Blog

  • भाजपा इस नेता की अगुवाई में लड़ेगी 2024 का चुनाव, 2019 का रिकॉर्ड तोड़ने का होगा लक्ष्य

    भाजपा इस नेता की अगुवाई में लड़ेगी 2024 का चुनाव, 2019 का रिकॉर्ड तोड़ने का होगा लक्ष्य

    नई दिल्लीः जेपी नड्डा एक साल के लिए और बीजेपी के अध्यक्ष रहने वाले हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दे दिया गया है। इसकी अटकलें पहले से लग रही थीं, अब पार्टी ने ऐलान भी कर दिया है। बड़ी बात ये है कि नड्डा 2024 तक पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं, यानी कि लोकसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पार्टी बैठक में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा था और बीजेपी कार्यकारिणी द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया।

    उन्होंने कहा कि हमारे संविधान के हिसाब से संगठन का चुनाव होता हैष ये वर्ष सदस्यता का साल है, कॉविड के करण समय पर सदस्यता का काम नहीं हो सका था, इस लिए संविधान के हिसाब से कार्य विस्तार किया गया है। ऐसे में राजनाथ सिंह ने प्रस्ताव रखा,सर्वसम्मति से समर्थन मिला। अब नड्डा जी जून 2024 तक अध्यक्ष बने रहेंगे। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए हमारा बिहार में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट रहा, महाराष्ट्र में भी NDA ने बहुमत हासिल किया। यूपी में भी जीते, बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी. गुजरात में हमने प्रचंड विजय हासिल की। उत्तर पूर्व में भी काम किया।

    2019 का रिकॉर्ड तोड़ने का लक्ष्य

    अमित शाह ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जेपी नड्डा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा। 2019 से ज्यादा सीटें जीती जाएंगी। अब जानकारी के लिए बता दें कि जेपी नड्डा ने अमित शाह से ही पार्टी की कमान अपने हाथों में ली थी। जब 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की थी, तब अमित शाह को केंद्र की राजनीति में लाया गया था। वे गृह मंत्री बना दिए गए थे। वहीं जेपी नड्डा को पार्टी अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ।

    पीएम मोदी के साथ नड्डा का बेहतरीन तालमेल

    बड़ी बात ये है कि जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी माने जाते हैं। दोनों ही नेताओं ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में जमीन पर संगठन को मजबूत करने का काम किया है। कई मौकों पर साथ भी पार्टी के कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम किया है। ऐसे में उस बेहतर तालमेल को देखते हुए 2024 का रण भी जेपी नड्डा के नेतृत्व में लड़ने की तैयारी है। जेपी नड्डा ने तो उस बड़ी परीक्षा के लिए अभी से रूपरेखा तैयार कर ली है।

  • पंजाबः भारत जोड़ो यात्रा में नवजोत सिद्धू को लेकर जाने क्या बोले राहुल गांधी 

    पंजाबः भारत जोड़ो यात्रा में नवजोत सिद्धू को लेकर जाने क्या बोले राहुल गांधी 

    होशियारपुरः पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर के गनूसपुर पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता के दौरान देश में अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि देश के एक फीसदी लोगों के पास देश की 40 फीसदी संपत्ति है। उन्होंने कहा कि देश के 21 लोगों के पास 70 करोड़ लोगों के बराबर पैसा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सुरक्षा चूक की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा, “सुरक्षा में चूक हुई थी, वह मुझे गले लगाने आए और बहुत उत्साहित थे। मैं इसे सुरक्षा उल्लंघन नहीं कहूंगा। यात्रा में यह होता रहता है। वहीं राहुल गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को जेल से बाहर निकलते ही जिम्मेदारी सौंपने का इशारा किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी को कोई न कोई जिम्मेदारी दी जाएगी। यह उन्होंने तक कहा जब वहां खड़ी सीनियर लीडरशिप अगले सवाल की तरफ जाने का दबाव बना रही थी।

