Blog

  • जालंधर: अवैध शराब के साथ 2 गिरफ़्तार

    जालंधर: अवैध शराब के साथ 2 गिरफ़्तार

    जालंधर (वरुण/हर्ष)। सीआईए स्टाफ़ की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 17 पेटिया अवैध शराब की बरामद की है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान सतीश कुमार उर्फ़ सन्नी निवासी न्यू सराजगज जालंधर के रूप में हुई है। CIA स्टाफ़ के प्रभारी इधर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान मिल्क वार चौक के पास मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली की सतीश गाड़ी में नाजायज शराब रखकर रविदास चौंक से माडल टाउन की तरफ आ रहा है, जहा उनकी टीम ने नाकाबंदी के दौरान आरोपित सतीश को कार नंबर Pb07 x 1001 आए 10 से दबोच कर उसके क़ब्जे से 17 पेटी अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    इसी तरह थाना दो की पुलिस ने 60 बोतले अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रितेश कुमार निवासी दिलबाग नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई गुलशन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि रितेश आदर्श नगर के पास शराब की सप्लाई कर रहा है, जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ पहुच कर आरोपित को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 60 बोतले अवैध शराब की बरामद की।

  • ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚੱਲੀਆਂ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਚੱਲੀਆਂ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਜਿਲੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡ ਚੰਦੂ ਮਾਝਾ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਖਬਰ ਸਾਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵਲੋਂ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਜਿਸਦੇ ਨਾਲ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਉਸਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਕਿੰਨੇ ਫਾਇਰ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇੱਕ ਵਰਨਾ ਕਾਰ ਅਤੇ ਮੋਪਡ ਉੱਤੇ ਕੁਝ ਨੌਜਵਾਨ ਆਏ ਸਨ।

    ਉਹ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਉੱਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਜਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਜਵਾਬੀ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਵੀ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੀ ਛੱਤ ਤੋਂ ਇੱਟਾਂ ਚਲਾਈਆਂ। ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਉਤੇ ਵੀ ਪਹਿਲਾ 10 ਦੇ ਕਰੀਬ ਅਪਰਾਧਿਕ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। 

  • इस पार्टी के दिग्गज नेता पर मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स पार्लर चलाने के लगे आरोप, रखा ये कोड वर्ड, वीडियो वायरल

    इस पार्टी के दिग्गज नेता पर मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स पार्लर चलाने के लगे आरोप, रखा ये कोड वर्ड, वीडियो वायरल

    इंदौरः जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में इन दिनों बहुत वायरल हो रहा है जिसमें एक मसाज पार्लर में विदेशी लड़कियों से सेक्स रैकेट का अवैध कारोबार चलाने का दावा किया गया है। वीडियो में देख सकते है कि कुछ लोग मसाज पार्लर में घुसकर पूछताछ करते है। जिसके बाद मामलें में खुलासा हुआ कि ये मसाज पार्लर आरएसएस के बड़े पदाधिकारी मनु गोखले और दिव्य दत्त की है। जहां इस तरह का अवैध काला कारोबार चल रहा है। सोशल मीडिया में इस तरह के वीडियो 7 जून से वायरल हो रहे है।

    पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि इस मसाज पार्लर में स्पेशल थाई मसाज भी उपलब्ध कराते है। कस्टमर्स को जिसमें दो लड़कियां तेल से सना तन लेके कस्टमर की मसाज करती है और एक्सट्रा सर्विस के बदले में लड़कियां मोटे रकम वसूलती है।  आरएसएस मध्यप्रदेश के दो बड़े पदाधिकारी मनु गोखले और दिव्य दत्त इंदौर में मसाज पार्लर और सेक्स रैकेट चलाते पकड़े गए।

    इस थाई मसाज को कोर्ड word में ये सना_तन_मसाज भी बोलते थे। लड़कियां इस मसाज पार्लर में मास्क लगाकर कस्टमर्स के साथ सेक्स वीडियो भी बनाकर भी बेचते है। इस काले कारोबार से जिन ट्विटर हैंडल के लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल किया है उनका दावा है कि आरएसएस के दोनों पदाधिकरियों ने इसी सेक्स रैकेट के बाद अपने लिए आलीशान घर और ऑफिस बना लिया था।

