Blog

  • पंजाबः मार्कफैड चेयरमैन अमनदीप ने लक्ष्मी राइस मिल पर की छापेमारी

    पंजाबः मार्कफैड चेयरमैन अमनदीप ने लक्ष्मी राइस मिल पर की छापेमारी

    मालेरकोटला: पंजाब में सीएम भगवंत मान सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस नीति’ के तहत मार्कफैड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही ने आज शिकायत मिलने पर मलेरकोटला के अहमदगढ़ की लक्ष्मी राइस मिल पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान मोही के नेतृत्व में पहुंची मार्कफैड के फ्लाइंग स्क्वॉड को 804 बोरे अघोषित टोटा चावल और 253 बोरे राइस भी कम मिले। इसके अलावा मिल में 9 वैगन ( गाड़ियां, 580 × 9 बोरी) चावल अतिरिक्त रखे मिले। अमनदीप मोही ने बताया कि 9 वाहन अधिक रखने पर संबंधित शेलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    अघोषित बोरियों का टोटा, जिन्हें शेलर द्वारा चावल में मिलाकर सरकार को बेच रहा था। इस पर धान नीति के क्लॉज संख्या-9 के सब क्लॉज-5 के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन अमनदीप ने कहा कि मान सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति है। मार्कफैड भी दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्वच्छ और पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने राइस मिलर्स को किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार व मिलावट से बचने की नसीहत दी। साथ ही कहा कि राइस मिल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान मिली कमियों और नियमों के उल्लंघन की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः मान सरकार ने कॉलेज-यूनिवर्सिटी शिक्षकों के लिए UGC 7वां वेतन आयोग किया लागू 

    पंजाबः मान सरकार ने कॉलेज-यूनिवर्सिटी शिक्षकों के लिए UGC 7वां वेतन आयोग किया लागू 

    चंडीगढ़ः शिक्षा क्षेत्र को प्राथमिकता देना भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा है। उच्च शिक्षा क्षेत्र में सरकार ने गठन के बाद बड़ा वादा पूरा करते हुए कॉलेज-यूनिवर्सिटियों के अध्यापकों की पिछले छह वर्षों से लम्बित मांग को पूरा किया। उच्च शिक्षा और भाषा विभाग के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि पहले ही वर्ष भगवंत मान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों के अध्यापकों के लिए यूजीसी 7वां वेतन आयोग को लागू करने का फ़ैसला किया। अक्तूबर महीने में लागू किये इस फ़ैसले से सरकारी खजाने में से अध्यापकों को 280 करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कॉलेजों में काम करते गैस्ट फेकल्टी और पार्ट टाईम अध्यापकों के वेतन में वृद्धि की गई और उनको कई प्रकार की छुट्टियों की सुविधा दी गई।

    पंजाबी भाषा को बनता मान-सत्कार देने के लिए भाषा विभाग की तरफ से पंजाबी मातृभाषा को समर्पित नवंबर महीने को पंजाबी माह के तौर पर मनाया गया। इस माह के दौरान अमृतसर में एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फ़ैसला करते हुए राज्यभर में 21 फरवरी 2023 तक सभी बोर्डों पर पंजाबी भाषा को प्रमुख प्राथमिकता देने का ऐलान किया। कोई भी सरकारी, प्राईवेट या अन्य बोर्ड पर सबसे ऊपर पंजाबी भाषा लिखना अनिवार्य होगा, इसके बाद कोई भी भाषा लिखी जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 21 फरवरी के बाद इन आदेशों का पालन न करने पर जुर्माने किये जाएंगे।

    पंजाबी माह की शुरुआत भाषा भवन में सर्वाेत्तम पुस्तकों के लिए चुने गए लेखकों को इनाम दिए गए। इसके अलावा पूरा महीने बड़े साहित्यकारों को समर्पित समारोह करवाए गए। वारिश शाह, भाई वीर सिंह, बलवंत गार्गी, नानक सिंह, संत राम उदासी, अजमेर औलख को अलग-अलग समारोहों के द्वारा याद किया गया। नए ज़िला पुस्तकालयों के लिए 30 करोड़ रुपए का बजट रखा गया। इस वर्ष कहानीकार सुखजीत को ‘मैं अयनघोष नहीं’ और भूपिन्दर कौर प्रीत को आदिवासी कविता पुस्तक ‘नगारेे वांग वजदे शब्द’ के अनुवाद के लिए भारतीय साहित्य अकादमी पुरुस्कार के लिए चुना गया जोकि पंजाब के लिए गर्व की बात रही।

