मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवायाा। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्टिवा सवार युवक जालंधर से फगवाड़ा की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और एक्टिवा कुछ दूरी तक घिसटती चली गई। कुछ ही सेकेंड में एक्टिवा से धुआं निकलने लगा और फिर उसमें आग भड़क उठी। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। वहीं घायल युवक के बयान दर्ज करके कार चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।View this post on Instagram