वाली आपूर्ति रुक गई है, जो भाव बढ़ा रहा है।

  • UK में Jalandhar के पहले पगड़ीधारी सिख Tanmanjit फिर बनें MP

    UK में Jalandhar के पहले पगड़ीधारी सिख Tanmanjit फिर बनें MP

    जालंधर, ENS: ब्रिटेन में आम चुनाव में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। लेबर पार्टी की जीत में वहां रहने वाले पंजाबियों का भी अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर सांसद बन गए हैं। इंग्लैंड के ग्रेवशैम शहर में यूरोप के सबसे युवा सिख मेयर बनने वाले तनमनजीत सिंह ढेसी ब्रिटेन की संसद के पहले सिख सांसद भी बन चुके हैं।

    यूके में पहले पगड़ीधारी सिख सांसद बनने का गौरव हासिल कर चुके तनमनजीत सिंह ढेसी कई भाषाओं पर पकड़ रखते हैं। तनमनजीत, जिन्हें घर में प्यार से चन्नी और स्लोघ में टैन के नाम से पुकारा जाता है, का कहना है कि वे अपने हलके के विकास पर काम करेंगे और भारतीय मूल के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा रखेंगे। तनमनजीत गांव रायपुर फराला के रहने वाले हैं। उनके पिता जसपाल सिंह ढेसी 1977 में यूके चले गए थे और वहां पर जाकर न केवल अपना कारोबार खड़ा किया बल्कि ग्रेवशेम के गुरुद्वारा के प्रधान भी बने।

    तनमनजीत सिंह ढेसी का जन्म यूके में हुआ। पिता ने तनमनजीत को पढ़ने के लिए पंजाब भेज दिया गया ताकि वह पंजाबी भाषा, पंजाबी साहित्य और कल्चर का पूरा ज्ञान ले सके। तनमनजीत अपने चाचा परमजीत सिंह रायपुर के पास रहकर पढ़ाई करने लगे। पहले उन्हें शिवालिक पबिल्क स्कूल मोहाली में दाखिल करवाया गया फिर दशमेश अकादमी आनंदपुर साहिब में। जब पंजाब में आतंकवाद चरम पर था तो परमजीत सिंह तनमनजीत को लेकर यूके चले गए। तनमनजीत यूके वापस चले तो गए लेकिन पंजाब से उनका नाता नहीं टूटा। यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने के बाद तनमनजीत ने कारोबार में ही अपने कदम आगे बढ़ाए और इस बीच उनका झुकाव लेबर पार्टी की तरफ हो गया। वह ग्रेवशेम के सबसे कम उम्र के मेयर बने।

  • सत्संग हादसे में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से म‍िलने पहुंचे Rahul Gandhi, देखें वीडियो

    सत्संग हादसे में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से म‍िलने पहुंचे Rahul Gandhi, देखें वीडियो

    अलीगढ़ः हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के पर‍िजनों से मिलने व घायलों का हाल जानने के लिए लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह अलीगढ़ फ‍िर हाथरस पहुंचे।यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा द‍िया। राहुल गांधी सुबह पांच बजे दिल्ली से रवाना हुए थे। दो घंटे की सड़क यात्रा करके सात बजे पिलखना पहुंचे। इस गांव की तीन महिला और एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। यहां 40 मिनट तक पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात की।

    इसके बाद पिलखना से हाथरस के नवीपुर के निकट विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क पहुंचे और पीड़ित पर‍िजनों से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा। हाथरस की घटना को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को हाथरस गए थे। कांग्रेस घटना को लेकर भाजपा पर अपना हमला और तेज करती नजर आ रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों को राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित सांसदों के सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

    सत्संग के बाद भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में तीसरे दिन पुलि‍स एक्शन में आई। पुल‍िस न दो महिलाओं सहित छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। कुल 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस अभी सूरजपाल सिंह उर्फ नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को आरोपित नहीं मान रही।

  • Punjab : अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : अवैध हथियारों सहित युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : एसएसपी दीपक पारिक निर्देशों पर पुलिस ने हथियारों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। । आरोपी की पहचान अमृतपाल सिंह निवासी गांव जलालाना जिला सिरसा हरियाणा के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी से 32 बोर की 3 पिस्तौल, 12 बोर की 1 पिस्तौल बरामद हुई है।

     

    जानकारी देते हुए एसपी अजय गाँधी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सेंट जोसेफ स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।