    राज्य के कॉलेजों हेतु खेल के लिए 5 करोड़ रुपए, ई-कंटेंट वाले डिजिटल क्लास रूमों के लिए 10 करोड़ रुपए, लड़कियों के लिए 5.39 करोड़ रुपए के सेनेटरी नेपकिन की व्यवस्था, 11.50 करोड़ रुपए के साथ सोलर प्रणाली की व्यवस्था रखी गई। राज्य के एनसीसी यूनिटों और प्रशिक्षण केन्द्रों में 5 करोड़ रुपए के साथ बुनियादी ढांचे में सुधार और सुविधाएं मुहैया करवाना प्रमुख काम रहे।

  • पंजाबः हथियारो सहित बंबीहा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

    पंजाबः हथियारो सहित बंबीहा गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

    मोहाली : पुलिस ने हरियाणा के सिरसा से बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए एक आरोपी का नाम सोनू बताया जा रहा है। जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं। पंजाब स्टेट स्पेशल सैल ने इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोनू को आज मोहाली कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया और नाबालिग को जुमलेन कोर्ट में पेश किया गया।

  • कोहरे के कारण पुल पर बड़ा हादसा, 200 से अधिक वाहनों की टक्कर, देखें वीडियो

    कोहरे के कारण पुल पर बड़ा हादसा, 200 से अधिक वाहनों की टक्कर, देखें वीडियो

    हेनानः अत्यधिक धुंध की स्थिति के कारण हेनान प्रांत के मध्य चीनी शहर झेंग्झौ में एक पुल पर दर्जनों वाहनों के  दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।  सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो में झेंगक्सिन हुआंगे पुल पर कई कारों और ट्रकों को एक-दूसरे के दूसरे में घुसे हुए और ढेर होते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनास्थल पर कई लोग घायल हो गए और दमकल विभाग पुल राहत और बचाव कार्य में लगा था।

    स्थानीय टेलीविजन के अनुसार, घटनास्थल पर पहुंचे बचाव दल का प्रारंभिक अनुमान है कि दुर्घटना 200 से अधिक वाहन शामिल थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। झेंग्झौ यातायात अधिकारियों द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, दो घंटे पहले कोहरे के मौसम के कारण स्थानीय यातायात पुलिस ने सभी वाहनों को पुल से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। सीसीटीवी ने बताया कि झेंगक्सिन हुआंगे ब्रिज की मिडिल लाइन के पास नॉर्थ-से-साउथ और साउथ-से-नार्थ दिशाओं में कई टक्करें हुईं। झेंग्झौ और पड़ोसी शिनजियांग को जोड़ने वाला झेंगक्सिन हुआंगे ब्रिज पीली नदी के पार एक प्रमुख ओवरपास है।

  • इस बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज दरों में की बढ़ौतरी

    इस बैंक ने बल्क एफडी पर ब्याज दरों में की बढ़ौतरी

    नई दिल्लीः देश के निजी क्षेत्र के कर्जदाता बंधन बैंक ने 2 करोड़ रुपए से अधिक की बल्क एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ौतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 28 दिसंबर 2022 यानि आज से प्रभावी रहेंगी। बैंक वर्तमान में कॉल करने योग्य बल्क डिपॉजिट में संशोधन के बाद 365 दिनों से लेकर 15 महीने से कम की अवधि के लिए अधिकतम 7.90% की ब्याज दर दे रहा है, जबकि बैंक उल्लिखित अवधियों पर मैच्योर होने वाली गैर-प्रतिदेय बल्क एफडी (Fixed Deposit) की राशियों पर अधिकतम 8.15% की ब्याज दर दे रहा है।

