Blog

  • पंजाबः नहर से युवक का शव बरामद, आप पार्टी के 3 नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

    पंजाबः नहर से युवक का शव बरामद, आप पार्टी के 3 नेताओं पर लगे गंभीर आरोप

    रोपड़ः जिले की भाखड़ा नहर से 6 दिन से लापता युवक का शव बरामद हुआ है। कीरतपुर साहिब निवासी दीपक टंडन 20-21 अप्रैल की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। आज उनका शव रोपड़ की भाखड़ा नहर में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही मामले में आम आदमी पार्टी के 3 नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

    दरअसल, मृतक के लापता होने से पहले उसके मोबाइल फोन से 3 लोगों को एक मैसेज भेजा गया था, जिसमें उसने आम आदमी पार्टी के 3 स्थानीय नेताओं को मैसेज लिखकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए थे। दीपक ने मैसेज में लिखा कि अगर मुझे कुछ हुआ तो ये लोग मेरी मौत के जिम्मेदार होंगे। इसके बाद अब उनकी लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा पर FIR दर्ज, जानें मामला

    पंजाबः कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैरा पर FIR दर्ज, जानें मामला

    कपूरथलाः अखिल भारतीय किसान कमेटी के चेयरमैन और सब-डिवीजन भुलत्थ से कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैरा के खिलाफ थाना भुलत्थ में एसडीएम भुलत्थ संजीव कुमार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। एसडीएम भुलत्थ ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 29 मार्च को सुखपाल खैरा फसलों के नुकसान को लेकर की जा रही गिरदावरी की शिकायत लेकर उनके दफ्तर अपने साथियों सहित पहुंचे और उन्हें धमकाया। साथ ही फेसबुक पर ये सब लाइव भी किया जिससे उनकी मान मर्यादा को ठेस पहुंची है। इस पर पुलिस ने खैरा के खिलाफ थाना भुलत्थ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खैरा के खिलाफ थाना भुलत्थ में मुकदमा नंबर 25 धारा 186,189, 342, 500, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • इंदिरा गांधी अस्पताल में भीषण आग, मरीजों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    इंदिरा गांधी अस्पताल में भीषण आग, मरीजों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    शिमलाः इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भीषण आग लग गई है। आग के चलते मरीजों में भगदड़ मच गई है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। 

    न्यू ओपीडी में आग लगने की बात आ रही सामने

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग न्यू ओपीडी में लगी है। अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग नए ओपीडी ब्लॉक के अटारी में लगी है।

    गैस सिलेंडर में आग लगने का किया जा रहा दावा

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में डॉक्टरों के लिए बनी कैंटीन में आग लगने की बात कही जा रही है। कहा जा रहा है कि सिलेंडर में आग लगने के बाद इसने विकराल रूप धारण किया। आग के चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।

    आग बुझाने का किया जा रहा है प्रयास

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग के चलते मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ मच गई। अस्पताल के कर्मचारी भी आग बुझाने में लगे हुए हैं। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम भी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। याद रहे कि पुराने भवन में से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जाने वाली सड़क टूटी है, ऐसे में यहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

  • पंजाबः चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस मुखी  द्वारा किया जा रहा सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    पंजाबः चोरी की वारदातों को लेकर पुलिस मुखी  द्वारा किया जा रहा सर्च ऑपरेशन, देखें वीडियो

    पंजाबः होशियारपुर में चोरी की वारदातें  थमने का नाम ही नहीं ले रहीं यहां आए दिन रोज चोरो द्वारा पुलिस से बेखौफ होकर चोरियों को अंजाम दिया जा रहा है, जिसके चलते जिला पुलिस मुखी डी.एस.पी सिटी पलविंदर द्वारा अपनी टीम के साथ होशियारपुर के भंगी चो के साथ लगते स्लम एरिया मैं सर्च ऑपरेशन किया गया।

    बातचीत करते हुए डीएसपी सिटी पलविंदर ने बताया ये अभियान चोरी की घाटनओं और नशे पर रोक लगाने के लिए किया जा रहा है। जिसके चलते कई वाहन सील किए गए है और शक्की व्यक्तियो से पूछ ताच की गई।

  • बड़ी खबरः अमृतपाल सिंह को मिलने असम पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः अमृतपाल सिंह को मिलने असम पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

    डिब्रूगढ़ः असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बंद ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के परिवार के सदस्यों सहित 13 लोग वीरवार सुबह राज्य पहुंचे। सूत्रों के अनुसार कल शाम पंजाब से रवाना हुई टीम में अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य अधिवक्ता भगवंत सिंह सियालका के नेतृत्व में वकीलों की एक टीम भी डिब्रूगढ़ पहुंच गई है। वकीलों की टीम ने शुरू में गिरफ्तार व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच मुलाकात के लिए पंजाब में अधिकारियों से अनुमति मांगी थी। पंजाब सरकार ने उसके बाद परिवार के सदस्यों को असम जाने की अनुमति दी। डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में बैठक को संभव बनाने के लिए वकील अब असम में अधिकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

