Blog

  • जालंधरः पूर्व ADGP ईश्रवर चंद्र की पत्नी ने जालंधर कोर्ट परिसर में लगाई जमानत याचिका

    जालंधरः पूर्व ADGP ईश्रवर चंद्र की पत्नी ने जालंधर कोर्ट परिसर में लगाई जमानत याचिका

    जालंधर/वरुणः पूर्व एडीजीपी ईश्वर चंद्र शर्मा के परिवार पर सकंट के बादल निरंतर छाए हुए हैं। साल 2019 में एडीजीपी ईश्वर चंद्र के बेटे अदित्य शर्मा पर एफआईआर नंंबर 144 में आईपीसी की धारा 376 सी, 506, 509, 323, 354 ए थाना सदर होशियारपुर में दर्ज की गई थी। इसके बाद मामले को सुलझाने के लिए आदित्य ने लड़की से शादी कर ली थी। लेकिन मामला नहीं सुलझा। शादी के बाद आदित्य की पत्नी ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और दहेज मांगने के आरोप लगाए थे। जिसकी शिकायत लड़की ने जालंधर देहात पुलिस को दी थी। शिकायत पर कारवाई करते हुए जालंधर पुलिस ने साल 2020 में आदित्य के खिलाफ गोराया थाने में 91 नबंर एफआईआर दर्ज की। 

    एफआईआर में अदित्य के खिलाफ 498ए, 406, 323, 509 में मामला दर्ज किया गया था। लेकिन अदित्य की पत्नी इस कारवाई से संतुष्ट नहीं थी, उसने इस मामले में पंजाब डीजीपी से शिकायत की थी, जिसकी एन्क्वारी मोहाली की क्राइम ब्रांच डीआईजी निलांबरी विजय जगदाले ने करते हुए 28-12-2022 को एसएसपी देहाती जालंधर को निर्देश जारी किए। जिसमें एडीजीपी ईश्वर शर्मा की पत्नी नीलम शर्मा पर मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है। नीलम शर्मा ने जालंधर कोर्ट परिसर में जामनत की याचिका दायर कर दी है, जिसकी सुनवाई 31 दिसंबर अडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सैशन जज केके जैन की अदालत में होगी।

  • नशे व खनन माफिया पर निर्णायक कार्रवाई करेगी सरकार: मुकेश अग्निहोत्री 

    नशे व खनन माफिया पर निर्णायक कार्रवाई करेगी सरकार: मुकेश अग्निहोत्री 

    उन्होंने कहा कि माफिया अब स्वां छोड़ दें 

    ऊना/सुशील पंडित। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को यहां विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार नशे व खनन माफिया पर निर्णायक कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि खनन माफिया व नशे के सरगनाओं को संदेश है कि वह हिमाचल प्रदेश में अब अपने कारोबार को बंद कर दें। उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रशासन को खुली छूट है नशे व खनन पर कोई भी समझौता नहीं होगा ।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जिस प्रकार से माफिया के राज को संरक्षण दिया है, अब किसी भी प्रकार के माफिया को संरक्षण नहीं होगा।

    उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने के लिए सिंथेटिक  ड्रग्स पर आक्रमक कार्यवाही होगी, इसके लिए पुलिस को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में जिस प्रकार से खनन माफिया ने रेत का व्यापार किया है ,स्वा को तहस-नहस किया है ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि माफिया अब स्वा को छोड़ दे ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता बड़ी जल्दी में है, वह अपनी कोठियां और फ्लैट खाली नहीं कर पाए हैं और कांग्रेस सरकार को नसीहत देने लगे हैं ।मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अच्छा होगा कि अभी सब्र करें अभी तो लंबा समय है, 5 साल काम होगा। उन्होंने कहा कि ठोक बजाकर के काम करेंगे, कांग्रेस की सरकार हर मसले को हल करेगी ,जो हमने कहा है उसको पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओपीएस  को हम जल्द देंगे ,300 यूनिट बिजली के देंगे ,15 सो महिलाओं को देंगे । उन्होंने कहा कि आईपीएचए विभाग में जो टेंडर बड़े स्तर पर कर दिए गए हैं ,पाइप  बरसों की खरीद ली गई है, इन सब पर रिपोर्ट तलब कर ली गई है ।यह सब निशाने पर हैं और हम निश्चित रूप से राजनीतिक इच्छाशक्ति रखकर के कार्रवाई करेंगे।

    भर्तियों में भाजपा ने किया घोटाला, अब युवाओं के साथ होगा न्याय….
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भर्तियों में युवाओं के साथ धोखा करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया ,हम तो पहले से आरोप लगाते थे पेपर लीक हो रहे हैं, नौकरियां भी बिक रही है, अब यह साबित हो गया है ।उन्होंने कहा कि जल्द  नई व्यवस्था होगी और युवाओं के साथ 

    मंत्रिमंडल जल्द…
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन करना मुख्यमंत्री का अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस को जल्द गठित कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक सशक्त सरकार मिली है जनता की सरकार है ।उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल भी जल्द प्रदेश को मिलेगा ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार काम कर रही है और निर्णय लिए जा रहे हैं।

    बिना बजट के दफ्तर किए बंद, जयराम जाएं कोर्ट में….
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हो हल्ला दफ्तर बंद करने पर बेकार है। उन्होंने कहा कि जो दफ्तर केवल राजनीतिक लाभ के लिए ,बिना प्रशासनिक व वित्तीय अनुमति के खोले गए हैं ,जिन पर कैबिनेट के एजेंडे पर ही वित्त विभाग ने आपत्ति जताई है, उन दफ्तरों को बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार हर व्यवस्था को दुरुस्त कर कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जयराम ठाकुर को खुली छूट है वह सिर्फ बात ही कर रहे हैं कोर्ट में जाने की, अभी तक कोर्ट गए नहीं है भाजपा कोर्ट में जाये।उन्होंने कहा कि कोर्ट में  हम तथ्य रख देंगे।

    मंदिरों का होगा कायाकल्प….
     मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का कायाकल्प किया जाएगा। जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं ।उन्होंने कहा कि बेहतरीन व्यवस्था है कि जाएंगी। पर्यटकों को श्रद्धालुओं को बेहतरीन व्यवस्था मिले इसका काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम वचनबद्ध हैं और मंदिरों में बेहतरीन सुधार करने का काम किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री की रैली के पैसे लेगी एचआरटीसी….
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जाते समय जो अमृत महोत्सव किये है ,प्रधानमंत्री की सरकारी रैलियां की उनमें जिस प्रकार से परिवहन विभाग के माध्यम से बस से लगवाई और अफसरों और अधिकारियों की जिम्मेदारी लोगों को लाने के लिए लगाई गई। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम का भारी-भरकम बिल है जो अभी आना है। उन्होंने कहा कि नाम पूरा पैसा लेंगे और इसके लिए विभागों से और जो भी औपचारिकताएं हैं वह पूरी करने के निर्देश दे दिए गए हैं ।भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया है इसका यह उदाहरण है।

    देवी दर्शन करेंगे शुरू….
    मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास भाषा एवं संस्कृति विभाग में उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक सर्किट का निर्माण हो मंदिरों को आपस में जोड़ा जाए। मंदिरों की व्यवस्था बेहतर हो और लोग बेहतर व्यवस्था के साथ यात्रा कर सके इसके लिए हम सोच रहे हैं ,धार्मिक सर्कट शुरू करने की देवी दर्शन की योजना पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सब जल्द हम जमीन पर उतारेंगे।

    परिवहन निगम को करेंगे बेहतर….
    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 1350 करोड रुपए के घाटे से परिवहन निगम चल रहा है। दो करोड़ का घाटा प्रतिदिन होता है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक जिम्मेदारी भी है और इस विभाग को बेहतर किया जाए और इसमें क्या-क्या किया जा सकता है, कर्मचारियों की वेतन की बात है ,कर्मचारियों के हित की बात है ,प्रदेश सरकार के सहयोग के बिना परिवहन निगम को चलाना कठिन है इसलिए मुख्यमंत्री के साथ-साथ वित्त विभाग व सभी के साथ बात करेंगे और परिवहन निगम को बेहतर चलाएंगे और कर्मचारियों को समय पर उनकी अदायगी हो वेतन की इसका प्रयास हमारी प्राथमिकता है ।वही चालकों ,परिचालकों के साथ-साथ वर्कशॉप में काम करने वाले कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिले इस पर भी काम करेंगे और इलेक्ट्रिक बसों के लिए बजट में नीति लेकर के आएंगे ।लवाड़ नहीं होगा, भाई भतीजावाद बंद होगा और मेरिट पर नौकरियां मिलेंगी व युवाओं को न्याय मिलेगा।

  • जालंधरः MVI घोटाले के मामले में एक और एजेंट गिरफ़्तार

    जालंधरः MVI घोटाले के मामले में एक और एजेंट गिरफ़्तार

    जालंधर/वरुणः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में जालंधर में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) नरेश कलेर की मिलीभगत से वाल्मीकि मोहल्ला, होशियारपुर निवासी राजेश सहोता को गिरफ्तार किया है। सतर्कता ब्यूरो ने उसका मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है जिसे घोटाले के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए डेटा विशेषज्ञों को भेजा जाएगा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने एमवीआई, जालंधर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और बड़े पैमाने पर निजी एजेंटों की मिलीभगत से वाणिज्यिक और निजी वाहनों की जांच किए बिना फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए संगठित भ्रष्टाचार का खुलासा किया।

    विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने आगे बताया कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए और आईपीसी की धारा 420, 120-बी के तहत मामला संख्या 14 दिनांक 23-08-2022 में जालंधर पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • जालंधरः Dubai में बंदक लड़कियों ने CM Bhagwant Mann से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    जालंधरः Dubai में बंदक लड़कियों ने CM Bhagwant Mann से लगाई गुहार, देखें वीडियो

    एजेंटों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

    जालंधर/वरुणः महानगर के गोराया की रहने वाली गुरप्रीत कौर के परिवार की तरफ से आज प्रेस वार्ता की गई। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने गुरप्रीत कौर को किसी एजेंट के जरिए काम के लिए दुबई भेजा था। अब गुरप्रीत कौर ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह फंस गई हैं और उन्होंने भारत वापिस लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। गोराया निवासी गुरप्रीत कौर के पति शिंदरपाल ने कहा कि उसने अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर को दुबई भेजने की फाइल दाखिल की थी। मेरी एजेंट चमकौर सिंह से फोन पर बात हुई थी कि उक्त एजेंट चमकौर सिंह ने मुझसे फोन पर बात करते हुए कहा कि वह एक माह के अंदर मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर को दुबई का वीजा दिला देगा और वहां काम भी करवा देगा।

    एजेंट चमकौर सिंह ने मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर को दो देशों की फाइल लगाने के लिए 13 हजार दराम लिए थे। मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर दिनांक 03-07-2022 को उक्त आरोपी एजेंट चमकौर सिंह के यहां फाइल दाखिल कर दुबई चली गई थी। जब वह दुबई गई तो आरोपी एजेंट चमकौर सिंह ने न तो उसे नौकरी दी और न ही किसी तरह की मदद की। एजेंट चमकौर सिंह फिलहाल दुबई में रह रहा है और वहीं काम करता है।उसकी आईडी दुबई में दारा सिंह बेटा करनैल सिंह के नाम से चल रही है। उक्त आरोपी एजेंट चमकौर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें क्योंकि उसने मेरी पत्नी को बिना वीजे के दुबई भेज दिया है अगर उसे वापस नहीं भेजा गया तो उसे जेल होगी। मैं गरीब हूं और मेहनत से अपने परिवार का पालन-पोषण करता हूं, कृपया मेरी स्थिति को देखते हुए आरोपी एजेंट चमकौर सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मेरी पत्नी गुरप्रीत कौर को वापस लाया जाए। 

