Blog

  • जालंधरः BSF चौंक के नजदीक भारी हंगामा, पति ने पत्नी को व्यक्ति के साथ पकड़ा, देखें वीडियो

    जालंधरः BSF चौंक के नजदीक भारी हंगामा, पति ने पत्नी को व्यक्ति के साथ पकड़ा, देखें वीडियो

    जालंधर/ हर्ष कुमारः महानगर में बीएसएफ चौंक के नजदीक एक निजी होटल के बाहर ने पति ने पत्नी को रंगे हाथों गैर व्यक्ति से पकड़ा, जिसके बाद वहां पर भारी हंगामा हुआ। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह दुबई में कामकाज करता है और वह काम के सिलसिले में वह बाहर गया हुआ था। वहां पर उसे पत्नी के खिलाफ कई बार शिकायतें मिली थी। इस दौरान उसने पहले भी कई बार पत्नी को इस मामले को लेकर समझाया था। वह हर साल छुट्टियों पर ही वापिस भारत आता है। पीड़ित का आरोप है कि इन बातों के बाद भी वह ऐसी हरकतों से नहीं हटी। इस दौरान भी वह भारत आया हुआ था कि आज फिर उसे पत्नी को लेकर शिकायत मिली थी।

    पत्नी के साथ आया व्यक्ति हुआ मौके से फरार

    पीड़ित ने बताया कि आज उसे उसके दोस्तों ने बताया कि उसकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ कार में बैठकर घूम रही है। जिसके बाद उसके दोस्तों ने उसका पीछा शुरू कर दिया और जब वह होटल होटल में रुकी तो सारी बात उसको बताई, जिसके बाद उसने पत्नी को बीएसएफ स्थित एक निजी होटल के बाहर पत्नी को व्यक्ति के साथ पकड़ लिया और घटना के संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। पुलिस और वहां पर हंगामे को बढ़ता देखकर औरत के साथ आया हुआ व्यक्ति वहां मौके से फरार हो गया। दूसरी तरफ थाना नवी बारादरी के प्रभारी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी और बनती कार्रवाई जरूर की जाएगी।

    पति के आरोप, कई शिकायतों के बाद भी नहीं समझी पत्नी

    पीड़ित ने बताया कि जिस व्यक्ति के साथ उसने अपनी पत्नी को रंगी हाथों पकड़ा है वह व्यक्ति उनके घर दूध देने के लिए आता था और इससे पहले भी उसे उसकी पत्नी के खिलाफ कई शिकायतें मिली थी, लेकिन वह नहीं चाहता था कि उसकी बदनामी हो जिसके चलते उसने उसे घर पर कई बार समझ आया था, लेकिन जब सारी हदें पार होगी तो आज आखिरकार उसे मीडिया के सामने आना पड़ा।

  • पंजाबः फिर विजीलेंस की रडार पर पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी

    पंजाबः फिर विजीलेंस की रडार पर पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी

    चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोप के बाद पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी एक और विवाद में घिर गए है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री पर बेटे की शादी का खर्च एडजस्ट करने के लिए उद्घाटन कार्यक्रम के ज़रिए सरकारी पैसे के ग़बन का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि मामला विजिलेंस के पास पहुंच गया है।

    इस मामले में विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें 2 टूरिज्म अफसर से भी पूछताछ की जाएगी। बता दें कि कई सरकारों ने इस थीम मार्क को बनाने के लिए वादे किए गए थे लेकिन जब चन्नी मुख्यमंत्री बने तो चमकौर साहिब में थीम पार्क के उद्घाटन का फैसला किया गया। 

