Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों ने लगाया धरना, देखें Live

Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों ने लगाया धरना, देखें Live

0
Jalandhar News: नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों ने लगाया धरना, देखें Live

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में कर्मचारियों ने कार्यालय में धरना लगा दिया है। जिसके चलते कार्यालय का सारा कामकाज ठप हो गया है। कामकाज ठप्प होने से दफ्तर को काफी नुकसान हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम कमिश्नर ने कुछ दिन पहले ही नगर निगम के कई अधिकारियों को सफाई वाले काम पर भेजने का आदेश जारी किए है। जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों में काफी रोष पाया जा रहा है।


इसी के चलते आज नगर निगम दफ्तर में कर्मी निगम कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। निगम कर्मियों कहा कि अगर नगर निगम कमिश्नर ने इन आदेशों को खारिज नहीं किया तो आने वाले समय में इस धरने को ओर तेज किया जाएगा। उन्होंने इससे नगर निगम को जो भी नुकसान होगा, लेकिन उसके लिए नगर निगम कमिश्नर जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने कहा कि यदि कमिश्नर द्वारा हमें हमारे विभाग का काम दिया जाता तो हम खुशी-खुशी उन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करते, लेकिन हमें काम से हटाकर दूसरे काम में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस काम को उन्होंने कभी किया ही नहीं उस काम पर उन्हें भेजा जा रहा है। यही कारण है कि नगर निगम के अधिकारियों और कई कर्मचारियों में रोष पाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here