Blog

  • रात भर जलती हुई चिता के पास सोता रहा व्यक्ति, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : आम तौर पर जब हिंदू धर्म में किसी की मौत होती है तो उसके शव को श्मशान घाट ले जाकर जला दिया जाता है। यहां घोर सन्नाटे के बीच मर चुके के शख्स के परिजनों के रोने की आवाज भर होती है। कुल मिलाकर माहौल थोड़ा डरावना होता है। तो क्या ऐसी जगह पर कोई लाश या चिता के बगल में सो सकता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है और इसके पीछे की वजह दिल चीर दे रही है। दरअसल इसमें एक बुजुर्ग शख्स शमशान घाट में जलती चिता के बगल में लेटा सो रहा है। नजारा देर रात का है और उसके अलावा पूरे घाट में एक भी आदमी नजर नहीं आ रहा। ये अपने आप में हैरान करने वाला है। क्योंकि आमतौर पर लोग शमशान घाट में जाने से भी डरते हैं तो शख्स जलते शव के बगल में चैन की नींद सो कैसे सकता है? जानकारी के अनुसार ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोहना थानाक्षेत्र के भैरव घाट का है।

    यहां इस समय देश के कई इलाकों की तरह कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में बुजुर्ग के पास पतला सा कंबल है और ठंड से बचने के लिए उसके पास जलते शव का सहारा लेने के सिवा कोई और रास्ता नहीं है। वह जलती चिता की गर्मी से खुद को संतुष्ट कर रहे है। पास खड़े लोगों ने जब बुजुर्ग का वीडियो बनाया और उससे पूछा कि यहां पर क्यों लेटे हो तो बुजुर्ग ने कहा कि सर्दी लगने के कारण वह यहां पर आकर लेट गया था। बुजुर्ग की ये बात दिल चीर देने वाली थी। यूं तो प्रशासन रोज ही ऐसे गरीबों को कंबल वितरण करने का काम कर रहा है लेकिन फिर भी ऐसे हजारों लोग हैं जो इन सुविधाओं से वंचित हैं और ठंड में कठिनाइयों का सामना कर रहे है।

  • जालंधरः वंदे भारत एक्सप्रेस के क्रेडिट वार को लेकर रिंकू का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर जहां भाजपा और आप पार्टी में क्रेडिट वार छिड़ गई। वहीं कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे आप पार्टी के सासंद सुशील रिंकू का इस ट्रेन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान रिंकू ने कहा कि जिस दिन इस ट्रेन के शुरू होने से पहले जो शेड्यूल उनके पास आया था, उसमें जालंधर स्टॉपेज शामिल नहीं था। इस दौरान रिंकू ने कहा कि उन्होंने व्यापारी वर्ग और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वह रेलवे मंत्री अश्वनी वैश्नव से मिले।

    उन्होंने कहा कि जालंधर एनआरआई हब है, इंडस्ट्री के व्यापारी सहित कई वीआईपी लोग रूटीन में जालंधर से दिल्ली के लिए सफर करते है। जिसके तहत वह रेलवे मंत्री से 2 से 3 बार मिले और जालंधर के इन मुद्दों को उनके ध्यान में रखा। जिसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पिछली ट्रेन का स्टॉपेज तो नहीं मिला, लेकिन जो नई ट्रेन वंदे भारत शुरू हुई है, उसके लिए जालंधर स्टॉपेज को शेड्यूल में शामिल किया गया। जिसके बाद उन्होंने रेल मंत्री का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन से जालंधरवासियों को काफी फायदा मिलेगा।

    वहीं उन्होंने क्रेडिट वार को लेकर कहा कि वह बीते दिन भाजपा द्वारा कहा जा रहा है कि इस ट्रेन में उनका हाथ है। रिंकू ने कहा कि वह मानते है कि इस ट्रेन में उनका है। उन्होंने कहा कि वह उन भाजपा नेताओं से अपील करते है कि वह पंजाब का करीब 8 हजार करोड़ केंद्र के पास फंसा हुआ है। जिसमें रूलर डिवेलपमेंट शामिल है, जिसके चलते मंडियों की डिवेलपमेंट रूकी हुई है। वहीं नेशनल हेल्थ मिशन के पैसे शामिल है। उन्होंने भाजपा प्रधान से अपील करते हुए कहा कि वह दिल्ली में जाकर केंद्र सरकार के समक्ष मुद्दे को उठाए और पंजाब का पैसा लेकर आए। 

