Blog

  • जालंधरः PAP Chowk में इस दिन फायरमैन व सफाई सेवक लगाएंगे धरना, देखें वीडियो

    जालंधरः PAP Chowk में इस दिन फायरमैन व सफाई सेवक लगाएंगे धरना, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा पुराने फायरमैनों की अनदेखी कर नए फायरमैनों की सीधी भर्ती व सफाई सेवकों की अन्य समस्याओं को लेकर पंजाब सफाई मजदूर फैडरेशन व फायर ब्रिगेड यूनियन द्वारा 21 फरवरी को पीएपी चौक जालंधर में धरना लगाया जाएगा। फैडरेशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हम सरकार की इस धक्केशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं करेंगे।

    उन्होंने कहा कि फायरमैनों की सीधी भर्ती, सभी कार्पोरेशनों में भर्ती व मुख्य रूप से पुरानी पैंशन स्कीम का सरकार द्वारा नोटीफिकेशन जारी न करने के रोष में यह धरना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों के रोष में 1 फरवरी को फैडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कमिश्नर जालंधर को सौंपा गया था लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। इसलिए सभी कर्मचारियों में पंजाब सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि हम कर्मचारियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

    उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पिछले दस-पंद्रह सालों से सेवाएं दे रहे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की सेवाओं को खत्म कर नई भर्ती की जा रही है जबकि पुराने कर्मचारियों को पहल मिलनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार पुराने कर्मचारियों को पहल दे। इसके अलावा  पंजाब भर के नगर काउंसिल, नगर निगमों व नगर पंचायतों में आऊट सोर्स पर काम कर रहे सफाई सेवक व सीवरमैनों को पक्का किया जाए।  

    उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने हमारी मांगों को अनदेखा किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ फायर ब्रिगेड यूनियन के प्रधान राजविंदर सिंह बल्ल, विनोद बिट्टा, सुरिन्द्र टोना, कर्मजीत सिंह, विजय कुमार, सुमित दुग्गल, मानव, जसकरन सिंह, गुरविंदर सिंह, मनदीप सिंह, मनजशन सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।

  • गहनों सहित 50 हजार की नकदी लेकर टेलर फरार

    गहनों सहित 50 हजार की नकदी लेकर टेलर फरार

    ऊना, 15 फरवरी : जिला ऊना नगर परिषद मैहतपुर की गीता कॉलोनी में एक घर से सोने के आभूषण सहित 50 हजार की नगदी चोरी की शिकायत पुलिस को प्राप्त हुई है। मामले को लेकर महिला मधू खन्ना ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए घर में रखे टेलर के खिलाफ चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में मधु खन्ना निवासी वार्ड नंबर दो गीता कॉलोनी मैहतपुर ने बताया कि वह अपने घर में सिलाई का काम करती है। लेडीज सूट सिलाई के लिए यूपी निवासी सरोज खान को बतौर टेलर रखा हुआ है। बीते कल अपने बच्चों को स्कूल से छुट्टी उपरांत लेने के लिए शिवालिक कॉलोनी गई थी। जब वह वापिस अपने घर पहुंचीं, तो नौकर सरोज खान घर पर नहीं था। सरोज खान को जब फोन किया तो उसने मैहतपुर बाजार होने की बात करते हुए थोड़ी देर बाद घर लौटने की बात की। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो उसे पुनः फोन किया गया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था । 

    महिला ने शिकायत पत्र में बताया कि शक होने पर अपने घर में रखी अलमारी को चैक किया, तो 50 हजार रुपए नकद और दो लाख रुपयों के आभूषण गायब पाए गए। महिला व उसके पति ने सरोज खान की काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मधु खन्ना का आरोप है कि सरोज खान ने ही घर में रखी नगदी व आभूषण चुराए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर टेलर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • 4.40 ग्राम चिट्टे समेत दो युवक काबू 

