Blog

  • जालंधरः नामदेव चौक के समीप दो गुटो में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधरः नामदेव चौक के समीप दो गुटो में झड़प, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर के नामदेव चौक के समीप नीरमल कॉप्लेक्स के बाहर भारी हंगामा होने का मामला सामने आया है। नीरमल कॉप्लेक्स के स्थित एसबीआई नौकरी कर रहे सिक्योरिटी गार्ड के साथ कुछ युवकों की हाथापाई हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात-घूंसे चले। मामले की जानकारी देते हुए सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका बाइक अपनी जगह से साइड पर कर दिया जाता है।

    जिसके सिलसिले वह वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में बात करने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उस बिल्डिंग में कुछ सफाई कर्मियों में उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। उनका कहना है कि युवकों ने पहले लात-घूंसो से उस पर हमला किया, फिर उसके लोहे की रॉड से हमला कर बाजू तोड़ दी। पीड़ित का कहना है कि बिल्डिंग के मालिक मंजीत सिंह ने भी उनके साथ हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि उक्त युवक उस पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। 

  • औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में सभी सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था की जा रही सुनिश्चित – अंशुल धीमान

    औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में सभी सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था की जा रही सुनिश्चित – अंशुल धीमान

    ऊना/ सुशील पंडित :  जिला उद्योग केंद्र ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में शीघ्र ही स्ट्रीट लाईटें लगाई जाएंगी जिसके लिए विद्युत बोर्ड द्वारा प्राकलन तैयार किया जा रहा है। प्राकलन तैयार होने के उपरांत इसे स्वीकृत हेतू उच्च स्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में लोगों की किसी प्रकार की दुबिधा न हो इसके लिए पूर्ण स्वच्छता पर बनी रहे, साफ-सफाई तथा अन्य सुविधाओं की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में सीवरेज लाईन भी सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं। 

    संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में उद्योग विभाग द्वारा समय-समय पर औद्योगिक क्षेत्र का रख-रखाव, साफ-सफाई तथा अन्य मरम्मत के कार्यों को निरंतर करवाकर इन कार्याें की दक्षता को अंजाम दिया जा रहा है।

  • सरकार का बड़ा ऐलान, 21 IFS व 19 HFS का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    सरकार का बड़ा ऐलान, 21 IFS व 19 HFS का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    शिमला, सुशील पंडित :  नई सरकार बनने के बाद लग रहा था कि जिलों के डीसी व एसपी बदले जाएंगे। मगर प्रदेश सरकार ने 40 वन विभाग के अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। थोक में किए गए तबादलों में सरकार ने 21 आईएफएस व 19 एचएफएस अधिकारियों को बदल दिया है। प्रधान सचिव वन ओंकार शर्मा ने इस बारे में अधिसूचना जारी की है। अमिताभ गौतम को चीफ प्रिंसिपल कंजर्वेटर एडमिन का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, राजेश जे एक्का को फोरेस्ट मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है। एडिशनल चीफ कंजर्वेटर एसके काप्टा को फाइनेंस, प्रदीप कुमार को रिसर्च व ट्रेनिंग स्कूल सुुंदरनगर की जिम्मेदारी मिली है। स्टेट फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर पद पर राजेश शर्मा को नियुक्ति मिली है।

    अमिताभ गौतम को चीफ प्रिंसिपल कंजर्वेटर एडमिन का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, राजेश जे एक्का को फोरेस्ट मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है। एडिशनल चीफ कंजर्वेटर एसके काप्टा को फाइनेंस, प्रदीप कुमार को रिसर्च व ट्रेनिंग स्कूल सुुंदरनगर की जिम्मेदारी मिली है। स्टेट फॉरेस्ट कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर पद पर राजेश शर्मा को नियुक्ति मिली है। सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे वसंथा किरण बाबू को फॉरेस्ट कंजरवेटर के पद पर नियुक्ति दी गई है। एडिशनल प्रिंसिपल  कंजरवेटर फॉरेस्ट हर्षवर्धन को एफसीए, मृत्युंजय माधव को डिप्टी  कंजरवेटर  फॉरेस्ट पॉलिसी एंड लाॅ उना लगाया गया है।