  • पंजाब : युवक को विदेश भेजने के नाम पर ठगे 17.25 लाख रुपए, 3 पर मामला दर्ज

    बठिंडा : लुधियाना के इमिग्रेशन सेंटर संचालक ने बठिंडा के रहने वाले एक युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर 17.25 लाख रुपए की ठगी की है। मामले में पीड़ित युवक द्वारा एसएसपी बठिंडा हरमनबीर सिंह गिल से शिकायत की गई है। पुलिस की ईओ विंग ने मामले की पड़ताल करने के बाद लुधियाना निवासी 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों को नामजद कर 2 को गिरफ्तार कर लिया है।

    कैनाल कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत देकर अजय कुमार निवासी लाल सिंह बस्ती बठिंडा ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने लुधियाना के रहने वाले बॉबी चंढालिया, उसके भाई इंदरजीत चंढालिया और राजेश कुमार से संपर्क किया।

    पैसा वापस मांगने पर आरोपियों ने किया मना
    पीड़ित के अनुसार आरोपी भाइयों ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर कई किश्तों में 17.25 लाख रुपए हासिल कर लिए, लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। ऐसा कर उसके साथ ठगी की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • फगवाड़ा : युवक की वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर लूटी नकदी, देखें वीडियो

    7 के खिलाफ मामला दर्ज, 3 काबू

    फगवाड़ा : साजिश के अंतर्गत एक युवक को धोखे के साथ घर बुलाकर उसे बंधक बना कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे, ब्लैकमेल करने के मामले में थाना रावलपिंडी पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक महिला व पुरुष शामिल है। जिनको पुलिस ने कोर्ट में पेशकर 2 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार हरिंदर कौल पुत्र शीशराम कौल निवासी गांव भानौकी फगवाड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रभजोत कौर पत्नी हरमिंदर सिंह निवासी रिहाना जट्टा और उसके अन्य साथियों ने उसे धोखे के साथ घर बुलाया, फिर बंधक बनाकर मारपीट कर उसके साथ लूटपाट की गई।

    इसके बाद जबरदस्ती उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी दे, ब्लैकमेल करके एटीएम द्वारा 63500 रुपए वह उसके पर्स में रखे 3200 रुपए छीन लिए गए। थाना रावलपिंडी में तैनात एएसआई हरदीप सिंह के अनुसार 7 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर, हरिमंदर सिंह, प्रभजोत कौर व वंश को इस केस में गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • जालंधरः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ जोरों से स्वागत, देखें Live

    जालंधर, ENS: अमृतसर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जालंधर कैंट पहुंच गई। जिसका लोगों ने कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है, इस दौरान लोगों ने जोरों से स्वागत किया। दरअसल, पीएम मोदी ने अयोध्या में 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। रवाना होने से पहले ट्रेन में सफर कर रहे लोग इस ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे थे और इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे। यात्रियों के मुताबिक देश के प्रधानमंत्री ने शहरवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। यह उनके लिए ऐतिहासिक क्षण है। वह पहली बार ऐसी ट्रेन में सफर कर रहे हैं। यात्री ट्रेन ले जा रहे ट्रेन मैनेजर के साथ अपने मोबाइल फोन में फोटो लेते दिखे। इतना ही नहीं हर शख्स इस ट्रेन को अपने मोबाइल में कैद कर रहा था।

