Blog

  • सीमाओं पर अपराधिक गतिविधियों पर मुस्तैदी से नजर रखी जा रही: संजय कुंडू 

    पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ऊना में हुई बैठक

    हिमाचल व पंजाब पुलिस संयुक्त रुप से आपस में जानकारी सांझा करेगी

    ऊना/सुशील पंडित :हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक संजय कुंडू ने पुलिस लाइन झलेडा में पंजाब के पुलिस के आला अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। बाद में संजय कुंडू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऊना जिला की सीमाओं पर अपराधिक गतिविधियों पर मुस्तैदी से नजर रखी जाएगी। सीमाओं पर खुली शराब की दुकानों की मैपिंग की जाएगी। ताकि चुनाव के दौरान एक दूसरे राज्य में राजनीतिक आयोजनों के संबंध में तस्करी ना हो सके। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें संयुक्त रुप से सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखेगी और लोगों को अफवाहों से भी बचना चाहिए।

    कुंडू ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ है कि हिमाचल व पंजाब पुलिस संयुक्त रुप से सीमांत क्षेत्रों में शराब तस्करी, नकदी समेत अन्य राष्ट विरोधी गतिविधियों पर पुलिस कमेटी आपस में जानकारी सांझा करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की 157 किलोमीटर सीमा इंटर स्टेट के साथ जुड़ी हैं। जिसमें 66 किलोमीटर पंजाब के साथ जुड़ी हैं। यहां हिमाचल की सीमा चीन के साथ सटी हैं तो पंजाब की सीमाएं जे एंड के व पाकिस्तान के साथ सटी हुई हैं। इसलिए इन सीमाओं पर चुनावों के दौरान हरेक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कच्ची शराब की धरपकड़ के लिए काफी कार्य किया है।

    जिसमें पुलिस ने कांगड़ा के अंदौरा, बिलासपुर व मजारी में काफी कच्ची शराब पकड़कर उसे नष्ट कर दिया। क्योंकि कच्ची शराब में किसी तरह की ड्रिगी नहीं होती, जिसके चलते आंखों की रोशनी और जान तक जाने का खतरा बना रहता हैं। ऐसे में कच्ची शराब बनाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर पंजाब की तरफ से आने वाली हैरोइन व हिमाचल की तरफ से अफीम व चूरापोस्त की खेप की धरपकड़ के लिए संयुक्त रुप से जानकारियां सांझा की जाएगी।

  • पंजाबर में जल कर मरी करीब 60 वर्षीय महिला 

    पत्नी को जलाने के आरोप में पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

    फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए सबूत, पुलिस चौकी पंडोगा में दर्ज हुआ मामला

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते पुलिस स्टेशन पंडोगा के गांव पंजाबर में 60 वर्षीय महिला की जली हुई लाश के अवशेष उसके घर के समीप स्थित पानी की डिग्गी में पाऐ गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी में बताया कि पुलिस चौकी पंडोगा को सूचना मिली थी की पंजावर गांव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी को जलाकर मार दिया है  सूचना मिलने पर  पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौके से कुछ एविडेंस भी  इकट्ठा किए हैं और इस मामले में और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और इस मामले में सबूत जुटाने में जुट गई है  फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को इस मामले में गिरफ्तार कर आगामी जांच आरंभ कर दी है वहीं इस मामले में पड़ोसियों ने निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा ने बताया की दोनों पति और पत्नी एक ही घर में रहते थे और जब बेटी द्वारा घर आकर अपनी मां के बारे में पूछा गया तो उसके बाद इस मामले में उसके पिता द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया इसके बाद इस मामले की सूचना उन्हें प्राप्त हुई और उन्होंने इसकी तुरंत जानकारी पुलिस स्टेशन पंडोगा को दी। रणजीत राणा ने इस मामले में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच कर इस मामले का सच सबके सामने लाने की माग की है

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय आशा पत्नी अशोक कुमार के रूप में की गई है? पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और जबकि फॉरेंसिक टीम को भी इस मामले की तहकीकात के लिए मौके पर बुलाया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात आशा रानी का बेटा और बहू किसी काम से बाहर गए थे। जबकि वह अपने घर पर पति के साथ मौजूद थी। बुधवार सुबह जब बेटा अपनी नौकरी पर जाने के लिए घर पहुंचा तो उसने अपनी मां को वहां पर नहीं पाया। उसने पिता से मां के बारे में पूछा तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।बेटे को पिता पर शक हुआ और उसने घर के आसपास अपनी मां को खोजना शुरू कर दिया। इसी बीच घर के आंगन के साथ सिंचाई के लिए बनी एक हौदी में उसने एक जला हुआ कंकाल देखा। इसके बाद उसने फौरन अपनी बहन और पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मृतक महिला के बच्चों के भी बयान दर्ज किया जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पंजावर में एक महिला का जला हुए अवशेष मिले हैं पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। जबकि फॉरेंसिक टीम भी साइंटिफिक एविडेंस जुटाने के लिए मौके पर लगी है जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा 