    कुणाल अंग्रिश को डिप्टी  कंजरवेटर फोरेस्ट सोलन, यशुदीप सिंह को इसी पद पर धर्मशाला व रमन शर्मा को डायरेक्टर जाइका के पद पर नियुक्ति दी गई है। नरेंद्र प्रकाश को डिप्टी  कंजरवेटर   फोरेस्ट डलहौजी, सौरव को इसी पद पर सुंदरनगर, ऐश्वर्य राज को पांवटा साहिब, संगीता चंदेल को नाहन, मंदार उमेश को भरमौर, अनिकेत मारुति को लाहौल, कृतज्ञ कुमार को चंबा, प्रवीण कुमार को पार्वती, सुशील कुमार को उना व संजीव शर्मा को नालागढ़ भेजा गया है।

    वहीं, एचएफएस अधिकारियों को रेणु सहजल, शीतल शर्मा व राजीव कुमार को प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफिस में डीएफओ लगाया गया है। श्रेष्टा नंद को बीपीओ हमीरपुर, कमल भारती को डीएफओ मंडी, नरेंद्र सिंह को डीएम चौपाल व सुभाष चंद को डीपीओ नाहन के रूप में नियुक्ति दी गई है। दिनेश शर्मा को डीएफओ फ्लाइंग स्क्वायड धर्मशाला, प्रदीप शर्मा को डीएफओ ठियोग, संजय कुमार को डीपीओ चंबा के पद तैनाती दी गई है। राजीव कुमार को डीपीओ मंडी, रामपाल को डीपीओ धर्मशाला, अजय कुमार को डीएफओ  चंबा, राजेश शर्मा को डीएफओ शिमला, सरोज वर्मा को मुख्य कार्यालय में डीएफओ के पद पर नियुक्ति मिली है।दिनेश पाॅल को डीपीओ बिलासपुर, मनोज को सिराज, अमित शर्मा को एपीडी धर्मशाला, जंगवीर सिंह दुल्टा को चीफ कंजर्वेटर ऑफिस बिलासपुर में डीएफओ के पद पर तैनाती मिली है।

  • आप का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    आप का बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हुई धक्का-मुक्की, देखें वीडियो

    पंचकूला/अजीत झाः सेक्टर 5 रैली ग्राउंड में आज आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की पद से बर्खास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता अनुराग ढांडा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। हरियाणा भर से पहुंचे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पंचकूला सेक्टर 5 रैली ग्राउंड से चंडीगढ़ राज्यपाल भवन के लिए कूच किया।

    पंचकूला से चंडीगढ़ राजभवन के लिए निकले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस द्वारा डबल बेरी गेटिंग कर रोक लिया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा चंडीगढ़ में प्रवेश करने की कोशिश की गई लेकिन पंचकूला पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को चंडीगढ़ में प्रवेश करने से रोका गया और इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कई लोगों को हल्की चोटें भी आई।

    आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता अनुराग ने बताया कि खट्टर सरकार महिला सुरक्षा के मामले में कुछ भी सुनने के लिए तैयार नहीं और महिलाओं के मामले में हरियाणा को पीछे धकेल दिया है।  उन्होंने कहा कि हरियाणा में 27% महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ गया है और हरियाणा की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति को हरियाणा ओलंपिक संघ का अध्यक्ष मंत्री बना रखे हैं।  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त किया जाए । उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाम पर आज हरियाणा में कोई भी नहीं है, विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा ने चुप्पी साध रखी है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की कांग्रेस मोन है और कोई भी राजनीतिक पार्टी महिला खिलाड़ी के लिए आवाज नहीं उठा रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी महिला खिलाड़ी को इंसाफ दिलाने के लिए पहले दिन से आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है । उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहाकि वह तक हम चुप नहीं बैठेंगे जब तक संदीप सिंह को पद से हटाया नहीं जाता । उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सुनने के लिए तैयार नहीं सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं और इसलिए हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन देने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दो डॉक्टरों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, देखें तस्वीरें

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में दो डॉक्टरों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, देखें तस्वीरें

    पटियालाः शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त युवक सरकारी राजिंदरा अस्पताल के जूनियर डॉक्टर थे। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे में अर्शदीप और आयुष नाम के दो युवकों की मौत हो गई। पार्थ नाम तीसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पटियाला में तीन जूनियर डॉक्टरों की कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे दो जूनियर डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक डॉक्टरों के नाम अर्शदीप और आयुष बताए जा रहे हैं।

