Blog

  • गर्मी का 29 साल का टूटा रिकार्डः लू की चपेट में आने से 26 भेड़ों की मौ+त, देखें वीडियो

    गर्मी का 29 साल का टूटा रिकार्डः लू की चपेट में आने से 26 भेड़ों की मौ+त, देखें वीडियो

    बालोतराः बाड़मेर और बालोतरा में नौतपा कहर बरपा रहा है। तीन दिनों से प्रदेश में गर्म शहरों में बाड़मेर दूसरे नंबर पर रहा है। भीषण गर्मी का मई माह में 29 सालों का रिकार्ड टूट गया है। दरअअसल, 1995 के बाद इस साल मई में भीषण गर्मी देखने को मिली है।भीषण गर्मी में थारवासी से लेकर पशु-पक्षी बेहाल हैं। सोमवार को बालोतरा में गर्मी से 26 भेड़ों की मौत हो गई। बाड़मेर का तापमान रोजाना दोपहर में 48 से 50 के बीच पहुंच रहा है। हालांकि बीते 48 घंटों में रात में गर्मी से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। दो दिनों में रात का पारा गिरकर 30.2 डिग्री दर्ज किया गया है। नौतपा के चौथे दिन सूरज की किरण निकलने के साथ लू के थपेड़े शुरू हुए। लेकिर सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को गर्मी से कुछ राहत मिली है। सोमवार को अधिकतम तापमान अब तक सबसे ज्यादा 49.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अब 30 मई तक रेड अलर्ट जारी किया है।

    मंगलवार को सुबह 2 बजे तापमान 41 से पार चल रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस भीषण गर्मी के बाद आज लोगों ने गर्मी से कुछ राहत ली है। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोगों से लेकर पशु पक्षी परेशान नजर आए। इधर रात के तापमान में दो दिनो से गिरावट आने से कुछ राहत मिल रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री गिरकर 30.6 डिग्री दर्ज किया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। मई महीने में गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मई के 27 दिनों में 22 दिन हीट वेव रहा है, यानी 43 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया गया।

    ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने दिन लगातार भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है। 1995 के बाद इस बार मई सबसे ज्यादा गर्म रहा है। 7 मई को बाड़मेर का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड होने के साथ देश में सबसे गर्म रहा है। इसके बाद से तापमान लगातार चढ़ रहा है। अब 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। सोमवार का दिन इस सीजन में बाड़मेर का तापमान सबसे ज्यादा रहने के साथ गर्म रहा है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरकर 32 डिग्री पहुंच गया। इसी भीषण गर्मी में आलम यह है कि पेड़-पौधे भी जलने लग गए है। वहीं गांवों में पेयजल को लेकर विकट हालात है। प्रशासन से लेकर भामाशाह तक आगे आकर जनजीवन को बचाने में जुटे हैं। भीषण गर्मी से इन दिनों हर कोई झुलस रहा है। सूरज आग बरसा रहा है।

    आग भी इतनी गर्म है कि घर से बाहर कदम रखना भी मुश्किल हो चुका है। लू और गर्मी के कारण लोग झुलस रहा है। भीषण गर्मी के कारण सड़कें वीरान है, एयर कंडीशन व कूलर भी जवाब दे चुके हैं। बिजली की डिमांड बढ़ने से ट्रिपिंग बढ़ गई है। इससे लोग हाल-बेहाल है। दिन हो या रात बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बाड़मेर में बीते चार दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री और शनिवार को 48.8 डिग्री, रविवार को तापमान 49 डिग्री और सोमवार को पारा बढ़कर 49.3 डिग्री दर्ज किया गया है। बाड़मेर न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा शनिवार की रात को 35 डिग्री दर्ज किया गया था।

  • ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

    ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद – जतिन लाल

    बोले…चुनाव आयोग की मानक संचालन प्रक्रिया का किया जा रहा पूरा पालन


    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि ऊना जिले में मतदान को लेकर सभी इंतजाम चाक चौबंद हैं। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव से पूर्व के अंतिम 72 घंटे और 48 घंटे के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरा पालन किया जा रहा है। मतदान का दिन नजदीक होने के चलते चुनाव निगरानी दलों के अभियान को और अधिक सघन किया गया है। जिले में 15 उड़न दस्ते तथा 17 स्थैतिक निगरानी टीमें लगातार फील्ड में हैं। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल पूनिया द्वारा हमीरपुर से ऑनलाइन माध्यम से ली गई बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह भी उपायुक्त कार्यालय ऊना के एनआईसी कक्ष में उनके साथ रहे। वहीं, व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव गगरेट से ऑनलाइन बैठक में जुड़े।

    बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया ने अधिकारियों से चुनावी तैयारियों का ब्योरा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव ने चुनाव के अंतिम चरण में व्यय निगरानी के संबंध में अधिक सजगता बरतने को लेकर दिशा निर्देश दिए। जतिन लाल ने जिले में मतगणना को लेकर किए प्रबंधों से भी अवगत कराया। उन्होंने मतदान के उपरांत ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों की स्ट्रांग रूम में रखने को लेकर मूवमेंट प्लान, भंडारण तथा सुरक्षा को लेकर किए प्रबंधों की भी जानकारी दी।

    अब तक 3736 ने की होम वोटिंग
    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऊना जिले में अब तक 3736 वोटरों ने अपने घर से मताधिकार के प्रयोग की सुविधा का लाभ लेते हुए मतदान किया है। जिले में होम वोटिंग प्रक्रिया 21 मई से आरंभ हुई है, जिसमें मोबाइल पोलिंग टीमें पात्र वोटरों से चुनाव आयोग के पूरे प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करते हुए मतदान करावा रही हैं। इस मुहिम में अब तक 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 2621 और 1115 दिव्यांग वोटरों ने मतदान किया है। बता दें, भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले में अपने घर से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का विकल्प चुनने वाले 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग और दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराया जा रहा है। जिले में यह कार्य 29 मई तक किया जाएगा। जतिन लाल ने बताया कि अब तक चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में 614, ऊना में 396, कुटलैहड़ में 1096, हरोली में 548 और गगरेट में 1082 पात्र मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

    वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जिले में पुलिस चुनावों की दृष्टि से पूरी चौकसी के साथ काम कर रही है। 25 नाकों के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर भी उपस्थित रहे।
  • मतदान और मतगणना को लेकर ‘ड्राई डे’ का ऐलान

    मतदान और मतगणना को लेकर ‘ड्राई डे’ का ऐलान

    मादक पदार्थों की बिक्री-वितरण पर रहेगी पाबंदी

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि ऊना जिले में 1 जून को होने वाले लोकसभा आम चुनाव व 2 विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत जिले में होटलों, ढाबों, दुकानों अथवा अन्य सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर शराब इत्यादि जैसे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री और वितरण पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा मतगणना के दिन 4 जून को भी जिला में ‘ड्राई डे’ रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त ने आदेश जारी किए हैं, ताकि चुनावी प्रक्रिया का स्वतंत्र, शांति प्रिय एवं सुचारू निष्पादन सुनिश्चित हो सके।
    जतिन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव के मद्देनजर यह पाबंदी मतदान से 48 घंटे पूर्व, यानी 30 मई सायं 6 बजे से पहली जून को सायं 6 बजे तक लागू रहेगी। इसके अतिरिक्त 4 जून को मतगणना के दिन मतों की गिनती की प्रक्रिया सम्पन्न होने तक उक्त पाबंदी लागू होगी। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • Priyanka Gandhi ने BJP का किया घेराव, चुनी हुई सरकार गिराने की हुई कोशिश, देखें Video

    Priyanka Gandhi ने BJP का किया घेराव, चुनी हुई सरकार गिराने की हुई कोशिश, देखें Video

    शिमलाः कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपदा के समय एक बार भी हिमाचल नहीं आए। कांग्रेस पैसों व धनबल के लिए नहीं, जनता के लिए काम करती है। आपदा के राहत कार्यों के लिए केंद्र की तरफ से प्रदेश के लिए एक रुपया नहीं आया। मोदी जी ने अपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं किया। सारी राहत प्रदेश सरकार की ओर से दी गई। प्रियंका ने कहा कि मोदी व अमित शाह ने प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश की। धनबल के साथ चोरों की तरह विधायकों को कभी यहां, कभी वहां छिपाया। यह लोकतंत्र के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध जनता की आंखों के सामने करने की कोशिश हुई। यह हमारे नेताओं की दृढ़ता थी कि सरकार एकजुट रही। जिनको जाना था, धनबल के आधार पर चले गए।  भाजपा का सिर्फ एक धर्म सत्ता व संपत्ति है।

    प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों से देश की जनता को गुमराह करके रखा है। बेरोजगारी चरम पर है। आज देश में 70 करोड़ लोग बेरोजगार हैं। देश में युवा शिक्षित हैं, लेकिन किसी के पास रोजगार नहीं है। मोदी सरकार के 10 सालों में लोकतंत्र का नामोनिशान नहीं रहा। सरकारें धनबल से गिराई जाती हैं। हर जगह, हर स्तर पर जनता के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस की सरकारें लोगों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा के नेता चुनाव आते ही भटकाने, धर्म की बातें करने लगते हैं। कहा कि जब तक इस देश में एक सभ्य राजनीति स्थापित नहीं होगी तब तक कुछ नहीं बदलेगा। कहा कि इस देश के लोकतंत्र, संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। कहा कि मोदी सरकार ने विदेश से आने वाले सेब पर टैक्स कम कर दिया, जबकि यहां जीएसटी पर जीएसटी लगाया जा रहा है। कांग्रेस किसानों को मजबूत बनाने का काम करेगी।

