Blog

  • मोरबी में बड़ा हादसा, केबल ब्रिज टूटने से 400 लोग नदी में गिरे

    मोरबी में बड़ा हादसा, केबल ब्रिज टूटने से 400 लोग नदी में गिरे

    5 दिन पहले हुआ था रिनोवेशन

    गुजरात: गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। यहां मच्छु नदी पर बने केबल ब्रिज के टूटने से करीब 400 लोगों के नदी में गिरने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ केबल पुल पर करीब 500 लोग मौजूद थे। मालूम हो कि यह पुल मच्छु नदी पर बना है। यह केबल ब्रिज काफी पुराना था और इसे हेरिटेज ब्रिज में शुमार किया जाता था। मरम्मत के बाद इस पुल को थोड़े ही दिन पहले आम लोगों के लिए दोबारा खोला गया था।

    पीएम मोदी ने भी घटना को लेकर अधिकारियों से तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा है कि वे इस घटना पर नजर रख रहे हैं। एंबुलेंस को तुरंत रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।

  • इस जगह मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल, चेक करें रेट

    इस जगह मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल, चेक करें रेट

    नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की कीमतें लोगों के लिए काफी मायने रखती है। पेट्रोल और डीजल की खपत भी देश में बड़े पैमाने पर होती है। ऐसे में इनकी कीमत भी लोगों पर काफी असर डालती है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटने या बढ़ने से बड़े स्तर पर लोग प्रभावित होते हैं। वहीं दूसरी चीजों के दाम भी इससे काफी प्रभावित होते हैं। हालांकि आज हम आपको बताने वाले हैं कि देश में कहां-कहां सस्ता पेट्रोल-डीजल मिल रहा है।

    ईंधन की कीमतों पर केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकार भी टैक्स लगाती है। राज्य सरकार की तरफ से लगाया जाने वाला टैक्स अलग-अलग होता है। ऐसे में ईंधन की कीमतें भी हर राज्य में अलग-अलग होती है। आइए जानते हैं उन 10 राज्यों के बारे में जहां सबसे कम कीमत में एक लीटर पेट्रोल और एक लीटर डीजल मिल रहा है।

    पेट्रोल की कीमतः

    उत्तर प्रदेश- 96.53
    दिल्ली- 96.72
    उत्तराखंड- 95.28
    असम- 96.01
    गुजरात- 96.31
    पंजाब- 96.50
    हिमाचल प्रदेश- 97.58
    हरियाणा- 97.34
    जम्मू और कश्मीर- 99.81
    झारखंड- 99.81

    डीजल की कीमत:

    हिमाचल प्रदेश- 83.36
    जम्मू और कश्मीर- 85.15
    असम- 83.94
    कर्नाटक- 87.49
    पंजाब- 85.71
    उत्तर प्रदेश- 89.71
    दिल्ली- 89.62
    उत्तराखंड- 90.29
    गुजरात- 92.06
    मध्य प्रदेश- 93.93

  • बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 3 की हालत गंभीर…

    बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 3 की हालत गंभीर…

    बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद के हाफिजगंज क्षेत्र के बायपास पर एक अनियंत्रित पिकअप ने लगभग एक दर्जन लोगों को राउंड दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग बस का इंतजार कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सड़क से उठाकर किनारे किया। उसके बाद घायल लोगों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जानकारी के मुताबिक पिकअप चालक घटना के समय नशे की हालत में था। उसने कई ठेलों को भी टक्कर मारी। पिकअप द्वारा हादसे का शिकार लोगों में भगदड़ मच गई। लोग चीखने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पिकअप चालक को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।

    बताया गया कि घटना उस वक्त हुई जब काफी लोग सड़क किनारे खड़े होकर बरेली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने बायपास पर खड़े लोगों को हिट करना शुरू कर दिया। जिसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुखार मच गई। लोगों ने हिम्मत दिखाकर बरेली की ओर भागने की कोशिश कर रहे पिकअप चालक को उसके तीन साथियों के साथ पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

    हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को रोड से उठाया और अस्पताल ले गए। लोगों ने घटना की सूचना रिठौरा पुलिस चौकी को दी। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को अपनी जीप में बैठाकर बरेली के जिला अस्पताल भेजा। हादसे में घायल इंतखाब, आशु गंगवार सहित एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने काफी देर तक हंगामा भी किया। पुलिस ने पिकअप के ड्राइवर सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