    वहीं दूसरी ओर फिल्लौर से दुबई गई युवती ने भी पंजाब सरकार से उसे वापिस बुलाने की गुहार लगाई है। वीडियो के जरिए युवती ने कहा दुबई के नाम पर पंजाब की लड़कियों को भेज एजेंट बड़े पैमाने पर दलाली काम कर रहे है। पीड़ित का आरोप है कि विदेश पहुंचते ही लड़कियों को भेड़-बकरियों की तरह एक शहर से दूसरे शहर भेज दिया जाता है। लड़कियों को दिन भर काम पर लगाया जाता है। रात होने पर लड़कियों को फिर से तैयार करके प्यास बुझाने के लिए शेखों और अन्य लोगों के पास भेजा जाता है। सुबह उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया जाता है और जानवरों का मांस खिलाया जाता है।जो लड़कियां उनकी बात नहीं मानती उन लड़कियों से मारपीट की जाती है।

    डेढ़ महीने पहले दुबई पहुंची लड़की ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाब वापस लाने के लिए एक वीडियो वायरल कर गुहार लगाई है। लड़की ने वीडियो बनाकर बताया कि कई लड़कियों के साथ इस तरह से बर्ताव किया जा रहा है और रोज लड़किया मारपीट का शिकार हो रही है। पीड़ित लड़की के माता-पिता ने डीएसपी सब डिवीजन फिल्लौर के सामने पेश होकर एजेंट और उसके साथियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और पंजाब सरकार से हमारी गुजारिश है कि हमारी बच्ची को जल्द से जल्द वापस लाया जाए।

    लड़की के माता-पिता ने कहा उनकी लड़की के साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया जा रहा है और उसे खाना भी दिया नहीं जाता यह भी कहा कि उनकी लड़की के साथ व्हाट्सएप पर बात होती है और वह बताती है कि उसके साथ बहुत सारा अत्याचार किया जा रहा है। बता दें कि दुबई में काम दिलवाने के नाम पर पंजाब की जरूरतमंद लड़कियों की दलाली हो रही है, वहां पहुंचते ही उनको आगे एक के बाद एक दूसरे शहर में भेड़-बकरियों की तरह बेचा जाता है। दुबई में बैठे एजैंटों के दलाल पंजाब में घूम रहे हैं। 

  • बाथू में कृषि विभाग ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

    बाथू में कृषि विभाग ने किया दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित। विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत ग्राम बाथू में कृषि बिभाग आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा किसानो के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिबिर का आयोजन किया गया। इसमें  किसानों को खेती के चार स्तंभ बीजामृत जीवामृत, बापसा, आच्छादन के बारे में में भी बिस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही  गेहूं की फसल में आने वाली पीलिया रोग की रोकथाम खट्टी लस्सी  के बारे में जानकारी दी।

    प्रगतिशील किसान सुभाष चंद जो सफलतापूर्बक प्राकृतिक खेती कर रहे है उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर गोमूत्र से निर्मित बीजामृत   व जीवामृत घनजीवामृत, अग्निअस्त्र आदि को  वास्तविक रूप से बना कर बताया गया। 

    इस शिबिर में  अंकुश शर्मा ने बताया कि किस प्रकार रासायनिक खेती धरती, वातावरण ओर शरीर का नुक़सान कर रही है। साथ ही बिभाग की स्कीम के बारे में बताया। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के सहायक तकनीकी प्रबंधक  दविंदर कौर व शिवांक जसवाल ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती व  देशी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया।

  • कुटलैहड़ कांग्रेस बिधायक देबेन्द्र भुटटो ने पंचायती राज बिभाग से की बैठक, विकास कार्यो की रिपोर्ट तलब

    कुटलैहड़ कांग्रेस बिधायक देबेन्द्र भुटटो ने पंचायती राज बिभाग से की बैठक, विकास कार्यो की रिपोर्ट तलब

    पँचायत में बंद कार्यो को जल्द करवाएं शुरू, अधिकारी जनता के साथ बनायें मधुर सम्बन्ध: देवेंद्र भुट्टो 