    हालांकि, असम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया। लेकिन सूत्रों ने खुलासा किया कि परिवार के सदस्यों के आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अमृतपाल सिंह और उसके चाचा सहित उनके नौ करीबी सहयोगियों को इस साल मार्च से अलग-अलग समय में पंजाब में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अलग-अलग दिनों में असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। असम पुलिस ने बाद में जेल के अंदर और बाहर सीसीटीवी निगरानी सहित सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। अमृतपाल सिंह को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और डिब्रूगढ़ भी लाया गया था।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अप्रैल को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की एक टीम ने अमृतपाल से कुछ घंटों तक पूछताछ की थी। सिंह को अलग सेल में रखा गया है और आईबी की टीम सुबह वहां गई थी। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि जारी नहीं की गई है। ऐसी खबरें थीं कि अमृतपाल सिंह से पूछताछ करने के लिए रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और आईबी जैसी केंद्रीय खुफिया एजेंसियां दिल्ली से आ रही हैं। हालांकि असम पुलिस के महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा कि इन एजेंसियों के अधिकारी पहले से ही असम में तैनात हैं। अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से पहले, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) की पांच सदस्यीय टीम ने नौ बंदियों से मिलने के लिए असम का दौरा किया था।

  • नवनियुक्त एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा का परवाणु पहुंचने पर भव्य स्वागत

    नवनियुक्त एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा का परवाणु पहुंचने पर भव्य स्वागत

    एच.पी.जे.यू की परवाणू इकाई ने व राज्य कार्यकारिणी द्वारा रणेश राणा के संघर्ष को याद किया

    रणेश राणा ने कहा कि पत्रकारों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा

    बददी/ सचिन बैंसल :  हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्ट  की परवाणु इकाई व प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा हाल ही में नेशनल यूनियन आफ  जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर रणेश राणा का प्रदेश के प्रवेश द्वार परमाणु के  सर्किट हाउस में भव्य स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया । उसके बाद हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट प्रदेश कार्य समिति की  बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें संगठन हित में कई अहम निर्णय लिए गए । इस दौरान नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट हिमाचल प्रदेश के महामंत्री किशोर ठाकुर, संगठन मंत्री गोपाल दत्त शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, जिला प्रधान ऊना पंकज कतना,  परवाणु मंडलाध्यक्ष अमित ठाकुर, प्रेस कलब बददी प्रधान राजेंद्र चौधरी, नालागढ़ प्रेस कलब संरक्षक हरिराम धीमान, चेयरमैन सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र मेहरा, विमल ग्रोवर, बंसी बाबा, कृष्ण डोडा, टेकराज, नितिन साहू, सुन्दर लाल सहित बददी प्रेस क्लब के सदस्य, ऊना  प्रेस क्लब के सदस्य व प्रदेश से आये हुए लगभग 35 पत्रकारों ने बैठक में हिस्सा लिया ।

    इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश  राणा का परवाणू पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया व परवाणू इकाई द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश  राणा को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  वहीं परवाणू पहुंचे संगठन के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का भी फूल माला  पहनाकर स्वागत किया गया । मंच का संचालन एन.यू.जे. (आई) के संगठन मंत्री गोपाल दत्त द्वारा किया गया तो वहीं परवाणु इकाई की और से सुमित शर्मा ने अपने सम्बोधन में नेशनल वाईस प्रेजीडेंट रणेश  राणा के जीवन, संघर्ष व संगठन बारे व उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किये गए सराहनीय कार्यों से सभी को अवगत करवाया । इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भी रखी गई थी जिसमें सुमित शर्मा को सर्वसम्मति से हिमाचल प्रदेश युनियन आफ जर्नलिस्ट का  वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया तो वहीं नवीन सूद व भरत भूषण  को प्रदेश सचिव की नई जिम्मेवारी दी गई ।