  • छोले-भटूरे, बर्गर सहित इन चीजों पर लगा प्रतिबंध, जानें मामला

    छोले-भटूरे, बर्गर सहित इन चीजों पर लगा प्रतिबंध, जानें मामला

    नई दिल्‍ली: हर साल की तरह इस साल भी भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्त बाबा अमरनाथ के धाम पहुंच रहे हैं। हालांकि कुछ प्राकृ​तिक घटनाओं के चलते यात्रा कुछ दिनों के लिए डिस्टर्ब हुई, लेकिन अब यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। इस बीच श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने खाने पीने की कई चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बताया जा रहा है कि बोर्ड ने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि कठिन यात्रा में तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। मिली जानकारी के अनुसार श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बाकायदा एक विस्तृत भोजन मेनू तैयार किया गया है, जो तीर्थयात्रियों और सेवा प्रदाताओं को भोजन परोसने और बेचने के लिए यात्रा क्षेत्र में आने वाले लंगर संगठनों, फूड स्‍टॉलों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू होगा।

    यह कदम तीर्थयात्रियों को 14 किलोमीटर लंबे चुनौतीपूर्ण ट्रेक पर ‘अस्वास्थ्यकर’ खाद्य पदार्थों से दूर रखने के लिए उठाया गया है, जो काफी उच्च ऊंचाई और खड़ी पहाड़ी इलाकों से गुजरता है। अमरनाथ यात्रा के दौरान 2022 में प्राकृतिक कारणों से करीब 42 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। इसके बाद से सरकार ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की अनिवार्य आवश्यकता पर जोर दिया और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन बूथ लगाने और अस्पताल बनाए जाने जैसे कदम उठाए। पिछले साल से, यात्रियों की निगरानी के लिए आरएफआईडी टैग का भी इस्‍तेमाल किया जा रहा है। इसी संदर्भ में तीर्थयात्रियों को फिट रहने के लिए ‘सही भोजन’ सुनिश्चित करने के लिए इस साल यह कदम उठाया जा रहा है।

    अमरनाथ यात्रा 2023 के नए फूड मेनू में धार्मिक वजहों से मांसाहारी भोजन, शराब, तंबाकू, गुटखा, पान मसाला, धूम्रपान और अन्य नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाया गया है। कोल्‍ड ड्रिंक्‍स पर भी प्रतिबंध लगाता है, लेकिन तीर्थयात्रियों को हर्बल चाय, कॉफी, कम वसा वाले दूध, फलों के रस, नींबू स्क्वैश और वेजिटेबल सूप जैसे पेय पीने की अनुमति दी गई है। हैवी पुलाव/फ्राइड राइस प्रतिबंधित किए ए गए हैं. लेकिन सामान्य चावल के साथ-साथ हल्का भोजन जैसे भुने हुए चने, पोहा, उत्तपम, इडली के साथ-साथ सामान्य दाल-रोटी और चॉकलेट भी खा सकते हैं। खीर, जई, सूखे मेवे, शहद का सेवन किया जा सकता है, लेकिन भारी फास्ट फूड जैसे छोले-भटूरे, पूरियां, पिज्जा, बर्गर, डोसा, चाउमीन के साथ-साथ अन्य तले हुए भोजन अमरनाथ पवित्र गुफा के रास्ते में वर्जित किए गए हैं।

    वहीं, हलवा, जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू, खोवा बर्फी और रसगुल्ले जैसे सभी हलवाई आइटम भी मेन्‍यू में बैन रखे गए हैं। अधिक वसा वाले क्रंची स्‍नैक्‍स, चिप्‍स, मट्ठी, नमकीन मिक्‍सचर, पकौड़े, समोसा, फ्राइड ड्राई फ्रूट्स और अन्‍य डीप फ्राई आइटम भी बैन किए गए हैं। बता दें कि अमरनाथ यात्रा में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न लंगरों के साथ-साथ ट्रेक पर आने वाली दुकानों और खाद्य स्टालों पर भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