    ऊना/सुशील पंडित। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के कांग्रेस बिधायक देबेन्द्र भुट्टो ने शुक्रबार को  जिला परिषद हॉल में विकास खंड अधिकारी ,तकनीकी सहायकों, ग्राम रोजगार सेवकों , प्रधानों (जिला परिषद बसाल वार्ड ) के साथ आयोजित बैठक में शिरकत की । विकास खंड अधिकारी से रुके हुए व शुरू नहीं हुए कामों का रिपोर्ट कार्ड लिया एवं अधिकारियों व पंचायत प्रधानों को विकास कार्यों को शुरू करने के दिशा-निर्देश दिए। देवेन्द्र भुट्टो ने बैठक में सभी पंचायती राज बिभाग के अधिकारियों से विकासात्मक कार्यो की रिपोर्ट भी तलब की और बिकास कार्यो में ओर तेज़ी लाने के निर्देश दिए। भुट्टो ने कहा कि सबसे पहले उस ब्यक्ति का काम हो जो गरीबी रेखा से नीचे है। और जिसकी कोई पहुंच नहीं है। कुटलैहड़ की जनता बार बार खण्ड बिकास कार्यलयों के चक्र न काटे। विधायक ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में 63 पंचायतें 118 बूथ ओर 1268 गांव है और कुटलैहड़ विस क्षेत्र की आधी पंचायतें उपमण्डल बंगाणा ओर आधी पंचायतें उपमण्डल उना से जुड़ी हैं जनता अपने निजी कामों के लिए सरकारी कार्यलय पहुंचती है। लेकिन कई बार जनता को बार बार सरकारी कार्यलयों के चक्कर लगाने पड़ते है। लेकिन अव ऐसा नहीं होगा। 

    भुट्टो ने कहा कि गांव के लोगों के छोटे छोटे काम होते हैं। लेकिन कई बार दर्जनों चक्कर लगाने पर जनता के वह छोटे छोटे कार्य नहीं होते। लेकिन अब हम सभी ने मिलकर इस व्यवस्था को बदलना है और हम सभी का एक ही उद्देश्य होगा कि जनता को घर द्वार उनकी समस्याओं का समाधान करना है व जनता को राहत प्रदान करनी है। उन्होंने कहा कि हर पँचायत को बिकास मॉडल बनाने में खण्ड बिकास अधिकारी का अहम योगदान रहता है और खण्ड बिकास कार्यलय से ही पंचायतों का विकास निर्मित होता है। भुट्टो ने अधिकारियों कतमचरियो को साफ आदेश देते हुए कहा कि कुटलैहड़ की जनता मेरा परिवार है। और कुटलैहड़ बिस क्षेत्र से कोई भी ब्यक्ति अपने कार्य लेकर आये। उनका बिना किसी भेदभाब से कार्य करना होगा। ताकि कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की छोटी छोटी समस्याओं का जल्द समाधान हो सके। 

    जल्द पँचायत स्तर के विकास कार्यो की रिपोर्ट होगी तलब…
    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि बहुत जल्द कुटलैहड़ की सभी पंचायतों के विकास कार्यो की रिपार्ट भी तलब करूंगा और पँचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके जो कार्य रुके है। या फिर पंचायतों में कोई समस्याएं उत्पन्न हो रही है उनका बैठक में मिलकर समाधान किया जाएगा।  हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र में चहुंमुखी बिकास करवाना है। इस मौके पर खण्ड बिकास अधिकारी पँचायत निरीक्षक जिला पार्षद सदस्य, बीडीसी,  प्रधान, उपप्रधान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • मोदी की माता के निधन पर जताया शोक

    मोदी की माता के निधन पर जताया शोक

    ऊना/सुशील पंडित। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बेन के  निधन पर ज़िला भाजपा ने शोक व्यक्त किया है । यहां जारी एक संयुक्त बयान में ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, पुर्व विधायक राजेश एवं बलबीर चोधरी, राम कुमार, प्रदेश सह प्रभारी सुमित शर्मा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, पूर्व कर्मचारी नेता हरि ओम भनोट,जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया , शाम मिन्हास, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ,भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा,मास्टर तरसेम लाल, गुलविंदर गोल्डी सतपाल सिंह, कुलदीप कुमार, बलवीर बग्गा, कमल सैनी, धर्मेंद्र राणा,, ओकार कसाना ,प्रमिला ठाकुर ,जयदेव खट्टा, शुभम सिंह बशीर खान जसपाल राणा तिलक राज सैनी, अशोक धीमान, पहुलाल भारद्वाज बलविंदर गोल्डी विनय शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए गहरी संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्राथना की है।

  • हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के कामकाज को लेकर आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन ने उठाए सवाल

    हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के कामकाज को लेकर आल इंडिया फुटबाल एसोसिएशन ने उठाए सवाल

    संघ के कामकाज में पारदर्शिता किए जाने की मांग की 

    ऊना/ सुशील पंडित। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में आज ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के कामकाज को लेकर सवाल खड़े किए हैं ।ऑल इंडिया फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश फुटवाल संघ पर उनके  कामकाज को लेकर कई बड़े सवाल खड़े किए हैं।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ जिस तरह से काम कर रहा है बह न करें।  क्योंकि प्रदेश फुटबॉल संघ में व्यवस्था सही नहीं है जिस कारण अकाउंट और फंड्स और बाहरी राज्यों के खिलाड़ियों को खिलाया जा रहा है इसकी जानकारी पारदर्शिता से सबको मिले उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा खिलाड़ियों की शिकायतों को नहीं सुना जा रहा है जो इनके अकाउंट खोले गए हैं उसकी कोई जानकारी नहीं है कहां अकाउंट खोले हुए हैं या जो कमेटियां बनाई जानी चाहिए बह कहां बनाई गई है इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    तमाम सवाल खड़े करते हुए इन्होंने हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ के कामकाज की पारदर्शिता को सबके सामने लाए जाने की बात कही है उन्होंने कहा कि हिमाचल में नई सरकार का गठन हुआ है उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस पर संज्ञान लेगी ।यही वजह है कि हिमाचल प्रदेश में पारदर्शिता न होने के चलते अच्छे खिलाड़ी निकलकर नहीं आ रहे हैं क्योंकि उन खिलाड़ियों को  उचित प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है जिस  कारण बह  पीछे रह गए हैं ।आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमाचल प्रदेश फुटबाल संघ की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े किए हैं साथ ही  बाहरी राज्य से खिलाड़ियों को खिलाने और अकाउंट खोलने और फंड के इस्तेमाल को लेकर पारदर्शिता किए जाने की बात की गई।इस मौके पर तपिश थापा आल इंडिया फुटबाल काउंसलर विषेश रूप से उपस्थित रहे।

  • सरकार के कर्मचारियों को निर्देश, गोपनीयता लीक करने पर होगी कार्रवाई

    सरकार के कर्मचारियों को निर्देश, गोपनीयता लीक करने पर होगी कार्रवाई

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश सरकार ने सचिवालय में तैयार की जाने वाली योजनाओं की गोपनीयता को लीक करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर कर दी है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक पत्र जारी कर फैसले लेने की प्रक्रिया के दौरान जानकारी को लीक करने वालों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए चेताया है।

    सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों सहित शाखा प्रभारियों, निजी सचिवों और अनुभाग अधिकारियों को इस बाबत लिखित निर्देश जारी किए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सचिवालय की गोपनीय सूचनाएं लीक होने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सरकारी कार्यों में कोताही बरतने और सीसीएस नियम 1964 का यह उल्लंघन हैं।

    सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी योजनाओं और फैसलों की गोपनीयता का पूरा ख्याल रखने को कहा गया है। पत्र में कहा है कि जब तक सरकार कोई निर्णय लेने संबंधी अधिसूचना जारी ना कर दे, तब तक किसी भी सूचना को किसी के साथ साझा न किया जाए। भविष्य में इस तरह के मामले अगर सामने आए तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

  • उप मुख्यमंत्री की चाची कृष्ण कांन्ता अग्निहोत्री का निधन

    उप मुख्यमंत्री की चाची कृष्ण कांन्ता अग्निहोत्री का निधन

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की चाची कृष्ण कांता अग्निहोत्री का वीरवार 29 दिसंबर को सांय निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही उपमुख्यमंत्री इस दिन देर रात अपने पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद पहुंचे। कृष्ण कांता अग्निहोत्री का अन्तिम संस्कार 30 दिसम्बर को गांव गोदपुर जयचंद में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, परिजनों व क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में किया गया।

    इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा, एसपी ऊना अर्जित सेन, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।