    4.40 ग्राम चिट्टे समेत दो युवक काबू 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह के पास पुलिस ने दो युवकों को 4.40 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस बीती देर शाम पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास गश्त कर रही थी। तेज रफ्तार कार को चेकिंग के लिए रोका। गुप्त सूचना के आधार पर कार सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान युवकों से 4.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवकों की पहचान हेमराज निवासी वार्ड नंबर आठ वैहली मोहल्ला ऊना व साथ वैठे युवक की प्रवेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 10, ऊना के रूप में हुई है। 

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

  • जालंधरः नामदेव चौक के समीप दो गुटो में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधरः नामदेव चौक के समीप दो गुटो में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के नामदेव चौक के समीप नीरमल कॉप्लेक्स के बाहर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। नीरमल कॉप्लेक्स के स्थित एसबीआई नौकरी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड के साथ कुछ युवकों की हाथापाई हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे चले। मामले की जानकारी देते हुए सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका बाइक अपनी जगह से साइड पर कर दिया जाता है।

    जिसके सिलसिले वह वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में बात करने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उस बिल्डिंग में कुछ सफाई कर्मियों में उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। उनका कहना है कि युवकों ने पहले लात-घूंसो से उस पर हमला किया, फिर उसके लोहे की रॉड से हमला कर बाजू तोड़ दी। पीड़ित का कहना है कि बिल्डिंग के मालिक मंजीत सिंह ने भी उनके साथ हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक उस पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। 

  • औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में सभी सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था की जा रही सुनिश्चित – अंशुल धीमान

    औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में सभी सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था की जा रही सुनिश्चित – अंशुल धीमान

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला उद्योग केंद्र ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में शीघ्र ही स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएंगी जिसके लिए विद्युत बोर्ड द्वारा प्राकलन तैयार किया जा रहा है। प्राकलन तैयार होने के उपरांत इसे स्वीकृत हेतू उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में लोगों की किसी प्रकार की दुबिधा न हो इसके लिए पूर्ण स्वच्छता पर बनी रहे, साफ-सफाई तथा अन्य सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज लाईन भी सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं। 

    संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में उद्योग विभाग द्वारा समय-समय पर औद्योगिक क्षेत्र का रख-रखाव, साफ-सफाई तथा अन्य मरम्मत के कार्यों को निरंतर करवाकर इन कार्याें की दक्षता को अंजाम दिया जा रहा है।

  • सरकार का बड़ा ऐलान, 21 IFS व 19 HFS का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    सरकार का बड़ा ऐलान, 21 IFS व 19 HFS का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    शिमला, सुशील पंडित :  नई सरकार बनने के बाद लग रहा था कि जिलों के डीसी व एसपी बदले जाएंगे। मगर प्रदेश सरकार ने 40 वन विभाग के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। थोक में किए गए तबादलों में सरकार ने 21 आईएफएस व 19 एचएफएस अधिकारियों को बदल दिया है। प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। अमिताभ गौतम को चीफ प्रिंसिपल कंजर्वेटर एडमिन का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, राजेश जे एक्का को फोरेस्ट मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है। एडिशनल चीफ कंजर्वेटर एसके काप्टा को फाइनेंस, प्रदीप कुमार को रिसर्च व ट्रेनिंग स्कूल सुुंदरनगर की जिम्मेदारी मिली है। स्टेट फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर पद पर राजेश शर्मा को नियुक्ति मिली है।

    अमिताभ गौतम को चीफ प्रिंसिपल कंजर्वेटर एडमिन का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, राजेश जे एक्का को फोरेस्ट मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है। एडिशनल चीफ कंजर्वेटर एसके काप्टा को फाइनेंस, प्रदीप कुमार को रिसर्च व ट्रेनिंग स्कूल सुुंदरनगर की जिम्मेदारी मिली है। स्टेट फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर पद पर राजेश शर्मा को नियुक्ति मिली है। सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे वसंथा किरण बाबू को फॉरेस्ट कंजरवेटर के पद पर नियुक्ति दी गई है। एडिशनल प्रिंसिपल  कंजरवेटर फॉरेस्ट हर्षवर्धन को एफसीए, मृत्युंजय माधव को डिप्टी  कंजरवेटर  फॉरेस्ट पॉलिसी एंड लाॅ उना लगाया गया है।