    बंधन बैंक अब अगले 7 से 15 दिनों में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5.00% की ब्याज दर और अगले 16 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5.80% की ब्याज दर दे रहा है। 91 और 180 दिनों के बीच की मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 6.25% की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 181 और 364 दिनों के बीच की मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। सही समय पर बंधन बैंक 365 दिनों से लेकर 15 महीने से कम की अवधि के लिए 7.90% की ब्याज दर और 15 महीने से 5 साल से कम की अवधि के लिए 6.15% की ब्याज दर प्रदान कर रहा है।

    ये हैं ब्याज दरें

    • 5 साल से 10 साल की बल्क एफडी अवधि पर बैंक 5.00% की ब्याज दर दी जाएगी।
    • 7 दिनों से 15 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर बैंक 5.00% की ब्याज दर दे रहा है।
    • 16 दिनों से 45 दिनों में परिपक्व होने पर बंधन बैंक अब 5.80% की ब्याज दर मिलेगी।
    • 46 दिनों से 90 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब 6.30% की ब्याज दर मिलेगी और 91 दिनों से 364 दिनों में मैच्योर होने वालों को अब 7.40% की ब्याज दर मिलेगी।
    • बंधन बैंक अब 366 दिनों से लेकर 15 महीने से कम की अवधि के लिए 8.15% की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
    • बैंक अब 15 महीने से लेकर 5 साल से कम अवधि की बल्क एफडी पर 7.40% की ब्याज दर का वादा कर रहा है।

    समय पहले निकासी पर लगेगा जुर्माना

    बंधन बैंक पांच से दस साल तक की शर्तों के साथ गैर-प्रतिदेय बल्क एफडी पर 5.50% ब्याज दर लगाएगा। बंधन बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि फिक्स्ड डिपॉजिट की समय से पहले निकासी के मामले में संबंधित आरओआई पर 1% जुर्माना लगाया जाएगा, जिसके लिए जमा राशि वास्तव में बैंक के पास रखी गई है।

  • जालंधरः दिन दिहाड़े स्नैचर ने की अखबार हॉकर को लूटने की कोशिश, व्यक्ति ने छीन ली लुटेरे की रिवाल्वर

    जालंधरः दिन दिहाड़े स्नैचर ने की अखबार हॉकर को लूटने की कोशिश, व्यक्ति ने छीन ली लुटेरे की रिवाल्वर

    जालंधर/वरुण: महानगर में लूटपाट और चोरी की वारदाते आम बात हो गई है। बेखौफ लुटेरे अब अब अखबार के हॉकरों को भी निशाना बनाने लगे है। ऐसा ही एक मामला आज सुबह बस स्टैंड चौंकी स्थित एक हॉकर के साथ लूट की कोशिश का सामने आया है। जहां बाइक सवार लुटेरे ने आज सुबह अखबार हॉकर से छीना-झपटी करने की कोशिश की। लुटेरे ने उन्हें बंदूक दिखा कर गोली मारने की धमकी भी दी। उसी दौरान अखबार हॉकर का एक साथी वहां मौके पर पहुंचा। फिर उसकी मदद से उन्होंने लुटेरों से उसकी बंदूक छीन ली। मगर मौका मिलते ही बाइक सवार सवार लुटेरा वहां से भाग निकले।

    भार्गव कैंप का रहने पीड़ित ने बस स्टैंड स्थित चौंकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। दर्ज हुई शिकायत में उन्होंने बताया है कि हॉकर ने बताया कि अखबार बेचने का काम करता हैं। आज यानी 28 दिसंबर 2022 को वे सुबह 6.30 बजे अपनी एक्टिवा में बैठकर काम पर जा रहे हैं। उसी दौरान एक बाइक सवार पर लड़के ने आकर उनकी गर्दन पर कोई चीज रखकर मोबाइल, पैसे छीनने की कोशिश की। इस दौरान उक्त लुटेेरे ने मुझे गोली मारने की धमकी दी। लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान उसका मौके पर आ गया और उसने लुटेरे से बंदूक छीन ली। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