  • चोर बना भला इंसान, वापिस किया मंदिर से चुराया सामान

    चोर बना भला इंसान, वापिस किया मंदिर से चुराया सामान

    बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक चोर ने एक मंदिर से कुछ दिन पहले चुराए गये चांदी और पीतल के सामान को माफीनामे के साथ लौटा दिया है। इस पत्र में चोर ने लिखा है, ‘इस चोरी से मुझे बहुत नुकसान हुआ है.’ बालाघाट जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने रविवार को बताया कि थाना लामटा के बाजार चौक स्थित शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से 24 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोर ने चांदी के नौ छत्र समेत इस महंगी धातु के दस सामान एवं पीतल की तीन चीजें चुरा ली थीं।

    उन्होंने कहा कि चोरी की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुये जांच प्रारंभ की, जिसमें क्षेत्र में गश्त एवं बारीकी से साक्ष्य जुटाकर पूर्व के चोरी के आरोपियों एवं संदिग्धों पर लगातार दबाव बनाया। डाबर ने बताया कि इससे घबराकर आरोपी इस मंदिर से चुराये गये सभी छत्र आदि सामान माफीनामा के साथ ग्राम पंचायत के नल पर एक थैले में रख गया था, जिसे पानी भरने के लिए गये एक जैन परिवार के व्यक्ति ने शुक्रवार को देखा और इसकी सूचना जैन समाज के पदाधिकारियों व पुलिस विभाग को दी। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने चुराये गये सारे सामान को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

  • पंजाब: अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, रेत से लदे 2 टिपर किए जब्त

    पंजाब: अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, रेत से लदे 2 टिपर किए जब्त

    मोगा: पुलिस ने जिले के धर्मकोट अनुमंडल में अवैध खनन रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रेत से लदे दो टिपर जब्त किए हैं। एक गुप्त सूचना पर, एक पुलिस दल ने फिरोजवाला बड़ा गांव के बाहरी इलाके में एक विशेष ‘नाका’ बिछाया और रेत से लदे तीन टिपरों को रोक दिया। पुलिस जहां दो चालकों से पूछताछ कर रही थी, वहीं बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाले ट्रक का तीसरा चालक मौके से फरार हो गया।

    सब-इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि बाद में उसकी पहचान कोट इसे खां के तोती सिंह के रूप में हुई। अन्य दो टिपरों के चालकों – लोंगीविंड गांव के गुरसेवक सिंह और गागरा गांव के जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि वे सभी अवैध खनन में लिप्त थे और सतलुज से टिपर लाद रहे थे। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व 411 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं नियमन) अधिनियम-1957 की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • छठ घाट पर सफाई के दौरान हादसा,  2 बच्चों की मौत

    छठ घाट पर सफाई के दौरान हादसा, 2 बच्चों की मौत

    बिहार: बिहार की राजधानी पटना में छट घाट पर सफाई के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पटना के फतुहा प्रखंड स्थित जैतिया पंचायत के अंडारी गांव में छठ पर्व को लेकर दरधा नदी पर बने घाट की सफाई करने के दौरान 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई. इस दौरान छठ की खुशियां मातम में बदल गई. बताया जाता है कि दोनों मृतक बच्चे अंडारी गांव के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान राजकुमार (10 साल) और विशाल कुमार (8 साल) के रूप में हुई है।
    यह दोनों बच्चें घाट की सफाई के दौरान अचानक दरधा नदी के गहरे पानी में चला गए और जिससे दोनों डूब गए . स्थानीय लोगों की मदद से दोनों का शव निकाला गया, यह घटना आज रविवार को लगभग दिन के 2:00 बजे की है। इस घटना के काफी देर बाद मौके पर गौरीचक थाना पुलिस और फतुहां अंचलाधिकारी पल्लवी मिश्रा घटना स्थल पहुंचे। जिसे देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए।

    छठ की खुशियां मातम में हुईं तब्दील

    वहीं अंचलाधिकारी ने आक्रोशित लोगों को काफी समझाया और आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि को देने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक राजकुमार की मां भी छठ की हुईं थी लेकिन अचानक घर छठ की खुशियों के बजाय मातम में तब्दील हो गया और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

    डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सूर्य को दिया अर्घ्य 

    चार दिवसीय सुप्रसिद्ध छठ पर्व को लेकर लोगों में काफी आस्था रहती है और इस पर्व के लिए लोग अपने घर मनाने आते हैं. इसके साथ ही विदेशों में रहने वाले बिहार के लोग वहां भी छठ पर्व मनाते हैं. वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन पर्व पर पटना के मीनार घाट पर छठव्रतियों के साथ अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया.

  • देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल बाद हुआ खुलासा…

    देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, डेढ़ साल बाद हुआ खुलासा…

    रीवाः देवर संग इश्क में पति रोड़ा बन रहा था। पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने खौफनाक चाल चली। जहर देकर पति को मार डाला। हैवानियत की हदें पार करते हुए देवर और चाचा ससुर के साथ मिलकर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।

    डेढ़ साल तक पति के शव को घर में ही भूसे में छिपाकर रखे रही। फिर पति के कंकाल को जंगल में फेंक दिया। यहीं से महिला की पोल खुल गई। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। हत्या के आरोप में महिला सहित 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अभी भी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

    रोंगटे खड़े कर देने वाली हत्या की वारदात मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है। दरअसल, प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या रीवा जिले के मऊगंज थाने के उमरी गांव में साल 2021 में हुई थी। यहां रहने वाले 40 वर्षीय रामसुशील पाल की पहली पत्नी कि मौत हो गई थी। फिर उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी का नाम बिटोल उर्फ रंजना पाल था। शादी के दो साल बाद रंजना का अपने देवर गुलाब पाल से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

    इस बात की भनक लगने पर रामसुशील और रंजना के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा था। ऐसे में रंजना और गुलाब ने मिलकर रामसुशील को रास्ते से हटाने के प्लान बनाया। दोनों ने सोचा रामसुशील नहीं रहेगा तो उसकी संपत्ति भी उन्हीं की हो जाएगी। फिर इस प्लान में रामसुशील की पत्नी रंजना और भाई गुलाब ने दूसरे भाई अंजनी पाल और चाचा रामपति पाल सहित 2 अन्य लोगों को भी शामिल कर लिया।

    करीब डेढ़ साल पहले रामसुशील की हत्या की गई थी। सबसे पहले पत्नी ने उसे समोसे में चूहे मारने वाला जहर मिलाकर खिला दिया। इसे खाने के कुछ देर बाद ही रामसुशील की मौत हो गई। फिर गुलाब और अंजनी पाल ने मिलकर रामसुशील के शरीर के दो टुकड़े कर दिए। सिर और धड़ अलग-अलग करने के बाद बोरे में भरा और भूसे के ढेर में छिपा दिया।

    हत्या को डेढ़ साल पूरा होने को आया था। जिस भूसे के ढेर में सिर और धड़ को छिपाकर रखा था, वो भी धीरे-धीरे खत्म होने लगा। एक बार फिर से लाश को ठिकाने लगाने की बात आरोपियों के सामने आ खड़ी हुई। इन लोगों ने सोचा कि अब तो लाश पूरी तरह से खराब हो चुकी है। 25 अक्टूबर को लाश को भूसे से निकालकर भाटी के जंगल में फेंक आए। इसके कुछ दिन बाद रंजना रीवा छोड़कर मिर्जापुर चली गई।

    कुछ दिनों पहले रीवा पुलिस को जंगल में नर-कंकाल मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में कंकाल की फोरेंसिक जांच कराई गई। पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था कि यह किसका है। फिर पुलिस ने आस-पास के इलाकों में पूछताछ शुरू की। इस दौरान पुलिस को डेढ़ साल पहले गायब हुए रामसुशील के बारे में पता चला। उसके गांव के लोगों ने बताया कि वह अब दिखाई नहीं देता। उसकी पत्नी भी कुछ दिनों पहले यहां से चली गई है।

    ज्यादा जानकारी जुटाने पर पुलिस की एक टीम मिर्जापुर गई और रंजना को अपने साथ ले आई। सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा सच सामने आया। प्रेम-प्रसंग और संपत्ति के लिए रामसुशील की हत्या की बात उसने कुबूल की। देवर, चाचा और बाकी के आरोपियों के नाम भी पुलिस को बता दिए। पुलिस ने मृतक के भाई, चाचा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया। वहीं, दो आरोपियों की तलाश अभी भी की जा रही है।

    पूरे मामले पर रीवा एसएसपी नवनीत भसीन ने बताया कि नरकंकाल मिलने के बाद पुलिस ने मऊगंज थाने में धारा 302, 201 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति की हत्या की। पत्नी ने लाश के टुकड़ों को बोरे में भरकर डेढ़ साल तक भूसे मे छिपाए रखा था। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए नरकंकाल को जंगल में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 की तलाश की जा रही है।

  • ‘बाहुबली समोसा’, खाने पर मिलेगा 51 हजार का इनाम!

