Blog
-
डूहल बटवालाः जमीनी विवाद में हुई हिंसा
ऊना-सुशील पंडित: अम्ब तहसील के डूहल बटवाला गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला चिंतपूर्णी थाने में जा पहुंचा। गांव की रहने वाली रक्षा देवी पत्नी बलवीर सिंह ने अपने ही गांव के रहने वाले ओम प्रकाश पुत्र रण सिंह के ऊपर मारपीट का आरोप लगाया है। रक्षा देवी ने पुलिस को बताया है कि ओम प्रकाश के साथ उनका पहले से एक जमीनी विवाद चल रहा था। सोमवार को उसने रक्षा का रास्ता रोका और मारपीट के साथ साथ जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
पंडोगा एक्साइज बैरियर पर चोरी का आरोप
ऊना-सुशील पंडित: पंडोगा चैकपोस्ट पर एक्साइज के कर्मचारियों पर यात्री की कार से सोना और नकदी निकालने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसहेदड़ा की रहने वाली पूजा सोनी पत्नी राजीव सोनी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि पंडोगा बैरियर पर तालाशी के लिए उनकी कार रोकी गई तो एक्साइज विभाग से संबंध रखने वाले सतीश कुमार, रश्मि चौहान और राहुल कुमार ने चैकिंग की आड़ में उनके बैग में पड़े 40 हजार रूपए और दो सोने की चेन चुरा ली। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चोरी करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
बंगाणाः दो गाड़ियों में आए लोगों ने एक को पीटा
ऊना-सुशील पंडित: बंगाणा में दो गाड़ियों में भरकर आए चार लोगों द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस को शिकायत देने वाले बंगाणा निवासी नरेश कुमार पुत्र सुभाष चंद ने दावा किया है कि मंगलवार को जिस समय वह घर जा रहा था तभी दो गाड़ियों में 4 व्यक्ति आए व एक गाड़ी को शिकायतकर्ता की गाड़ी के आगे लगा दिया। जिससे शिकायतकर्ता भाग न सका और आरोपियों ने उसके साथ साथ उसके भाई के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
लठियाणीः बंगाणा के दो युवकों पर मारपीट का केस दर्ज
ऊना-सुशील पंडित: बंगाणा के दो युवकों लक्की और विक्की पर सब्जी की गाड़ी ले जा रहे एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता बिलासपुर के झंडूता निवासी विनय कुमार पुत्र विनोद कुमार का आरोप है कि मंगलवार को जिस समय वह गाड़ी में सब्जी लेने जालंधर जा रहा था तब लठियाणी में कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोकी और मारपीट करने लगे। चोटिल हुए विनय कुमार ने बंगाणा पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज हो गया है। -
हरोलीः मारपीट करने वालों पर केस दर्ज
ऊना-सुशील पंडित: हरोली के कांगड़ निवासी विजय कुमार पुत्र हरमेश सिंह के साथ दो महीने पहले हुई मारपीट मामले में हरोली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विजय ने दावा किया था कि इसी साल तीन फरवरी को 7-8 लड़कों ने उसके साथ मारपीट की थी जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने अब अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। -
ईसपुरः सोसाइटी सचिव से मिलकर पोते के पैसे हड़पे
ऊना-सुशील पंडित: ईसपुर कृषि सहकारी सभा के सचिव पर हरोली थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। ईसपुर की विवादित सोसाइटी के सचिव राहुल पाल और शिकायतकर्ता ज्योति बाला के ससुर पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के नाबालिग बेटे के खाते से धोखे से पैसे निकाल लिए हैं। ज्योति बाला ने दावा किया है कि उसके बेटे के खाते में 18,600 रूपये जमा थे। सचिव और उसके ससुर ने धोखे से उसकी जमापूंजि को बिना अभिभावकों की मंजूरी के निकाल लिया। अर्थात दादा ने पोते के खाते से पैसे निकलवा लिए। अब हरोली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -
टैम्पो पलटने से सवारी की मौत
ऊना-सुशील पंडित: थानाकलां में पंजाब के एक टैंपो के पलटने से मंगलवार को उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिकायतकर्ता नवांशहर जिले के मैहमपुर गांव निवासी गुरनेक सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह ने सदर थाने में दी शिकायत में दावा किया है कि सोमवार की आधी रात को जब वे टैंपो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे तो थानाकलां के पास टैंपो पलट गया। टैंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि टैंपो चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। यह हादसा उसकी गलती से हुआ है। पुलिस ने नवांशहर के ही रहने वाले आरोपी टैंपो चालक लखविन्द्र पुत्र सुरजीत कुमार के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
-
हिमाचल चैंबर आफ कामर्स ने मनाया गोल्डन जुबली कार्यक्रम
पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल खोलने की रखी मांग