    इसके साथ ही उन्होंने 2022 में कांग्रेस की हार का कारण एंटी-इनकंबेंसी को बताया। एक सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी वर्सिज नवजोत सिंह सिद्धू कभी था ही नहीं। राहुल ने स्पष्ट किया कि जब भी एंटी-इनकंबेंसी होती है। लीडर में कमी तब आती है जब जनता का प्रेशर बनता है। पिछले चुनाव में एंटी इनकंबेंसी थी। सिद्धू  वर्सिज अन्य अब न हो, यह कोई बड़ी बात नहीं है। आने वाले समय में यह इशू नहीं है। सभी एक साथ मिलकर चलेंगे। अब लग रहा है कि कांग्रेस के खिलाफ लोगों का मनमुटाव खत्म हो चुका है। अगली सरकार वे ही फार्म करेंगे।

    राहुल गांधी ने एक सवाल पर फिर आम आदमी पार्टी को घेरा। उनका कहना था कि पंजाब में कभी ड्रग्स का इशू नहीं है। पंजाब में रोजगार बड़ा मुद्दा है। जब हम युवाओं को रोजागार देंगे तो यह खुद खत्म हो जाएगी। उन्हें पंजाब सरकार से शिकायत है। पंजाब के लोगों ने उन्हें मौका दिया, लेकिन सरकार पंजाब को विजन ही नहीं दे पा रही। उन्होंने यात्रा के दौरान आम जनता से पूछा, जिनमें कांग्रेसी नहीं थे, तो उनका कहना था कि उनकी एक्सपेक्टेशंस पूरी नहीं हुई। जो विजन आप ने दिखाया, वे पूरा नहीं कर पाए हैं।

    वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने भाजपा सांसद वरुण गांधी को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे वरुण गांधी को गले लगा सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा के खिलाफ हैं। राहुल बोले कि वे RSS के दफ्तर नहीं जा सकते हैं। इसके लिए उनकी गर्दन काटनी होगी। राहुल ने यह भी कहा- मेरे परिवार की एक विचारधारा है। वरुण ने दूसरी विचारधारा चुनी। मैं उस विचारधारा को अपना नहीं सकता।

  • लोनिवि मंत्री विक्रादित्य सिंह का बद्दी पहुंचने पर युवा इंटक ने किया भव्य स्वागत

    लोनिवि मंत्री विक्रादित्य सिंह का बद्दी पहुंचने पर युवा इंटक ने किया भव्य स्वागत

    लोनिवि मंत्री जल्द ही प्रदेश का दौरा करके निर्माण कार्यो का करेंगे निरीक्षण

    बददी/ सचिन बैंसल : लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य ने कहा कि वह जल्द  ही बीबीएन का दौरा  करेंगे और यहाँ  चल रहे भवन, सडक़ें और पुलों के कार्यो का निरीक्षण  करेंगे। उसे गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। वह भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए इंदोरा जाते हुए बद्द्ी में रूके और वहां पर युवा कांग्रेस और युवा इंटक के पदधिकारियों ने उनका बद्दी पहुंचने पर स्वागत किया।

    विक्रमादित्य ने कहा कि उन्होंने मुख्यंमत्री व पार्टी हाई कमान ने लोनिवि का मंत्री की जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाया जाएगा। वह आने वाले समय में प्रदेश के हरक्षेत्र में दौरा करेंगे और पूरे प्रदेश में चल रहे लोनिवि के कार्यो का निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द  बीबीएन का दौरा करेंगे और बीबीएन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और वल्र्ड बैंक के तहत बन रही रामशहर और  बद्दी नालागढ फोरलेन के कार्यो का निरीक्षण करेंगे। इन प्रोजेक्टों को गति देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

    जिससे यहां पर और अधिक निवेश आए। यहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत हो जिससे बड़े औद्योगिक घराने  बीबीएन की ओर आकर्षित हो। इस मौके पर इंटक यूथ के प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र सिंह चौहान, शिव चौधरी, विपुल कुमार, राकेश , विपन, प्रदीप, अमित, बलदेव, रमश, सुरजीत, वचन, तिरलोग, जयवंत, अश्वनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • युवा इंटक ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी की भंग

    युवा इंटक ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी की भंग

    प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर चौहान की अध्यक्षता में लिया निर्णय

    युवा की बैठक नालागढ़ में हुई संपन्न

    बददी/ सचिन बैंसल : प्रदेश युवा इंटक की बैठक नालागढ़ के गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता युवा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष जसविंदर चौहान ने की। इस बैठक में प्रदेश इंटक के सभी सदस्य मौजूद रहे।  जसविंदर चौहान ने बताया कि बैठक में युवा इंटक की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और यह सभी के सहयोग से निर्णय लिया गया है।

    आने वाली बैठक में युवा इंटक अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करेगी और मजदूरों के हित में काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है जिससे कि मजदूरों के चेहरे खिल उठे क्योंकि कांग्रेस सरकार हमेशा मजदूरों के हित की सरकार है।उन्होंने  कहा उन्हें अपने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पूर्ण विश्वास है आने वाले समय में मजदूरों के हित के लिए कार्य करेंगे उनकी लड़ाई भी लड़ेंगे ।इस बैठक में जिला सोलन इंटक के अध्यक्ष  श्याम ठाकुर प्रदेश, युवा इंटक प्रदेश महासचिव प्रिंस शर्मा ,जिला सोलन के सचिव शिव चौधरी व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

  • खड्ड में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

    खड्ड में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित :  पशुओं में बांझपन की समस्या के निस्तारण के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव खड्ड के पशु चिकित्सायल में एक दिवसीय निःशुल्क पशु बांझपन चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी देते हुए पशु पालन विभाग के उपनिदेशक डाॅ जय सिंह सेन ने बताया कि शिविर मं लगभग 35 पशुपालकों ने भाग लिया। सभी पशुपालकों को निःशुल्क कृमिनाशक एवं खनिज मिश्रण उपलब्ध करवाया गया। उपनिदेशक ने बताया कि शिविर में 20 पशुओं के बांझपन का निःशुल्क ईलाज किया गया।

    शिविर में विशेषज्ञों की टीम ने पशुपालकों को संतुलित आहार, राष्ट्रव्यापी कृत्रिम गर्भधान कार्यक्रम एवं बांझपन की रोकथाम पर विस्तृत जानकारी भी दी।  इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक की ओर से आशीष सिजवाल ने शिविर में उपस्थित पशुपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना और पशुपालन अवसंरचना विकास निधि बारे जानकारी मुहैया करवाई। शिविर में सहायक निदेशक पशु पालन डाॅ राजीव कालिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ मोहित, डाॅ पंकज राणा, डाॅ दीपशिखा व डाॅ शगुन महाजन उपस्थित रहे।

  • कनाडा जाने वाले भारतीय डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, नियमों में किया जा रहा बड़ा बदलाव

    कनाडा जाने वाले भारतीय डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, नियमों में किया जा रहा बड़ा बदलाव

    टोरंटोः कनाडा जाने की सोच रहे भारतीय डॉक्टरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, कनाडा की सरकार अपने देश में विदेशी डॉक्टरों के लिए आने की राह को आसान बनाने जा रही है। कनाडा की सरकार ने विदेशी पोस्टग्रेजुएट डॉक्टरों को प्रैक्टिस और लाइसेंस देने के प्रोसेस में बदलाव करने का मन बना लिया है। इसके लिए मसौदा भी तैयार हो चुका है।

    भारतीय डॉक्टरों को होगा ज्यादा फायदा 

    कनाडा अपने नए नियम में विदेशी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को प्रैक्टिस करने के लिए अनुभव को घटाकर दो साल करेगा, जबकि अभी ये 7 साल है। यही नहीं, लाइसेंस देने की प्रक्रिया को भी घटाकर 3 महीने तक किए जाने का प्रस्ताव है जबकि अभी ये 5 साल है। बता दें कि इस नए नियम से सबसे ज्यादा फायदा कनाडा में प्रैक्टिस के इच्छुक भारतीय डॉक्टरों को होगा। कनैडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन हेरिटेज के अनुसार, कनाडा नें अभी फिलहाल 8 हजार भारतीय डॉक्टर काम कर रहे हैं। इसे आसान भाषा में कहें तो हर 10 में से एक डॉक्टर इंडियन है। बता दें कि कनाडा में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी है।