    प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल में सेब के कोल्ड स्टोर खरबपतियों को दे दिए।  हिमाचल में ओपीएस देने का फैसला लिया तो मोदी सरकार ने एनपीएस के पैसे रुकवा दिए। आपदा राहत राशि रुकवा दी। हर तरफ से केंद्र सरकार आपकी मुश्किलों को बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनाव प्रचार सिर्फ धर्म के नाम पर रहा है। मोदी ने सत्ता में आने से पहले जनता से कई वादे किए, लेकिन पूरे नहीं हुए। नोटबंदी में सभी को लाइनों में खड़ा किया। कोई काला धन वापस नहीं आया, न लोगों के खातों में 15-15 लाख रुपये आए। कहा कि मोदी  बड़े-बड़े नेताओं से मिलते हैं, विभिन्न देशों के दाैरे करते हैं, लेकिन आपदा के दाैरान हिमाचल नहीं आए। देश में धर्म के आधार पर राजनीति चल रही है। भाजपा संविधान बदलने की बात कर रही है।

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जनसभा में बागियों पर निशाना साधा। कहा कि पैसों के दम पर सत्ता हाथियाने वालों को सबक सिखाना होगा। जनबल जीतेगा, धनबल हारेगा। कांग्रेस पार्टी से जीतकर इन विधायकों ने अपनी विधायकी भाजपा को बेच दी। कुटलैहड़ के चरौला में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर बिकने वालों को विधानसभा की दहलीज लांघने नहीं दी जाएगी। भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश की। लेकिन प्रदेश में सरकार पूरी तरह स्थिर और टिकाऊ हैं और पांच साल चलेगी।

  • Jalandhar -Pathankot नेशनल हाईवे पर Truck और Tipper में हुई भीषण टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर

    Jalandhar -Pathankot नेशनल हाईवे पर Truck और Tipper में हुई भीषण टक्कर, केबिन में फंसा ड्राइवर

    होशियारपुर : टांडा हलके में जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर रेत से भरा एक टिप्पर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक बोनट में फंस गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर की मदद से उसे बाहर निकाला गया और घायल अवस्था में उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घायल चालक जतिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह नूरपुर नकोदर का रहने वाला था। हादसा नेशनल हाईवे पर अड्डा खिड्डा के भगौतीपुर के पास हुआ। सड़क सुरक्षा बल के अधिकारी थाना प्रभारी बलजीत सिंह रोहित और पंकज ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। हादसे के दौरान टिप्पर चालक आगे के बोनट में बुरी तरह फंस गया था। उसे बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया।

    इसके बाद हाइड्रा मशीन बुलाकर टिप्पर के अगले हिस्से को बाहर निकाला गया और चालक को अस्पताल ले जाया गया। वहीं चालक ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब ढाई बजे एक टूरिस्ट बस ने उसे साइड से टक्कर मार दी और आगे निकल गई। जहां टिप्पर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।

  • Punjab: CM Maan का ऐलान, जल्द महिलाओं के खाते में एक हजार से अधिक आएंगे पैसे

    Punjab: CM Maan का ऐलान, जल्द महिलाओं के खाते में एक हजार से अधिक आएंगे पैसे

    संगरूरः लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए देने के वादे को लेकर पंजाब सरकार का घेराव किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज संगरूर पहुंचे सीएम मान ने बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, धूरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं के खाते में प्रति माह हजार-हजार रुपए देने की बजाए 1100 रुपए की बात कही। सीएम मान ने कहा कि वह जल्द वादा पूरा करने जा रहे है।

    उन्होंने कहा कि वह 1000 नहीं बल्कि 1100 रुपए महिलाओं के खाते में डालेंगे। सीएम मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया जा रहा है। इससे ट्यूबवेल को बंद कर भूमिगत जल को बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने 70 फीसदी नहरी पानी खेतों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अगर ऐसा हुआ तो पंजाब के साढ़े 14 लाख ट्यूबवेलों में से करीब 5 लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएंगे। धान की बिजली सब्सिडी के लिए सरकार किसानों को 18 हजार करोड़ रुपए देती है। 