  • पंजाबः वंदे भारत एक्सप्रेस अमृतसर से हुई रवाना, ट्रेन के साथ सेल्फी लेते दिखे यात्री, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हो गई है। पीएम मोदी ने अयोध्या में 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है। रवाना होने से पहले ट्रेन में सफर कर रहे लोग इस ट्रेन के साथ सेल्फी ले रहे थे और इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर रहे थे। यात्रियों के मुताबिक देश के प्रधानमंत्री ने शहरवासियों को बड़ा तोहफा दिया है। यह उनके लिए ऐतिहासिक क्षण है। वह पहली बार ऐसी ट्रेन में सफर कर रहे हैं। यात्री ट्रेन ले जा रहे ट्रेन मैनेजर के साथ अपने मोबाइल फोन में फोटो लेते दिखे। इतना ही नहीं हर शख्स इस ट्रेन को अपने मोबाइल में कैद कर रहा था।

    ट्रेन रवाना करने से पहले राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि दिल्ली दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि एक समय कहावत थी कि दिल्ली दूर नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत ट्रेन चलाकर अपनी बात को पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता के साथ-साथ अमृतसर की जनता को दिया गया एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जो कहा वो किया। मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज देश बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से लोगों का सफर आसान हो जाएगा। इस ट्रेन में सफर कर यात्री हवाई यात्रा का आनंद ले सकेंगे। उद्घाटन समारोह में सांसद गुरजीत सिंह औजला भी शामिल हुए। उन्होंने इस ट्रेन को चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया।

    उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के आभारी हैं। जिन्होंने उनकी मांग पूरी की है। इसके साथ ही गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि इस ट्रेन से काफी फायदा होने वाला है और खासकर पंजाब के व्यापारियों को इस ट्रेन से काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि यह सबसे तेज चलने वाली ट्रेन है जो सिर्फ 5 घंटे में अमृतसर से  दिल्ली यात्रियों को पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि इसका समय भी बहुत अच्छा है जो सुबह 8 बजे शुरू होगी और लगभग 1 बजे दिल्ली पहुंचेगी। कांग्रेस सासंद औजला ने कहा कि अब जल्द ही अमृतसर से बुलेट ट्रेन की तैयारियां की जा रही है। आने वाले समय में अमृतसर से बुलेट ट्रेन भी शुरू होगी। 

  • जालंधरः नए साल को लेकर PPR मार्किट को किया नो व्हीकल जोन घोषित

    जालंधर, ENS: आए दिन विवादों में रही पीपीआर मार्केट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नए साल के जश्न को लेकर पुलिस ने आदेश जारी किए है। बताया जा रहा है कि नए साल के जश्न को लेकर पीपीआर मार्किट को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी दो पहिया व्हीकल को भी मार्केट में आने की अनुमति नहीं दी गई है। इस नए साल को लेकर कमिशनरेट पुलिस स्वप्न शर्मा का कहना है कि वह नए साल को लेकर वह माहौल को खराब नहीं होने देंगे। इसी के तहत पीपीआर मार्किट को नए साल के जश्न को लेकर नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी कंवलप्रीत सिंह चहल ने कहा कि अगर किसी ने कानून व्यवस्था तोड़कर माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नए साल के जश्न को लेकर पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे में नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर सड़कों पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ उन्होंने पूरी प्लानिंग कर ली है। रेगुलर इनट्रवल पर पुलिस चेकपोस्ट होंगे और लोगों की अल्कोहल मीटर से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई शराब पीकर व्हीकल चलाएगा तो उसका चालान काटा जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने छेड़छाड़ रोकने के लिए भी प्लान तैयार किया है। ऐसी कोई भी हरकत, जिससे माहौल खराब हो, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • फगवाड़ा : श्री राम जन्मभूमि की खुशी में निकाला जा रहा है विशाल भगवा मार्च, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेश कुमार :  भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में चल रहा है। जनवरी माह में राम लला के मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए पूरे भारत भर के हिन्दूओं में उत्साह देखा जा रहा है। लेकिन भारत के अलावा विदेशों भी इसकी चर्चा है। 

    श्री राम लाला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या श्री राम जन्मभूमि के उपलक्ष में अरदास वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 1 जनवरी को भगवा मार्च निकाला जा रहा है। जो की हनुमत दुर्गा मंदिर चौड़ाखू से आरंभ होकर शहर के विभिन्न विभिन्न बाजारों में से होता हुआ प्राचीन शिव मंदिर में समाप्त होगा।

