Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: दुष्कर्म-हत्या व नशा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Jalandhar News: दुष्कर्म-हत्या व नशा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: दुष्कर्म-हत्या व नशा तस्करी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः देहाती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या और नशा तस्करी के मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।जिसकी पहचान अब्दुल गनी पुत्र मोहम्मद शफी निवासी गांव सैफाबाद, थाना फिल्लौर के रूप में हुई है।

ये कार्रवाई SSP हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों के पर वनीत अहलावत, आई.पी.एस., पुलिस कप्तान (जांच), जालंधर  ग्रामीण और भारत मसीह, पी.पी.एस., उप पुलिस कप्तान,  सब-डिवीजन फिल्लौर के कुशल नेतृत्व में इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर, प्रभारी थाना फिल्लौर की टीम ने की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी भारत मसीह ने बताया कि थाना फिल्लौर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अब्दुल गनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मुकदमा संख्या 309 दिनांक 19.11.2024, अपराध धारा 103/238 बी.एन.एस., अतिरिक्त धारा 70(1), 66 बी.एन.एस. तथा मुकदमा संख्या 111 दिनांक 19.04.2024, धारा 21-बी एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना फिल्लौर में लंबे समय से फरार चल रहा था।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया है कि वर्ष 2024 में आरोपी ने अपने भाई लियाकत अली के साथ मिलकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में उसका भाई लियाकत अली पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अब्दुल गनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना पता और हुलिया बदलकर छिपता फिर रहा था।

इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का मामला भी दर्ज है, जिसमें अदालत में पेश न होने के कारण उसे दिनांक 22.01.2026 को माननीय न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here