    प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पत्रकारों के हितों को लेकर व संगठन की आगामी रूपरेखा बारे कई अहम निर्णय लिए गए  इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा ने कहा की जैसे संगठन प्रदेश भर के  पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा पैशन ,पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन ,सरकारी मान्यता के नियमो सरलीकरण व पत्रकारों की आय व अन्य कई मुद्दों को प्रदेश सरकार के सामने मुखरता से उठाते रहे हैं वैसे ही अब हिमाचल के पत्रकारों की आवाज हम राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे और पत्रकारों को जो हक मिलना चाहिए उसे हर हाल में दिलवाने का प्रयास करते रहेंगे । रणेश राणा ने कहा की पत्रकारिता संविधान का चौथा स्तम्भ है और हम जब खबरें लिखते है तो उसका समाज में बहुत असर होता है इसलिए हम जब भी खबरें लिखें तो हर तथ्य और हर पहलू को ध्यान में रख कर लिखें। रणेश  राणा ने कहा की पत्रकारों से भी कई बार लिखते हुए गलतियां हो जाती है परन्तु उन गलतियों को सुधारने का प्रयास करना चाहिये ताकि स्वच्छ एव उतरदायी पत्रकारिता की जा सके ।

  • सिंगा में लखदाता पीर का जन्मदिन धूमधाम मनाया

    सिंगा में लखदाता पीर का जन्मदिन धूमधाम मनाया

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली उपमंडल के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत सिंगा में लखदाता पीर जी का जन्मदिन वीरवार को बड़ी धूमधाम मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता ज्ञानी बाबा सिंगा व प्रधान ग्राम पंचायत सिंगा व  गद्दी नशीन बाबा होशियार सिंह अमन  ने  की । जन्मदिन के कार्यक्रम की शुरुआत में हिमाचली डांसर सपना डोली कुल्लू ने गायक  जस्सी धनोला जय पीरा दी बोल ,लख होण चाचियां मासिया कोई बन नई सकती माँ लोको , किते बंदा लकडा साडदा  किते  लकडा बंदे नु साडदिया पीर जी ,मेरे लाला बाले दे घर घर बीच चर्चे व इसी कड़ी में सरबजीत मट्टू ने सुनी मालिका मेरी कुक पपीहे बाली , कसम रव दी ना रह पामा तेरे दिदार तो बिना , की महिमा का गुणगान से संगत को नाचने पर मजबूर कर दिया ।

    उसके उपरांत जन्मदिन के उपलक्ष पर 21 किलो का केक काटा गया  ।  केक काटने की रस्म  बीबी हरबन्सी देवी डेरा गोलणी पंजाब , बलबीर कुमार शारदा पस्सीबाल , ब प्रधान ग्राम पंचायत सिंगा ने की   केक व पेस्टी  का प्रशाद संगत को बांटा गया। इस अबसर पर इंडस यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर डॉ संजय कुमार बहल ,बीडीसी सदस्य कमल सैनी , ग्राम पंचायत सिंगा सचिव , जेई उमेश , पूर्व बीडीसी सदस्य कुलवीर सिंह , पटवारी जगतार सिंह , धर्मपाल , स्नेह , चौकीदार सोनू,  मोना राजकटारिया , बाबा छब्बी , बाबा  भोला  अमरीक सिंह , संजू बीटन , सोनू आदि मौजूद रहे।

  • 5.29 ग्राम चिट्टे सहित पंडोगा मे दो युवक पकड़े 

    5.29 ग्राम चिट्टे सहित पंडोगा मे दो युवक पकड़े 

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर के दिशा-निर्देशों पर जिला पुलिस लगातार नशे के कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है। इसी कडी में जिला पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगशन यूनिट ने पंडोगा मे नाकावंदी कर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों से 5.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम पंडोगा मे गश्त पर थी गश्त के दौरान होशियारपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को पूछताछ केलिए रोका।

    एक युवक ने पुलिस को  देख अपनी जेब से एक पॉलिथीन पाउच निकालकर फेंका उस पॉलिथीन पाउच को पुलिस द्वारा गवाहों की मौजूदगी में चेक किया गया तो 5.29 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद हुआ है |  आरोपित युवकों की पहचान संजीव कुमार(37) निवासी गांव भदसाली , कर्ण जसवाल(31) निवासी गांव घालूवाल तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपी युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने चिट्टे का कारोबार करने वाले और चिट्टे का नशा करने वाले व्यक्तियों को आगाह किया है कि वह सुधर जाएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें | पुलिस आज दोनों युवकों को कोर्ट मे पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर रही है।

  • रिवाल्वर के साथ स्कूल में घूसा शख्‍स, बच्‍चों को बनाया बंधक

    रिवाल्वर के साथ स्कूल में घूसा शख्‍स, बच्‍चों को बनाया बंधक

    मालदा: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बुधवार को एक व्यक्ति ने रिवाल्वर के साथ स्कूल की कक्षा में प्रवेश किया। इससे शिक्षकों और छात्रों में दहशत फैल गई। व्यक्ति ने ट्राउजर में चाकू भी रखा हुआ था। शख्‍स ने तमंचे के बल पर सातवीं कक्षा के छात्रों को कथित तौर पर बंधक बना ल‍िया। इसके बाद पुलिस ने बच्चों को बचाया और आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लिया। स्थानीय लोगों ने स्कूल में प्रदर्शन किया जिन्हें बाद में समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया।

