Blog

  • Punjab News: दरिया में व्यक्ति ने लगाई छलांग, तालाश जारी, देखें वीडियो

    Punjab News: दरिया में व्यक्ति ने लगाई छलांग, तालाश जारी, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड़ पर स्थित बुड्ढे दरिया में घरेलु विवाद के बाद परेशान होकर व्यक्ति ने दरिया में छलांग लगा दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद आज गोताखोर द्वारा व्यक्ति की तालाश को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय बाल किशन के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए विक्की नामक व्यक्ति ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति का घरेलु विवाद हुआ था। घरेलु विवाद के बाद व्यक्ति ने परेशान होकर दरिया में छलांग लगा दी। इस घटना को लेकर परिजनों द्वारा उसकी तालाश की गई।

    जिसके बाद घटना की सूचना गोताखोरों को दी गई, वहीं लोगों द्वारा देर रात नौजवान की तालाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आज सुबह गोताखोरों द्वारा व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इलाका निवासी ने कहाकि घरेलु विवाद के बाद दरिया में छलांग लगाना दुखदाई घटना है। पुलिस प्रशासन और अन्य विभाग के कर्मियों द्वारा काफी समय तक व्यक्ति की तालाश की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए ओमवती ने बताया कि उसके पति ने शराब पी हुई थी। इस दौरान वह दरिया के पास बैठकर हवा ले रहा था।

    महिला ने कहा कि वह खाना बना रही थी, तभी बच्चों ने कहा कि पापा दरिया में गिर गए। महिला ने कहाकि आसपास लोगों की मदद से काफी देर तक पति को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कुछ नहीं पता चला। वहीं जांच अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने शराब पी हुई थी और उसका परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद व्यक्ति ने दरिया में छलांग लगा दी। देर रात से व्यक्ति की तालाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

     
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौ सदन डूमखर में किया योगाभ्यास, भुट्टो ने की शिरकत

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गौ सदन डूमखर में किया योगाभ्यास, भुट्टो ने की शिरकत

    प्रधान मंत्री मोदी के प्रयासों से योगाभ्यास को मिला राष्ट्रीय दर्जा: दविंदर भुट्टो

    ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के चलते विश्वभर में भारत की प्राचीन योग परंपरा को नया आयाम मिला है। उनके नेतृत्व में 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने का जो संकल्प लिया गया था, वह अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। इसी क्रम में शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी योग दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भुट्टो ने इस अवसर पर डूमखर स्थित राधा कृष्ण गौ सदन में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम की अगुवाई की।

    कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, युवा व वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लेकर स्वस्थ जीवन शैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। योग प्रशिक्षकों की देखरेख में सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और शरीर-मन की एकता को अनुभव किया। योग सत्र के उपरांत दविंदर कुमार भुट्टो ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल हमारी संस्कृति की पहचान है, बल्कि यह शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने का सर्वोत्तम उपाय भी है। निरंतर योगाभ्यास करने से शरीर का हर अंग चुस्त-दुरुस्त रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज योग ने अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई है और देश-दुनिया में करोड़ों लोग इसके लाभों से परिचित हो चुके हैं।

    उन्होंने कहा कि भारतवर्ष की परंपराओं में जो गहराई है, वह योग जैसी विधाओं के माध्यम से ही वैश्विक मंचों पर सामने आ रही है। हम सभी को चाहिए कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और इसे परिवार के हर सदस्य के लिए अनिवार्य बनाएं। योग सत्र के बाद भुट्टो ने राधा कृष्ण गौ सदन डूमखर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने गौशाला की साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख और भोजन-पानी की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित सेवकों से संवाद करते हुए गायों की सेवा को धर्म का सर्वोत्तम कार्य बताया और गौसेवा में लगे कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं और उनकी सेवा से समाज में पुण्य और समृद्धि का संचार होता है। इस अवसर पर उन्होंने गौशाला में दान भी किया और सभी से अपील की कि वे गौ रक्षा और सेवा को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझें।

    इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष राज कुमार मनकोटिया,भाजपा नेता सूरम सिंह,सतीश धीमान, पूर्व प्रधान चंद्र कुमार,दिलबाग सिंह राणा, अभय राणा, के अलावा भाजपा के सेकंडों कार्यकर्ता एवं गणमान्य मौजूद रहे।

  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर B.Ed. कॉलेज समूर खुर्द में सामूहिक योग अभ्यास संपन्न

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर B.Ed. कॉलेज समूर खुर्द में सामूहिक योग अभ्यास संपन्न

    ऊना/सुशील पंडितअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर आयूष विभाग, जिला ऊना के सौजन्य से बी.एड. कॉलेज समूर खुर्द में Common Yoga Protocol का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 लाभार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें विद्यार्थियों व शिक्षकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. इन्दु भारद्वाज (आयूष विभाग, ऊना) द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज इंचार्ज हंसराज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयूष विभाग टीम से डॉ. अनुपमा, डॉ. मोनिका, आयुर्वेद फार्मासिस्ट सुमति एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रणबीर ने आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। योग अभ्यास का निर्देशन योग गाइड सीमा एवं विशाल द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के अंत में आयूष विभाग ऊना की ओर से सभी लाभार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी वितरित किए गए।

    इस अवसर पर आयूष विभाग, जिला ऊना ने आमजन से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाएं।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।  इसमें उपस्थित छात्रों व अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार ,ताड़ासन, अनुलोम – विलोम ,भ्रामरी, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन और प्राणायाम इत्यादि  आसनों की विधियों का अभ्यास करवाया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखना तथा योग के महत्व को समझाना था। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने भी योग में भाग लिया और छात्रों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि योग न केवल हमारे शरीर को लचीला बनाता है, बल्कि हमारे मन को भी शांत करता है।

    विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि आज के समय में बच्चों में पढ़ाई का दबाव,प्रतियोगिताओं का तनाव और डिजिटल दुनिया की भाग दौड़ के कारण मानसिक अस्थिरता बढ़ रही है ।ऐसे में योग एक प्रभावी साधन है जो न केवल शारीरिक बल देता है बल्कि मानसिक शांति और संतुलन भी प्रदान करता है ।योग से स्ट्रेस और एंजाइटी जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया जा सकता है । उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित योग की आदत डालें ताकि वे एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मविश्वासी नागरिक बन सकें ।

    इस आयोजन ने बच्चों में योग के प्रति रुचि उत्पन्न की और उन्होंने इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन ‘ओम्’ मंत्र के सामूहिक उच्चारण से किया गया।

  • Jalandhar News: झूले में तड़पती मिली नवजात की हुई मौत

    Jalandhar News: झूले में तड़पती मिली नवजात की हुई मौत

    जालंधर, ENS: महानगर के नकोदर रोड स्थित नारी निकेतन में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां जब एक नवजात बच्ची को किसी अज्ञात व्यक्ति ने झूले में छोड़ दिया। बच्ची की हालत इतनी नाजुक के चलते उसने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। नारी निकेतन की रेजिडेंट सुपरिंटेंडेंट जसविंदर कौर जब संस्थान से बाहर निकलीं, तो उन्होंने झूले में बच्ची क देखा।

    बच्ची की हालत देखकर उन्होंने तुरंत ट्रस्ट के सदस्यों को सूचित किया और बच्ची को इलाज के लिए दोआबा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसविंदर कौर ने बताया कि बच्ची लगभग 10 घंटे की ही थी और उसे अस्पताल से जन्म के तुरंत बाद ही यहां लाकर छोड़ा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही भार्गव कैंप के जांच अधिकारी एसआई सुखवंत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

    उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 93 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी का पता चल सके। फिलहाल बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

  • Haryana News: लोहे के पुल के पास व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: लोहे के पुल के पास व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-16 स्थित इंदिरा कॉलोनी में मंगलवार देर रात मजदूर की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पंचकूला पुलिस ने आरोपी भरत को गिरफ्तार किया है। मृतक की बहन तारा की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बयान में बताया कि उसका भाई अजीत दिहाड़ी मजदूरी करता है और इंदिरा कालोनी में रहता है।

    देर रात वह घर नहीं लौटा था। रात करीब 1 बजे शोर सुनकर वे लोहे के पुल के पास पहुंची तो देखा कि उसका भाई अजीत खून में लथपथ पड़ा था और पड़ोस में रहने वाला भरत उस पर पत्थर से हमला कर रहा था। तारा के अनुसार, जब भरत ने उसे देखा तो मौके से भाग गया और धमकी देते हुए बोला, आज तो बच गया, अगली बार जान से मार दूंगा।

    घायल अजीत को पड़ोसियों की मदद से सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां कल रात अजित की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भरत को इंदिरा कॉलोनी से ही गिरफ्तार किया है। जिसको आज कोर्ट में पेश करके अंबाला जेल भेज दिया गया।

  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पेखुबेला में आयोजित हुआ जिला स्तरीय योग समारोह

    उपायुक्त जतिन लाल ने की अध्यक्षता, कहा— “संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है

    “योग अपनाएं, स्वस्थ रहें” का दिया संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज(शनिवार) जवाहर नवोदय विद्यालय, पेखुबेला के प्रांगण में जिला स्तरीय योग दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की। इस कार्यक्रम का आयोजन आयुष विभाग द्वारा किया गया था।

    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक संतुलित और सकारात्मक कला है। उन्होंने कहा कि अव्यवस्थित जीवनशैली, अनुचित खानपान और मानसिक तनावों के इस युग में योग एक मार्गदर्शक शक्ति बनकर उभरता है। उन्होंने कहा कि शरीर सबसे पवित्र मंदिर है, इसे स्वस्थ बनाए रखना सबसे बड़ा कार्य है।

    उपायुक्त ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी विनाशकारी प्रवृत्तियों से दूर रहें और प्रतिदिन एक घंटा योग, प्राणायाम और व्यायाम के लिए अवश्य निकालें। उन्होंने कहा कि संसार में वही सुखी है, जिसके पास स्वास्थ्य है। इसलिए जीवन में योग अपनाएं और स्वस्थ रहें।

    जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर एक स्वस्थ समाज की ओर अग्रसर होना है।आयुष विभाग की डॉ. इतिश्री ने उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास करवाया।

    इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला के प्रिंसिपल राज सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

  • Jalandhar News: Shree Ram Neuro Centre Hospital में हंगामा होने पर डॉक्टर का आया बयान, बताई असल वजह, देखें Live

    Jalandhar News: Shree Ram Neuro Centre Hospital में हंगामा होने पर डॉक्टर का आया बयान, बताई असल वजह, देखें Live

    जालंधर, ENS: Shree Ram Neuro Centre Hospital में भारी हंगामा हो गया। जहां एबुलेंस कर्मी ने अस्पताल के बाउंसर पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। एबुलेंस कर्मी ने कहाकि बीते दिन मरीज की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने परिवार को डीएमसी अस्पताल लुधियाना में रैफर कर दिया। इस मामले में एबुलेंस कर्मी ने मरीज के परिजनों के कहने पर मरीज को निजी अस्पताल में छोड़ने को लेकर अस्पताल के डॉक्टर और बाउंसरों पर मारपीट के आरोप लगाए है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने कहा कि बीते दिन मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उसे एबुलेंस चालक द्वारा रास्ते में निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। इस मामले की सूचना अस्पताल में डॉक्टरों को मिल गई थी। इस दौरान उसे कई बार फोन करके बुलाने की कोशिश की गई। वहीं देर शाम डॉक्टर दीपांशु ने उसे फोन करके बुलाया। जहां डॉक्टर ने उसे रास्ते में कमिशन लेकर मरीज की जान को खतरे में डालने के लिए वह निजी अस्पताल में छोड़ आया, जहां मरीज का उस अस्पताल में ईलाज नहीं हो पाना था।