    कुणाल अंग्रिश को डिप्टी  कंजरवेटर फोरेस्ट सोलन, यशुदीप सिंह को इसी पद पर धर्मशाला व रमन शर्मा को डायरेक्टर जाइका के पद पर नियुक्ति दी गई है। नरेंद्र प्रकाश को डिप्टी  कंजरवेटर   फोरेस्ट डलहौजी, सौरव को इसी पद पर सुंदरनगर, ऐश्वर्य राज को पांवटा साहिब, संगीता चंदेल को नाहन, मंदार उमेश को भरमौर, अनिकेत मारुति को लाहौल, कृतज्ञ कुमार को चंबा, प्रवीण कुमार को पार्वती, सुशील कुमार को उना व संजीव शर्मा को नालागढ़ भेजा गया है।

    वहीं, एचएफएस अधिकारियों को रेणु सहजल, शीतल शर्मा व राजीव कुमार को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफिस में डीएफओ लगाया गया है। श्रेष्टा नंद को बीपीओ हमीरपुर, कमल भारती को डीएफओ मंडी, नरेंद्र सिंह को डीएम चौपाल व सुभाष चंद को डीपीओ नाहन के रूप में नियुक्ति दी गई है। दिनेश शर्मा को डीएफओ फ्लाइंग स्क्वायड धर्मशाला, प्रदीप शर्मा को डीएफओ ठियोग, संजय कुमार को डीपीओ चंबा के पद तैनाती दी गई है। राजीव कुमार को डीपीओ मंडी, रामपाल को डीपीओ धर्मशाला, अजय कुमार को डीएफओ  चंबा, राजेश शर्मा को डीएफओ शिमला, सरोज वर्मा को मुख्य कार्यालय में डीएफओ के पद पर नियुक्ति मिली है।दिनेश पाॅल को डीपीओ बिलासपुर, मनोज को सिराज, अमित शर्मा को एपीडी धर्मशाला, जंगवीर सिंह दुल्टा को चीफ कंजर्वेटर ऑफिस बिलासपुर में डीएफओ के पद पर तैनाती मिली है।

  • आप का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    आप का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    पंचकूला/अजीत झाः सेक्टर 5 रैली ग्राउंड में आज आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता अनुराग ढांडा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। हरियाणा भर से पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंचकूला सेक्टर 5 रैली ग्राउंड से चंडीगढ़ राज्यपाल भवन के लिए कूच किया।

    पंचकूला से चंडीगढ़ राजभवन के लिए निकले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस द्वारा डबल बेरी गेटिंग कर रोक लिया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश की गई लेकिन पंचकूला पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोका गया और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कई लोगों को हल्की चोटें भी आई।

    आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता अनुराग ने बताया कि खट्टर सरकार महिला सुरक्षा के मामले में कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं और महिलाओं के मामले में हरियाणा को पीछे धकेल दिया है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा में 27% महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया है और हरियाणा की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को हरियाणा ओलंपिक संघ का अध्यक्ष मंत्री बना रखे हैं।  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त किया जाए । उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाम पर आज हरियाणा में कोई भी नहीं है, विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने चुप्पी साध रखी है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की कांग्रेस मोन है और कोई भी राजनीतिक पार्टी महिला खिलाड़ी के लिए आवाज नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी महिला खिलाड़ी को इंसाफ दिलाने के लिए पहले दिन से आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है । उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहाकि वह तक हम चुप नहीं बैठेंगे जब तक संदीप सिंह को पद से हटाया नहीं जाता । उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सुनने के लिए तैयार नहीं सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं और इसलिए हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दो डॉक्टरों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, देखें तस्वीरें

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दो डॉक्टरों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, देखें तस्वीरें

    पटियालाः शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त युवक सरकारी राजिंदरा अस्पताल के जूनियर डॉक्टर थे। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में अर्शदीप और आयुष नाम के दो युवकों की मौत हो गई। पार्थ नाम तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला में तीन जूनियर डॉक्टरों की कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे दो जूनियर डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक डॉक्टरों के नाम अर्शदीप और आयुष बताए जा रहे हैं।

    यह घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक उक्त युवक लाइब्रेरी में पढ़ते थे। इसी बीच वह किसी काम से कार में सवार होकर निकला और लौटते समय पटियाला कैंट कैंटीन के पास हादसा हो गया। हादसे में दोनों डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

  • चंडीगढ़ः जिला अदालत में वकीलों ने रखा ‘नो वर्क डे’, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः जिला अदालत में वकीलों ने रखा ‘नो वर्क डे’, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/ (ए.एन.एस): बंदी सिखों की रिहाई को लेकर बीते 8 फरवरी को पुलिस पर हुए हिंसक हमले मामले में 2 वकीलों पर हुई एफआईआर के विरोध में आज भी चंडीगढ़ जिला अदालत में ‘नो वर्क डे’ है। पिछले करीब एक सप्ताह से जिला अदालत में वकीलों द्वारा कामकाज ठप्प रखे जाने से लोगों के केस और ज्यूडीशियरी का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं अब कुछ वकील इस प्रकार कामकाज ठप रखने का विरोध भी करने लगे हैं। 

    जिला अदालत के वकील विजय सिंह भारद्वाज ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने जिला अदालत के जिन दो वकीलों पर केस दर्ज किया है तो किसी आधार पर ही केस दर्ज किया होगा। वहीं उन्होंने कहा कि एक सीनियर एडवोकेट(अमर सिंह चहल) ने दावा किया है कि घटना के दौरान वह प्रदर्शन स्थल पर मौजूद नहीं थे। हालांकि पुलिस को उनकी इस अपराध में कोई सहभागिता नजर आई होगी। वहीं अगर पुलिस कोई अपराध साबित नहीं कर पाता तो वह छूट जाएंगे। 

    बार से करेंगे ‘नो वर्क डे’ बंद करने की मांग

    भारद्वाज ने कहा कि वह जिला अदालत में नो वर्क डे के चलते कामकाज प्रभावित होने को लेकर एक लेटर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को लिखेंगे। इसमें बार को बताया जाएगा कि पहले वकील कोविड महामारी के दौरान बेहद परेशान रहे हैं। वहीं आम लोग भी परेशान रहे। अब एक बार फिर से लोगों के केस प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ज्यूडीशियरी भी इस नो वर्क डे से प्रभावित हो रही है। भारद्वाज ने कहा कि जिला बार  एसोसिएशन की तरफ से एक गलत संदेश जा रहा है कि शायद बार दंगा करने वालों के हक में बार स्ट्राइक कर रही है। 

    कैबिनेट मंत्री के साथ मीटिंग में थे एडवोकेट

    जिला बार एसोसिएशन का कहना है कि 8 फरवरी को हिंसक घटना वाले समय एडवोकेट अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के साथ बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे को लेकर मीटिंग में थे। चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने यह दावा करते हुए चंडीगढ़ पुलिस पर दो वकीलों को गैरकानूनी ढंग से झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हुए हैं। एफआईआर में वकीलों का नाम डालने पर चंडीगढ़ के डीजीपी को भी एक रिप्रेजेंटेशन दी गई थी। सेक्टर 34 थाना एसएचओ दविंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।

    इन धाराओं में केस दर्ज

    बता दें कि सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर दंगा करने, हथियारों समेत दंगे करने, गैरकानूनी रूप से जुटने, सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी आदेशों की उल्लंघन करने, सरकारी कर्मी को ड्यूटी के दौरान जानबूझकर चोटिल करने, चोट पहुंचाने, हत्या के प्रयास, डकैती, रॉबरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है।