    चाकू और मरक्यूरिक एसिड भी था आरोपी के पास 

    चौंकाने वाली घटना मालदा ज‍िले के मुचिया आंचल चंद्र मोहन हाई स्कूल की है। बताया गया है क‍ि व्यक्ति ने उस समय कक्षा में प्रवेश किया जब छात्र कक्षाओं में भाग लेने में व्यस्त थे। उसके पास एक चाकू भी था जो उसके ट्राउजर में फंसा हुआ था, साथ ही उसके पास मरक्यूरिक एसिड से भरी दो बोतलें भी थीं। पुलिस ने उसे पहले पकड़ा और फिर गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संभावित स्कूल बंधक संकट को टालने के लिए पुलिस की सराहना की।

    कैसे हुई घटना

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के ओल्ड मालदा इलाके में स्थित मुचिया आंचल चंद्रमोहन उच्च विद्यालय के छात्रों में उस वक्त दहशत फैल गई जब एक अज्ञात व्यक्ति बंदूक लेकर कक्षा में घुस गया और चिल्लाने लगा। अधिकारी ने बताया क‍ि आरोपी व्यक्ति स्कूल आया और आठवीं कक्षा में घुस गया। बंदूक हाथ में लिए हुए वह बच्चों पर चिल्ला रहा था और बच्चों और शिक्षक को कथित तौर पर गोली मारने की धमकी दे रहा था।

    आरोपी ने क्‍यों क‍िया ऐसा

    अधिकारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति पर काबू पा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से बंदूक और मरक्यूरिक एसिड से भरी दो बोतलें और एक चाकू जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने दावा किया कि उसने वारदात को अंजाम इसलिए दिया क्योंकि उसका बेटा और पत्नी एक साल से लापता हैं और ऐसा करके वह प्रशासन पर दबाव बनाना चाहता था।

    घटना पर क्‍या बोली पुल‍िस

    मालदा के एसपी प्रदीप कुमार यादव ने बताया क‍ि हमारे पास सूचना आई थी कि बाहरी व्यक्ति (स्कूल में) घुस गया है। बाद में पता चला कि उसके पास हथियार भी है। सारे विद्यार्थी सुरक्षित है। हमें पता चला कि उसका अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर कोई समस्या है जिसको लेकर उसने यह किया है। हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं।

    ममता बनर्जी ने घटना को बताया साज‍िश

    पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद परेशान अभिभावक स्कूल पहुंचे हालांकि, घटना के बाद कक्षाएं सस्‍पेंड कर दी गईं। मुख्यमंत्री ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की सराहना की और आरोप लगाया कि यह पूरा मामला साजिश भी हो सकता है। मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से कहा क‍ि मालदा स्कूल में बंदूक लहराने वाले व्यक्ति का मामला पागलपन नहीं हो सकता।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਸ਼ੁੱਧਤਾ ਲਈ ਸੁਖਚੈਨ ਦਾ ਪੌਦਾ ਲਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਸ਼ੁੱਧਤਾ ਲਈ ਸੁਖਚੈਨ ਦਾ ਪੌਦਾ ਲਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਉੱਘੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਪ੍ਰੇਮੀ ਅਤੇ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤ ਬਲਵੀਰ ਸਿੰਘ ਸੀਚੇਵਾਲ ਅਤੇ ਸਪੀਕਰ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਸਰਦਾਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਸੁਵਿਧਾ ਕੇਂਦਰ ਚ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਅਤੇ ਸ਼ੁੱਧਤਾ ਲਈ ਸੁਖਚੈਨ ਦਾ ਪੌਦਾ ਲਗਾਕੇ ਸਮੁੱਚੇ ਵਿਸ਼ਵ ਚ ਸੁੱਖ ਅਤੇ ਚੈਨ ਦੀ ਕਾਮਨਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਦੀ ਲੋੜ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਸੰਭਾਲ ਪ੍ਰਤੀ ਵੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ। 

    ਸੰਤ ਸਿੰਚੇਵਾਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਬੁੱਟੇ ਸਾਡੇ ਫੇਫੜੇ ਹਨ, ਇਹ ਸਾਨੂ ਆਕਸੀਜਨ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਇਹ ਸਾਨੂ ਜਿਆਦਾ ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਲਾਗਾਨੇ ਚਹੀਦਾ ਹਨ।  ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਸੰਤ ਸਿੰਚੇਵਾਲ ਜੀ ਨੇ ਬੜੀ ਕਿਰਪਾ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਹਾਥੀ ਸੁਖਚੈਨ ਦੀ ਬੂਟਾ ਲਾਇਆ ਹੈ।