Blog

  • पंजाब : बस और कार की टक्कर में 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    पंजाब : बस और कार की टक्कर में 2 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बठिंडा: मलोट रोड पर बहमन दीवाना के पास कार और बस की टक्कर हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मलोट रोड पर कार और बस की टक्कर हो गई।

    हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम राजेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार सवार घायलों की मौके पर ही मरहमपट्टी की। जिसके बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • माता चिंतपूर्णी जयंती पर इन चीजों पर लगी रोक

    माता चिंतपूर्णी जयंती पर इन चीजों पर लगी रोक

    हिमाचल : अगर आप भी माता चिंतपूर्णी जयंती पर जा रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, माता चिंतपूर्णी की जयंती पर इस बार भी 5 मई को भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। 4 मई को मंदिर को भव्य रूप से विशेष प्रकार के पुष्पों से सुसज्जित किया जाएगा। पावन पिंडी की विशेष पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ किया जाएगा।

    माता को विशेष रूप से तैयार किए गए 56 भोग भी अर्पित किए जाएंगे। मां चिंतपूर्णी की जयंती पर किसी भी श्रद्धालु को केक और पेस्ट्री लाने की अनुमति नहीं होगी। मंदिर प्रशासन ने भी इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं करने की बात कही है। दर्शन पर्ची के समय ही इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कोई भक्त पेस्ट्री या केक न लाए। आम तौर पर देखा गया है कि कुछ भक्त श्रद्धास्वरूप चॉकलेट, फ्रूटी और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें लेकर भी मंदिर आते हैं और इसे मां को अर्पित करते हैं।

    चिंतपूर्णी मंदिर पुजारी संघ के अध्यक्ष रविन्द्र छिंदा ने कहा कि 5 मई को चिंतपूर्णी माता की जयंती के लिए तैयारियां शुरू की गई हैं। मां के दरबार में केवल हलवा, ड्राई फ्रूट और फल आदि ही अर्पित करने चाहिएं। मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह पटियाल का कहना हैं कि पुजारियों से इस संबंध में चर्चा की गई है। श्रद्धालुओं को चाहिए कि जो पौराणिक परम्पराएं हैं, उसी के अनुसार पूजा-अर्चना हो। केवल वही चीजें अर्पित की जाएं जिनकी मान्यता है। 

  • नाबालिग किशोरी घर से भागी, मामला दर्ज

    नाबालिग किशोरी घर से भागी, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडितः पुलिस थाना मैहतपुर में एक नाबालिग किशोरी का घर से भागने का मामला सामनें आया हैं। पीड़िता की मां ने एक युवक के खिलाफ संदेह व्यक्त करते हुए बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मैहतपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर  आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने में महिला ने शिकायत सौंपी कि उसकी नाबालिग बेटी काल्पनीक नाम ज्योति 25 अप्रैल को घर से चली गई हैं। बेटी घर से निकलने से पुर्व एक पत्र लिखकर छोड़ गई हैं। पीड़िता ने अपने बेटी को कई जगह तलाश किया। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। उसे संदेह है कि बेटी को वह युवक भगाकर कहीं ले गया हैं। 

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  मैहतपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी घर में बिना बताए कहीं चली गई हैं। और जाते समय एक पत्र भी घर में छोड़ गई।  पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर मैहतपुर पुलिस थाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

  • पंचायत उपप्रधान की शिकायत पर महिला सहित चार लोगों पर मामला दर्ज

    पंचायत उपप्रधान की शिकायत पर महिला सहित चार लोगों पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आती रिपोह मिसरां पंचायत उपप्रधान की शिकायत पर एक महिला सहित चार लोगों पर गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। मामला आरोपितों द्वारा किसी विधवा महिला की मलकियती भूमि पर जबरदस्ती निर्माण कार्य किए जाने को लेकर हुआ है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रिपोह मिसरां पंचायत के उपप्रधान होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 22 अप्रैल, को नीलम कुमार पत्नी स्वर्गीय शिवगिर ने उसे शिकायत दी थी कि गांव के कुछ लोग उसकी मलकियत भूमि पर जबरदस्ती एक कमरे का निर्माण करना शुरू कर दिया है। आरोप है कि जब वह मौका देखने गया तो आरोपित लोग वहां पर मजदूरों के साथ निर्माण कार्य में लगे हुए थे।

