Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 12वीं की छात्रा की मौत मामले में परिजनों का प्रदर्शन, Teacher पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

Jalandhar News: 12वीं की छात्रा की मौत मामले में परिजनों का प्रदर्शन, Teacher पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 12वीं की छात्रा की मौत मामले में परिजनों का प्रदर्शन, Teacher पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नूरपुर में स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 19 वर्षीय खुशप्रीत ने बीते दिन पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार ने आरोप लगाए थे है कि शिवानी नामक मैडम ने उस पर चोरी के आरोप लगाए थे, जिसके बाद युवती ने खौफनाक कदम लिया। वहीं घटना के बाद माता-पिता की देर शाम तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं परिजनों द्वारा आज घटना को लेकर स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है और इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

मामले की जानकारी देते हुए मकसूदा थाने के अंग्रेज सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि पैसों को लेकर कोई बात हुई है, जिसके बाद छात्रा ने परिवार से फोन पर घटना संबंधी बात की गई और उसके बाद छात्रा ने जीवनलीला समाप्त कर ली गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि परमजीत कौर नामक टीचर पर मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं मृतक की मौसी कृष्णा देवी ने कहाकि वह स्कूल में रोल नंबर लेने के लिए आई थी। जहां टीचर ने बच्ची को पर्स पकड़ाने के लिए कहा और बाद में टीचर ने बच्ची पर पर्स से पैसे चुराने के आरोप लगाए। परिवार का आरोप है कि टीचर ने बच्ची को कमरे में ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि बच्ची को 3 घंटे तक कमरे में बंद रखा और बाद में उसे फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया। परिवार ने आरोप लगाए है कि अगर बच्ची ने खुद जीवनलीला समाप्त की तो कमरे की कुंडी कैसे खुल गई। परिवार का आरोप हैकि अगर बच्ची ने खुद जीवनलीला समाप्त की तो परिवार का इंतजार क्यों नहीं किया गया, उससे पहले ही शव को क्यों नीचे उतार लिया गया।

दूसरी ओर डीएसपी करतारपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के आदेश जारी किए है। डीएसपी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। स्कूल के कर्मचारियों, छात्रों और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। यदि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानसिक उत्पीड़न पाया जाता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि बीते दिन पिता जरनैल सिंह ने आरोप लगाए कि बेटी सुसाइड नहीं किया बल्कि उसे मारा गया है। पिता ने आरोप लगाए है कि उन्हें शिवानी नामक टीचर के नंबर से फोन आया है, जिसमें बेटी खुशप्रीत ने कहा कि पापा मेरे ऊपर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। जरिए चोरी को लेकर कहा गया, जिसके कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि किसी ओर छात्रा ने चोरी की है और उसका पता लग गया। करीब 15 मिनट बाद उसी नंबर से दोबारा फोन आया और बताया गया कि जिस लड़की ने टीचर के पर्स से पैसे चुराए थे, वह कोई और है और उसे पकड़ लिया गया है। इसके बाद खुशप्रीत के पिता मोहल्ले के 1-2 लोगों को साथ लेकर स्कूल पहुंचे, जहां वह बेटी का शव देखकर सदमे में आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here