Blog

  • PM Modi ने किसानों को लेकर किया अहम फैसला

    PM Modi ने किसानों को लेकर किया अहम फैसला

    नई दिल्लीः तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने अपना पहला फैसला किसानों के बारे में लिया है। नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए ‘पीएम किसान निधि’ की 20 हजार करोड़ राशि जारी की है। पीएम मोदी ने इस फैसले से 9.3 करोड़ किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने आज पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी की है।

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित है इसलिए यह उचित है कि कार्यभार संभालने के बाद मेरी पहली फाइल किसान कल्याण से जुड़ी हो। आगे आने वाले समय में किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए हमारी सरकार और भी ज्यादा काम करना चाहती हैं।

  • Jalandhar:  उपचुनाव का ऐलान होने के बाद Sheetal Angural ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    Jalandhar:  उपचुनाव का ऐलान होने के बाद Sheetal Angural ने विपक्ष पर साधे निशाने, देखें Live

    जालंधर, ENS: विधानसभा के 7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान चुनाव आयोग द्वारा हो गया है। जिसमें 10 जुलाई को चुनाव होंगे और 13 जुलाई को नतीजे घोषित होंगे। वहीं चुनावों के ऐलान के बाद शीतल अंगुराल ने लाईव होकर आप पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब आप पार्टी के नेताओं को चैलेंज करते मैदान में आने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब आप पार्टी लोगों को एक एक हजार रुपए महिलाओं को देने के वादे का जिक्र किया है। इसी के साथ उन्होंने अन्य वादों का आप पार्टी को याद दिलाते हुए जमकर भड़ास निकाली। वहीं उन्होंने कहा कि बीते दिन वह दिल्ली में नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण में पहुंचे जहां देश की जनता ने भाजपा को काफी प्यार दिया।

    शीतल अंगुराल ने कहा कि उन्हें चुनावों की तारीख का ऐलान होने के बाद काफी फोन आ रहे है। उन्होंने कहाकि वह अपने परिवार और साथियों का धन्यावाद करते है जोकि चुनावों को लेकर पहले से ही तैयार बैठे हुए थे। उन्होंने कहाकि अभी पिछली चुनावों की थकावट भी नहीं उतरी थी, लेकिन उनके हलके की सीट पर चुनाव लड़ाने की पहले तैयारी की गई। शीतल ने कहा कि पार्टी जिसे भी चुनावों को लेकर जिम्मेदारी देगी वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वह लोगों के सिद्धांतों की लड़ाई नहीं लड़ सका। शीतल ने कहाकि जब भी वह लोगों की आवाज उठाने के लिए तैयार होता था तो उसकी आवाज को दबा लिया जाता था। इस दौरान शीतल ने लोगों से वोट डालने का फैसला उन पर छोड़ा है। वहीं इस दौरान उन्होंने सुशील रिंकू सहित अन्य कार्यकर्ताओं को तैयार होने के लिए अपील की है। वहीं उन्होंने कहा विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन नेताओं को लोगों को गुमराह करके पैसे बांटकर चुनाव लड़ने का शौक है तो इस बार चुनाव में वह लोग आ जाए मैदान में चुनाव लड़ने के लिए। उन्होंने कहा कि इस बार जेपी नगर की ओर भागने की कोशिश ना करना। शीतल ने आरोप है कि धक्के से 5-5 हजार रुपए देकर वोट का इस्तेमाल किया जाता था। 

  • Jalandhar : इस दिन शंभू बॉर्डर के लिए रवाना होंगे किसान

    Jalandhar : इस दिन शंभू बॉर्डर के लिए रवाना होंगे किसान

    जालंधर,ENS :  जिले के शाहकोट कस्बे में किसानों द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में किसानों के द्वारा फैसला लिया गया कि वह 20 जून को शंभू बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। इस दौरान किसान नेता जसबीर सिंह पिद्दी ने कहा कि मीटिंग शाहकोट के एक गुरुद्वारा साहिब में रखी गई थी। मीटिंग में मुख्य तौर पर लोगों द्वारा दिए गए फंड के इस्तेमाल और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। 

