Cricket: इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Written by

in

नई दिल्ली : 23 साल के भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 100 रनों की पारी खेलकर नया रिकार्ड कायम कर दिया है। वह टीम इंडिया के लिए एक मैच के बाद ही जीरो से हीरो बन गए हैं। पिछले मैच में उन्होंने डेब्यू किया था और वह जीरो रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद अब उन्होंने दूसरे मैच में ही शतक जड़कर आलोचकों के मुंह बंद कर दिए हैं। अभिषेक की वजह से ही टीम इंडिया बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही और जीत दर्ज कर पाई।

जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने शुरुआत से ही आक्रमक बैटिंग करते हुए सिर्फ 46 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। यह टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज शतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 8 छक्के लगाए। वह 100 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *