Blog

  • पंजाबः STF और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    पंजाबः STF और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    अमृतसर: जिले के सुल्तानविंड इलाके में एसटीएफ और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग के दौरान एसटीएफ की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ और पंजाब पुलिस द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान पुलिस ने नशा तस्करों का घेराव किया था। जिसके बाद नशा तस्करों द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाई गई। जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। यह घटना भाई मझ सिंह रोड पर हुई। जिसके बाद पुलिस ने दो नशा तस्करों को काबू कर लिया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੂਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਦਸੂਹਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੂਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਦਸੂਹਾ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਵਿਵਾਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਗੁਰਦੂਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਦਸੂਹਾ ਦਾ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਚਲ ਰਹੇ  ਵਿਵਾਦ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁੁਸਾਰ ਗੁਰਦੂਆਰਾ ਸਿੰਘ ਸਭਾ ਦਸੂਹਾ ਦਾ ਬੀਤੇ ਇਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ‌ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚ ਚਲ ਰਿਹਾ ਵਿਵਾਦ ਦਿਨ ਪ੍ਰਤੀਦਿਨ ਵਧਦਾ ਹੀ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਭਾਵੇਂ ਕਿ ਅੱਜ ਇਕ ਧਿਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਕਾਬਜ਼ ਕਰਕੇ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬੰਦ ਪਈਆਂ ਗੋਲਕਾਂ ਨੂੰ ਖੁਲਵਾ ਦਿਤਾ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਤੇ ਕਬਜ਼ੇ ਨੂੰ ਮਾਨਯੋਗ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨੀਯਮਾਂ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਭ ਸਿਆਸੀ ਦਬਾਅ ਕਾਰਨ ਹੋਇਆ ਹੈ, ਕਿਉਂਕਿ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਨੂੰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਟਿਚ ਜਾਣਿਆ ਹੈ।

  • स्ट्राॅबेरी की खेती से युवक को मिल रही एक अलग पहचान

    स्ट्राॅबेरी की खेती से युवक को मिल रही एक अलग पहचान

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर बेराजगार युवा आत्मनिर्भर होकर अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकते हैं। जिला ऊना के गांव बदोली के रहने वाले किसान विवेक जोशी को अब गांव में एक नई पहचान मिली है, उन्होंने एक अलग हटकर स्ट्राॅबेरी की फसल की खेती करके नया मुकाम हासिल किया है, बल्कि अन्य किसानों-बागवानों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। वर्तमान में वह स्ट्राॅबेरी की फसल की पैदावार  2 कनाल जमीन पर कर रहे हैं तथा तैयार स्ट्राॅबेरी को वह डिब्बों में पैक करके ऊना में बेचते हैं जहां उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं।

    जिला ऊना के गांव बदोली के किसान विवेक जोशी प्राकृतिक तकनीकी से स्ट्राॅबेरी की खेती करके लाभान्वित हो रहे हैं। विवेक जोशी बताते हैं कि भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्ति होने के उपरांत उन्होंने तय किया कि आय के साधन बढ़ाने के लिए घर में ही कुछ कार्य किया जाए। उन्होंने अपनी ज़मीन पर प्राकृतिक विधि से स्ट्राॅबेरी की खेती करने के बारे में सोचा तथा बागवानी विभाग विभाग के अधिकारियो ंसे मिले और उनके सहयोग से स्ट्राॅबेरी की खेती करना आरंभ किया। विवेक जोशी स्ट्राॅबेरी के अलावा अन्य सब ट्राॅपिक्ल फसलों जिसमें सेब, पलम, चैरी, बादाम, नाशपती, डैगन फू्रट सहित अन्य सब ट्राॅपिक्ल फसलों की खेती भी कर रहे हैं।

