हालांकि, संबंधित व्यापारी और सीए को लेकर अभी तक पुलिस या ईडी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। छापेमारी को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। रेड के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जालंधर के दो नेताओं के घर भी ईडी टीम के पहुंचने की सूचना मिली है। इससे पहले ईडी जालंधर में लवली यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और पंजाब से राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के घर भी छापेमारी कर चुकी है। ईडी की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो गए थे। बता दें कि एजेंसी की इस कार्रवाई पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईडी पार्टी आज फिर पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ईडी की रेड कर रही है। ईडी पार्टी पंजाब के छोटे छोटे हिंदू व्यापारियों को तंग कर रही है। मेरी सभी व्यापारियों से अपील है कि घबराने की कोई बात नहीं है। पूरा पंजाब और पंजाब सरकार आपके साथ है। हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे।View this post on Instagram