  • ऐसी हैं देश की पहली अंडरवाटर सुरंग, जानें खासियत

    ऐसी हैं देश की पहली अंडरवाटर सुरंग, जानें खासियत

    नई दिल्ली: लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के नीचे बनाई जा रही भारत की पहली पानी के नीचे की सुरंग यात्रियों के लिए पलक झपकते ही यादगार अनुभव होगी। ट्रेनें 520 मीटर की दूरी को केवल 45 मिनट में पार कर लेंगी। सुरंग, यूरोस्टार के लंदन-पेरिस कॉरिडोर का भारतीय संस्करण, नदी के तल से 13 मीटर और जमीनी स्तर से 33 मीटर नीचे है। 520 मीटर की सुरंग कोलकाता के ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है – पूर्व में साल्ट लेक सेक्टर V के आईटी हब से नदी के पार पश्चिम में हावड़ा मैदान तक। सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है और कॉरिडोर पर एस्प्लेनेड और सियालदह के बीच 2.5 किलोमीटर की दूरी के पूरा होने के बाद दिसंबर 2023 में चालू होने की संभावना है।

    कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक (सिविल) शैलेश कुमार ने कहा “सुरंग ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के लिए आवश्यक है और यह महत्वपूर्ण था।” हावड़ा और सियालदह के बीच यह मेट्रो मार्ग सड़क मार्ग से 1.5 घंटे के मुकाबले यात्रा के समय को 40 मिनट तक कम कर देता है। यह दोनों सिरों पर भीड़भाड़ को भी कम करेगा।उन्होंने कहा कि सुरंग को पार करने में 45 सेकंड का समय लगेगा।

    मेट्रो रेल का ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर देरी और परिणामी लागत वृद्धि से प्रभावित हुआ है। इसे 2009 में 4,875 करोड़ रुपये की लागत और अगस्त 2015 की पूर्णता तिथि पर मंजूरी दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, लागत अब बढ़कर 8,475 करोड़ रुपये हो गई है, जिसमें से 8,383 करोड़ रुपये पहले ही खर्च किए जा चुके हैं। सुरंग का आंतरिक व्यास 5.55 मीटर और बाहरी व्यास 6.1 मीटर होगा। अप और डाउन टनल के बीच की दूरी 16.1 मीटर सेंटर-टू-सेंटर होगी। सुरंग की भीतरी दीवारों को उच्च गुणवत्ता वाले M50 ग्रेड, प्रबलित कंक्रीट खंडों के साथ 275 मिमी की मोटाई के साथ बनाया जा रहा है। इनमें से छह खंड सुरंग के व्यास की एक गोलाकार परत को पूरा करेंगे। कोरिया से आयातित विशेष सांचों में खंडों को प्री-कास्ट किया जा रहा है।

  • शोक समाचार: डॉ रमेश कांता शर्मा की प्रार्थना सभा 1 जनवरी को

    शोक समाचार: डॉ रमेश कांता शर्मा की प्रार्थना सभा 1 जनवरी को

    जालंधर/वरुण: पटेल अस्पताल के डॉ. एस.के. शर्मा की धर्मपत्नी एवं डॉ. सीमा सूद तथा सुनील शर्मा की माता डॉ. रमेश कांता शर्मा का 29 दिसंबर को देहांत हो गया था। स्वर्गीय डा. रमेश कांता शर्मा कुछ समय से बीमार चल रहीं थी।

    यह एक बहुत ही असहनीय दुख है, एनकांऊटर परिवार स्वर्गीय डा. रमेश कांता शर्मा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करता है कि भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनका रस्म उठाला 1 जनवरी को दोपहर 2 से 3 तक श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेस-1 में होगा। 

  • पंजाबः कहीं आप भी तो नहीं पी रहे ये दूध, पीने से पहले हो जाएं सावधान, देखें वीडियो 

    पंजाबः कहीं आप भी तो नहीं पी रहे ये दूध, पीने से पहले हो जाएं सावधान, देखें वीडियो 

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में दूध के मिलावट होने के कई बार मामले सामने आ चुके है। वहीं अब फतेहगढ़ साहिब के गांव तलानियां में दूध में हुई मिलावट को लेकर मामला सामने आया है। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें गांव निवासी ने मंगू डेयरी पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, लोगों ने गांव में लंगर लगाने मंगू डेयरी से दूध लिया था। वायरल वीडियो में गांव निवासी दिखा रहे है कि कैसे दूध में गांठे बनी हुई है।