    विवेक जोशी ने बताया कि वह विंटरडाॅन और कामारौसा दो अच्छी किस्म की स्ट्राॅबेरी की प्राकृतिक विधि से खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्ट्राॅबेरी की दोनों किस्में स्वास्थ्य के लिए काफी पोष्टिक भी है और स्वाद में मीठी है। स्ट्राॅबेरी की फसल सितंबर माह में लगाई जाती है और अक्तूबर के अंत तक फल देना आरंभ कर देती है। स्ट्राॅबेरी की ये दोनों किस्में काफी लंबे समय तक यानि अक्तूबर माह के अंत से जून तक फल देती हंै

     विवेक जोशी बताते हैं कि अप्रैल से जून माह में मार्किट में स्ट्राॅबेरी काफी कम होती है जिससे इस फल की मांग बढ़ने के कारण मार्किंट में अच्छे दाम मिलते हैं। विवेक ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अनुदान पर ड्रिप सिंचाई सिस्टम तकनीक से पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। ड्रिप सिंचाई सिस्टम विधि से लेबर की बचत भी हो रही है और पानी की बर्वादी भी न के बराबर है।विवेक जोशी वर्तमान में पांच कनाल भूमि पर प्राकृतिक तकनीक से विभिन्न सब ट्राॅपिक्ल क्रोप की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अक्तूबर, 2022 से 2 कनाल भूमि पर स्ट्राॅबेरी की खेती करनी आरंभ की थी जिसके लिए उन्होंने 4 हज़ार स्ट्राॅबेरी के पौधे सोलन से लाए गए थे। जोकि वर्तमान में फल दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्ट्राॅबेरी का एक पौधा पूरे सीज़न में कम से कम 1 किलोग्राम तक फल देता है। विवेक जोशी ने बताया कि तैयार स्ट्राॅबेरी की विक्री हेतू उन्होंने ऊना में नेचुरल पेराडाइज़ के नाम से विक्रय केंद्र खोला है जिसमें स्ट्राॅबेरी के एक बाॅक्स को मूल्य 70 रूपये की दर से बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्किट में स्ट्राॅबेरी का मूल्य लगभग 300 रूपये प्रति किलोग्राम मिल जाता है। विवेक जोशी प्रतिमाह 45 से 50 हज़ार रूपये की स्ट्राॅबेरी बेच रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने दो लोगों को रोजगार भी दे रखा है जोकि स्ट्राॅबेरी फसल की देखभाल करते हैं।


    इसके अतिरिक्त विवेक जोशी ने अपने बगीचे में सेब, पलम, आडू, आम(पूसा, लखनऊ), चैरी, नाशपती, जापानी फल सहित अन्य सब ट्राॅपिक्ल फसलों की नर्सरी तैयार कर रहे हैं ताकि यदि कोई किसान/बागवान सब ट्राॅपिक्ल फसलों की खेती करना चाहते है तो उन्हें आसानी से  सब ट्राॅपिक्ल फसलों की अच्छी किस्में उपलब्ध हो सके। विवेक जोशी ने बेरोज़गार युवाओं से आहवान किया वे स्ट्राॅबेरी क्रोप को स्वरोजगार के रूप में अपना सकते हैं। क्योंकि मार्किट में इसके दाम भी अच्छे मिलते है और इसको तैयार करने में बहुत कम लागत आती है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा स्ट्राॅबेरी की खेती अपनाकर अच्छी आमदनी अर्जित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।


    विषय विशेषज्ञ बागवानी विभाग केके भारद्वाज ने बताया कि बदोली गांव के विवेक जोशी स्ट्राॅबेरी की खेती नेचुरल तरीके से कर रहे हैं। नेचुरल तरीके से स्ट्राॅबेरी को तैयार करने के लिए विवेक जोशी मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई सिस्टम का प्रयोग कर रहे हैं। केके भारद्वाज ने बताया कि निचले गर्म इलाकों में स्ट्राॅबेरी की खेती काफी अच्छी है और थोडे समय में ही फल देना आरंभ कर देती हैं जिसकी लंबे समय तक पैदावार होती है। स्ट्राॅबेरी बहुत ही पोष्टिक फल है जिसमें कैलोरी कम होती है तथा विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। स्ट्राॅबेरी की खेती से काफी अच्छी आमदनी अर्जित की जा सकती है। 
    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 55 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार का होता है जबकि अतिरिक्त 25 प्रतिशत शेयर प्रदेश सरकार का होता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत विवेक जोशी को पांच कनाल भूमि के लिए विभाग द्वारा 20 हज़ार 500 रूपये का अनुदान दिया गया है।केके भारद्वाज ने जिला ऊना के युवाओं से अपील की है कि वे घर बैठकर ही अपनी भूमि पर स्ट्राॅबेरी की खेती के साथ-साथ अन्य फलों की खेती करके बागवानी क्षेत्र में अच्छी आमदनी अर्जित कर सकते हैं।

  • जालंधरः किसानों ने किया रेलवे ट्रैक जाम, देखें Live

    जालंधरः किसानों ने किया रेलवे ट्रैक जाम, देखें Live

    जालंधर,वरुण/हर्षः किसानों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने पंजाब भर में रेलवे ट्रैक जाम कर दिए है। वहीं जालंधर कैंट में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। बता देंकि बीते दिन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोलने का ऐलान किया था। इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने ऐलान किया था कि वह पंजाब की भगवंत मान सरकार की नीतियों से दुखी होकर के 18 मई यानि आज पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धरना लगाएंगे और ट्रेनें जाम करेंगे। इस दौरान पंढेर ने कहा कि कल राज्यभर में दोपहर 1 बजे से रेलवे ट्रैक जाम किए जाएगे। किसान नेता हरप्रीत सिंह ने कहा कि अपने हकों के लिए संघर्ष करना उनका अधिकार है। लेकिन पंजाब सरकार अपने हकों के लिए लड़ने वालों पर भी लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में हर जगह रेलवे ट्रैक आज 1 बजे रोके जाएंगे।

    इस दौरान किसानों द्वारा मोगा, जालंधर कैंट,अमृतसर, गुरदासपुर फिरोजपुर और मुक्तसर साहिब में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान प्रदेश सरकार द्वारा हाइवे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज है। किसानों का कहना है कि सरकार ने बिना मुआवजे के जमीन पर कब्जा किया है। इस प्रदर्शन से अमृतसर आने नई दिल्ली शताब्दी, शाने पंजाब, नांदेड़ अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, गोल्डन टेंपल मेल, सचखंड एक्सप्रेस सहित सहित कई ट्रेने प्रभावित होंगी। बता दें कि किसान अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहीत जमीन के समुचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

    किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार की कठपुतली बनी हुई है। केंद्र सरकार के इशारे पर भगवंत मान सरकार किसान-मजदूर विरोधी काम कर रही है। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जो मुआवजा दिया जा रहा है वह बहुत कम है। इस मुआवजे को बढ़ाने के लिए किसान संघर्ष कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि अमृतसर कटरा एक्सप्रेस हाईवे बनाने के लिए जमीन एक्वायर की जा रही है लेकिन सरकार इसके बहुत कम दाम दे रही है। इतना ही नहीं अब तो जबरन जमीने खाली करवाने की कोशिश की जा रही है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    गौर हो कि इससे पहले बुधवार को जम्मू-कटरा एक्सप्रेस वे को लेकर श्री हरगोबिंदपुर के माडी टांडा में जमीन अधिग्रहण करने आए प्रशासन के साथ किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की झड़प हो गई। इस दौरान किसानों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। हाथापाई के दौरान कुछ किसान नेताओं ने अपनी पगड़ियां तक उतर गईं। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कमेटी की तरफ से अठवाल नहर की पुल पर जाम लगाने का फैसला किया गया। इसके बाद किसानों ने आज पंजाब में रेल आंदोलन करने का एलान किया था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵਲੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵਲੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਭੰਨਤੋੜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਨੰਗਲ : ਸ੍ਰੀ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੱਟੀ ਤੋਂ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਭੰਨਤੋੜ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਿੰਡ ਪੱਟੀ ਵਿੱਟ ਸਥਿਤ ਹੌਲੀ ਚਾਈਲਡ ਸਮਾਰਟ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਦੁਆਰਾ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਬੰਧਨ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਕੁਝ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਭੰਨਤੋੜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਭੰਨਤੋੜ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਅਤੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਵੀ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਦਾ ਕਾਫੀ ਨੁਕਸਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਥੇ ਹੀ ਬਸ ਨਹੀਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੰਟੀਨ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਕੋਲਡ ਡਰਿੰਕ ਅਤੇ ਚਾਕਲੇਟ ਵੀ ਖਾਦੀ ਗਈ। 

