Blog

  • Punjab: अफीम और ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab: अफीम और ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    गुरदासपुर : नशा तस्करों के खिलाप कारवाई करते हुए पुलिस ने अफीम सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार ने बताया कि आरोपी से 1.547 किलो ग्राम अफीम और 25 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान मदन गुज्जर पुत्र फेरु गुज्जर निवासी ग्राम सहारा थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान के रूप में हुई है।

    वहीं, एसपी डी बलविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए के प्रभारी कपिल कौशल और खाना सदर के एसएचओ अमनदीप सिंह ने बाबरी बाईपास पर नाके के दौरान संदेह के आधार पर उक्त आरोपी को काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर 1.547 किलो ग्राम अफीम और 25 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर थाने में एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी मदन गुज्जर ने बताया कि वह अफीम राजस्थान से लाकर गुरदासपुर में सप्लाई करने वाला था। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

     

  • आज का राशिफल, 11 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 11 जुलाई 2024

    आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जायेगी। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा।

    मेष राशि-

    आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

    वृष राशि-

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

    मिथुन राशि-

    आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कार्यों में आपका पैसा लग सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा । आज आपको संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी। अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगी।

    कर्क राशि-

    आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी। साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे। आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है । जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा । आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया कारोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    तुला राशि-

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में  दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं। आज आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा । बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नये व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा । कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

    मीन राशि-

    आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आप से राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा,धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम
  • Panchkula: गैंगस्टर सुखप्रीत पुड्डा और भूपी राना कड़ी सुरक्षा में पहुंचे कोर्ट, देखे Video

    Panchkula: गैंगस्टर सुखप्रीत पुड्डा और भूपी राना कड़ी सुरक्षा में पहुंचे कोर्ट, देखे Video

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच 19 की टीम द्वारा भारी सुरक्षा के बीच गैंगस्टर गोपी राणा और सुखप्रीत पुडा को पंचकूला कोर्ट में पेशी पर लाया गया। हरियाणा पुलिस दोनों गैंगस्टरों को कपूरथला जेल से लेकर आई थी। पुलिस ने 10 दिन पहले पंचकूला कोर्ट में दोनों गैंगस्टरों को पेश कर 10 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद दोनों गैंगस्टरों को आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया।

    कोर्ट में पेश करने से पहले दोनों गैंगस्टरो का हॉस्पिटल सेक्टर 6 में भारी सुरक्षा के बीच मेडिकल करवाया गया। इस दौरान हॉस्पिटल में सिर्फ इमरजेंसी मरीजों को अंदर जाने दिया। अस्पताल में सुरक्षा कर्मी चारों तरफ गेटों पर घेराबंदी करके खड़े थे।

    क्राइम ब्रांच 19 की टीम ने 23 जून को गुरप्रीत सिंह (19) उर्फ अर्जुन पुत्र अवतार सिंह वासी गांव उषा थाना बढ़नी कला जिला मोगा पंजाब को गिरफ्तार किया था । पुलिस ने अर्जुन को बरवाला टोल प्लाजा के पास से अवैध 6 पिस्तौल 6 मैगजीन के साथ काबू किया था । आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह अवैध पिस्तौल सुखप्रीत पुडा के कहने पर लाया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों गैंगस्टरों का रिमांड हासिल किया था।

  • Punjab: संदिग्ध हालातो में हुआ युवक का कत्ल, देखें cctv

    Punjab: संदिग्ध हालातो में हुआ युवक का कत्ल, देखें cctv

    लुधियाना: शहर के नाली मोहल्ला मे गत रात्रि युवक का संदिग्ध हालातो में युवक के क़त्ल की खबर है। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप हुई है। जानकारी मुताबिक मोहल्ला में बीते रात अभिषेक के बड़े भाई कुछ युवकों के साथ बहसबाजी हुई थी। इस दौरान मृतक के भाई साहिल पर उक्त युवको ने नुकीली चीज़ से हमला कर मोहल्ले में देर रात गाली गलोच भी किया।

    मृतक अभिषेक के दोस्त राहुल ने बताया कि साहिल पर हमला होने के बाद वह उसके घर अपनी मां को लेकर समझाने गया था। लेकिन उन युवकों ने सुएं के साथ उस पर भी धावा बोल दिया। मामला बड़ता देख उन्होंने रात को पुलिस कंट्रोल पर सूचना दी। कुछ देर बाद उन्होंने अभिषेक को घर के नजदीक ही जमीन पर गिरा देखा। जिसके गले पर कट का निशान लगा हुआ था।

    अभिषेक के परिजन उसे उठाकर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। हत्या किसने की है यह अभी जांच का विषय है, लेकिन परिवार के लोग उन युवको पर आरोप लगा रहे है। जिनके साथ अभिषेक और साहिल का विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • महाठग कुलदीप उर्फ डाक्टर साहब तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

    महाठग कुलदीप उर्फ डाक्टर साहब तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