  • शराब डिपो की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की एवज में निवेशकों से ठगे 70 लाख रुपए, देखें वीडियो

    शराब डिपो की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की एवज में निवेशकों से ठगे 70 लाख रुपए, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/ (ए.एन.एस): शराब के डिपो की डिस्ट्रीब्यूटरशिप बांटने की एवज में बाहरी निवेशकों से  70 लाख रुपये ने करीब ठगने का मामला प्रकाश में आया है। मध्य प्रदेश स्थित सांची के एक निवेशक राधा रमन अहिरवार और नई दिल्ली के रजनीश कुमार ने स्थानीय शराब बनाने वाली कंपनियों काया इस्प्रीट्स और बच्चुस-इंटरप्राईसिस पर धोखाधड़ी और उनसे लगभग 70 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने इस संदर्भ में चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के मुख्यालय में डीजीपी और सेंट्रल एक्साइज विभाग से शिकायत दर्ज कर आरोपियों में कार्यवाही करने की मांग की है। 

    सेक्टर 27 स्थित चंडीगढ प्रेस कल्ब में आयोजित प्रैस कांफ्रेंस के दौरान 40 वर्षीय राधा रमण ने बताया कि वे पुस्तैनी कृषक है और गत वर्ष कंपनी के सम्पर्क में आकर अपने व्यापार का विस्तार करते हुये भोपाल में काया इस्प्रीट्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने का विचार बनाया। नई दिल्ली और पटियाला में कंपनियों के अधिकारियों और कंपनी के प्रबंध निदेशक करुण कौरा और उनकी सहकर्मी रुप हांडा से कई दौर की बैठकें हुई और परिणामस्वरूप उन्होंनें कंपनी की डीलरशिप ले ली। इस दौरान रमण ने ऐग्रीमेंट के अंतर्गत कंपनी की बोतलों (स्टॉक) की एवज में 25 लाख रुपये का भुगतान कंपनी के बैंक आफ इंडिया में एडवांस स्वरुप भुगतान कर दिया। इसके बाद कंपनी अधिकारी टैक्सेशन संबंधी दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजते रहे जिससे की सभी औपचारिकता पूरी की जा सके।

    इसके बाद औपचारिकता पूरी हो 45 दिनों के बाद जब रमण ने कंपनी से स्टॉक मांगा तो उन्हें बैठक के लिये एक बार फिर पटियाला बुलाया गया। बैठक के दौरान रमण को पूरे राज्य की डीलरशिप देने का प्रलोभन दिया गया जिसके बाद रमण ने पूरे मध्य प्रदेश की डिस्टीब्यूशन लेने का मन बनाया और आरटीजीएस माध्यम से कुछ किश्तों के बाद दो सितंबर तक कुल 70 लाख रुपये तक का भुगतान किया। इसके बाद भी रमण कंपनी के वायदे अनुसार स्टॉक से वंचित रहे। रमण के अनेकों प्रयासो के बावजूद भी एग्रीमेंट के उल्लंघन करते हुये उन्हें मध्य प्रदेश स्थित अपनी डीलरशिप में स्टॉक अभी तक प्राप्त नहीं हुआ जिससे उन्हें स्पष्ट हो गया कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधडी की है।

    रमण ने कंपनी की तह तक जानने के लिये कई प्रयास किये और उन्हें बाद में पता चला कि कंपनी न केवल उनके साथ धोखा किया है बल्कि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, असम तक के राज्यों में निवेशकों के साथ इसी तर्ज पर धोखा कर चुकी है और कंपनी प्रबंधकों पर धारा 420, 406,467, 468, 120 बी के तहत मामले दर्ज पाये गये हैं। यह सभी मामले वर्ष 2022 में ही दर्ज हुए हैं। रमण ने सरकार और पुलिस से मांग की है कि कंपनी की कार्यप्रणाली की जांच की जाये जिससे बाहरी प्रदेश के निवेशकों को ठगने से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है उनका कंपनी में फंसा पैसा जल्द छुडाया जाये और अरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।