  • बड़ी खबरः Amritpal Singh से मिलने डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे माता-पिता, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः Amritpal Singh से मिलने डिब्रूगढ़ जेल पहुंचे माता-पिता, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः खालिस्तान समर्थक वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह जो कि असम की डिब्रूगढ़ जेल बंद है। उससे मिलने के लिए आज फिर उसके परिजन वहां पर पहुंचे हैं। अमृतपाल से मिलने के लिए 14 दिन पहले पत्नी समेत करीब 10 लोग आए थे। लेकिन इस बार डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल से मुलाकात के लिए सिर्फ उसके माता-पिता पहुंचे हैं। अमृतपाल के माता-पिता के साथ बरनाला से पूर्व सांसद एवं एडवोकेट राजदेव सिंह खालसा और एक अन्य वकील बृज शर्मा के साथ पहुंचे हैं।

    एडवोकेट बृज शर्मा ने कहा कि वह अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह से मुलाकात करेंगे। एडवोकेट बृज ने कहा कि वह पंजाब में उन सभी लोगों की बेल लगा रहे हैं जिन पर एनएसए नहीं लगाया गया है। माता-पिता की जेल में आज पहली मुलाकात है। 4 मई को खालिस्तानी समर्थक व वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह से मिलने से लिए उसकी पत्नी किरणदीप कौर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थे के साथ आई थी। किरणदीप ने जेल में पत्नी से मुलाकात की थी और कहा था सब कुछ चढ़दी कला में है। इससे पहले जब वकील और अन्य परिजन मुलाकात के लिए आए थे तो अमृतपाल ने एक चिट्ठी दी थी। जिसमें कौम के नाम संदेश भेजा था।

  • पंजाबः सुबह प्लाट से व्यक्ति का शव हुआ बरामद, जाने मामला

    पंजाबः सुबह प्लाट से व्यक्ति का शव हुआ बरामद, जाने मामला

    लुधियानाः पंजाब में भले ही सरकार नशे को खत्म करने के दावे कर रही है, लेकिन नशे की ओवरडोज से अभी भी मौतों का आंकड़ा नहीं रूक रहा। वहीं आज अलसुबह धांदरा रोड पर गुरुद्वारा साहिब के पास खाली प्लाट में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान रामा सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने जांच के बाद बताया कि व्यक्ति की नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हुई है। व्यक्ति नशा करने का आदी था।

    पिछले 2 महीने से उसका उपचार चल रहा था। बीते दिन उसका दोस्त उसे घर से बुला कहीं ले गया था। देर रात तक जब युवक घर न लौटा तो परिवार ने उसकी तालाश शुरू की। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने शव की शिनाख्त की और मृतक युवक के परिवार के सदस्यों को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। उधर, परिवार का आरोप है कि बंटी नाम का युवक उनके बेटे को घर से लेकर गया था। पुलिस को इस मामले में गहनता से पड़ताल करनी चाहिए।

  • 3 कारों की भीषण टक्कर में हाई स्कूल के 4 छात्रों की मौत

    3 कारों की भीषण टक्कर में हाई स्कूल के 4 छात्रों की मौत

    कैलिफोर्नियाः अमेरिका के इलिनॉयस राज्य में एक भयानक सड़क हादसे में हाई स्कूल के 4 छात्रों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 3 अन्य जख्मी हो गए। दरअसल, हादसे में 3 कारों की भीष्ण टक्कर हो गई। व्हीलिंग पुलिस विभाग ने एक प्रेस बयान में कहा है कि दुर्घटना व्हीलिंग गांव के पास स्थानीय समयानुसार रात करीब 10 बजे हुई। इस हादसे में मारे गए सभी छात्रों की उम्र 16 से 18 साल के बीच थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में ऐसा लग रहा है कि हादसा ट्रैफिक सिग्नल के उल्लंघन और तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। वहीं घटना संबंधी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

  • 24 घंटे में दूसरी बार चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    24 घंटे में दूसरी बार चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के जामा मस्जिद के पास अंधाधुंध फायरिंग का मामला सामने आया है। बीते 24 घंटे में गोलियां चलने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 16 मई को थाना चांदनी महल के चितली कब्र इलाके में गोलियां चली थी। महज 24 के भीतर यह दूसरा गोली कांड सामने आ गया। देर रात में ताबड़तोड़ फायरिंग से जामा मस्जिद का इलाका दहल उठा। यहां गेट नंबर एक के सामने अंधाधुंध फायरिंग में 26 साल के समीर की मौत हो गई है। शाका गेस्ट हाउस के नीचे रब चला दे होटल में काम करने वाला समीर अपने रिश्ते के भाई और गेस्ट हाउस के मालिक राजू शाका के साथ मौजूद था। अचानक कुछ लड़के आए और राजू को मारने लगे। समीर बीच बचाव में आया तो तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने गोलियां चला दीं।

    इस दौरान समीर के गोली सर में जा लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। एलएनजेपी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने समीर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार समेत पूरे इलाके में गमगीन माहौल बन हुआ है। समीर के दो बच्चे हैं। घटना के बाद से बदमाश फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस को रात करीब 1:40 मिनट पर फायरिंग की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और घायल समीर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय समीर के रूप में हुई है। समीर की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। शुरुआती जांच के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कुछ लड़के यहां आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। जिसके बाद समीर के सिर में गोली लग गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

  • पंजाबः अपनी सरकार पर AAP विधायक का बड़ा आरोप, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

    पंजाबः अपनी सरकार पर AAP विधायक का बड़ा आरोप, कहा- शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

    अमृतसरः पंजाब में भले ही आप सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी भ्रष्टाचार चरम पर है। इसी के चलते जिले के नॉर्थ विधानसभा से आप पार्टी के विधायक व पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भ्रष्टाचार को लेकर अपनी ही का घेराव किया है। अपनी सरकार पर आप विधायक ने भ्रष्टाचार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। विधायक का कहना है कि स्थानीय निकाय विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। 

    शिकायत करने व सबूत देने के बावजूद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। यहां तक कि खुलेआम नगर निगम के कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने ये बातें अमृतसर में पत्रकारों से कहीं। शहर के अंदरूनी क्षेत्र में अदालत की ओर से निर्माण कार्यों पर रोक लगी हुई है लेकिन वहां बड़े-बड़े होटल गैर-कानूनी ढंग से बन गए हैं। शहर के पॉश इलाके ग्रीन एवेन्यू में एक स्कूल की बहुमंजिला इमारत बनकर तैयार हो गई है, जबकि वहां इतनी बढ़ी इमारत नियमों के अनुसार बनाई ही नहीं जा सकती।

    विभाग ने कैसे इस इमारत को बनाने के लिए एनओसी दे दी। इस पर कोई भी अधिकारी जवाब नहीं दे रहा है। अवैध निर्माण को लेकर लगातार स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर को शिकायतें दी गईं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आम आदमी पार्टी जो संघर्ष से निकली है और आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य देने के लिए वचनबद्ध है फिर भी अधिकारी खुलेआम मनमानी कर रहे हैं।