    अब तक 57 लाख की ठगी आई सामने

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने आज महाठग कुलदीप उर्फ डॉक्टर साहब को अदालत में पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में अभी तक 57 लाख रुपए का ठगी सामने आ चुकी है और जो लोग ठगी का शिकार हुए हैं, हरोली थाने में लगातार रिर्पोट दर्ज करवाने आ रहे हैं। पुलिस जांच अभी तक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पंजाबर में एक आयुर्वेदिक दवाई की दुकान खोल रखी थी जिस कारण लोग उसको डॉक्टर साहब के नाम से जानते पहचानते थे ।

    पूछताछ के दौरान जब कई लोगों ने आरोपी कुलदीप को डॉक्टर साहब करके पुकारा तो पुलिस थाना में हंसी के ठहाके लगना शुरू हो गए और थाना प्रभारी ने लोगों को पूछा कि आप लोग इसको डॉक्टर क्यों कह रहे हैं तब पता चला की दवाइयां बेचने के कारण इसको डॉक्टर के नाम से ही जाना जाता था और कई लोगों को दवाई का असर भी हुआ था जिस कारण लोग उस पर काफी विश्वास कर रहे थे जिस कारण उसने आम जनता को कई तरह के प्रलोभन देकर किसी से कमीशन के नाम पर, किसी को सस्ता सरिया सीमेंट देने के नाम पर, किसी को एक्स्ट्रा ब्याज देने के नाम पर तथा कई लोगों को बिजनेसमैन बताकर उनकी आलू की फसल खरीद कर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जो पिछले तीन वर्षों से लगातार इस एरिया में रह रहा था। आरोपी जिला शिमला का रहने वाला है जो पिछले 10 वर्षों से अपने घर भी नहीं जाता था और उसके पिता ने भी वर्ष 2019 में उसको ऐसे ही गलत कारनामों के लिए बेदखल भी किया हुआ था। आरोपी ने कई लोगों को पैसे देने की एवज में चेक भी दिए  परंतु वह चेक भी अपने नाम से न देकर अन्य लोगों के नाम पर दिए गए हैं। पुलिस रिमांड पर लेकर डा साहब से पूछताछ कर रही है।

  • मिशन शक्ति योजना के तहत हरोली में जागरूकता शिविर आयोजित

    मिशन शक्ति योजना के तहत हरोली में जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : महिला एव बाल विकास विभाग के तहत संचालित की जा रही मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत 100 दिन विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बुधवार को हरोली खण्ड स्तर पर सप्ताहिक विषय प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के संबध में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया।
    शिविर के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम चौहान ने योजना में पात्र लाभार्थी के पंजीकरण प्रकिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं से अपील की कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति को दो भागों में बांटा गया है जिसमें सामर्थय और संबल योजनाएं शामिल है। उन्होंने बताया कि सामर्थय में महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रधानमंत्री मात्रु वंदना योजना, पालना, शक्ति सदन, कामकाजी महिला छात्रावास शामिल है। इसके अलावा संबल में वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, नारी अदालत, महिला हेल्पलाइन सम्मिलित हैं। शिविर में जिला को-ऑर्डिनेटर(डीएचईडब्ल्यू) ईशा सहित सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • बड़ी खबर: Hero Agency मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

    बड़ी खबर: Hero Agency मालिक का गोलियां मारकर कत्ल

    हांसी: हरियाणा में हिसार के हांसी में बदमाशों ने सैनी हीरो एजेंसी के मालिक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने उनकी एजेंसी पर आकर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं।

    इसी दौरान एजेंसी मालिक रविन्द्र सैनी को गोली लगी। उन्हें आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

    बदमाशों की धरपकड़ के लिए शहर में नाकाबंदी की गई है। हिसार में 15 दिन में वाहन एजेंसी पर गोलीबारी की से दूसरी वारदात है। इससे पहले इनेलो नेता के महिंद्रा शोरूम में फायरिंग हुई थी।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सैनी हीरो एजेंसी के मालिक रविंद्र सैनी को कुछ समय पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। आज बुधवार शाम को 6 बजे के क़रीब 2 युवक बाइक पर आए। उनमें से एक युवक ने गोलियों चलानी शुरू कर दी।

    इसी बीच गोली रविंद्र सैनी को भी लगी। फायर कर युवक अपने दूसरे साथी के साथ बैठ कर फरार हो गया। पुलिस के अधिकारी मौके पर जांच में लगे हैं।

  • Jalandhar: EVM मशीनों में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत, इतने प्रतिशत हुई कुल वोटिंग

    Jalandhar: EVM मशीनों में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत, इतने प्रतिशत हुई कुल वोटिंग

    जालंधर, ENS: वेस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शांतिमय ढंग से समाप्त हो गए है। उपचुनाव में कुल 55 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस सीट की मतगणना 13 जुलाई को होगी। इस चुनाव में 15 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला क्षेत्र में कुल 1,71,963 मतदाता में से 94 हजार लोगों की वोटिंग से 13 जुलाई को सामने आएगा। बता दें कि उपचुनाव को लेकर कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि इस उपचुनाव की वोटिंग दौरान किसी भी प्रकार के दंगे होने की सूचना सामने नहीं आई है। वोटिंग के समाप्त होने तक का नेताओं आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला पूरा दिन जारी रहा।