    इस दौरान दूध में कुछ काली चीज भी होने की बात होने की बात वह कह रहे है। स्थानीय लोग वीडियों में बता रहे है कि उक्त मंगू डेयरी से दूध पटियाला के वेरका मिल्क प्लांट में जाता है। वह लोगों से इस दूध से सावधान होने की बात कह रहे है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इसमें सिंथेटिक मिलाया गया है। वीडियो में लोग कह रहे है कि इस मामले को लेकर जब वह उक्त डेयरी मालिक के पास गए तो उसने कहा इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। जिसके बाद गांव वालों ने वीडियों के जरिए लोगों को ऐसे मिलावटी दूध से सुचेत रहने की सलाह दी है। 

  • भयानक एक्सीडेंट दौरान 4 भारतीय छात्रों की मौत

    भयानक एक्सीडेंट दौरान 4 भारतीय छात्रों की मौत

    मॉस्‍को: रूस के कब्‍जे वाले क्रीमिया में वीरवार देर रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर उस समय चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई जब उनकी गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। हादसा काफी भयानक था और छात्रों की मौत मौके पर ही हो गई थी। क्रीमिया के सिम्‍फरोपोल में यह एक्‍सीडेंट हुआ था। रूस की सरकारी न्‍यूज एजेंसी रिया नोवोस्‍ती की तरफ से इस खबर की पुष्टि की गई है। क्रीमिया के गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ड्राइवर के संतुलन खोने से पेड़ से टकराई गाड़ी

    जिन चार छात्रों की मौत हुई है उनमें से दो छात्र मेडिकल के तीसरे ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। वहीं दो छात्र चौथे साल की पढ़ाई कर रहे थे। शुरुआती जानकारी में कहा गया है कि जिस कार के साथ यह हादसा हुआ वह रेनो की लोगान थी। इस कार को क्रीमिया में सेंट सिम्‍फोरोपोल की ओर सर्गेव-त्सेंस्की स्ट्रीट से ड्राइव किया जा रहा था। उसी समय ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। इसी समय कार पेड़ से टकरा गई। क्रीमिया पर रूस ने साल 2014 में कब्‍जा किया था। इसके बाद से ही रूस इसे प्रशासित करता आ रहा है।

    अभी तक छात्रों के नामों की नहीं हुई पहचान

    अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि इन छात्रों का नाम क्‍या था और ये कहां के रहने वाले थे। क्रीमिया में भारी संख्‍या में भारतीय छात्र पढ़ते हैं। यहां पर कई मेडिकल यूनिवर्सिटीज हैं जो भारतीय छात्रों की फेवरिट हैं। इस साल जब से रूस और यूक्रेन की जंग शुरू हुई तो उस समय से क्रीमिया की यूनिवर्सिटीज में पढ़ने वाने भारतीय छात्रों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। छात्रों के परिवार वालों को जानकारी दे दी गई है।

    जानें क्रीमिया में कितने छात्र

    16 मई 2022 तक क्रीमिया की यूनिवर्सिटीज में 2320 भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। 300 छात्र कैंपस में थे। इस साल 895 छात्रों ने एडमिशन लिया था जिसमें से 83 छात्र पांचवें साल में थे। बहुत से छात्रों ने ऑनलाइन क्‍लासेज के लिए अप्‍लाई किया था और वो तब तक भारत में रहकर पढ़ाई करना चाहते हैं जब तक कि रूस-यूक्रेन का युद्ध खत्‍म नहीं हो जाता।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत

    पंजाबः नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत

    बठिंडाः संगरूर-बठिंडा नेशनल हाईवे पर और उपली गांव के नजदीक देर रात बाइक और स्कॉर्पियो के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चारों युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार थे। स्कॉर्पियो वाहन के साथ हुई बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल युवक को पटियाला रेफर कर दिया गया था। लेकिन उक्त युवक की भी मौत होने का मामला सामने आया है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार स्कॉर्पियो गाड़ी बठिंडा की तरफ से आ रही थी। वहीं दूसरी ओर बाइक सवार युवक सर्विस रोड से आ रहे थे लेकिन जैसे ही वह मेन हाईवे पर मेन चढ़ने लगे तो उनका स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ भीषण एक्सीडेंट हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक का शव दूर खेतों में मिला। मृतकों की पहचान गुरबाज सिंह, मुख्तियार सिंह निवासी गांव गुजरां, गुरदीप सिंह निवासी गांव कंमोमाजरा, अमनदीप सिंह निवासी गांव थुही नाभा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक युवक की उम्र करीब 29 साल और बाकी तीन युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है। 

  • पंजाबः पोस्ट ऑफिस को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़े ताले

    पंजाबः पोस्ट ऑफिस को चोरों ने बनाया निशाना, तोड़े ताले

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और चोरी की मामलों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं देर रात चोरों ने विजय नगर पर स्थित पोस्ट ऑफिस को निशाना बनाया है। चोर पोस्ट ऑफिस के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। लेकिन गनीमत यह रही कि डाकखाने में कैश नहीं था। जिसके चलते चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह जानकारी मिलने के बाद मुख्य डाकघर से टीम पहुंची और जांच पूरी होने के बाद ही डाकखाने को खोला गया।

    मुख्य डाकघर रियाल्टो चौक के पवन कुमार ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विजय नगर चौकी सुबह स्टाफ ने ताले टूटने की उन्हें जानकारी मिली थी। जिसके बाद वह और सिक्योरिटी स्टाफ जांच के लिए यहां पहुंचे। पवन कुमार नेक कहा आरोपियों ने डाकखाने के तालों को कैश के लिए तोड़ा था, लेकिन हर शाम डाकखाने के पैसों को मुख्य डाक घर में जमा करवा दिया जाता है। जिसके चलते चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

    उन्होंने कहा कि स्टाफ को कैश की चिंता नहीं थी। क्योंकि डाकखाने में जरूरी कागजात, पासबुक और एटीएम ही रखे जाते हैं। जिनकी जांच जरूरी थी। कंप्यूटर व अन्य जरूरी सामान की जांच के बाद डाकखाने को खोला गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है और उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। स्टाफ की तरफ से मिसिंग सामान की जांच के बाद डिटेल पुलिस को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करेगी।

  • पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और कार का भयानक एक्सीडेंट, 2 की मौत

    पंजाबः ट्रैक्टर ट्राली और कार का भयानक एक्सीडेंट, 2 की मौत

    कादियां: बटाला-कादियां रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली और कार के बीच भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यह हादसा गांव धन्ने चीमा पैट्रोल पंप के सामने हुआ है। दोनों वाहनों में टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस भयानक हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चार युवक कादियां में कोई मेला देखने आए थे।

    देर रात को अपनी कार आई-20 में सवार होकर बटाला कादियां रोड पर जा रहे थे। जब वे गांव धन्ने चीमे पैट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो गन्नों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली उनकी कार से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 को मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से निकाल कर एंबुलैंस की मदद से स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआई सुखदेव सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार

    पंजाबः शादी का झांसा देकर बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार

    लुधियानाः शहर में नाबालिग युवती के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि व्यक्ति उसे शादी करने का झांसा देकर अमृतसर भगाकर ले गया। लेकिन वहां पर व्यक्ति ने बस स्टैंड नजदीक पहले से एक होटल बुक करवाया हुआ था। पीड़िता का कहना हैकि उक्त व्यक्ति उसे नशीली वस्तु पिला उससे दुष्कर्म करता रहा। जैसे ही उसे होश आया तो वह किसी तरह उक्त व्यक्ति के चंगुल से छूटकर वहां से भाग गई और वापिस घर लौट आई। इस मामले को लेकर खुलासा करते हुए नाबालिग ने घर पर परिजनों को बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर आया था। जिस दिन वह घर आया तो घर पर कोई नहीं था।

    उस दिन आरोपी ने उससे जबरी शारीरिक संबंध बनाए और उसे इस बात को किसी से न बताने की बात कही। इसके बाद ही आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और भगा कर अमृतसर ले गया। आरोपी ने नाबालिग को नशीला पदार्थ देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी जब घर आई तो उसने सारी बात उन्हें बताई। पीड़िता ने थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस इस मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले से ही उनके बेटी पर बुरी नजर रखता था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।