  • ऊना जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया रेलवे क्रॉंसिंग मरम्मत कार्य की पूर्व सूचना न देने का मामला

    उत्तर रेलवे (नंगल बांध) प्रबंधन को लिखा पत्र, कहा..भविष्य में मरम्मत कार्य की पूर्व सूचना देना करें सुनिश्चित, ताकि लोगों को न हो असुविधा


    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिला प्रशासन ने उत्तर रेलवे (नंगल बांध) प्रबंधन द्वारा ऊना रेलवे क्रॉंसिंग पर किए जा रहे मरम्मत कार्य के सम्बन्ध में जिला प्रशासन को पूर्व सूचना न देने के मामले को गंभीरता से लिया है। बता दें, बुधवार को ऊना रेलवे क्रॉंसिंग मरम्मत कार्य के चलते अजनोली फाटक बंद रहा, लेकिन इसे लेकर रेलवे प्रबंधन की ओर से कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई थी। सूचना के अभाव में यातायात प्रबंधन में मुश्किल के साथ ही जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
    अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर/वर्क्स उत्तर रेलवे (नंगल बांध) को पत्र लिखकर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि ऊना रेलवे क्रॉंसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को रेलवे फाटक बंद रखने को लेकर उत्तर रेलवे (नंगल बांध) की ओर से उपायुक्त कार्यालय को कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई। सूचना के अभाव में समय पर वैकल्पिक यातायात योजना की व्यवस्था नहीं की जा सकी, जिससे आम जनता को असुविधा हुई और यातायात के सुचारू प्रवाह में व्यवधान उत्पन्न हुआ।


    उन्होंने उत्तर रेलवे (नंगल बांध) के सीनियर सेक्शन इंजीनियर/वर्क्स को भविष्य में जिले में रेलवे से जुड़े सभी मरम्मत कार्यों के बारे में उपायुक्त कार्यालय को पूर्व सूचना देना सुनिश्चत बनाने को कहा है ताकि समय रहते यातायात प्रबंधन के लिए उचित व्यवस्था बनाई जा सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि जनता को इसकी पर्याप्त जानकारी मिले, जिससे जन असुविधा और संभावित सुरक्षा खतरों को टाला जा सके।


    उन्होंने कहा कि रेल नेटवर्क के सुरक्षित व सुचारू संचालन के लिए रेलवे लाइन्स का रखरखाव बेहद जरूरी है। लेकिन इन कार्यों के सुचारू कार्यान्वयन के लिए सभी पक्षों को समय रहते जानकारी तथा बेहतर तालमेल महत्वपूर्ण है। एडीसी ने कहा कि आगे से जिला के भीतर रेलवे के भविष्य में होने वाले किसी भी मरम्मत कार्यों की सूचना प्रशासन के साथ साझा करना सुनिश्चित करें ताकि यातायात के लिए वैकल्पिक रूट की योजना बनाई जा सके और लोगों की आवाजाही के लिए सुगमता बनी रहे।

  • राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मतदाता जागरूकता फोरम कार्यक्रम आयोजित

    ऊनासुशील पंडित :राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में मतदाता जागरूकता फोरम के तहत मतदान जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय के मीडिया समन्वयक डॉ. के. के. पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम द्वारा महाविद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व, मतदान की नैतिकता, मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) बनाने और मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) में अपना नाम ढूंढने की सम्पूर्ण प्रकिया को विस्तार से बताया गया। 

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा ने कर्मचारियों को शत् प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। 

    इस अभियान के तहत क्विज स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित कर्मचारियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. रंजू, डॉ. मोनिका ठाकुर तथा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • पंजाब: CM का आया बयान, इस दिन होगा उम्मीदावरों का ऐलान

    मोहाली: लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि आप पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान 16 अप्रैल को किया जाएगा।

  • बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली रोडवेज की बस

    करनाल: हाईवे स्थित बलडी बाईपास पर खाली खड़ी गुरुग्राम रोडवेज की बस का टायर फटने से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई।इस समय चालक और परिचालक बस को सड़क किनारे खड़ी करके पास स्थित टाटा कंपनी में गए थे। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। आग बुझाने तक वह पूरी तरह जल चुकी थी। टायर फटने से आग लगना बताया गया है। गनीमत रही कि टायर फटने व आग लगने के दौरान बस में कोई नहीं था।

  • पंजाबः पैसों को लेकर नेता का मिल्क प्लांट के व्यक्ति से हुआ झगड़ा, 4 घायल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के गुरदासपुर के मिल्क प्लांट के पास पैसे के लेन-देन को लेकर भाजपा नेता का मिल्क प्लांट के व्यक्ति के साथ झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। जिनमें भाजपा के जिला प्रधान विकास गुप्ता भी घायल हो गये, जहां उन्होंने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरे पक्ष के घायलों ने भाजपा जिला प्रमुख पर दुकान पर आकर हमला करने का आरोप लगाया है।

    वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

    इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल भाजपा जिला प्रधान विकास गुप्ता ने बताया कि गुरदासपुर के पास दूध प्लांट का काम करने वाले सतपाल ने 2  साल पहले उन्हें एक लाख रुपये दिए थे। लेकिन उनका पैसा वापस नहीं किया जा रहा है, आज जब वह उनकी दुकान पर पैसा लेने गये तो उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई। इस बहस के दौरान सतपाल और उसके बेटे ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों को सूचित किया और उनके साथी उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले आए जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

    सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने आए मिल्क प्लांट का काम करने वाले सतपाल और उनके बेटे राकेश कुमार ने कहा कि उनके पिता दुकान में काम कर रहे थे। उसी दौरान विकास गुप्ता उनकी दुकान पर आए और पैसे के भुगतान को लेकर उनसे बहस शुरू हो गई। इस दौरान उनका कहना हैकि उसके पिता ने कहा कि पैसे घर भेज दिए जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद विकास गुप्ता ने उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और दुकान में पड़े प्लास्टिक के क्रेट से उनके पिता पर हमला कर घायल कर दिया। 

    सूचना मिलने पर वह (राकेश) भी दुकान पर पहुंच गया और विकास गुप्ता ने उस पर भी हमला कर उसे और उसके रिश्तेदार को घायल कर दिया। राकेश ने बताया कि इस मारपीट में विकास गुप्ता समेत उनके पिता और एक रिश्तेदार घायल हो गये। उन्होंने कहा कि बाकी पैसा विकास गुप्ता को दे दिए गए है, जिसमें से 40 हजार रुपये बचे हैं, जो जल्द ही दे दिए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. केपी सिंह ने बताया कि विवाद में 4 लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर संबंधित थाने को भेजी जायेगी।

  • पंजाबः बड़ी वारदात को पुलिस ने किया नाकाम, फ़ॉर्च्यूनर और वरना कार से भारी मात्रा में हथियार बरामद, 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब के मोगा से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने शहर में बड़ी वारदात को होने से नाकाम किया है। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से  2 आरोपियों पर अलग अलग धाराओं के तहत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

    एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि जांच में पता चला है कि सभी आरोपी बंबीहा गैंग से संबंधित है। इनमे 4 आरोपी मोगा के ही रहने वाले है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इन आरोपियों के पास से 3 पिस्टल 30 बोर एक देसी कट्टा 315 बोर 5 जिंदा कारतूस और दो कारे जिनमे एक फ़ॉर्च्यूनर और एक वरना कार भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिस्टल मध्य प्रदेश से लेकर आए थे और गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने छापेमारी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • 178 चालान के साथ 75 हजार जुर्माना भी वसूला

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना पुलिस रोजाना चालान की झड़ी लगा रही है। बुधवार को पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले कुल 173 वाहनों के चालान किए। कुछ चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान भी कर दिया। पुलिस को उनसे 64900 रूपए प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन करने वाले दो वाहनों से 10000 और खुले में बीड़ी सिगरेट पीने वाले तीन लोगों से 300 रूपए जुर्माना भी वसूला है।
  • रामपुर चौकः अवैध शराब की 14 बोतल बरामद

    ऊना-सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब की बोतलों के साथ रामपुर के ही रहने वाले एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार सोमवार को जिस समय पुलिस गश्त पर थी तब किसी ने उन्हें सूचना दी कि रामपुर में एक व्यक्ति दो नंबर की शराब का काम करता है। पुलिस ने जब उसके ठिकाने की तालाशी ली तो उन्हें अवैध देसी शराब की 14 बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने अब राकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल के विरुद्ध आवकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।