बेहतर कार्य के लिए सहायक निदेशक को किया सम्मानित
बद्दीसचिन बैंसलः हिमाचल चैंबर्स आफ कामर्स एंड इडस्ट्री कै 50 वर्ष पूरे होने पर अपना गोल्ड जुबली कार्यक्रम मनाया।गोल्डन जुबली कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि मैन काईंड ग्रुप चैयरमैन आरसी जुनैजा रहे। उन्होंने नव निर्मित कामन पैसिलटी सेंटर का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि तथा चैंबर के सलाहकार ईएसआई से सेवानिवृत सहायक निदेक देवव्रत यादव रहे। बैठक में पांवटा साहिब में ईएसआई अस्पताल खोलने, पांवटा को रेलवे लाइन से जोड़ने, हैलीपेड बनाने, पांवटा साहिब से दिल्ली तक वोल्वो बस सेवा शुरू करने, धारा 118 को सरलीकरण करने तथा उद्योग पतियों को पांच सौ गज के प्लाट आवासीय सुविधा के लिए मुहैया कराने की मांग रखी गई।
आरसी जुनेजा ने कहा कि चैंबर का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को उत्थान के लिए कार्य करना है। पिछड़े वर्गों को लेकर साथ चलने का कार्य चैंबर हमेशा से करता आ रहा है। आने वाले समय में चैंबर्स की ओर से गरीब कन्याओ में शादी में सहयोग भी करेगा। उन्होंने चैंबर आफ कामर्स को हमेशा सहयोग करने की बात कही। विशेष अतिथि सेवानिवृत सहायक निदेशक देव व्रत यादव ने कहा कि हिमाचल चैंबर आफ कामर्स एंड इंड्रस्ट्री बखूबी उद्योगपतियों की समस्याओं को दूर करने के लिए संघर्षरत रहने के साथ साथ क्षेत्र की आम जनता के साथ खड़ा रहा है। कोविड के दौरान निशुल्क दवा वितरण, वस्त्र वितरण के साथ साथ भोजन की व्यवस्था भी कराई गई। और विशेष तौर पर चैंबर के अध्यक्ष सतीश गोयल ने हमेशा उद्योगों में कार्यरत मजदूर और उनके परिजनों की हर समस्या के लिए राजनेताओं से लेकर सरकारी अधिकारियों तक समस्या को निपटाने के लिए दिन रात एक की है। अगर इसी प्रकार चैंबर अपने अपने क्षेत्रों में गरीब मजदूरों के कल्याण के लिए साथ दे तो प्रदेश में मजदूरों की कोई समस्या नहीं रहेगी।
समाज सेवी कृष्ण कौशल ने कहा कि चैंबर आफ कार्मस ने पांवटा साहिब में जिस तरह मजदूर व उद्योगों के बीच समन्यव बना कर रखा है वह सराहनीय कार्य है। बीबीएन में ईएसआई का माडल अस्पताल होने के बावजूद भी मजदूरों को न तो सुविधा मिल रही है और न ही उनकी सनवाई हो रही है और मजदूर भटक रहे है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकाश पांवटा साहिब में चैंबर मजदूरो के साथ सुख दुख में खड़ा रहता है। बीबीएन को इससे सबक लेना चाहिए। इसमौके पर देवव्रत यादव को उनकी उल्लेखनीय सेवाएं के लिए सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश गोयल, उपाध्यक्ष सुरेश गर्ग, नवीन अग्रवाल, अशोक गोयल, आरपी तिवारी, केहर सिंह चौहान, निकुंज त्यागी,दीपक गोयल, राजेंद्र शर्मा समेत चैंबर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-
आप पार्टी को झटकाः विधायक ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्लीः दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। पटेल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आप विधायक राजकुमार आनंद ने मंत्री पद के साथ पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इस्तीफा देते हुए पार्टी पर भ्रष्ट्राचार को लेकर सवाल उठाए हैं। दरअअसल, राजकुमार आनंद ने कहा कि, भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी की जो नीति है, उससे वह सहमत नहीं है। राजकुमार दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर कार्यरत हैं।
वहीं इस मामले को लेकर राजकुमार ने कहा कि वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे और ना ही किसी ओर से उन्हें कोई ऑफर मिला है। पार्टी छोड़ने से पहले कहा कि आज बहुत व्यथित हूं। राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बहुत बड़ा आरोप लगाया और कहा कि मैं इस पार्टी, इस सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
-
इस एक्टर ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान
आसनसोलः देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने तब चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इस बार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि ‘माता गुरुतरा भूमेरू’ अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी। पवन सिंह ने अपने पोस्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वे किस पार्टी से काराकाट से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा और इंडिया गठबंधन की ओर से सीपीआई एमएल उम्मीदवार राजा राम सिंह इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर पवन सिंह भी काराकाट से चुनाव लड़ेंगे तो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।