    यह घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक उक्त युवक लाइब्रेरी में पढ़ते थे। इसी बीच वह किसी काम से कार में सवार होकर निकला और लौटते समय पटियाला कैंट कैंटीन के पास हादसा हो गया। हादसे में दोनों डॉक्टरों की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

  • चंडीगढ़ः जिला अदालत में वकीलों ने रखा ‘नो वर्क डे’, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः जिला अदालत में वकीलों ने रखा ‘नो वर्क डे’, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/ (ए.एन.एस): बंदी सिखों की रिहाई को लेकर बीते 8 फरवरी को पुलिस पर हुए हिंसक हमले मामले में 2 वकीलों पर हुई एफआईआर के विरोध में आज भी चंडीगढ़ जिला अदालत में ‘नो वर्क डे’ है। पिछले करीब एक सप्ताह से जिला अदालत में वकीलों द्वारा कामकाज ठप्प रखे जाने से लोगों के केस और ज्यूडीशियरी का कामकाज प्रभावित हो रहा है। वहीं अब कुछ वकील इस प्रकार कामकाज ठप रखने का विरोध भी करने लगे हैं। 

    जिला अदालत के वकील विजय सिंह भारद्वाज ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ने जिला अदालत के जिन दो वकीलों पर केस दर्ज किया है तो किसी आधार पर ही केस दर्ज किया होगा। वहीं उन्होंने कहा कि एक सीनियर एडवोकेट(अमर सिंह चहल) ने दावा किया है कि घटना के दौरान वह प्रदर्शन स्थल पर मौजूद नहीं थे। हालांकि पुलिस को उनकी इस अपराध में कोई सहभागिता नजर आई होगी। वहीं अगर पुलिस कोई अपराध साबित नहीं कर पाता तो वह छूट जाएंगे। 

    बार से करेंगे ‘नो वर्क डे’ बंद करने की मांग

    भारद्वाज ने कहा कि वह जिला अदालत में नो वर्क डे के चलते कामकाज प्रभावित होने को लेकर एक लेटर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को लिखेंगे। इसमें बार को बताया जाएगा कि पहले वकील कोविड महामारी के दौरान बेहद परेशान रहे हैं। वहीं आम लोग भी परेशान रहे। अब एक बार फिर से लोगों के केस प्रभावित हो रहे हैं। वहीं ज्यूडीशियरी भी इस नो वर्क डे से प्रभावित हो रही है। भारद्वाज ने कहा कि जिला बार  एसोसिएशन की तरफ से एक गलत संदेश जा रहा है कि शायद बार दंगा करने वालों के हक में बार स्ट्राइक कर रही है। 

    कैबिनेट मंत्री के साथ मीटिंग में थे एडवोकेट

    जिला बार एसोसिएशन का कहना है कि 8 फरवरी को हिंसक घटना वाले समय एडवोकेट अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर के साथ बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे को लेकर मीटिंग में थे। चंडीगढ़ जिला बार एसोसिएशन ने यह दावा करते हुए चंडीगढ़ पुलिस पर दो वकीलों को गैरकानूनी ढंग से झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हुए हैं। एफआईआर में वकीलों का नाम डालने पर चंडीगढ़ के डीजीपी को भी एक रिप्रेजेंटेशन दी गई थी। सेक्टर 34 थाना एसएचओ दविंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है।

    इन धाराओं में केस दर्ज

    बता दें कि सेक्टर 36 थाना पुलिस ने घटना को लेकर दंगा करने, हथियारों समेत दंगे करने, गैरकानूनी रूप से जुटने, सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाने, सरकारी आदेशों की उल्लंघन करने, सरकारी कर्मी को ड्यूटी के दौरान जानबूझकर चोटिल करने, चोट पहुंचाने, हत्या के प्रयास, डकैती, रॉबरी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक साजिश रचने और आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया हुआ है।

  • शराब डिपो की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की एवज में निवेशकों से ठगे 70 लाख रुपए, देखें वीडियो

    शराब डिपो की डिस्ट्रीब्यूटरशिप की एवज में निवेशकों से ठगे 70 लाख रुपए, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/ (ए.एन.एस): शराब के डिपो की डिस्ट्रीब्यूटरशिप बांटने की एवज में बाहरी निवेशकों से  70 लाख रुपये ने करीब ठगने का मामला प्रकाश में आया है। मध्य प्रदेश स्थित सांची के एक निवेशक राधा रमन अहिरवार और नई दिल्ली के रजनीश कुमार ने स्थानीय शराब बनाने वाली कंपनियों काया इस्प्रीट्स और बच्चुस-इंटरप्राईसिस पर धोखाधड़ी और उनसे लगभग 70 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने इस संदर्भ में चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के मुख्यालय में डीजीपी और सेंट्रल एक्साइज विभाग से शिकायत दर्ज कर आरोपियों में कार्यवाही करने की मांग की है। 

    सेक्टर 27 स्थित चंडीगढ प्रेस कल्ब में आयोजित प्रैस कांफ्रेंस के दौरान 40 वर्षीय राधा रमण ने बताया कि वे पुस्तैनी कृषक है और गत वर्ष कंपनी के सम्पर्क में आकर अपने व्यापार का विस्तार करते हुये भोपाल में काया इस्प्रीट्स की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने का विचार बनाया। नई दिल्ली और पटियाला में कंपनियों के अधिकारियों और कंपनी के प्रबंध निदेशक करुण कौरा और उनकी सहकर्मी रुप हांडा से कई दौर की बैठकें हुई और परिणामस्वरूप उन्होंनें कंपनी की डीलरशिप ले ली। इस दौरान रमण ने ऐग्रीमेंट के अंतर्गत कंपनी की बोतलों (स्टॉक) की एवज में 25 लाख रुपये का भुगतान कंपनी के बैंक आफ इंडिया में एडवांस स्वरुप भुगतान कर दिया। इसके बाद कंपनी अधिकारी टैक्सेशन संबंधी दस्तावेज ईमेल के माध्यम से भेजते रहे जिससे की सभी औपचारिकता पूरी की जा सके।

    इसके बाद औपचारिकता पूरी हो 45 दिनों के बाद जब रमण ने कंपनी से स्टॉक मांगा तो उन्हें बैठक के लिये एक बार फिर पटियाला बुलाया गया। बैठक के दौरान रमण को पूरे राज्य की डीलरशिप देने का प्रलोभन दिया गया जिसके बाद रमण ने पूरे मध्य प्रदेश की डिस्टीब्यूशन लेने का मन बनाया और आरटीजीएस माध्यम से कुछ किश्तों के बाद दो सितंबर तक कुल 70 लाख रुपये तक का भुगतान किया। इसके बाद भी रमण कंपनी के वायदे अनुसार स्टॉक से वंचित रहे। रमण के अनेकों प्रयासो के बावजूद भी एग्रीमेंट के उल्लंघन करते हुये उन्हें मध्य प्रदेश स्थित अपनी डीलरशिप में स्टॉक अभी तक प्राप्त नहीं हुआ जिससे उन्हें स्पष्ट हो गया कि कंपनी ने उनके साथ धोखाधडी की है।

    रमण ने कंपनी की तह तक जानने के लिये कई प्रयास किये और उन्हें बाद में पता चला कि कंपनी न केवल उनके साथ धोखा किया है बल्कि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, असम तक के राज्यों में निवेशकों के साथ इसी तर्ज पर धोखा कर चुकी है और कंपनी प्रबंधकों पर धारा 420, 406,467, 468, 120 बी के तहत मामले दर्ज पाये गये हैं। यह सभी मामले वर्ष 2022 में ही दर्ज हुए हैं। रमण ने सरकार और पुलिस से मांग की है कि कंपनी की कार्यप्रणाली की जांच की जाये जिससे बाहरी प्रदेश के निवेशकों को ठगने से बचाया जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की है उनका कंपनी में फंसा पैसा जल्द छुडाया जाये और अरोपियों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

  • पंजाबः मनीषा गुलाटी को लेकर गर्माया मामला, मंत्री धालीवाल का आया बड़ा बयान

    पंजाबः मनीषा गुलाटी को लेकर गर्माया मामला, मंत्री धालीवाल का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़: मनीषा गुलाटी के चेयरपर्सन पद को लेकर मामला एक बार फिर से गर्माना शुरू हो गया है। बुधवार को कुछ देर पहले ही पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन पद से मनीषा गुलाटी को हटाने के मामले में आम आदमी पार्टी सरकार ने यू-टर्न लिया था। जिस दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने फैसला वापस लेने की बात कही। इससे मनीषा गुलाटी अब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के पद पर काबिज रहेंगी।

