Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 2 अलग-अलग जगहों पर लगी आग, देखें वीडियो

Jalandhar News: 2 अलग-अलग जगहों पर लगी आग, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: 2 अलग-अलग जगहों पर लगी आग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में 2 अलग-अलग जगहों पर देर रात आग लगने की घटनाएं सामने आई है। जिसमें से एक आग की घटना माई हीरा गेट में स्थित रमन स्पोर्ट्स की दुकान में लगी और दूसरी घटना लैदर कॉप्लैक्स में रत्न ब्रदर्स की फैक्टरी में लगी। हालांकि दोनों घटनाओं पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया दोनों घटनाओं को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं माई हीरां गेट में दुकान में आग लगने की घटना के बारे में लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी।

जिसके बाद लोगों ने दुकान के ताले तोड़कर और कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि उन्हें 10.25 बजे भारत की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दो गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक लोगों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट का पता चला है। घटना के दौरान दुकान बंद थी और ताले तोड़कर दुकान को खोला गया। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल कर्मी ने बताया कि जिसके बाद उन्हें दूसरी घटना की सूचना लैदर कॉप्लैक्स में फैक्टरी में आग लगने की मिली। जिसके बाद तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मी ने बताया कि दोनों घटनाएं शार्ट सर्किट के कारण हुई है। गनीमत यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here