    जहां भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरी हत्या कराई जा सकती है। मेरे लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं क्योंकि पूरा जालंधर मेरे साथ खड़ा है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा वडिंग ने जालंधर पश्चिम कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में किसी भी तरह की धांधली हुई तो वे पीछे नहीं हटेंगे।

  • पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाएं: कपिला

    पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाएं: कपिला

    ऊना/ सुशील पंडित : पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाए जाए। यह बात बुधवार को ऊना मुख्यायल पर वार्ड चार में केशव भवन के समक्ष एमसी पार्क में भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर परिषद की ऊना शाखा द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अपने संदेश में नगर परिषद ऊना के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पार्षद पवन कपिला ने कही। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे बेहतरीन पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि सभी को वर्ष में कम से कम एक पौधा जरूर रोपित करना चाहिए तथा इसकी देखरेख की जिम्मेवारी भी संभालनी चाहिए। पवन कपिला ने कहा कि जिस प्रकार से वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग का खतरा मंडरा रहा है तथा ऋतु चक्र भी प्रभावित हुआ है,उसको देखते हुए सभी को पर्यावरण को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि पौधे हमे आक्सीजन देते है तथा इनका संरक्षण करके हम आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित कर सकते है। भारत विकास परिषद के सचिव ईंजीनियर संजीब अग्रिहोत्री ने कहा कि 10 जुलाई को भारत विकास परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में पिछले एक पखवाड़े से देश भर में विभिन्न सामाजिक कार्य आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में ऊना शाखा ने एमसी पार्क ऊना में अशोका,नीम,आंवला के पौधे रोपित किए है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद ऊना शाखा समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्प चलाए हुए है। परिषद के स्थाई प्रकल्पों में ऊना मुख्यालय पर हमीरपुर मार्ग पर एक टैस्ट लैब की स्थापना की गई है। इसमें विभिन्न प्रकार के ब्लड टेस्ट,यूरिन व अन्य लैब टेस्ट किए जा रहे है। इस अवसर पर परिषद के सचिव संजीब अग्रिहोत्री,कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा,सदस्य रणवीर सैणी,जतिंद्र कंवर,अश्विनी व अशोक सहित अन्य सदस्यगण भी उपस्थित थे।
  • Punjab: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने फौजी को दी खौफनाक सजा

    Punjab: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने फौजी को दी खौफनाक सजा

    पठानकोटः जिला पठानकोट के गांव पलाह से फौजी पती को खाने में जहर देने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर छुट्टी पर आए फौजी पति को खाने में जहर देकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से इस मामले में बीएसएफ जवान की पत्नी काजल और उसके प्रेमी अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पत्नी काजल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, गांव पलाह निवासी बीएसएफ जवान अश्विनी कुमार ने पुलिस को अपने बयान में बताया है कि उसकी शादी 2015 में हुई थी। पिछले कुछ वर्षों से उसकी पत्नी काजल का गांव के ही अभिषेक नाम के युवक से नाजायज संबंध हैं। पिड़ित जवान ने अपनी पत्नी को कई बार यह सब छोड़ देने को कहा था, लेकिन उसकी पत्नी हर हाल में अभिषेक से संबंध बनाए रखना चाहती थी और उनके नाजायज संबंध में रुकावट डालने के लिए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे कई बार डराया धमकाया भी गया है। पीड़ित अश्वनी ने बताया कि उसने जब इस संबंध में अपने सास ससुर को बताया तो उन्होंने उल्टा मेरे खिलाफ ही थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।

    पुलिस को दिए अपने बयान में अश्विनी कुमार ने बताया कि वह छुट्टी लेकर 3 जुलाई को घर आया था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने फिर से लड़ाई झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब 6 जुलाई को मैं अपने घर पर बैठा हुआ था तो उसी दिन शाम को उक्त युवक अभिषेक ट्रैक्टर लेकर गली से गुजर रहा था। ट्रैक्टर के हॉर्न की आवाज सुनकर उसकी पत्नी काजल की ओर से अपने आशिक को इशारा किया गया, जब उसने इसका विरोध किया तो उसकी बीवी ने झगड़ा शुरू कर दिया और सीधे तौर पर कहा कि वह अपने पति को छोड़ सकती है लेकिन प्रेमी को नहीं।

    पीड़ित ने आगे बताया कि 7 जुलाई को वह अपने खेत से वापस घर लौटा तो मेरी बीबी काजल ने मुझे खाना परोस दिया। उसने खाने के कुछ निवाले खाए तो उसकी तबीयत खराब होने लगी, देखते ही देखते तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे पठानकोट के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि खाने में कुछ जहरीली वस्तु निगली है।

    पीड़ित अश्वनी ने बताया कि उसकी पत्नी एवं उसके आशिक अभिषेक के ऊपर जान से मारने के आरोप लगाए तथा न्याय की अपील की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।