  • दून ब्लाक कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

    दून ब्लाक कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस

    दून की सीट जीतने पर बांटे लड्ड़ू

    बददी/सचिन बैंसल:  दून कांग्रेस ने बद्दी में अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर दून ब्लाक कांग्रेस की ओर से लड्डू बांटे गए। कांग्रेस के प्रदेश सचिव चौधरी मदन लाल ने कार्यकर्ताओं को दून सीट जीतने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि दून में कांग्रेस की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है। जीत के असली हकदार कार्यकर्ता है जिनके प्रयासों से दून में कांग्रेस ने वापसी की है। ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलतार सिंह ठाकुर ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार और सुखविंंद्र सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी।

    उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस बनाया है। कोई भी कार्यकर्ता ऐसा कार्य न करें जिससे पार्टी को ठेस पहुंचे। इस मौके पर पार्षद सुरजीत चौधरी, तरसेम चौधरी, अमरजीत कौर,  बीडीसी सदस्य राम रतन चौधरी, बरोटीवाला पंचायत के प्रधान हंसराज कैंथ, उपप्रधान हितेंद्र शर्मा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष भागचदं शर्मा, सुशील, गोल्डी ठाकुर, वरूण कालिया, प्रदीप धीमान, गुरपाल सिंह, मुस्ताक राजू खान, रिंकू चौधरी, जसमेर सिंह, गोल्डी चौधरी, रिंकू शर्मा, छज्जू, अच्छर चौधरी, राजेंद्र शर्मा उपस्थत रहे। 

  • चीन में कोरोना का कहरः जिनपिंग के खिलाफ लोगों का हल्लाबोल, देखें वीडियो

    चीन में कोरोना का कहरः जिनपिंग के खिलाफ लोगों का हल्लाबोल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः चीन में कोरोना का कहर जारी है। कोविड-19 ने चीन को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान पहुंचाया है। यहां लोगों के पास अब पैसे नहीं बचे हैं। सैलरी नहीं मिलने से लोग काफी परेशान हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मेडिकल स्टोर पर दवाई की भीख मांगते का वीडियो वायरल हुआ था। अब चीन में लोग अपनी-अपनी सैलरी को लेकर कई शहरों में सड़क पर उतर गए हैं। इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है।

    वायरल हो रहे वीडियो में सादे कपड़ों में एक गार्ड को प्रोटेस्ट करते हुए देखा जा सकता है। इसमें दावा किया गया है कि गार्ड सैलरी नहीं मिलने के कारण प्रोटेस्ट कर रहे हैं। वहीं चीन के कई शहरों में भी लोग सैलरी नहीं मिलने से काफी नाराज हैं। लोग अपनी सैलरी के लिए हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोटेस्ट के साथ सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या चीन अपने कर्ज संकट को छिपा रहा है।

  • आर्थिक गतिविधियों के सृजन में बैंक बुनियादी इकाई: एडीसी

    आर्थिक गतिविधियों के सृजन में बैंक बुनियादी इकाई: एडीसी

    बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक में बोले डाॅ. अमित कुमार 

    ऊना/सुशील पंडित: आर्थिक गतिविधियों के सृजन में बैंक एक बुनियादी इकाई है,  जिसके माध्यम किसी भी रोज़गार के संचालन में आरम्भिक सहयोग महत्वपूर्ण है। यह बात आज अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. अमित कुमार ने आज यहां बचत भवन में आयोजित ज़िला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा समिति की द्वितीय तिमाही की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 

    डाॅ. अमित कुमार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की द्वितीय तिमाही के अंत तक 2365 करोड़ 38 लाख के ऋण के वार्षिक लक्ष्य के मुकाबले 1053 करोड़ 42 लाख के ऋण वितरित किये गये हैं। इस अवधि तक बैंकों की जमा राशि 9.7 प्रतिशत वृद्धि के साथ 11847.73 करोड़ रूपये हो गयी है, जबकि ऋण राशि 13.88 प्रतिशत की दर से बढ़कर 3675.79 करोड़ हो गई है। ज़िला का ऋण जमा अनुपात वर्ष में 31.03 प्रतिशत पहुंच गया है, जोकि राष्ट्रीय लक्ष्य 60 प्रतिशत की अपेक्षा काफी कम है। एडीसी ने इस दिशा में सुधार लाने हेतु बैंकों और सरकारी विभागों को आपसी तालमेल के साथ सकारात्मक प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि ज़िला के बैंकों ने माह सितंबर  तक 61842 कृषि कार्ड किसानों को वितरित किये हैं, जबकि बैंकों ने 694 कृषि कार्ड किसानों को बांटे हैं। बैंकों का कृषि ऋण 683.77 करोड़ है जो कि कुल ऋणों का 18.6 प्रतिशत है।  उन्होंने बैंकों से ज़िला की जनता के जीवन स्तर को सुधारने हेतु हर तरह की वित्तीय सहायता का भी आहवान किया ताकि बैंकों की सहायता से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जा सके। बैठक में वित्त बर्ष 2023-24 में जिला ऊना के लिए नाबार्ड की 2217 करोड़ 26 लाख रुपए की ऋण योजना भी रिलीज की गई। 