    ‘बाहुबली समोसा’, खाने पर मिलेगा 51 हजार का इनाम!

    मेरठ : अगर आप समोसा लवर हैं, तो यह खबर आपके लिए है। सोशल मीडिया पर यूं तो खाने और स्नैक्स के बड़े ही रोचक वीडियोज आये दिन वायरल होते रहते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एक ऐसा समोसा, जो अपने स्वाद से आपको दीवाना बनाने के साथ-साथ आपको मालामाल भी बना सकता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसमें 8 किलो वजन के समोसे को देखा जा सकता है, जिसके नाम से ही कई लोगों के मुंह में पानी आ रहा है।

    हाल ही में मेरठ से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक फूड वेंडर का बनाया हुआ समोसा हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। हालांकि, सामने आया यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर यह चर्चा का विषय बना हुआ है । इंटरनेट पर एक फिर इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए हैं और सोचने लगे कि इसे कैसे बनाया गया होगा। वहीं कुछ लोग इसकी कीमत जानना चाह रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ की एक मिठाई की दुकान पर यह समोसा पहली बार जुलाई में तैयार कराया गया था, जिसके बाद से इसकी डिमांड बढ़ती चली गई. यह ‘बाहुबली समोसा’ यूं तो आठ किलो का बताया जा रहा है, जिसमें आलू और पनीर की भरमार मिलेगी।
    बताया जा रहा है कि, इस समोसे की कीमत 1100 रुपये है, वहीं ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि, इस समोसे को पूरा खाने पर 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी मिल सकता है। इंटरनेट पर इस समोसे का वीडियो एक बार फिर हवा की तरह फैल रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष गोयनका ने कैप्शन में लिखा हैं, ‘इस दिवाली मेरी पत्नी ने सभी मिठाईयों के बाद मेरे खाने के लिए सिर्फ एक समोसा ऑर्डर किया है.’।

  • सिराज व कुटलैहड़ में एक समान हुआ विकास: अविनाश राय खन्ना

    सिराज व कुटलैहड़ में एक समान हुआ विकास: अविनाश राय खन्ना

    कुटलैहड़ विधानसभा में कंवर के पक्ष में चुनाव प्रचार

    ऊना/ सुशील पंडित: थानाकलां में “विजय संकल्प अभियान जनसभा” में भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कुटलैहड़ की जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने भाजपा को दशकों से आशीर्वाद दिया है जिस कारण आज यहां विकास को गति मिली है। उन्होंने एक बार फिर कुटलैहड़ में वीरेन्द्र कंवर को बहुमत देकर विधानसभा पहुंचाने का आह्वान किया जिससे कुटलैहड़ का विकास निर्बाध रूप से जारी रहे।
    जनसभा के दौरान खन्ना ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया और कुटलैहड़ के विकास के लिए वीरेंद्र कंवर की पीठ थपथपाई।अविनाश राय खन्ना ने कहा कि सिराज व कुटलैहड़ में एक समान विकास हुआ है जिसके लिए उन्होंने कंवर के परिश्रम की सराहना भी की।
  • जालंधर: कुख्यात आरोपी तोता साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर: कुख्यात आरोपी तोता साथियों सहित गिरफ्तार

    जालंधर/वरुण: कमिश्नरेट पुलिस किला मोहल्ला में हुए गोली कांड के मुख्य आरोपी शिवम ऑफ तोता को साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शिवम चौहान ऑफ तोता पुत्र अजय कुमार वासी ढन मोहल्ला, संजीव कुमार उर्फ पीदी पुत्र अशोक कुमार वासी बाग कर्म बख्श, नरेंद्र सूरमा पुत्र शरद चंद्र वासी मोहन पार्क दिल्ली के रूप में हुई है।

    जानकारी देते हुए एसीपी दमनवीर सिंह और इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि दिवाली की रात आरोपी तोता ने साथियों के साथ मिलकर सुभाष महाजन और उसके परिवार के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर और  तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया था। जिसमें महाजन को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी तोता और उसके साथियों पर आईपीसी की धारा 307, 452, 336, 323, 148, 149, 341, 427 और असला एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में तोता और उसके साथी फरार चल रहें थे। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी तोता और पीदी दिल्ली में अपने मामा नरेंद्र के पास ठहरे हुए थे। इसलिए पुलिस ने तोता के मामा को भी इस मुकदमें मे नामजद कर लिया है।