    वहीं सरकार के इस यू-टर्न के मामले के बाद अब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें मंत्री धालीवाल मनीषा गुलाटी को पद से हटाने के फैसले पर कहा कि सरकार ने कोई यू-टर्न नहीं लिया है। उनको उनके पद से हटाया जाएगा। जिस ग्राउंड पर मनीषा गुलाटी को हटाया गया हाईकोर्ट ने उस ग्राउंड को कंप्लीट करने के आदेश दिए हैं। हमारे एजी उसे कंप्लीट करेंगे किसी को भी चेयरमेन लगाना मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है किसी निजी व्यक्ति का नहीं।

  • 6.1 की तीव्रता से भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    6.1 की तीव्रता से भूकंप के झटकों से कांपी धरती

    नई दिल्लीः पश्चिमी एशियाई देशों तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित देश न्यूजीलैंड भी भूकंप से थर्रा गया है। न्यूजीलैंड में बुधवार (15 फरवरी) दोपहर को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया।

    भूकंप की गतिविधियों की सूचना देने वाली एजेंसी EMSC ने बताया कि न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।

    तुर्किए-सीरिया के बाद न्यूजीलैंड में आपदा

    न्यूजीलैंड में हफ्तेभर से समुद्री तूफान “साइ‍क्‍लोन गेब्रियल” का खतरा मंडरा रहा था। इस साइ‍क्‍लोन की वजह से यहां कई शहरों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आ गई। हालत इतने विकट हो गए सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। यहां 6 क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

    समुद्री तूफान की वजह से आई बाढ़-भूस्खलन

    समुद्री तूफान के चलते न्यूजीलैंड में बहुत ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज बारिश भी हो रही है। जिसके कारण भूस्खलन का खतरा हो गया है। वहीं, बाढ़ से बड़ी संख्‍या में घर-मकानों को क्षति पहुंची है।

    राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी

    न्यूजीलैंड सरकार की प्रेस रिलीज में मंगलवार (14 फरवरी) को राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई, जो उन छह क्षेत्रों पर लागू होगी जो पहले से ही एक स्थानीय आपातकाल की स्थिति घोषित कर चुके हैं। इन इलाकों में न्यूजीलैंड के नॉर्थलैंड, ऑकलैंड, ताइराविटी, बे ऑफ प्लेंटी, वाइकाटो और हॉक्स बे शामिल हैं।

    न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी ने समुद्री तूफान के बारे में बात करते हुए कहा, “यह एक अभूतपूर्व घटना है जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।” उन्होंने कहा, “हमारा देश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है, यहां लोग व्यापक बाढ़, फिसलन और सड़कों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान से जूझ रहे हैं। हजारों घरों की बिजली गुल है।”

  • पंजाबः चाइना डोर की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़के की कटी गर्दन, हालत गंभीर 

    पंजाबः चाइना डोर की चपेट में आने से 15 वर्षीय लड़के की कटी गर्दन, हालत गंभीर 

    अमृतसरः पंजाब सरकार और पुलिस की सख्ती के बावजूद राज्य में चाइना डोर का कोहराम जारी है, जिससे कई लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। इससे कई हादसे सामने अभी भी सामने आ रहे है। दरअसल, चाइना डोर अभी भी शहर में खुलेआम बिक रही है और लोग इसी घातक डोर से पतंगबाजी भी कर रहे हैं।

    अब अमृतसर में चाइना डोर की चपेट में आने एक 15 साल के लड़के की गर्दन कटने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। बताया जा रहा है कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। गले में सांस के लिए पाइप डाली गई है। जानकारी के अनुसार घायल युवक गरीब परिवार से संबंधित है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी मदद की जाए। उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है।

    बताया जा रहा है कि युवक किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहा था कि रास्ते में उसके पास एक ट्रक गुजरा। ट्रक के साथ चाइना डोर लिपटी हुई थी। डोर युवक को गले में फंस गई। ट्रक तेज गति में था तो युवक का गला डोर से नहीं निकला औऱ बुरी तरह से कट गया। युवक के डोर की चपेट में आने पर लोगों ने शोर मचा कर ट्रक को रुकवाया और लहूलुहान युवक को अस्पताल पहुंचाया।