    उपप्रधान ने जब आरोपित को जबरदस्ती किसी की भूमि पर निर्माणकार्य न करने के लिए कहा तो वे लोग आगबबूला हो गए और उसके साथ गाली गलौज व उसे जान से मारने की धमकियां देने लगे। पुलिस को दी शिकायत में उपप्रधान ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि होने के नाते कई बार उन्हें लड़ाई झगड़ों के मामले को सुलझाने के लिए मौके पर जाना पड़ता है। ऐसे में अगर उनके साथ इस तरह से बर्ताव किया जाता है तो वह ऐसे की भी मामले में भी मामले में फैसला करने नहीं जा सकते। उपप्रधान ने आरोपितों से जान का खतरे का अंदेशा जताते हुए कहा कि वह किसी भी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। वहीं, पुलिस थाना प्रभारी अम्व आशीष पठानिया ने कहा कि पुलिस ने उक्त मामले को लेकर उपप्रधान की शिकायत मिली है। पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • हरोली पुलिस ने पकड़ा उदघोषित अपराधी

    हरोली पुलिस ने पकड़ा उदघोषित अपराधी

    दो वर्षों से मोबाइल छीनने का आरोपी था

    ऊना/ सुशील पंडित :  हरोली पुलिस थाना की टीम को एक उदघोषित अपराधी को पकड़ने मे सफलता हासिल हुई है ।  जशन कुमार पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी-खेडा कलमोट, त0 व थाना नंगल जिला रूपनगर पंजाब पिछले 2 वर्षों से हरोली पुलिस को मोबाइल छीना झपटी के आरोप में वांछित था।जिसकी हरोली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी । गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपित को कलमा मोड( पंजाब) से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे माननीय अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा । 

    ज्ञात हो कि आरोपी जशन कुमार ने वाथडी टाहलीवाल मे वर्ष 2021 मे अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक मदन कुमार से राह चलते उसके 2 मोबाईल छीन लिऐ थे। जिनमें से एक अपराधी को पकडकर  अदालत में पेश किया था। जबकि जशन व एक अन्य आरोपी कभी भी पुलिस के हाथ नही आए । उन्हें में से एक आरोपी जशन को आज कलवां मोड से गिरफतार किया गया है। पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने उदघोषित अपराधी को पकडने की पुष्टी करते हुए बताया कि पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह जांच अधिकारी टाहलीवाल तथा कांस्टेबल नीरज व वलजीत पर आधारित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरोली थाना के पुलिस उप-अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि हरोली पुलिस अच्छा काम कर रही है व अन्य कई वांछित अपराधी भी पुलिस के राडार पर हैं।

  • बड़ी खबरः प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में चली गोलियां, 3 घायल

    बड़ी खबरः प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में चली गोलियां, 3 घायल

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गोली लामपुर गांव के पास चली है।

    वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। वारदात को अंजाम देकर बाइक पर सवार 3 हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में बीते शुक्रवार को सुबह करीब 40 साल की एक महिला को गोली मार दी गई थी। हमलावर वकील की वेश में आए थे, आरोपी की पहचान निलंबित वकील कामेश्वर सिंह के रूप में हुई थी।

    पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया था कि महिला के पेट में और एक हाथ में दो गोलियां लगीं। उन्होंने बताया था कि आरोपी को बार काउंसिल की ओर से प्रतिबंधित भी कर दिया गया था। आरोपी ने पीड़िता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था और सुनवाई आज साकेत अदालत में होनी थी। वहीं बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

  • दूल्हे को खुश करने के लिए दुल्हन के इस जगह पर लगवाई मेहंदी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

    दूल्हे को खुश करने के लिए दुल्हन के इस जगह पर लगवाई मेहंदी, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

    नई दिल्ली: शादी और शादी की रस्मों से जुड़ी खबरें और वीडियो आज कल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इन वीडियो में कुछ हंसी मजाक से भरपूर रहते हैं तो कुछ विवादित भी होते हैं। कुछ वीडियो में जीजा साली या दूल्हा-दुल्हन के बीच नोक झोंक देखने को मिलता है। तो वहीं कुछ खबरें दहेज नहीं मिलने के चलते बारात वापस लौटने की होती है, जो तेजी से वायरज होते हैं।

    ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने अपने पति को खुश करने के लिए ऐसा काम कर दिया जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सामने आए चंद सेकंड के इस वीडियो में दुल्हन अपनी शादी के लिए मेंहदी लगवाते हुए नजर आ रही है। लेकिन आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि दुल्हन कहां पर मेंहदी लगवा रही है। जी हां दुल्हन ने अपनी पूरी पीठ पर मेंहदी लगवाई है। दुल्हन की मेंहदी का पूरा डिजाइन ब्लाउज जैसा बनाया गया है।