    इस दौरान जब अस्पताल में डॉक्टर ने पूछा तो पहले वह मानने से मना करता रहा। जिसके बाद महिला डॉक्टर ने उसे थोड़ा सा हिलाकर पूछा तो कर्मी ने माना कि 2 से 3 हजार रुपए के लिए मरीज की जान खतरे में डालकर उसे निजी अस्पताल में छोड़कर आ गया। इस दौरान मामले की धीरे-धीरे कई परतें खुली। उन्होंने कहा मामले को लेकर एसीपी रूपकौर को दे दी है, वहीं पुलिस कमिश्नर को भी शिकायत दे दी है। उनका कहना है कि यह उनके अस्पताल में नहीं बल्कि कई अस्पतालों ने यह नेक्सेस चल रहा है। वहीं डीएमसी में अस्पताल की कमिशन को लेकर डॉक्टर ने कहा कि बड़े अस्पताल में किसी डॉक्टर की कमिशन नहीं होती।

    ऐसे में अगर मरीज के साथ कोई घटना हो जाती है तो अस्पताल के नाम को ध्यान में रखते हुए उसे अस्पताल में बुलाया गया। पूछताछ में कई परतें खुलने पर पता चला कि कुछ अन्य 2 व्यक्तियों द्वारा घर में जाकर मरीजों की देखभाल करने की बात सामने आई। अस्पताल प्रबंधक द्वारा गंभीर मामले को देखते हुए एबुलेंस कर्मी को टर्मिनेट कर दिया गया। जिसके बाद देर रात इस मामले की शिकायत पुलिस को दे दे गई है। उन्होंने बाउंसरों द्वारा कर्मी को पीटने के मामले को खारिज कर दिया है।

     

  • Punjab News: 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के तहत मोगा पुलिस की ओर से लगातार नशा तस्करों की धरपकड़ की जा रही है, ताकि मोगा को नशा मुक्त किया जाए। मोगा पुलिस द्वारा बीते दिन अलग-अलग जगह पर नाकाबंदी करके चेकिंग की जा रही थी। इसी जांच के दौरान मोगा की फोकल प्वॉइंट चौकी इंचार्ज मोहकम सिंह ने कोटकपूरा फ्लाईओवर के पास एक युवक जोकि पल्सर मोटरसाइकल पर सवार था जिसकी तलाशी दौरान उसके कब्जे से एक हजार 10 नशीली गोलियां बरामद हुई। वहीं जांच में पाया गया कि आरोपी मंजीत सिंह सिंह जो कि कोकरी फूला सिंह का रहने वाला है, पर पहले भी 13 मामले दर्ज हैं और एक मामले में यह भगोड़ा भी है।

    वहीं दूसरे मामले में थाना सिटी दो ने गश्त के दौरान बस्ती मोहन से एक महिला नवप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन और 10,500 रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। डीएसपी गुरप्रीत ने बताया कि महिला की जांच की जा रही है कि वह यह हेरोइन कहा से लाई थी और आगे किसको बेचने जा रही थी। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर इनसे और पुछताछ की जाएगी।

  • Punjab News: इंटरनेशनल आतंकवादी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इंटरनेशनल आतंकवादी मॉड्यूल का आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस की ओर से नशे और क्राइम के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटनरेशनल आतंकवादी मॉड्यूल के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है। यूके आधारित धर्म सिंह उर्फ धर्मा संधू पाकिस्तान आधारित खूंखार आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा का करीबी साथी है। उसके द्वारा संचालित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया गया है।

    पुलिस ने यूके में बैठे धर्म सिंह से संबंधित ओंकार सिंह गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 6 आधुनिक पिस्तौल भी बरामद की हैं। आरोपी के कब्जे से 4 Glock 9 mm और 2 PX5 (.30 बोर) शामिल हैं। यह मॉड्यूल विदेशी आतंकवादी संगठनों और रिंदा गैंग द्वारा पंजाब में अस्थिरता फैलाने के नापाक इरादों के तहत स्थापित किया गया था।

    पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर अब आगे की जांच जारी है, जिसके जरिए पूरे नेटवर्क और अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह गैंग विदेशी हैंडलरों से हथियार प्राप्त करके हिंसक घटनाओं की योजना बना रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस साजिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि यह केवल एक शुरुआत है और इस मॉड्यूल से जुड़े और कई गंभीर खुलासे आने वाले दिनों में हो सकते हैं।