Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मेन चौक के पास बाइक को टक्कर मारकर E-Rickshaw चालक फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: मेन चौक के पास बाइक को टक्कर मारकर E-Rickshaw चालक फरार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मेन चौक के पास बाइक को टक्कर मारकर E-Rickshaw चालक फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पीएपी चौक के पास ई-रिक्शा और बाइक सवार में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक का अगला हिस्सा, हैंडल और एक्सल पूरी तरह टूट गए। गनीमत यह रही कि बाइक सवार की जान बच गया। बाइक सवार की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। हादसे में मनोज को मामूली चोटें आई हैं और हादसे में फोन भी टूट गया। वहीं ई-रिक्शा चालक घटना स्थल से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार रामा मंडी क्षेत्र में मिलिट्री बूट बनाने का काम करता हैं। वह काम से वापस घर बस्ती पीर दाद की ओर जा रहा था।

ऐसे में पीएपी चौक के पास अचानक एक ई-रिक्शा चालक ने बिना इंडिकेटर दिए रिक्शा अचानक क्रॉस कर दी। मनोज कुमार के अनुसार ई-रिक्शा अचानक सामने आने से दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला टायर और हैंडल वाला हिस्सा टूट गया। पीड़ित मनोज ने बताया की ई-रिक्शा चालक रुकने की बजाय घटना स्थल से फरार हो गया।

हादसे में मनोज कुमार को हाथों और शरीर के अन्य हिस्सों पर मामूली चोटें आई हैं। बाइक के साथ-साथ उनका मोबाइल फोन भी पूरी तरह टूट गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस इलाके में अक्सर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहती है, लेकिन हादसे के समय कोई भी वहां मौजूद नहीं था। पीड़ित ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here