  • Jalandhar: The LAVA Lounge फिर आया सुर्खियों में, सरेआम हुक्का और शराब परोसने की तस्वीरे हुई वायरल

    Jalandhar: The LAVA Lounge फिर आया सुर्खियों में, सरेआम हुक्का और शराब परोसने की तस्वीरे हुई वायरल

    जालंधर/वरुणः मोनिका टावर की तीसरी मंज़िल पर चल रहा The LAVA Lounge बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। उक्त हुक्का बार में अंडर एज बच्चों को सरेआम हुक्के के साथ शराब पिलाई जा रही है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। उक्त हुक्का बार कई बार सुर्खियों में रह चुका है। एक माह पहले हुक्का बार में छापेमारी करके मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार चलाने और युवकों को तंबाकू का सेवन करवाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और तंबाकूनोशी अधिनियम की धारा 4ए और 21 के तहत मामला दर्ज किया था।

    उस दौरान रेस्टोरेंट मालिक रविंदर निवासी न्यू अवतार नगर, हनी नैयर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी काजी मोहल्ला, मनदीप निवासी हरगोबिंदपुरी, कुनाल निवासी संतोखपुरा, साहिल, दमन दोनों निवासी पक्का बाग, अभिषेक, रोहित दोनों निवासी नवीं आबादी जल्लोवाल, जालंधर को केस में नामजद किया था। लेकिन इसके कार्रवाई के कुछ देर बाद The Lounge  में फिर से सरेआम हुक्का और शराब पिलाने का काम जोरों पर चलने लगा। अब तो The LAVA Lounge में  अंडर एज बच्चों को भी हुक्के के साथ शराब पिलाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार उक्त The Lounge पुलिस और कुछ राजनीतिक नेताओं की शह पर सरेआम इस कारोबार को चला रहा है।

    हैरानी की बात यह है कि कोड ऑफ कंडक्ट के बावजूद प्रशासन और एक्साइज विभाग उक्त हुक्का बार पर शिकंजा नहीं कस रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि The LAVA Lounge अंडर एज बच्चों को नशे की धकेल रहा है। हालांकि सरकार नशे को खत्म करने के दावे कर रही है। लेकिन The LAVA Lounge में सरेआम अंडर एज बच्चों को पिलाए जा रहे हुक्का और शराब के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इससे पहले जब उक्त The LAVA Lounge में पुलिस ने दबिश की थी तो पुलिस ने खुद कहा था कि उन्हें रेस्तरां में अवैध तरीके से हुक्का बार चलाने की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस सूचना मिलने के बाद जैसे ही मोनिका टावर में पहुंची तो रेस्तरां के मालिक शटर पर ताला लगाकर मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई थी।

  • पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने वाले आरोपी पर वकील ने तानी पिस्तौल, पुलिस ने किया काबू

    पंजाबः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने वाले आरोपी पर वकील ने तानी पिस्तौल, पुलिस ने किया काबू

    रुपनगर: मोरिंडा के गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में बेअदबी करने वाले आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड मिला था। जिसके बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर एक वकील द्वारा आज हमले की कोशिश की गई। वकील द्वारा कोर्ट में पेशी दौरान आरोपी पर पिस्तौल तान दी गई। इस मौके पर पुलिस द्वारा वकील को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने वकील की पिस्तौल कब्जे में ले लिया है। पुलिस व बार काउंसिल द्वारा यह जांच की जा रही है कि वकील किस एरिया का है। बताया जा रहा है कि पेशी दौरान आरोपी जसवीर सिंह को फिर से रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को 2 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया।

     

