Car और Bolero में हुई जोरदार टक्कर, 4 यूट्यूबरों की मौ’त, 2 घायल

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कार और बोलेरो आपस में भिड़ गईं हैं। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि कार में बैठे हुए 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान राउंड वर्ल्ड के लक्की, सलमान, शाहरुख और शहनवाज के तौर पर हुई है। वहीं 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना देर रात हसनपुर गजरौला रोड की बताई जा रही है। घायलों को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मरने वालों की पहचान यूट्यूबर्स के तौर पर हुई है। ये यूट्यूबर्स राउंड टू वर्ल्ड नाम का यूट्यूब चैनल चलाते थे। जानकारी के मुताबिक देर रात हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनोटा पुल के पास तेज रफ्तार कार और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार 6 लोगों में से 4 की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। बोलेरो में 4 लोग सवार थे, वे भी घायल हुए हैं। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भर्ती कराया जिसमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार कार सवार अमरोहा के हसनपुर से एक दावत खाकर वापस आ रहे थे, सभी अमरोहा के अलीपुर के रहने वाले हैं और यूट्यूबर है राउंड टू वर्ल्ड के लिए कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार एक्सीडेंट में गंभीर घायल 4 लोगों को लाया था जो मृत अवस्था में थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *