38 लाख लूट के मामले में Police और बदमाश में हुई मुठभेड़

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार सुबह स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (SAG) से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए खरखौदा के अस्पताल में लाया गया। बदमाश की पहचान झज्जर के दीपक के तौर पर हुई है। पिछले दिनों कुंडली क्षेत्र में बैंक की कैश वैन से 38 लाख रुपए की लूट में ये शामिल रहा है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोनीपत पुलिस की स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट को पता चला था कि 38 लाख रुपए की लूट में झज्जर के गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी दीपक का हाथ है। इनपुट के बाद टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। इसी बीच दीपक टीम को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और आज सुबह खरखौदा में रोहणा से बरोणा रोड उसे घेर लिया। पुलिस की टीम एसएजी यूनिट ने प्रभारी अजय धनखड़ के नेतृत्व में मौजूद रही। आरोप है कि इसी बीच बदमाश ने पुलिस को निशाना लेकर गोली चला दी।

पुलिस कर्मी इससे बच गए। इसके बाद पुलिस टीम ने भाग रहे दीपक पर गोली चलाई, जो कि उसके पांव में लगी। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया। उसे घायल अवस्था में खरखौदा के सरकारी अस्पताल में लाया गया। बता दें कि पिछले दिनों सोनीपत के कुंडली में एचडीएफसी बैंक की कैश वैन से 38 लाख रुपए की लूट हुई थी। झज्जर का दीपक भी लूट की इस बड़ी वारदात में शामिल था। पुलिस टीम तभी उसे उसके पीछे लगी थी। अजय धनखड़ ने बताया कि दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *