Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: खोखे में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

Jalandhar News: खोखे में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

0
Jalandhar News:  खोखे में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख, देखें वीडियो

फिलौर: फिलौर के नए शहर बस अड्डे पर खोकियों में अचानक भीषण आग लग जाती है। आग इतनी भीषण थी कि खोकियों के साथ-साथ उनमें रखे सामान भी जलकर खाक हो गए। मौके पर मौजूद एक राहगीर ने जानकारी देते हुए कहा कि जब वह यहाँ से गुजर रहा था तो उसने देखा कि शॉर्ट सर्किट के कारण खोकियों में अचानक आग लग गई। उसने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। साथ ही 112 पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग की खबर सुनते ही स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने काफी मेहनत के बाद आग को बुझाया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि उनका लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उन्हें मदद की जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here