Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: किसानों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर फिल्लौर रेलवे स्टेशन पर भारतीय किसान यूनियन दोआबा और भारतीय किसान यूनियन सिद्धुपुर सहित विभिन्न किसान संगठनों द्वारा रेलवे ट्रैक पर दो घंटे तक धरना दिया गया।

इस मौके पर किसानों ने जहां केंद्र सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया, वहीं पंजाब सरकार के खिलाफ भी रोष जताया। किसानों ने कहा कि धान की फसल खेतों में तैयार है, लेकिन किसान शैलर मालिक और मजदूर हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों के साथ बैठकर मसले को हल करना चाहिए।

बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंढेर द्वारा कुछ दिन पहले ही प्रेस वार्ता करके 2 घंटे के लिए ट्रेन रोकों आंदोलन का ऐलान किया गया था। इसी के चलते आज पंजाब और हरियाणा में 2 घंटे के लिए किसान ट्रेनें रोकेंगे। पंजाब के 22 जिलों में 35 जगह और हरियाणा में एक जगह ट्रेनें रोकी गई। वहीं किसानों की तरफ से फिल्लौर, लोहियां खास और जालंधर कैंट स्टेशन 3 रूटों पर रेल रोक कर प्रदर्शन किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here