ईसपुरः सोसाइटी सचिव से मिलकर पोते के पैसे हड़पे

ऊना-सुशील पंडित: ईसपुर कृषि सहकारी सभा के सचिव पर हरोली थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। ईसपुर की विवादित सोसाइटी के सचिव राहुल पाल और शिकायतकर्ता ज्योति बाला के ससुर पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के नाबालिग बेटे के खाते से धोखे से पैसे निकाल लिए हैं। ज्योति बाला ने दावा किया है कि उसके बेटे के खाते में 18,600 रूपये जमा थे। सचिव और उसके ससुर ने धोखे से उसकी जमापूंजि को बिना अभिभावकों की मंजूरी के निकाल लिया। अर्थात दादा ने पोते के खाते से पैसे निकलवा लिए। अब हरोली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के अधीन मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *