Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: किसानों ने हाईवे किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

Jalandhar News: किसानों ने हाईवे किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: किसानों ने हाईवे किया जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

जालंधरः धन्नो वाली फाटक के पास हाइवे पर आज संयुक्त किसान मोर्चा के आहवाहन पर लुधियाना में किसान सड़कों पर धरना लगाया गया। जहां किसान 12 बजे से 3 बजे तक प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देंगे। मामले की जानकारी देते हुए जत्थेदार कश्मीर सिंह ने बताया कि किसानों की मांग है कि मंडियों में लिफटिंग नहीं हो रही जिस कारण उनकी धान खराब हो रही है। वहीं नई फसल की बिजाई के लिए खाद्द समयनुसार नहीं मिल रही।

उन्होंने कहा कि बीते दिनों चंडीगढ़ में हुई एक मीटिंग के बाद किसानों ने इसका ऐलान किया था। उन्होंने कहा किसान मंडियों में भटक रहा है। आज 13 तारीख हो गई है लेकिन अभी तक मंदिरों में धान नहीं उठाया जा रहा। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब सरकार राज्य से धान शिफ्ट नहीं करती तो इससे पंजाब के किसानों का काफी नुकसान होगा। आगे की रणनीति के लिए 14 अक्टूबर सोमवार को किसानों की लीडरशिप चंडीगढ़ में इकट्ठा होकर चर्चा करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here