जालंधर, ENS: पंजाब में पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीते दिन राज्य कांग्रेस नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सहित कई नेता शामिल हुए।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पंजाब विधासनभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा नाराज हो गए और बैठक से निकल गए। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व भाजपा मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई नेता रहना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी की भी सुनवाई नहीं है। ऐसे में प्रताप बाजवा को भी इसके बारे में सोचना चाहिए।
कालिया ने कहा कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की रुपरेखा तैयार करने से पहले ही कांग्रेस में तकरार देखने को मिल रही है और अभी से 12 गुणा पांच 48 हो रहा है। कांग्रेस की जिस तरह अन्य प्रदेशों में हाल हुआ, वहीं पंजाब विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। कालिया ने कहाकि विपक्ष के नेता की कांग्रेस में सुनवाई नहीं है और प्रधान की भी सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोग भाजपा को देख रहे है। 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ही पंजाब का भविष्य साबित होगी।