    कनाडा में डॉक्टर्स की कमी

    कनाडा में इस बदलाव का कारण डॉक्टर्स की कमी को बताया जा रहा है। साथ ही यहां मेडिकल सीटें भी कम ही हैं। जानकारी के मुताबिक, कनाडा से हर साल लगभग 3,500 से ज्यादा स्टूडेंट्स मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए आयरलैंड, ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देश चले जाते हैं। अमेरिका को छोड़कर कनाडा से बाहर मेडिकल की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को प्रैक्टिस के लिए 7 साल के अनुभव की जरूरत होती है जिस कारण ज्यादातर स्टूडेंट लौटते ही नहीं। वो अपनी प्रैक्टिस वहीं शुरू कर देते हैं। साथ ही बता दें कि कनाडा में आसनी से परमानेंट रेसिडेंसी नहीं मिलती है। इसके लिए भी कनाडा में 4 साल इंतजार करना होता है। विदेशी डॉक्टरों के आने से कनाडा में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही लोगों को सही समय पर उचित इलाज भी मिलेगा।

  • नैशनल जंबूरी से लौटे स्काउट एवं गाइड का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत

    नैशनल जंबूरी से लौटे स्काउट एवं गाइड का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के स्काउट एवं गाइड ने हाल ही में राज्य स्थान के पाली में हुई नैशनल जंबूरी कार्यक्रम में भाग लिया था। जिसमें अलग अलग राज्यों के स्काउट गाइड पहुंचे थे। बहीं पर जिला ऊना के जिला संगठन आयुक्त अमन देव की अध्यक्षता में जिला ऊना के अलग अलग स्कूलों के 26 स्काउट एवं गाइड  छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।यह कार्यक्रम 3जनवरी से दस जनवरी तक चला था।इस कार्यक्रम में शुभारंभ के मौके पर मुख्यतिथी के रूम में राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू तथा समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश के सांसद तथा देश के  सूचना एवं प्रसारण मंत्री  अनुराग ठाकुर ने शिरकत की थी।

    बहीं पर इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टकोली के पांच स्काउट जिसमें अनिश,अमित,अनुज,दिव्यांश,तथा गाइड में अदिति,कृषिका ने भाग लिया था। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर  इंचार्ज अमन देव सहित सभी स्काउट एवं गाइड का जोर दार स्वागत किया गया।इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य स्वर्ण सिंह,डीओसी अमन देव, मोहिंद्र सिंह,राजन रणावत, सुनील कुमार, बर्षा देवी,अंजू बाला,किरण बाला प्रिया,सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

  • चर्च में प्रार्थना दौरान हुए धमाके में 17 की मौत

    चर्च में प्रार्थना दौरान हुए धमाके में 17 की मौत

    कांगोः डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के एक चर्च में 15 जनवरी को धमाका हुआ। इसमें अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ISIS ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। सरकार के प्रवक्ता पैट्रिक मुयाया ने इस ब्लास्ट के पीछे ISIS के सहयोगी संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) का हाथ होने की आशंका जताई थी। 

    दरअसल, कासिंदी टाउन के एक चर्च में लोग प्रार्थना के लिए इकट्ठे हुए थे। इसी दौरान धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शी जूलियस कसाके ने बताया- मैं चर्च के बाहर से गुजर रहा था। तभी धमाका हुआ। मैं और आसपास के कई लोग मदद करने के लिए चर्च के अंदर भागे। वहां हर तरफ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा था। कई लोग बेसुध पड़े थे तो कई दर्द से चीख रहे थे। कई लोगों के हाथ-पैर टूटकर अलग हो गए थे। मसिका मकासी ने बताया, मैं चर्च के बाहर एक टेंट में बैठी हुई थीं। तभी मैंने धमाके की आवाज सुनी। पल भर में ही सब कुछ बदल गया। कुछ फीट की दूरी पर बैठी मेरी भाभी की मौत हो गई और मेरी टांग में भी चोट लग गई।

    डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के राष्ट्रपति फेलिक्स एंटोनी ने कहा है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को पकड़कर सजा दी जाएगी। फेलिक्स 2018 से कांगो के राष्ट्रपति हैं। यूएन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 में कांगो में 370 से ज्यादा लोगों ने एडीएफ के हमलों में जान गंवाई है। साथ ही सैकड़ों लोग किडनैप भी हुए हैं। अफ्रीका महाद्वीप के इस देश में कॉपर और कोबाल्ट जैसे खनिज बड़ी मात्रा में हैं। लेकिन इसका फायदा वहां के लोगों को नहीं मिल सका है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष और राजनीतिक अस्थिरता की वजह से यह देश संकट में ही रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को पलायन करना पड़ा है। कांगो दुनिया के पांच सबसे गरीब देशों में शामिल है। यहां के 64 फीसदी लोग 1 दिन में 200 रुपए भी नहीं कमा पाते हैं।

  • सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने 65 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा ने 65 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

    ऊना/ सुशील पंडित : मंगलवार को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम  हरोली द्वारा  गांव लोअर खड़  की आंगनवाड़ी केन्द्र में  लोगों का स्वास्थ्य  जांच  करने के लिए एक दिन का  स्वास्थ जांच शिविर लगाया गया ।इस दौरान लगभग 65 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया और 26 लोगो के  लैब टेस्ट भी किए गए । जांच  में 15 लोगों को जोड़ों में दर्द, 8 लोगों में  उच्च रक्तचाप की समस्या और 2 लोगो को उच्च शुगर पाया गया , तथा  , खून की कमी के 3 मरीज  और खांसी जुकाम के 15 मरीज मिले ।  सभी लोगों  को  मुफ्त दवाइयां भी दी गई ।

     इस मौके पर डॉक्टर प्रदीप ने  मौजूद लोगों को कोविड के बारे में जागरूक  भी किया।  इस मौके पर स्वास्थ्य जांच टीम में डॉ प्रदीप  के इलावा  उनके सहयोगी  लैब टेक्नीशियन रुचि कपिला, नर्स प्रीति, ड्राइवर रोहित  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  व गांव के  लोग  भी मौके पर मौजूद रहे।

  • पंजाबः तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, खाली प्लाट से शव बरामद 

    पंजाबः तेजधार हथियार से युवक का कत्ल, खाली प्लाट से शव बरामद 

    लुधियानाः शहर में क्राइम की वारदाते लगातर बढ़ रही है। वहीं देर रात स्टील की फैक्टरी से लौट रहे युवक का हमलावारों ने तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक फैक्टरी से नाइट शिफ्ट कर विकास घर लौट रहा था। इसी दौरान हमलावारों ने उसे घेर लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावारों ने तेजधार हथियार के साथ विकास के सिर पर वार किए थे।

    मृतक विकास के शव को हमलावार खाली प्लाट में फेंककर फरार हो गए। परिवारिक सदस्यों ने बताया कि देर रात तक विकास जब फैक्ट्री से घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करने पर विकास का शव एक खाली प्लाट से बरामद हुआ। जिसके बाद विकास के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गुस्साए मृतक के परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। अभी यह बात सामने नहीं आई है कि विकास की हत्या क्यों की गई।

    मृतक विकास के परिजनों का कहना है कि रात के समय पुलिस की गश्त न होने के कारण रोजाना इस तरह की घटनाएं हो रही है। मामला गरमाने की सूचना मिलते ही डीएसपी तुषार गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। डीएसपी तुषार ने कहा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा हैं। मरने वाला युवक जिस लोकेशन से चला था और घटनास्थल तक वह किस-किस से मिला, पूरी डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही हमलावारों को काबू कर लिया जाएगा।