Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: युवक की मौत मामले को लेकर परिवार ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, SHO के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना, देखें वीडियो

Jalandhar News: युवक की मौत मामले को लेकर परिवार ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, SHO के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: युवक की मौत मामले को लेकर परिवार ने थाने के बाहर किया प्रदर्शन, SHO के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना, देखें वीडियो

जालंधरः महागनर के शेर सिंह कालोनी में युवक की मौत मामले को लेकर परिवार ने थाना बस्ती बावा खेल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। परिवार ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को मारा गया है जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्हें मजबूरी में थाने के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ा। वहीं थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन खत्म करवाया।

मृतक की बहन प्रीति ने बताया कि उनके भाई तनिष को मारा गया था, जिसके बारे में उन्हें पता चला तो उन्होंने शिकायत पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी सिलसिले में उन्हें मजबूरी में थाना बस्ती बावा खेल के बाहर धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

वहीं मृतक के भाई मनीष अरोड़ा ने बताया कि बीते दिन उसके भाई तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी की हत्या की कर शव को घर में रख दिया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी और आरोपियों के बारे में पुलिस को बताया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

इसी के चलते वह परिवार को साथ लेकर थाना बस्ती बावा खेल के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहां कि आरोपियों के बारे में पुलिस को बताया और पुलिस को सौंपा लेकिन उन्हें यह कहकर छोड़ दिया कि जांच में यह आरोपी नहीं है।

थाना बस्ती बावा के एसएचओ जय इंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के साथ बातचीत हो गई। उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर माहौल को शांत करवा दिया गया है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। सच सामने आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here