Blog

  • चुनाव से पहले भीषण गर्मी से Punjab के लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग का आया बयान, देखें वीडियों

    चुनाव से पहले भीषण गर्मी से Punjab के लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग का आया बयान, देखें वीडियों

    लुधियाना। उत्तर भारत समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच पंजाब को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। प्राप्त IMD रिपोर्ट अनुसार आने वाले कुछ दिनों में पंजाब को लू से थोड़ी राहत मिल सकती है, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डाॅ. पवनीत कौर किंगरा ने कहा कि हम पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लू की स्थिति देख रहे हैं। पिछले 15 मई से दिन का तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

    इसी तरह कल दिन का तापमान भी 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कल दिन का सामान्य तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से करीब 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। इसी तहत आज का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आज का सामान्य न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस है, जो रात के दर्ज किये गये सामान्य तापमान के करीब है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक कल तक रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं 30 मई को ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे 1 जून को वोटिंग वाले दिन तक लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

    सेहत का रखें खास ख्याल
    भीषण गर्मी के इस बीच डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में आने से बचने की सलाह दी है। 

  • Punjab : विरोधियों पर जमकर बरसे आप प्रत्याशी Parashar Pappi, देंखें Video

    Punjab : विरोधियों पर जमकर बरसे आप प्रत्याशी Parashar Pappi, देंखें Video

    लुधियाऩा। लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। नेताओं द्वारा एक दूसरे पर सियासी हमले किये जा रहे हैं। इसी क्रम में  लुधियाना से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पराशर पप्पी ने बिक्रम मजीठिया राजा वाड़िंग और अमित शाह को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ नाइंसाफी किया है। जिसको लेकर अब किसान उनका खुल कर पूरी तरह से विरोध कर रहे हैं।लुधियाना लोकसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पाराशर पप्पी ने एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

    इस मौके उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो देश में सरकार है अगर उसने किसानों की बात मान ली होती तो आज किसान उनका विरोध नहीं करते, अगर उन्होंने किसानों की बात मान ली होती तो आज किसान उनका विरोध नहीं करते। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोगों ने राजा वाड़िंग को गीदड़ बनाकर भेजा दिया है। आज आप पार्टी को सभी लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। जो इस लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत मिलेगी।

  • बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, 20 से 25 फीट नीचे गहराई में फंसा

    बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा, 20 से 25 फीट नीचे गहराई में फंसा

    अलवर: राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार को एक 5 साल का बच्चा बोरवेल में गिर गया था। यह हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के कनवाडा गांव में हुआ। बच्चा जिस बोरवेल में गिरा है वो उसी के पिता के खेत में बना है। बोरवले की गहराई करीब 100 फीट थी और बच्चा बोरवेल में करीब 20-25 फीट गहराई में फंसा था। बच्चे का नाम गोलू है और रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए उसे सकुशल बचा लिया गया है।गोलू के पिता सुरेंद्र कुमार के अनुसार उनके अपने खेत में बोरवेल बना हुआ है। उसी में उनका बेटा गोलू खेलते खेलते गिर गया।

    अब गोलू को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बोरवेल के पास ही 60 फीट गहरे कुएं से खुदाई कर रेस्क्यू ऑपरेशन चला। बच्चे को पानी बोतल बोरवेल में रस्सी के सहारे पहुंचाई गई। और देखते ही देखते बचे को सकुशल बचा लिया गया। एंबुलेंस से लक्षनगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जेसीबी की सहायता से बोरिंग के पास खुदाई का काम युद्धस्तर पर किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में आसपास के ग्रामीण भी पूरी मदद की। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम महोकम सिंह सिनसिनवार और डीएसपी भी मौके पर पहुंचे।

    अब एसपी आनंद शर्मा ने बच्चे के सुरक्षित और स्वस्थ होने की पुष्टि की गई। जहां बच्चा बोरवेल में गिरा, उस इलाके में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को पहले से ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है और तापमान 46 डिग्री से पार पहुंच चुका है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में सबसे बड़ी चुनौती यही भीषण गर्मी बनी हुई थी। बच्चे तक हवा और पानी सप्लाई और जल्द से जल्द बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। हालांकि समय रहते बच्चे को सकुशल बचा लिया गया।

  • Punjab दौरे पर PM की रैली को लेकर CM Maan ने किए अहम खुलासे, देखें Video

    Punjab दौरे पर PM की रैली को लेकर CM Maan ने किए अहम खुलासे, देखें Video

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर आज धूरी पर लोगों को संबोधित करने सीएम भगवंत मान पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाने साधे। पटियाला में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर सीएम मान ने अहम खुलासे किए। सीएम मान का कहना है कि पटियाला में उम्मीदवार परनीत कौर के हक में प्रचार करने के लिए पीएम मोदी आए थे। उस दौरान भाजपा ने 400 रुपए में दिहाड़ी पर लोगों को रैली में बुलाया था। सीएम मान ने कहा कि उनकी 400 रुपए दिहाड़ी नहीं दी। मान ने कहा कि दिहाड़ी पर आए लोग रोने लगे और कहने लगे उनको पैसे नहीं दिए गए। वहीं सीएम मान ने कहा दिहाड़ी पर बंदे लेकर जाते है। मान बोले अरविंद खन्ना भाजपा का विधायक रहा है, लेकिन तोड़ नहीं निभाई। मान ने कहा कि पहले राजनीति से संयास ले लिया, अब कहता मैं राजनीति में रहूंगा। सीएम मान ने कहा कि ऐसे नेताओं को फ्री कर देना चाहिए।

  • School Bus और ट्राले में हुई टक्कर,  25 छात्र घायल

    School Bus और ट्राले में हुई टक्कर, 25 छात्र घायल

    जोगिंद्रनगर : मंडी नैशनल हाईवे पर अप्रोच रोड के पास एक ट्राले व स्कूल बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल बस के चालक सहित करीब 25 विद्यार्थियों को चोटें आई है। मामूली रूप से घायल अधिकतर बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 2 बच्चों और 2 शिक्षकों का उपचार किया जा रहा है। हालांकि इन चारों की हालत भी खतरे से बाहर बताई गई है। एसएमओ ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह निजी स्कूल की बस विद्यार्थियों व शिक्षकों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान जोगिंद्रनगर शहर से एक किलोमीटर दूर अप्रोच रोड के पास मंडी की ओर से आ रहे ट्राले से बस की टक्कर हो गई।

    टक्कर के बाद ट्राला भी सड़क से नीचे उतर गया। जैसे ही यह हादसा पेश आया तो मौके पर पर बच्चों की चीखोपुकार मच गई। सभी बच्चों को 108 एम्बुलैंस के माध्यय से जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से घायल अधिकतर बच्चों को छुट्टी दे दी गई जबकि 2 बच्चों अंशिका निवासी शानन तथा सूर्यांश निवासी हारगुनैन सहित 2 शिक्षकों हेमराज (39) गांव द्रम्मण तथा म्यूजिक शिक्षक धर्मचंद (28) का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Yes Bank और ICICI बैंक को लगा करोड़ों का जुर्माना

    नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्राइवेट सेक्टर के 2 बड़े बैंकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। RBI ने यस बैंक और ICICI बैंक पर कार्रवाई करते हुए करोड़ों का जुर्माना लगाया है। बैंकिंग रेगुलेटर का कहना है कि यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक केंद्रीय बैंक के कई नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके चलते यस बैंक पर 91 लाख रुपए और ICICI बैंक पर 1 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    आरबीआई ने हाल ही में जानकारी दी कि दोनों बैंक कई दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। आरबीआई के मुताबिक यस बैंक पर कस्टमर सर्विस और इंटरनल एंड ऑफिस अकाउंट से जुड़े दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप था। RBI के सामने ऐसे कई केस आए जहां बैंक ने पर्याप्त बैलेंस न होने पर कई अकाउंट से चार्ज वसूला। साथ ही इंटरनल एंड ऑफिस अकाउंट से अवैध गतिविधियां की जा रही थीं। 

    आरबीआई ने अपने मूल्यांकन में पाया कि साल 2022 के दौरान यस बैंक की ओर से ऐसा कई बार किया गया। बैंक ने फंड पार्किंग और कस्टमर ट्रांजेक्शन को रूट करने जैसे अवैध उद्देश्यों के लिए अपने ग्राहकों के नाम पर कुछ इंटरनल अकाउंट खोले और चलाए थे। इन सभी निर्देशों का पालन करने के चलते बैंक पर 91 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

  • Punjab: टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौ+त, देखें Video

    Punjab: टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौ+त, देखें Video

    नंगल/संदीप शर्माः एनएफएल चौंक पर टिप्पर और एक्टिवा सवार में भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि घटना में एक्टिवा सवार के साथी की मौके पह ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार स्कूटी सवार के ऊपर टिप्पर चढ़ने से वह चालक का शरीर बुरी तरह कुचल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार अपनी नई स्कूटी पर नंबर प्लेट लगाकर वापस घर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ टिप्पर चालक कुछ दूरी तक एक्टिवा सवार को ले गया। हादसे में एक्टिवा के पीछे बैठे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक्टिवा चालक को गंभीर चोटे आई है। जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के दौरान टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने टिप्पर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: Advocate पर हुई Firing के मामले में DCP का आया बयान, देखेंं Video

    Punjab: Advocate पर हुई Firing के मामले में DCP का आया बयान, देखेंं Video

    अमृतसर : डीसीपी जांच हरप्रीत सिंह मंडेर ने मामले बारे जानकारी देते हुए बताया है कि एडवोकेट विनीत महाजन ने एडवोकेट विनीत महाजन पर एक बार फिर हमला हुआ है। जो अपनी पत्नी के साथ घर की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान एक्टिवा पर 2 अज्ञात आए और चार राउंड फायर कर फरार हो गए। इसी दौरान संत सिंह सुखा सिंह पब्लिक स्कूल के आगे से वे गुजर रहे थे, इसी दौरान एक्टिवा पर आए 2 युवकों ने कार को ओवर टेक कर पिस्टल तान दी। आरोपियों ने 4 फायर उन पर किए। 2 गोलियां कार के शीशे पर लगी हैं, जबकि 2 गोलियां मिस हुई।

    जिसके बाद सूचना मिलते ही पूरे पुलिस टीम के साथ मैं मौके पर पहुंचा। इसके बाद वहां लगे हुए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई। इस मामले बारे हर एंगल से जांच की जा रही है। बताया कि विनीत महाजन के साथ आलरेडी एक गन मैन साथ है। वहीं इस मामले बारे पूरे गहनता से जांच की जा रही। जो जल्द ही मामले बारे जानकारी सामने आने पर इस मामले का खुलासा किया जाएगा।     

  • Namdev Road पर स्थित Hotel में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    Namdev Road पर स्थित Hotel में ठहरे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त

    बठिंडाः नामदेव रोड़ पर स्थित होटल फ्राइडे में ठहरे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। होटल संचालकों ने बताया कि 30 वर्षीय विगत शाम अनुज कुमार पुत्र अशोक कुमार उनके होटल के एक कमरे में ठहरने के लिए आया था। जिनके जरूरी दस्तावेज चैक करके उन्हें कमरा दिया गया। होटल संचालकों का कनहा है कि आज जब काफी देर तक कमरे से कोई बाहर नहीं आया तो होटल स्टाफ ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया।

    उन्होंने बताया कि जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने के बाद जब कोई बाहर नहीं निकला तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर जब दरवाजा तोड़ा तो देखा युवक बैड पर मृत पड़ा हुआ था। घटना का पता चलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के वालंटियर हर्षित चावला, राजविंदर धालीवाल, विक्की एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे तथा पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही के बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। 

  • Food Poisoning से 3 की मौ’त, 22 अस्पताल में भर्ती

    Food Poisoning से 3 की मौ’त, 22 अस्पताल में भर्ती

    उदयपुर : फूड पॉइजनिंग से महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 लोगों का इलाज चल रहा है। सभी सगाई समारोह में खाना खाकर घर लौटे थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर हॉस्पिटल पहुंचे। मरीजों में वर-वधू दोनों पक्ष के लोग हैं। मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक और जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी कोटड़ा, उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और सीएमएचओ डॉ. मंगलवार को कोटड़ा अस्पताल पहुंचे

    कोटड़ा थानाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया- कोटडा के सावन क्यारा में सोमवार रात चतरा पुत्र पुना पारगी के बेटे की सगाई का कार्यक्रम था। बोरड़ी कला में रहने वाले वधू पक्ष के लालू पुत्र सवा गमार करीब 100 रिश्तेदारों के साथ लड़के वालों के यहां आए थे। रात में भोजन के बाद रिश्तेदार घर लौटे तो तबीयत खराब होने लगी। सभी कोटड़ा हॉस्पिटल पहुंचे।

    तबियत बिगड़ने से वधु पक्ष के बोरड़ी खुर्द निवासी बाबू (50) पुत्र चेना, बोदला वाड़ा निवासी मसरू (40) पुत्र जोवना और वर पक्ष से एक महिला सावना क्यारा निवासी अमियादेवी (35) पत्नी दीवा पारगी की मौत हो गई। वर पक्ष के करीब 18 लोगों को परिवार के लोग सावन क्यारा से गुजरात के खेडब्रह्मा और ईडर में इलाज के लिए लेकर गए।