Blog

  • Jalandhar: गुरुद्वारा साहिब में नेपाली युवक ने मचाया उत्पात, देखें वीडियो

    Jalandhar: गुरुद्वारा साहिब में नेपाली युवक ने मचाया उत्पात, देखें वीडियो

    जालंधरः नेपाली व्यक्ति की ओर से गांव अट्टी के गुरुद्वारा सिंह सभा में की गई शर्मनाक हरकत से लोगों और सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। आरोपी युवक बिना सिर ढके गुरुद्वारा सहिब के अंदर घुसा था, गनीमत रही कि उक्त युवक को पहले ही ग्रंथी और अन्य लोगों द्वारा रोक लिया गया था। इस मामले में थाना गोराया की पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गणेश खड़का निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जोकि पंजाब के लुधियाना में रह रहा था।

    गोराया स्थित गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी गोबिंद सिंह ने पुलिस को दिए गए बयानों में कहा- वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच बजे गुरुद्वारा साहिब में अरदास कर रहे थे। इस दौरान सीसीटीवी में देखा गया कि एक युवक गुरुद्वारा के बाहर टहल रहा है। देखते ही देखते उक्त युवक गुरुद्वारा साहिब के अंदर दाखिल हो गया और श्री निशान साहिब से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही साइड पर पड़े वाइपर से निशान साहिब को क्षति पहुंचने की कोशिश की गई।

    जब गुरुद्वारा साहिब में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा तो उसकी जेब से तंबाकू भी मिला। आरोपी ने हेड ग्रंथी से मारपीट करने की कोशिश भी की। मगर किसी तरह उक्त आरोपी को पकड़ लिया गया और मामले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। फिल्लौर के SHO सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुद्वारा साहिब के अंदर आरोपी ने काफी उत्पात मचाया था। आरोपी लुधियाना में लेबर का काम करता था। गोयारा कैसे पहुंचा इस बारे में फिलहाल नहीं पता चल पाया है। आरोपी को जल्द कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिसके बाद आगे की पूछताछ होगी।

  • बच्चों से भरी बस पलटने के मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर सस्पेंड, देखें वीडियो

    बच्चों से भरी बस पलटने के मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंचकूला: जिले में सुबह पिंजौर के पास एक बस पलटने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में वहां से किसी तरह से बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ओवर स्पीड की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

    यह हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ है। हादसे के बाद घायलों को पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में लाया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

    पंचकूला सीएमओ डॉ मुक्ता कुमार ने बताया कि सेक्टर 6 से नागरिक अस्पताल में 22 घायल बच्चों को लाया गया है। वहीं एक महिला के ऊपर बस पलट गई, उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।  डॉ यश गर्ग ने इस हादसे में 50 बच्चों के घायल होने की की जानकारी दी है। हादसे के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए ड्राइवर और कंडक्टर को सस्पेंड कर दिया है। हादसे के बाद हरियाणा रोडवेज की मिनी बस का ड्राइवर मौके से फरार है, जबकि कंडक्टर घायल होने के चलते पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती है।

  • बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों से भरी Bus पलटी, 40 से ज्यादा बच्चे injured

    बड़ा हादसा: स्कूली बच्चों से भरी Bus पलटी, 40 से ज्यादा बच्चे injured

    पंचकूला : पिंजौर के पास पहाड़ी क्षेत्र में स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई। हादसे में 40 से ज्यादा स्कूल के बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पिंजौर के अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में ले जाया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।गंभीर हालत को देखते हुए एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। यह हादसा पिंजौर के नौलटा गांव के पास हुआ है।

     हादसे का कारण फिलहाल बस ड्राइवर द्वारा ओवर स्पीड बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार  बस ओवर स्पीड के रहते पलटी है। जब एकदम से स्कूल बस के बगल से हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस निकली तो ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

  • Punjab: शिव सेना नेता पर हुए हमले को लकेर Ravneet Bittu का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab: शिव सेना नेता पर हुए हमले को लकेर Ravneet Bittu का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू द्वारा पिछले दिनों शिव सेना नेता संदीप थापर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की गई। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की मान सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा कि AAP सरकार के राज में लोग सुरक्षित नही हैं, वहीं अफसरशाही भी अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर पा रही, क्योंकि मान सरकार अफसरों को निष्पक्ष तौर पर जांच करने में अपना दबाव बना रही है। पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। पंजाब के हालात दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।

    रवनीत बिट्टू ने कहा कि पंजाब में जंगलराज जैसा माहौल हो चुका है। आम लोग, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नही हैं। हैरानी की बात है कि दिनदहाड़े अस्पताल के बाहर शिव नेता पर कातिलाना हमला पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई तरह-तरह के सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले की तह तक जाए, और किसी भी दोषी को छोड़ा ना जाए। बिट्टू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के समय पंजाब की हालत दिनों दिन बेहद खराब होती जा रही है, जो शर्म वाली बात है।

  • Punjab: ऑटो चालक हत्याकांड मामले में 4 आरोपी काबू, एक फरार

    Punjab: ऑटो चालक हत्याकांड मामले में 4 आरोपी काबू, एक फरार

    पठानकोट : गत दिवस ऑटो चालक की हत्या के मामले में नामजद किए गए 5 आरोपियों में से 4 आरोपियों को काबू कर लिया गया है। एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि जैसे ही पुलिस के सामने मामला आया तो डीएसपी सिटी सुमीर सिंह एवं डिवीजन नं.2 के प्रभारी आकाश दत्त के नेतृत्व में गठित टीम ने भाग रहे आरोपियों को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे सिर्फ सवारियों को लेकर रंजिशन मामला था क्योंकि इनकी पहले भी सवारियों को लेकर झड़प हो चुकी है।
    उन्होंने बताया कि हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, रणजीत सिंह उर्फ डड्डू निवासी भूरे गिल अजनाला मौजूदा रिक्शा स्टैंड माडल टाऊन, साहिब सिंह उर्फ साबी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, आकाश उर्फ कांशी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि हनी निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी को गिरफ्तार किया जाना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी सीसीटीवी कैमरे, फॉरैंसिक एंव जैविक सबूतों को एकत्रित कर की गई है। असल साजिश रचने वाला आकाश उर्फ कांशी है जिसकी पहले भी ऑटो को लेकर कहासुनी हो चुकी है।
    एसएसपी मीर ने बताया कि कांशी पर डमटाल स्थित चौकी में पहले भी एक मामला दर्ज है जबकि रणजीत सिंह उर्फ डड्डू पर पहले भी धारा-379, 411 व 68 के तहत मामला दर्ज है। आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए तीनों दातर बरामद कर लिए गए हैं।

  • खेल-खेल में दर्दनाक हादसा, 2 साल की बच्ची की मौत

    खेल-खेल में दर्दनाक हादसा, 2 साल की बच्ची की मौत

    घुमारवींः तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले गांव मलारी में एक दर्दनाक घटना पेश आई है, जिसमें एक 2 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनाक्षी (2) पुत्री देशराज निवासी गांव मलारी, डाकघर मलांगण अपने घर के आंगन के साथ खेतों में खेल रही थी और खेलते-खेलते पानी के टैंक में गिर गई। परिजनों ने जब उसे टैंक में गिरा हुए देखा तो तुरंत बाहर निकाला और सिविल अस्पताल बरठीं ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाई पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवा करवाने के बाद बच्ची का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    अलवर : कृषि उपज मंडी के पल्लेदार व बिहार के निवासी 28 साल के मजदूर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंदा लगा सुसाइड कर लिया।  मृतक की पहचान अमरजीत उर्फ काला पुत्र रामचंद्र ठाकुर निवासी बिहार के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक ने रात को फंदा लगाया। मृतक के दो बच्चे भी हैं। सुबह दूसरे मजदूरों ने देखा। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक बिहार के खगरिया के लहीनअखतुलिया गांव के निवासी हैं।

    बिहार के खगरिया के रहने वाला 28 साल का मजदूर करीब 8 साल से अलवर कृषि उपजमंडी में काम करता था। वह साढ़े 3 महीने पहले ही बिहार गया था। अब अचानक उसके फंदे पर लटकने की सूचना मिली। एनईबी थानाधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि अमरजीत उर्फ काला पल्लेदारी का काम करता था। वह फंदे पर लटका मिला है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी। उनके आने पर रिपोर्ट लेकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

  • फिर से होगी CUET UG परीक्षा, नया शेड्यूल जारी

    फिर से होगी CUET UG परीक्षा, नया शेड्यूल जारी

    नई दिल्लीः एनटीए की एक और परीक्षा चर्चा में है। अब बात हो रही है सीयूईटी यूजी 2024 की। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 15 से 29 मई, 2024 के बीच आयोजित किया गया था। फिर 7 जुलाई 2024 को सीयूईटी यूजी आंसर की रिलीज की गई थी। अब एनटीए ने जानकारी दी है कि सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा को जुलाई में फिर से आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल exams.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं।

    NTA सीयूईटी (यूजी) 2024 के लिए आयोजित परीक्षा के संबंध में 30 जून 2024 तक मिली सार्वजनिक शिकायतों को देख रहा है (CUET UG Answer Key 2024)। अगर शिकायत सही पाई गई तो NTA इन उम्मीदवारों को चयनित केंद्रों पर 15 से 19 जुलाई के बीच किसी भी दिन परीक्षा दोबारा देने का मौका देगा। उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड भी फिर से जारी किए जाएंगे। ऐसे सभी उम्मीदवार केवल सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में परीक्षा दे सकेंगे।

  • पति ने की आत्महत्या, डॉक्टर की बेटी ने छत से कूदकर दी जान

    पति ने की आत्महत्या, डॉक्टर की बेटी ने छत से कूदकर दी जान

    गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर के मशहूर मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर राम शरण श्रीवास्तव की बेटी संचित श्रीवास्तव ने छत से कूदकर अपनी जान दी। दरअसल, दो दिन पहले ही संचित के पति ने वाराणसी के एक होटल में फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने पर संचित अवसाद में चली गयी थी। अवसाद में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। गोरखपुर के सिविल लाइन पार्क रोड पर डॉक्टर राम शरण श्रीवास्तव का आवास है। उनकी बेटी संचित कुछ दिन पूर्व मायके आई थी। बीते शनिवार की रात किसी बात से आहत होकर उसके पति हरीश ने खुदकुशी कर ली थी। पटना के रहने वाले हरीश ने वाराणसी के सारनाथ में एक होटल में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। जानकारी होने पर डॉ. राम शरण श्रीवास्तव वाराणसी जाने के लिए तैयारी में थे, इसी बीच उनकी बेटी संचित ने छत से कूद कर जान दे दी। फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

  • Cricket: इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    Cricket: इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    नई दिल्ली : 23 साल के भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 100 रनों की पारी खेलकर नया रिकार्ड कायम कर दिया है। वह टीम इंडिया के लिए एक मैच के बाद ही जीरो से हीरो बन गए हैं। पिछले मैच में उन्होंने डेब्यू किया था और वह जीरो रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद अब उन्होंने दूसरे मैच में ही शतक जड़कर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं। अभिषेक की वजह से ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही और जीत दर्ज कर पाई।

    जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रमक बैटिंग करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। यह टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 8 छक्के लगाए। वह 100 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।