    एडीसी ने  बेंकों को निर्देश दिये कि जिला में अधिक से अधिक लोगों को विभिन्न बैंको की ऋण योजनायों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाए। इससे न केवल आम लोग बल्कि उद्यमी भी लाभान्वित होंगे तथा जिला के ऋण व जमा अनुपात में भी काफी सुधार होग। उन्होंने सभी बैंको  को  सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं के तहत ऋण आवेदनों को समय पर स्वीकृत करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक, ऊना के मुख्य प्रबन्धक युवराज आनंद ने कहा कि बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत निधारित लक्ष्यों को समयावधि में हासिल करने के प्रेरित किया। उन्होंने अधिक से अधिक कृषि कार्ड बाँटने, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों कों बढ़ावा देने के लिये सरलता से ऋण प्रदान करने का आह्वान किया। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लोगों को फायदा पहुंचाने हेतु सभी बैंक और सरकारी व गैर-सरकारी अधिकारी रचनात्मक भूमिका अदा करें। जबकि फसल बीमा योजना तथा अन्य कृषि सम्बद्ध गतिविधियों में अधिक से अधिक किसानो को शामिल करने के प्रयास किये जाए। नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार ने बैठक में शामिल सदस्यों कों स्वयं सहायता समूह बनाने हेतु, जे.एल.जी. तथा नये किसान क्लब बनाने का अनुरोध किया। 

    बैठक में मुख्य ज़िला अग्रणी बैंक प्रबन्धक गुरचरण भट्टी, जिला विकास अधिकारी भारतीय रिजर्व बैंक शुभम द्विवेदी, जिला विकास प्रबन्धक अरुण कुमार, संयुक्त निदेशक जिला उद्योग केन्द्र अंशुल धीमान, आरसेटी निर्देशक संदीप ठाकुर, विभिन्न बैंकों के ज़िला समन्वयकों तथा सरकारी व गैर-सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया । 

  • कपूरथलाः पेपर देने कॉलेज गई छात्रा हुई लापता, युवक पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः पेपर देने कॉलेज गई छात्रा हुई लापता, युवक पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली 18 वर्षीय छात्रा घर से कॉलेज का पेपर देने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। लड़की के परिजनों ने नगर पुलिस को घटना संबंदी सूचना दे दी है। जानकारी अनुसार अमृतसर के गांव दुगली कलां वासी एक महिला ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी जो कि कपूरथला में अपनी मासी के पास रहती है तथा कपूरथला के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। सुबह वह अपनी मौसी के घर में काम करने वाली एक लड़की के साथ कॉलेज पेपर देने गई। लेकिन वापस घर नहीं लौटी है।   

    उन्होंने बताया कि बहुई गांव निवासी राजकुमार पुत्र रोहित शर्मा अपनी लड़की को कहीं ले गया है। पुलिस ने छात्रा की मां के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है और लापता लड़की का अभी तक कोई पता नहीं चला है। दूसरी तरफ कॉलेज सूत्रों से मालूम हुआ है कि उक्त प्राइवेट शिक्षा प्राप्त कर रही छात्रा कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार सुबह 8 बजे कॉलेज आई और 8:30 बजे पेपर दिए बिना ही वापस चली गई थी। जाते हुए उसके साथ उक्त लड़की थी जो उसके साथ आई थी। 

    सिटी थाना पुलिस जांच अधिकारी इशरु प्रसाद के अनुसार महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नवयुवक के खिलाफ धारा 346 के तहत FIR NO. 298 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।