  • जालंधरः भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः भारी मात्रा में अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच देहाती की पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए इंचार्ज क्राइम ब्रांच जालंधर ग्रामीण एसआई पुष्प बाली ने बताया कि सीनियर पुलिस कप्तान मुखविंदर सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों के अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसके तहत एएसआई बलविंदर सिंह साथी कामचार्य के साथ मकसूदा से नंदनपुर, हीरापुर, हेलरा आदि में चेकिंग करते हुए जा रहे थे।

    तभी एक सेंट्रो कार आते हुए दिखी लेकिन पुलिस को देख वह पीछे भागने लगा, जिसे एएसआई बलविंदर सिंह ने शक के मद्देनजर रोक लिया और गाड़ी की तलाशी ली। तालाशी दौरान उसकी कार से 25 पेटी (02 लाख 25 हजार एमएल) 2 अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब मिली। पूछताछ करने पर गाड़ी चालक ने अपना नाम गणेश कुमार उर्फ ​​बंटी पुत्र कश्मीरी लाल निवासी मकान नंबर बी1/454 गली नंबर 4 मोहल्ला आनंद नगर थाना डिवीजन नंबर 01 जालंधर बताया। व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की करवाई की जा रही है।

  • पंजाबः आप विधायक पर NRI की कोठी कब्जाने का लगा आरोप, महिला ने मंत्रियों सहित स्पीकर को दी शिकायत 

    पंजाबः आप विधायक पर NRI की कोठी कब्जाने का लगा आरोप, महिला ने मंत्रियों सहित स्पीकर को दी शिकायत 

    लुधियानाः जगराओं विधानसभा सीट से आप पार्टी की विधायक सरबजीत कौर माणूके पर एनआरआई महिला ने कोठी पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। कनाडा की महिला अमरजीत कौर ने विधायक माणूके के खिलाफ एसएसपी, मंत्री कुलदीप धालीवाल और विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा को शिकायत भेजी है। अमरजीत ने कहना हैकि वह कई सालों से पंजाब नहीं आई है। इस बात का फायदा उठाकर विधायक माणूके उनके हीरा बाग स्थित गली नंबर 7 में घर पर अवैध रूप से कब्जा कर रही है। उसके घर में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है।

    महिला का आरोप है कि मामले का पता चलने पर जब उसने विधायक माणूके से बात की तो उसे धमकी देते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मुझे किसी का कोई डर नहीं है। सरकार हमारी है और पुलिस हमारी है। अमरजीत ने बताया कि वह बुजुर्ग है उन्हें उनके मकान में दाखिल होने से रोका जा रहा है। धमकियां दी जा रही है कि उसने मकान नहीं छोड़ा तो झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। अमरजीत ने आरोप लगाया कि विधायक माणूके ने माल विभाग की सहमति लेकर उनसे बिना पूछे मकान पर कब्जा कर लिया।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर विधायक सर्वजीत कौर माणूके ने कहा कि उन्होंने ये कोठी किराए पर ली है। अब एनआरआई अमरजीत कौर ने इस पर मालिकाना हक जताया है। बताया जा रहा है कि जो 2 व्यक्ति इस कोठी पर मालिकाना हक जता रहे थे, उन्होंने भी एसएसपी जगराओं को शिकायत देकर जांच की मांग की है। वह मीडिया को सिर्फ इतना कहना चाहती हैं कि इन दोनों मालिकों में से अगर एनआरआई महिला मालिक होगी तो जब कहेंगे, चाबी सौंप देंगी। इस मामले को लेकर एसएसपी नवनीत बैंस ने महिला ने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कल शिकायत भेजी है। एसपी-डी मामले की जांच कर रहे हैं।