    बता दें मोरिंडा के गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में बेअदबी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का केस न लड़ने का रोपड़ की बार एसोसिएशन ने सख्त फैसला लिया था। उन्होंने कहा था कि आरोपी का केस कोई वकील नहीं लड़ेगा। वकीलों ने इस घटना की कड़ी निंदा की। रोपड़ बार एसोसिएशन ने यह भी कहा था कि रोपड़ जिले के किसी भी वकील को आरोपी का केस लड़ने से रोकने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि जसवीर पर जूते पहनकर गुरुद्वारे में घुसने और दरबार साहिब में पाठ कर रहे ग्रंथियों से मारपीट करने का आरोप है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚ ਵਣ-ਮਾਫੀਆ ਹੋਇਆ ਸਰਗਰਮ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਠੋਸ ਕਾਰਵਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਏਰੀਆ ਵਿੱਚ ਵਣ-ਮਾਫੀਆ ਹੋਇਆ ਸਰਗਰਮ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ ਠੋਸ ਕਾਰਵਾਈ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ/ਅਨਮੋਲ : ਵਾਤਾਵਰਨ ਨੂੰ ਸਾਫ ਸੁਥਰਾ ਰੱਖਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕਈ ਤਰਾਂ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਲੋਂ ਕਰੋੜਾ ਰੁਪਏ ਲਗਾਕੇ ਪੇੜ-ਪੋਦੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਕਿ ਸਾਡਾ ਵਾਤਾਵਰਨ ਸਾਫ ਤੇ ਹਰਿਆ ਭਰਿਆ ਰਹਿ ਸਕੇ ਅਤੇ ਸਾਨੂੰ ਸਾਫ ਸਵੱਛ ਹਵਾ ਮਿਲ ਸਕੇ  ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਡਾ ਸ਼ਰੀਰ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰਹਿ ਸਕੇ। ਮਗਰ ਪਠਾਨਕੋਟ ਦੇ ਬਾਡਰ ਏਰੀਆ ਦੇ ਬੇੜੀਆਂ ਦੇ ਜੰਗਲਾਂ ਵਿੱਚ ਵਣ ਮਾਫੀਆ ਵਲੋਂ ਦਰਖਤਾਂ ਦੀ ਕਟਾਈ ਕਰ ਜੰਗਲਾਂ ਨੂੰ ਉਜਾੜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਬਾਡਰ ਏਰੀਆ ਬੇੜੀਆਂ ਦੇ ਜੰਗਲਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਜੰਗਲ ਵਿੱਚ ਬੇਸ਼ਕੀਮਤੀ ਖੈਰ ਤੇ ਦਰਖਤ ਸੀ ਇਥੇ ਹੀ ਤੁਹਾਨੂੰ ਦਸ ਦੇਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪਿੱਛੇਲੇ ਕਾਫੀ ਸਮੇ ਤੋਂ ਬਾਡਰ ਏਰੀਆ ਬੇੜੀਆਂ ਵਿੱਚ ਵਣ ਮਾਫੀਆ ਸਰਗਰਮ ਹੋਇਆ ਪਿਆ ਹੈ। ਜੰਗਲ ਵਿਚ ਕਈ ਵਾਰ ਖੇਰ ਦੇ ਪੇੜ ਵਣ ਮਾਫੀਆ ਵਲੋਂ ਕਟੇ ਜਾ ਚੁਕੇ ਹਨ ਮਗਰ ਕੋਈ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਹੋ ਰਹੀ, ਦਰਖਤਾਂ  ਦੀ ਕਟਾਈ ਬਾਰੇ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਡੈਮੇਜ਼ ਰਿਪੋਰਟ ਕਟ ਗੋਂਗਲੂਆਂ ਤੋਂ ਮਿੱਟੀ ਚਾੜਨ ਵਾਲਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਵਣ ਮਾਫੀਆ ਚੋਰੀ ਛਿਪੇ ਜੰਗਲਾਂ ਵਿੱਚੋ ਬੇਸ਼ਕੀਮਤੀ ਖੈਰ ਦੇ ਦਰਖਤ ਲਗਾਤਾਰ ਕਟ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਦ ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਬੇੜੀਆਂ ਜੰਗਲ ਵਿੱਚ ਆਉਣ-ਜਾਉਂਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੀ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਕੋਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਮੁਲਾਜਿਮ ਜਿਹੜੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਕੋਲੋਂ ਤਾਂ ਤਨਖਾਹ ਲੈ ਲੈਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਨਾ ਤਾਂ ਮੁਲਾਜਿਮ ਤੇ ਨ ਹੀ ਵਣ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫਸਰ  ਇਧਰ ਆਂਦੇ ਹਨ ਜਿਸਦੇ ਚਲਦੇ ਵਣ ਮਾਫੀਆ ਲਗਾਤਾਰ ਜੰਗਲਾਂ ਵਿੱਚੋ ਖੈਰ ਦੇ ਦਰਖਤਾਂ ਨੂੰ ਕਟ ਜਿਥੇ ਜੰਗਲਾਂ ਨੂੰ ਉਜਾੜ ਰਹੇ ਹਨ ਓਥੇ ਹੀ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਾ ਤੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦਾ ਵੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਵੀ ਲੋਕ ਦੋਸ਼ੀ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਵਾਤਾਵਰਨ ਨੂੰ ਬਚਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ।