Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 2 जनवरी को स्कूल और कॉलेजों में लगेंगा हॉफ-डे, आदेश जारी

Jalandhar News: 2 जनवरी को स्कूल और कॉलेजों में लगेंगा हॉफ-डे, आदेश जारी

0
Jalandhar News: 2 जनवरी को स्कूल और कॉलेजों में लगेंगा हॉफ-डे, आदेश जारी

जालंधर, ENS: पूरे देश में 6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी। इस संबंध में जालंधर जिले में 2 जनवरी 2025, वीरवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। डीसी हिमांशु अग्रवाल द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व संबंधी अलग-अलग धार्मिक जत्थेबंदियों की ओर से सजाए जा रहे नगर कीर्तन के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जालंधर नगर निगम के अधीन आते सरकारी व गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज में 2 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है।

बता दें कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को समर्पित सेंट्रल टाउन स्थित गुरुद्वारा दीवान अस्थान से निकलने वाले नगर कीर्तन के चलते 2 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की गई। श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की जयंती के अवसर पर, 2 जनवरी, वीरवार को जालंधर के केंद्रीय शहर से नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर जालंधर हिमांशु अग्रवाल ने जिले के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here