Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Civil Hospital में डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सेवाएं बंद, देखें Live

Jalandhar News: Civil Hospital में डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सेवाएं बंद, देखें Live

0
Jalandhar News: Civil Hospital में डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सेवाएं बंद, देखें Live

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल में आज डॉक्टर हड़ताल पर है। वहीं डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं जारी है। वहीं ओपीडी सेवाएं बंद होने से मरीजों को परेशानी है का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, कल रविवार के चलते अस्पताल बंद था, ऐसे में सोमवार को अस्पताल के ओपीडी में मरीज भारी संख्या में आते है।

हड़ताल को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि दो दिन पहले एक पत्रकार द्वारा शराब पीकर डॉक्टर से हाथापाई की गई थी। डॉक्टरों ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने सीनियर अधिकारियों सहित पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन अभी तक पत्रकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके रोष आज उन्होंने हड़ताल करके ओपीडी सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मरीजों को ध्यान में रखते हुए उनकी ओर से इमरजेंसी सेवाएं जारी है।

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के उप प्रधान डॉ. एमपी सिंह और इमरजेंसी सेवाओं की प्रभारी डॉ. हरवीर कौर ने बताया कि पत्रकार द्वारा अस्पताल में डॉक्टर के साथ हाथापाई करना काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बीते दिन इस मामले को लेकर एमएस डॉक्टर गीता कटारिया को शिकायत दे दी थी। जिसके बाद आज सभी डॉक्टरों के साथ एमएस द्वारा मीटिंग रखी गई। मीटिंग में सभी डॉक्टरों ने पुलिस कमिश्नर से पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठाई है।

डॉक्टरों का कहना है कि जब तक पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो जाता ओपीडी सेवाएं बंद रहेगी। एमएस डॉक्टर गीता ने कहा कि 19 रात को पत्रकार द्वारा इटर्नशिप महिला डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार किया गया। डॉक्टर का कहना है कि पत्रकार द्वारा महिला डॉक्टर की तस्वीरें भी खींची गई। जिसको लेकर महिला डॉक्टर द्वारा विरोध किया गया। इस दौरान डॉक्टर द्वारा पत्रकार पर नशे में धुत्त होने के आरोप में उसका मेडिकल करवाने के लिए कहा गया, लेकिन वह मौके से अस्पताल से चला गया। इस मामले को लेकर आज पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से मुलाकात भी की गई।

वहीं ओपीडी सेवाएं बंद होने के मामले को लेकर एमएस ने कहाकि आज ओपीडी सेवाएं बंद नहीं की जानी थी। ओपीडी सेवाओं को लेकर आज उनकी मीटिंग थी, जोकि अभी कुछ देर पहले ही खत्म हुई है। वहीं उन्होंने उक्त पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।बता दें कि सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात इंटर्नशिप करने आई डॉक्टर यशिका शर्मा और डॉक्टर शमशेर सिंह ने पत्रकार पर शराब के नशे में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ हाथापाई करने के आरोप लगाए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here