Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, बोला- नहीं रोकती पुलिस, देखें वीडियो

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, बोला- नहीं रोकती पुलिस, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, बोला- नहीं रोकती पुलिस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ट्रैफिक पुलिस द्वारा भले ही मेन चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर जैबरा लाइन क्रॉस करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद वाहन चालक सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। ताजा मामला रामा मंडी रोड़ से सामने आया है, जहां ई-रिक्शा चालक ने गद्दों की ओवरलोडिंग की हुई है। इस दौरान राहगीर द्वारा ई-रिक्शा चालक द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाने की वीडियो कैमरे में कैद कर ली।

हैरानी की बात यह है कि चालक से जब पूछा गया कि उन्हें ओवरलोडिंग के दौरान हादसे का डर नहीं लगता। इश दौरान चलाक ने कहा कि उनके साथ बाबे है। वहीं जब पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का कोई डर नहीं है तो चालक ने कहा कि उन्हें पुलिस नहीं रोकती। चालक ने बताया कि वह भूरमंडी में गद्दे लेकर जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर गद्दे ओवरलोड है। ऐसे में अगर गद्दा निकल कर सड़क पर गिरता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में अब देखना यह है कि पुलिस ओवरलोडिंग वाहन चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here