Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: गुरनाम फाइनेंस कंपनी के मालिक और महिला मंडल की अध्यक्ष सहित 9 पर FIR दर्ज

Jalandhar News: गुरनाम फाइनेंस कंपनी के मालिक और महिला मंडल की अध्यक्ष सहित 9 पर FIR दर्ज

0
Jalandhar News: गुरनाम फाइनेंस कंपनी के मालिक और महिला मंडल की अध्यक्ष सहित 9 पर FIR दर्ज

जालंधर, ENS: नकोदर में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता जसदीप कौर निवासी पट्टी नीलोवाल बिलगा के घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ करने और धमकी देने के आरोप में पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं।

पुलिस ने गुरनाम फाइनेंस कंपनी के मालिक और महिला मंडल की अध्यक्ष समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जसदीप कौर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि हरमिंदर पाल (मालिक, गुरनाम फाइनेंस), उषा रानी (अध्यक्ष, महिला मंडल गुरायण) और कुछ अज्ञात पुरुष और महिलाओं ने 6 मार्च को उनके घर में जबरदस्ती प्रवेश किया। इस दौरान हमलावारों ने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ की। जिसके बाद जाते समय वह उसे धमकियां देकर गए।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मुखी सुखजिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि जसदीप कौर के बयानों के आधार पर हरमिंदर पाल, उषा रानी और 7 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा नंबर 40 दर्ज किया गया है। इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 452 (अतिचार), 427 (नुकसान पहुंचाना), 149 (गैरकानूनी जमावड़ा) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here