    जसबीर सिंह पिद्दी ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन को और पुख्ता बनाने की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई है। पिद्दी ने कहा कि 20 जून को दोबारा जालंधर और आसपास के जिलों से विभिन्न जत्थेबंदियां शंभू बॉर्डर की ओर रवाना होंगी। जिससे उक्त धरने को और ताकत मिल सके। ये धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार हमारी बातें नहीं मान लेती।

  • Jalandhar सीट सहित इन राज्यों में होंगे उपचुनाव, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने की लिस्ट जारी हो गई है। वहीं जारी लिस्ट के मुताबिक वेस्ट हलके की सीट पर 7 राज्यों की 13 सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होंगे। जारी लिस्ट में बिहार, वेस्ट बंगाल, तामिलनाडू, मध्यप्रदेश, उतराखंड, पंजाब और हिमाचल में उपचुनाव करवाने का ऐलान किया है। चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है। जिसमें 10 जुलाई को बिहार की एक, बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1, हिमाचल की 3 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर इन सीटों पर नोटिफिकेशन 14 जून को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 21 जून होगी। नामांकन की स्क्रूटनी 24 जून को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 26 जून तय की गई है। वोटिंग 10 जुलाई को होगी। नतीजे 13 जुलाई को आएंगे।

     

  • Car और Bolero में हुई जोरदार टक्कर, 4 यूट्यूबरों की मौ’त, 2 घायल

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कार और बोलेरो आपस में भिड़ गईं हैं। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि कार में बैठे हुए 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राउंड वर्ल्ड के लक्की, सलमान, शाहरुख और शहनवाज के तौर पर हुई है। वहीं 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना देर रात हसनपुर गजरौला रोड की बताई जा रही है। घायलों को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

    मरने वालों की पहचान यूट्यूबर्स के तौर पर हुई है। ये यूट्यूबर्स राउंड टू वर्ल्ड नाम का यूट्यूब चैनल चलाते थे। जानकारी के मुताबिक देर रात हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनोटा पुल के पास तेज रफ्तार कार और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 6 लोगों में से 4 की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। बोलेरो में 4 लोग सवार थे, वे भी घायल हुए हैं। 

    मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया जिसमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार सवार अमरोहा के हसनपुर से एक दावत खाकर वापस आ रहे थे, सभी अमरोहा के अलीपुर के रहने वाले हैं और यूट्यूबर है राउंड टू वर्ल्ड के लिए कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार एक्सीडेंट में गंभीर घायल 4 लोगों को लाया था जो मृत अवस्था में थे।

  • 3 सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का हुआ ऐलान

    शिमलाः लोकसभा चुनाव होने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को नालागढ़, हमीरपुर सदर और देहरा में उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर 12 बजे तारीखों का ऐलान किया और आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। 

    चुनाव आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, वहीं 13 जुलाई को चुनावों के नतीजे घोषित होंगे।

  • Jalandhar : खालिस्तानी आतंकी लंडा के 3 साथी गिरफ्तार

    Jalandhar : खालिस्तानी आतंकी लंडा के 3 साथी गिरफ्तार

    जालंधर,ENS : कमिश्ररेट पुलिस ने कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा हरेके के साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लांडा का जबरन वसूली नेटवर्क पाकिस्तान से आने वाले हथियार, ड्रग्स और अन्य क्राइम की देखरेख करते थे। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार किया है। 

    पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि कनाडा में छिपे आतंकवादी लखबीर लंडा के साथ तीनों के लिंक पाए गए हैं। तीनों आरोपी संगठित अपराध और जबरन वसूली का बड़ा नेटवर्क चला रहे थे। सभी तथ्यों की जांच के बाद जालंधर पुलिस ने ट्रैप लगाया हुआ था। जिसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

    डीजीपी यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों को विदेशी हैंडलर्स ने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य को खत्म करने का काम सौंपा था। आरोपी पाकिस्तान से कई बार नशे और हथियारों की खेप भी मंगवा चुके थे। जानकारी के अनुसार जालंधर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

    आरोपियों के खिलाफ पहले भी करीब 35 से ज्यादा मामले दर्ज है। नशा तस्कर, हथियार तस्कर, जबरन वसूली और अन्य जघन्य मामलें दर्ज हैं। जल्द तीनों को पुलिस कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त आरोपी लांडा से कैसे बात करते थे और पाकिस्तान में किस हथियार व नशा तस्कर के साथ लिंक में थे।

  • सरकारी स्कूलों का बदला Time Table

    सरकारी स्कूलों का बदला Time Table

    पटनाः बिहार के सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टी के बाद 10 जून को फिरसे स्कूल खुल रहे हैं। इसी दौरान स्कूल की टाईमिंग में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने 10 जून से 30 जून तक स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। नए टाईम टेबल के अनुसार सरकारी स्कूलों का समय सुबह 6:30 से 10:50 बजे तक होगा। सुबह 11:30 बजे से 12:10 तक 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं चलेंगी।

    शिक्षकों को स्कूल शुरू होने के दस मिनट पहले आना होगा। आपको बता दें कि पूर्व में शिक्षा विभाग को स्कूल टाईमिंग को लेकर विरोध का सामना करना पड़ा था। भीषण गर्मी के बावजूद भी स्कूल खुले थे। इस वजह से सैकड़ों बच्चे बीमार पड़ गए थे। इसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद स्कूलों को बंद किया गया था।

  • आतंकी हमले से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

    आतंकी हमले से पहले का CCTV फुटेज आया सामने

    रियासीः जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आतंकियों ने रविवार को श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला बोल दिया। आतंकियों की गोलीबारी से बस खाई में जा गिरी, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाबलों के जवानों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है। इस बीच आतंकी हमले से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।रियासी जिले के शिवखोड़ी भोले बाबा के दर्शन करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस कटरा की ओर जा रही थी।

    पौनी-रनसू के बीच चंडी मोड पर स्थित दरगाह के पास आतंकियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से ड्राइवर का बस से कंट्रोल छूट गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बसों से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बस पर करीब 20 मिनट तक गोली चली थी। एक आतंकी सामने से गोली चला था और बाकी इधर-उधर से फायरिंग कर रहे थे।

    सूत्रों से खबर आ रही है कि 2-3 आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर हमला किया था। रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वहां 2-3 आतंकवादी थे। इलाके में आतंकियों की तलाशी के लिए सुरक्षाबलों की 5 टीमें लगाई गई हैं। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, जहां मामले की जांच पड़ताल कर रही है। भारतीय सेना ने कमान संभाल लिया और पूरे जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वन क्षेत्र की तलाशी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

  • Punjab: 19 घंटे के बाद 4 में से एक बच्चे का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    Punjab: 19 घंटे के बाद 4 में से एक बच्चे का शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः सतलुज दरिया के बीते दिन 6 दोस्तों में से 4 के डूबने का मामला सामने आया था। वहीं गोताखोंरों की टीम द्वारा 19 घंटे बीत जाने के बाद से रेस्क्यू जारी है। आज सुबह 10.45 पर गोताखोरों की टीम को एक बच्चे का शव बरामद हुआ है। वहीं 6 दोस्तों में बचाए गए दो दोस्त मीडिया के सामने आए है। जिसमें से दीपक ने बताया कि इस घटना के आधा किलोमीटर दूरी पर एक ओर बच्चे के डूबने का पता चला है, जिसका रेस्क्यू उनकी टीम के द्वारा किया जा रहा है। वहीं मौके पर दोस्तों के साथ नहाने आए चश्मदीद विवेक ने बताया कि वह दोस्तों के साथ यहां सतलुज दरिया के किनारे पर नहाने के लिए आया था। इस दौरान विवेक ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि उनके दोस्त कब पानी में डूब गए।

    विवेक ने बताया कि पास में बैठे लोगों ने उन्हें बचा लिया, जब उन्हें होश आया तो पता चला कि अन्य दोस्त पानी में डूब गए। विवेक ने बताया कि वह 12वीं का छात्र है और पास में ही दोस्त का घर है, जिसके साथ वह नहाने के लिए आए थे। वहीं दूसरे चश्मदीद शाबाद ने बताया कि हम सभी दोस्त के घर आए थे, जिसके बाद वह नहाने के लिए यहां आ गए। इस दौरान पता ही नहीं चला कि कब पैर फिसलने से पानी में डूब गए। शाबाद ने बताया कि उन दोनों को वहां पर मौजूद लोगों ने बचा लिया और होश आने के बाद घटना के बारे में पता चला। उन्होंने बताया कि किसी को भी तैरना नहीं आता था। इससे पहले भी वह एक बार नहाने के लिए यहां आ चुके है।