Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: PPR Market में रेड करने गई GST टीम को बनाया बंधक, देखें वीडियो

Jalandhar News: PPR Market में रेड करने गई GST टीम को बनाया बंधक, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: PPR Market में रेड करने गई GST टीम को बनाया बंधक, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पीपीआर मार्केट में चर्चित नेता के दफ्तर पर रेड करने गई जीएसटी टीम को बंधक बना लिया गया। जिसके बाद घटना स्थल पर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की कार्रवाई के दौरान उन्हें 2 से 3 घंटे तक दफ्तर में बंधक बनाया गया। बताया जा रहा है कि चर्चित नेता के घर दफ्तर सहित 4 जगह पर विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। जीएसटी टीम के अधिकारी 3 गाड़ियों में सवार होकर आए थे।

इस कार्रवाई के दौरान नेता द्वारा बाउंसर बुलाए गए। सूत्रों के अनुसार नेता द्वारा कुछ दस्तावेज भी खुर्द-बुर्द कर लिए गए है। वहीं कर्मियों को बंधक बनाने को लेकर कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को मामले को लेकर अवगत करवाया गया। जिसके बाद उच्च अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से संपर्क साधा। पुलिस कमिशनर के हस्तक्षेप करने के बाद पुलिस की टीम दबिश वाले स्थान पर पहुंची और कर्मियों को छुड़वाया गया।

सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई के तार एक मशहूर ढाबे के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं जहां कुछ माह पहले जीएसटी की टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में नगदी बरामद की थी। विभाग को टैक्स चोरी के इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। सरकारी काम में बाधा डालने, अधिकारियों को बंधक बनाने और धमकी देने के आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज करने की कवायद देर रात ही शुरू हो गई थी। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस और जीएसटी विभाग मामले को लेकर क्या कार्रवाई करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here