Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सुबह-सुबह हथियारों के बल पर डॉक्टर की पत्नी से स्नेचिंग, एक काबू, देखें वीडियो

Jalandhar News: सुबह-सुबह हथियारों के बल पर डॉक्टर की पत्नी से स्नेचिंग, एक काबू, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: सुबह-सुबह हथियारों के बल पर डॉक्टर की पत्नी से स्नेचिंग, एक काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हालांकि पुलिस कमिशनर ने बीते दिन ही प्रेस वार्ता के दौरान क्राइम पर नकेल कसकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक दिन बाद ही दिन दहाड़े स्नेचिंग की घटना सामने आ गई। मिली जानकारी के अनुसार एसएएस नगर एक्सटेंशन में जानवरों को पानी पिला रही डॉक्टर की पत्नी पर एक्टिवा सवार 2 लुटेरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने महिला के गले से सोने की चेन और लॉकेट लूट लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा पर फरार होने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद एक राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी कार से एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक लुटेरा सड़क गिर गया और उसकी टांग टूट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर ही एक आरोपी को काबू कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी सोने की चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दीग ई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजन कुमार के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद जल्द दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सका है कि एक्टिवा सवार 2 नौजवान सड़क पर घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला को सड़क पर देखा और एक्टिवा मोड़ ली। जिसके बाद महिला के गले से सोने की सेन और लॉकेट लेकर फरार होने लगे। इस दौरान पीछे से आ रहे कार सवार ने महिला का शोर सुना और बहादुरी दिखाते हए एक्टिवा को टक्कर मार दी। घटना में एक लुटेरा सड़क पर गिर गया और दूसरा मौके से फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here