    अगर 5 लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएं तो इससे 6-7 हजार करोड़ रुपए बच जाएंगे, जिसमें से माताओं-बहनों को हजारों रुपए देने का वादा पूरा किया जाएगा और अब हम 1000 रुपए की जगह 1100 रुपए देंगे।सीएम मान ने कहा कि एक बार खाते में पैसा आना शुरू हो गया तो कभी बंद नहीं होगा।  अगर हमें इसे तुरंत करना होता तो हम चुनाव से 2 महीने पहले इस योजना को शुरू कर सकते थे और चुनाव के बाद इसे बंद कर सकते थे, जैसा कि पिछली सरकारें करती रही हैं। लेकिन एक बार जब हम यह योजना शुरू करेंगे तो यह बंद नहीं होगी।’

  • Punjab : Silent Generator में हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो

    Punjab : Silent Generator में हुआ जोरदार धमाका, देखें वीडियो

    फाजिल्का :  होटल बाजार में एक निजी बैंक के बाहर लगे साइलेंट जेनरेटर में जोरदार धमाका हो गया। इस दौरान अफरातफरी मच गई। हालांकि इस दौरान जेनरेटर में आग लगने के बाद धुआं निकलने लगा। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।

    हालांकि फायरमैन के अनुसार अत्यधिक गर्मी के कारण जेनरेटर में स्पार्किंग होने से आग लगी। फायर ब्रिगेड विभाग में तैनात फायरमैन बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होटल बाजार में केनरा बैंक के बाहर पड़े जेनरेटर में जोरदार धमाका हुआ है। जेनरेटर में आग लग गई और धुआं निकल रहा है।

    जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उनका कहना है कि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जबकि आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी बताया जा रहा है। उनका कहना है कि बिजली चली गई और जैसे ही जेनरेटर चलने लगा तो अत्यधिक गर्मी के कारण जेनरेटर में स्पार्किंग हुई और आग लग गई।

  • Jalandhar: इस इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar: इस इलाके में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला रोड लैदर कॉम्प्लेक्स के पास खाली प्लॉट में पड़े कचरे को आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं आग की सूचना मिलने पर इलाक़े में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग की लपटें बढ़नी शुरू हो गई। आग लगने से धुंआ दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। 

  • Jalandhar रोड पर स्थित PTU के छात्र ने किया Suicide

    Jalandhar रोड पर स्थित PTU के छात्र ने किया Suicide

    कपूरथला : जालंधर रोड पर स्थित पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में देर रात एक छात्र ने अपने ही कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्र द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद हॉस्टल स्टाफ से तुरंत उसको पंखे से उतार कर सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर जसप्रीत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को शवगृह में रखवा कर पुलिस को सूचित किया।

    वहीं साइंस सिटी चौकी इंचार्ज पाल सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार रजत पुत्र किशन चंद वासी खेड़ी सुजानपुर हिमाचल प्रदेश जोकि पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर का विद्यार्थी है, जिसने देर रात हॉस्टल के कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना हॉस्टल स्टाफ को मिलने के बाद उन्होंने तुरंत उसे पंखे से उतारा और सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मौके पर मौजूद स्टाफ सदस्य संजीव शर्मा, जितेंद्र नरूला तथा विनय ने मिडिया को बताया कि जब उनको सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस 108 की मदद से रजत को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया यह भी जा रहा है कि पढाई के बोझ के चलते रजत डिप्रेशन में था। वहीं दूसरी तरफ साइंस सिटी चौकी इंचार्ज पाल सिंह ने बताया कि मृतक रजत के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार के अनुसार रजत पर पढ़ाई का काफी बोझ था। जिसके कारण वह डिप्रेशन में चल रहा था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

  • Punjab: स्कूलों को लेकर प्रशासन ने जारी किए आदेश, पालना ना करने पर होगी कार्रवाई

    लुधियानाः पंजाब में भीषण गर्मी को लेकर एक ओर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर सरकारी द्वारा सभी सरकारी ओर प्राइवेट स्कूलों में 21 मई से लेकर 30 जून तक छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद कई स्कूलों में बच्चों को बुलाया जा रहा है। जिसको लेकर लुधियाना के जिला अधिकारी ने समूह सरकारी, एडिड व प्राइवेट स्कूलों को सख्त हिदायतें जारी की हैं। भीषण गर्मी के चलते शिक्षा अधिकारी के ध्यान में आया है कि स्कूलों में बच्चों को बुलाकर समर कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसे लेकर उन्होंने सख्त हिदायतें जारी की हैं कि स्कूलों में समर कैंप न लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि जारी की गई हिदायतों को यकीनी बनाया जाए। अगर हिदायतों की पालना नहीं की जाती है तो इस सूरत में स्कूल प्रमुख के खिलाफ अनुशासनीय कार्रवाई की जाएगी।