Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Dubai में हीरो के कारोबार के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, दंपति पर Fir दर्ज

Jalandhar News: Dubai में हीरो के कारोबार के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, दंपति पर Fir दर्ज

0
Jalandhar News: Dubai में हीरो के कारोबार के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, दंपति पर Fir दर्ज

जालंधर, ENS: दुबई में हीरों के कारोबार में निवेश के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान होशियारपुर जिले के तलवाड़ा निवासी अतुल वर्मा और उनकी पत्नी रिया वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जालंधर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि वह बस्ती दानिशमंदा निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अतुल वर्मा और रिया वर्मा ने खुद को ज्वैलरी कारोबारी बताकर उन्हें दुबई में हीरों के कारोबार में निवेश का झांसा दिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया था कि उनके तलवाड़ा और जालंधर में ज्वेलरी शोरूम हैं। उन्होंने हर 15 से 20 दिन में निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का वादा किया। इन बातों पर विश्वास करके गुप्ता ने 28 फरवरी 2025 को अलग-अलग बैंक खातों में आरटीजीएस के माध्यम से कुल 25 लाख रुपये हस्तांतरित कर दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें अब तक केवल 3 लाख 74 हजार 300 रुपये मुनाफे और ब्याज के रूप में दिए हैं, जबकि मूल राशि वापस नहीं की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि दंपति ने सुनियोजित साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की है।

मामले की जांच के बाद, सहायक पुलिस कमिश्नर, स्पेशल ब्रांच एंड क्रिमिनल इंटेलिजेंस, जालंधर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कार्रवाई हुई। थाना डिवीजन नंबर-5 में अतुल वर्मा और रिया वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच एएसआई बलविंदर कुमार को सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here