    उधर, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एनआरआई की कोठी पर कब्जा करने वाली विधायक सरबजीत कौर माणूके पर तुरंत केस दर्ज होना चाहिए। पंजाब पुलिस मामले को दबा कर बैठी है। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो एनआईआई भाईचारे में गलत संदेश जाएगा कि पंजाब में उनकी जायदादें सुरक्षित नहीं है।

  • पंजाबः इस जिले में हुई बेअदबी, कूड़े के ढेर में मिली धार्मिक सामग्री, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में हुई बेअदबी, कूड़े के ढेर में मिली धार्मिक सामग्री, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में बेअदबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन किसी ना किसी जिले में शरारती अंनसरों द्वारा माहौल खराब करने को लेकर बेअदबी की जा रही है। वहीं ताजा मामला छेहर्टा इलाके के संधू कॉलोनी से सामने आया है। जहां बेअदबी किसी एक धर्म की नहीं, बल्कि सभी धर्मों के धार्मिक चिन्ह के अलावा ग्रंथों की भी बेअदबी की गई है। घटना के बाद इलाका निवासी इकट्‌ठे हो गए। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों भी पहुंचे। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके।

    दरअसल, कूड़े के ढेर पर धार्मिक चिन्ह और किताबों से भरा हुआ एक बोरा मिला। जब बोरे को खोला गया तो उसमें सिख, हिंदू और ईसाई धर्म के भगवानों और गुरुओं की तस्वीरें रखी हुई थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्‌ठे हो गए। माहौल गर्माता देख पंजाब पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच को शुरू किया गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह माहौल खराब करने के मकसद से किया गया है। हैरानी की बात है कि शरारती तत्व ने सभी धर्मों की तस्वीरों व धार्मिक चिन्हों को कूड़े के ढेर पर फेंका। अगर वे माहौल खराब करने के मकसद से ऐसा नहीं करना चाहता था तो उसे कूड़े के ढेर पर फेंकने की जगह पानी में प्रवाहित कर सकता था। घटना के बाद पुलिस ने आईपीसी 295 धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਕਟੇ ਗਏ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ, ਸਮਾਰਟ ਕਾਰਡ ਤੇ ਮਿਲਦੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਤਰਸੇ ਲੋਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਕਟੇ ਗਏ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ, ਸਮਾਰਟ ਕਾਰਡ ਤੇ ਮਿਲਦੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਤਰਸੇ ਲੋਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੇ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਵਾਰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਰਾਸ਼ਣ ਕਾਰਡ ਕੱਟੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਜ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਕੇ ਰੋਸ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਓਹਨਾਂ ਦੇ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਮੁੜ ਬਹਾਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਓਹਨਾਂ ਨੇ ਨਾਰੇਬਾਜੀ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਬ੍ਰਿਜ ਲਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਰੰਗ ਰੋਗਨ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਹਾਂ, ਮੇਰੇ ਚਾਰ ਬੱਚੇ ਹਨ। ਮੇਰਾ ਕਾਰਡ ਫਿਰ ਤੋਂ ਬਹਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ । ਉਥੇ ਹੀ ਅਜੈਬ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰਾ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਮੈਂ ਬਲਾਇੰਡ ਪਰਸਨ ਹਾਂ। ਮੈਨੂ ਦੱਸਿਆ ਜਾਵੇ ਮੇਰਾ ਕਾਰਡ ਕੁਓੰ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਕੋਈ ਕਮਾਈ ਦਾ ਸਾਧਨ ਨਹੀਂ ਹੈਂ। ਮੀਰਾ ਦੇਵੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਂ ਤੇ ਮੇਰਾ ਘਰ ਵਾਲਾ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਦਿਹਾੜੀ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਸਾਡੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸਰਕਾਰੀ ਨੌਕਰੀ ਵਾਲਾ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਨਾਂ ਸਾਡੇ ਕੋਈ ਐਸੀ ਨਾ ਕੋਈ ਚਾਰ ਪਈਆਂ ਵਾਲੀ ਗੱਡੀ ਫਿਰ ਵੀ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ।

    ਜੈ ਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੇਰੇ ਘਰ ਵਿੱਚ ਦੋ ਕਾਰਡ ਹਨ ਸਾਡੇ ਦੋਵੇ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤੇ ਗਿਏ ਹਨ ਮੈਂ ਤੇ ਮੇਰਾ ਭਰਾ ਦਿਹਾੜੀ ਕਰਦੇ ਹਨ ਸਾਨੂ ਸਾਡਾ ਹੱਕ ਦਿਤ ਜਾਵੇ। ਚਿਰੰਜੀ ਲਾਲ ਮੋਰੀਆ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਡੇ ਵਾਰਡ ਵਿਚੋਂ ਲੱਗਭੱਗ 100 ਦੇ ਕਰੀਬ ਕਾਰਡ ਕੱਟ ਦਿੱਤੇ ਗਿਏ ਹਨ। ਪਰ ਚੰਗੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਕਾਰਡ ਨਹੀਂ ਕੱਟੇ ਗਏ ਮੈਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਤੇ ਸਪੀਕਰ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕਰਦਾ ਹਾਂ ਇਹ ਕਾਰਡ ਮੁੜ ਤੋਂ ਬਹਾਲ ਕੀਤੇ ਜਾਣ । ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਪਰਮਜੀਤ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਇੱਕ ਕਾਮੇਟੀ ਬਣੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਾਰੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸਨ। ਪਰ ਹੁਣ ਸ਼ਿਕਾਈਤਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਇਹਨਾਂ ਦੀ ਮੁੜ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਜੋ ਜਰੂਰਮੰਦ ਹੋਣਗੇ ਓਹਨਾਂ ਦੇ ਕਾਰਡ ਮੁੜ ਬਹਾਲ ਕਰ ਦਿਤੇ ਜਾਣਗੇ ।

  • पंजाबः परीक्षाओं में अब छात्र नहीं मार सकेंगे नकल, CCTV कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर

    पंजाबः परीक्षाओं में अब छात्र नहीं मार सकेंगे नकल, CCTV कैमरों से रखी जाएगी पैनी नजर

    चंडीगढ़ः परिक्षाओं के दौरान नकल के रुझान को जड़ से ख़त्म करने को यकीनी बनाने के मद्देनज़र पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड (पीएसबीटीइ और आईटी) द्वारा परीक्षाओं में नकल विरोधी सख़्त नीतियां अपनाई जा रही हैं। तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के निर्देशों के मुताबिक पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड ने पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कॉलेजों के सभी परीक्षा केन्द्रों को सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी आईटी आईज़ में तबदील करके परीक्षा में नकल को बिल्कुल ख़त्म करने का फ़ैसला लिया है। अब परीक्षाओं को सीसीटीवी निगरानी अधीन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है क्योंकि बोर्ड ने सरकारी पॉलिटेक्निकों और सरकारी आईटी आईज़ में सीसीटीवी लगाने के लिए बड़ी रकम ख़र्च की है। विद्यार्थी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी 220 पॉलिटेक्निकों और फार्मेसी कॉलेजों की सरकारी संस्थाओं के साथ मैपिंग की गई है, जिससे किसी भी विद्यार्थी को अपने परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

    स. बैंस ने बताया कि सीसीटीवी निगरान बोर्ड ने 26 सरकारी पॉलिटेक्निकों और 115 सरकारी आईटी आईज़ में सीसीटीवी लगाने के लिए लगभग 3 करोड़ रुपए ख़र्च किये हैं। उच्च शिक्षा विभाग और पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस के नये बने केन्द्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स. हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बोर्ड ने पहली बार सभी परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए बोर्ड के दफ़्तर में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम में परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए अधिकारियों का रोस्टर भी तैयार किया गया है। इससे परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता आई है।

    कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य तकनीकी और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड और तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंजाब राज्य में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर काम कर रहा है और पॉलिटेक्निक फार्मेसी डिप्लोमा कोर्सों की परीक्षाओं को निष्पक्षता और पारदर्शिता से करवाने के उद्देश्यों की प्राप्ति कर रहा है।। पिछली परीक्षाएं जोकि इससे पहले प्राईवेट अदारों में ली जाती थीं, में विद्यार्थियों की तरफ से नकल/ गलत तरीके इस्तेमाल किये जाने की कई शिकायतें सामने आईं थीं, जिससे न सिर्फ़ होशियार और मेहनती विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा था, बल्कि तकनीकी शिक्षा प्रणाली की समूची प्रतिष्ठा पर भी धब्बा था। इसीलिए यह सुधार लागू किये गए हैं।

    तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इन परीक्षा सुधारों को लागू करते हुए पहली बार उच्च शिक्षा संस्थाओं और पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में भी परीक्षा केंद्र बनाऐ हैं और परीक्षा केन्द्रों में तकनीकी शिक्षा, मैडीकल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निगरान के तौर पर तैनात किया है। इन परीक्षाओ के दौरान तकनीकी शिक्षा विभाग और तकनीकी शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की फ्लायंग सकूऐड टीमें भेज कर परीक्षा केन्द्रों की औचक चैकिंग भी की जा रही है। इसके इलावा ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को भी अपने जिलों में परीक्षा केन्द्रों की चैकिंग करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

    मंत्री ने बताया कि ज़िलावार केन्द्रों की जांच करने के लिए प्रिंसिपलों की 14 फ्लायंग सकुऐड टीमों का गठन किया गया है। ज़िलावार केन्द्रों की जांच करने के लिए डीटीई/ बोर्ड की 13 टीमों का गठन किया गया है। डिप्टी कमिशनर दफ़्तर के अधिकारियों को भी अपने-अपने जिलों में केन्द्रों की चैकिंग करने की अपील की गई। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके इलावा तकनीकी शिक्षा, मैडीकल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के 52 फेकल्टी मैंबर अलग-अलग परीक्षा केन्द्रों पर निगरान के तौर पर तैनात किये हैं, उन्होंने कहा कि मेहनती विद्यार्थी सरकार के यत्नों की सराहना कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि भविष्य में भी ऐसा जारी रहेगा।

  • पीएसएम स्कूल देहलां में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता *मेरी संस्कृति मेरी पहचान* का आयोजन

    पीएसएम स्कूल देहलां में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता *मेरी संस्कृति मेरी पहचान* का आयोजन

    पीएसएम स्कूल देहलां में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता *मेरी संस्कृति मेरी पहचान* का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: श्री पी एस एम पब्लिक स्कूल देहलां की प्रबंधन समिति व स्टाफ सदस्यों ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 को सफल बनाने के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता *मेरी संस्कृति मेरी पहचान* का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के हाउस *युग प्रवर्तक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी तथा  श्रद्धेय स्वामी श्री श्रद्धानंद जी हाउस के बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 5 राउंड थे, जिसमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान, व स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित सात-सात प्रश्न पूछे गए तथा 35 अंकों कि इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा अंकों के साथ |
    *युग प्रवर्तक महर्षि दयानंद सरस्वती हाउस* को विजेता घोषित किया गया। हालांकि श्रद्धेेय स्वामी श्रद्धानंद ग्रुप के बच्चों ने कड़ी टक्कर दी। इस मौके पर विजेता वर्ग की इंचार्ज श्रीमती सुमन कुमारी, सव इंचार्ज श्रीमती सर्वजीत कौर, श्रीमती प्रीति कुमारी तथा बच्चों में जतिन, नितिन, सुहानी, विराज, रूही राजपूत तथा अन्य बच्चों को पुरस्कारों से अलंकृत किया जाएगा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक व डायरेक्टर डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह, सह संचालिका श्रीमती वंदना सिंह, मुख्य अध्यापिका श्रीमती तमन्ना शर्मा, अध्यापिका श्रीमती मीनाक्षी देवी, कुमारी हिमानी शर्मा, श्रीमती सुखदीप कौर व श्रीमती मोनिका मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भारत माता की जय, वंदे मातरम व इंकलाब जिंदाबाद के नारों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का समापन किया गया ।