  • पंजाबः SIT का नोटिस जारी होने पर आज कोर्ट पहुंचे बिक्रम मजीठिया, देखें वीडियो

    पटियालाः ड्रग्स के मामले में पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया SIT को जारी तीसरे नोटिस के बाद आज पेश होने के लिए निर्देश हुए हैं। वह पटियाला कोर्ट पहुंच गए हैं। 31 दिसंबर को SIT के इंचार्ज एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना रिटायर होंगे, उससे पहले ही मजीठिया के बयान दर्ज किए जाने हैं। इससे पहले मजीठिया को 27 दिसंबर को पेश होना था लेकिन मजीठिया ने उनके पास SIT द्वारा मांगे गए सवालों के जवाब के दस्तावेज इकट्ठे नहीं होने का तर्क देते हुए पेशी से छूट मांगी थी। ‌ जिसे मंजूर कर लिया गया था।

    बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ जांच कर रही SIT ने पहला नोटिस पर 18 दिसंबर को पेश होने के लिए जारी किया था। पेशी पर मजीठिया अपने समर्थन की बड़ी संख्या के साथ एडीजीपी ऑफिस के बाहर पहुंचे थे। ससुराल मजीठिया से करीब 7 घंटे तक सिट के अधिकारियों ने पूछताछ की थी और इस दौरान उनके समर्थक बाहर दिनभर इंतजार करते रहे। पेशी से बाहर आते ही मजीठिया ने सरकार के खिलाफ अपने समर्थको को संबोधित करते हुए कहा था कि अब वह सीएम की हस्ताक्षर नोटिस पर होने के बाद ही पेश होंगे।

    सिट द्वारा उनसे ऐसे ऐसे सवाल पूछे जा रहे हैं जिसका कोई आधार नहीं है। अकाली दल छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हुए अमरपाल सिंह बोनी नशे को लेकर मजीठिया के खिलाफ बोलते रहे हैं। पटियाला सिट द्वारा बुलाए जाने पर अमरपाल सिंह बोनी ने कहा था कि वह अपने बयान सिट के पास दर्ज करा चुके हैं। वह प्रकाश सिंह बादल के मुख्यमंत्री रहते हुए ही मजीठिया के बारे में सरकार को अवगत कर चुके हैं और इस बार भी उन्होंने सभी सबूत जांच अधिकारियों को सौंप दिए हैं।

  • जालंधरः वंदे भारत ट्रेन को लेकर कैंट पहुंचे संत बलबीर सींचेवाल, लोगों में भारी उत्साह, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: आज अमृतसर से शुरू होने जा रही वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। वहीं अमृतसर में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और सांसद गुरजीत सिंह औजला इसे हरी झंडी दिखाएंगे। वंदे भारत ट्रेन को लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन में राज्यसभा मेंबर बलबीर सिंह सीचेंवाल पहुंचे। दूसरी और भाजपा के राकेश राठौर सहित जिला प्रधान भी कैंट पहुंचे। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन को लेकर जहां कैंट पहुंचे अन्य लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं भाजपा और आप पार्टी में क्रेडिट वार को लेकर होड़ छिड़ी हुई है।

    जहां आप सासंद का कहना है कि वह रेलवे मंत्री से मिले और उसके बाद जालंधर का वंदे भारत ट्रेन को स्टॉपेज मिला। वहीं भाजपा का कहना है कि इस कार्य को लेकर पहले से ही तब तय हो गया था। जिसके बाद जालंधर कैंट सहित फगवाड़ा का स्टॉपेज भी पहले से ही तैयार था। बता दें कि यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी और जालंधर कैंट स्टेशन पर यह ट्रेन 2 मिनट के लिए रुकेगी। पंजाब के लोगों के लिए नए साल पर तोहफा मिला है। 2 वंदे भारत ट्रेन हरियाणा-पंजाब को मिलने जा रही है। इनमें से एक गाड़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलकर हरियाणा-पंजाब होते हुए जम्मू-कश्मीर के मां वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन तक जाएगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन अमृतसर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी।