Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप में सग्गू सहित 12 नौजवानों पर गैर जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज, देखें वीडियो

Jalandhar News: प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप में सग्गू सहित 12 नौजवानों पर गैर जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप में सग्गू सहित 12 नौजवानों पर गैर जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना-7 अधीन पड़ते बॉम्बे नगर में निजी प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के आरोप में अर्बन एस्टेट फेस-2 निवासी बलविंदर सिंह सग्गू विवादों में घिर गया। इस मामले को लेकर प्रिंस अनेजा पुत्र सतपाल अनेजा ने थाना 7 की पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने बलविंदर सिंह सग्गू और दर्जन भर नौजवानों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक सग्गू की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार 8 मरले के 5 प्लाट है। वहीं पीड़ित की 8 मरले जगह को लेकर विवाद हुआ है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि नारे लगाते हुए युवकों ने गेट तोड़ा को प्लाट में घुस गए। जिसेक बाद उन्होंने दीवार तोड़ दी। घटना के दौरान नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार मौजूद है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बॉम्बे नगर में जगह खरीदी जिसकी उसके पास रजिस्ट्री मौजूद है। पीड़ित के अनुसार जगह की चारदीवारी करवाई गई थी। लेकिन 20 जुलाई को सुबह साढ़े 8 बजे के करीब बलविंदर सिंह सग्गू दर्जन भर साथियों को लेकर जगह पर पहुंच गया और  हथियारों के बल पर चारदीवारी पर लगे लोहे के गेट को तोड़ दिया। जिसके बाद वह धार्मिक नारे लगाने लग गए।

पीड़ित ने कहा कि इसके अतिरिक्त मेरे प्लॉट से सटे अन्य 5 प्लॉट रकबा करीब 8-8 मरले के है, जिनके मालिक राजविंदर कौर पत्नी मुकेश मिगलानी निवासी जीरकपुर, रिची मिगलानी पत्नी संदीप मिगलानी निवासी बॉम्बे नगर जालंधर, प्रीति तायल पत्नी गौरव तायल निवासी बॉम्बे, अश्विनी माटा पुत्र मुलखराज माटा निवासी न्यू गीता कॉलोनी जालंधर और प्रिया चोतानी पत्नी अमित चोतानी निवासी मान नगर जालंधर ने भी रोमपाल सिंह और सोनेपाल सिंह उक्त से प्लॉट खरीदे थे।

दिनांक 20-07-2026 को सुबह करीब 8.30 बजे मुझे मोहल्ला प्रधान बलदेव सिंह का फोन आया कि प्लॉट के सामने बलविंदर सिंह सग्गू 10-12 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ तेजधार हथियार के साथ कोई वारदात करने के लिए एकत्रित हुआ हैं। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा। इस दौरान घटना स्थल पर पहुंचने से पहले अन्य प्लॉट से संबंधित गौरव तायल और अमित चोटानी भी अन्य लोगों के साथ उपस्थित थे।

देखते ही देखते बलविंदर सिंह सग्गू ने ललकार मारते हुए दीवार और गेट तोड़ने के आदेश दिए और कहा कि सभी प्लॉट पर कब्जा करना है। जिसके बलविंदर सिंह सग्गू और उसके साथ आए अज्ञात व्यक्तियों ने हथियारों के जोर पर मेरे प्लॉट की दीवार और मेन गेट तोड़ दिया और हथियार लहराते हुए प्लॉट के अंदर दाखिल हो गए। ऐसे में गौरव तायल द्वारा 112 पर पहले ही कॉल की जा चुकी थी।

इस दौरान बलविंदर सिंह सग्गू पुलिस गाड़ी को आता देख अपने साथियों सहित हथियारों से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बलविंदर सिंह सग्गू ने प्लाट की दीवार और गेट को गिराकर  काफी नुकसान किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने कहा कि मुझे और अन्य प्लॉट मालिकों को सग्गू से जान का खतरा है। जिसके बाद पुलिस ASI ने पीड़ित के बयानों पर जुर्म 329(3), 329(4), 334(1), 324(4), 190, 191(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here