लठियाणीः बंगाणा के दो युवकों पर मारपीट का केस दर्ज

ऊना-सुशील पंडित: बंगाणा के दो युवकों लक्की और विक्की पर सब्जी की गाड़ी ले जा रहे एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता बिलासपुर के झंडूता निवासी विनय कुमार पुत्र विनोद कुमार का आरोप है कि मंगलवार को जिस समय वह गाड़ी में सब्जी लेने जालंधर जा रहा था तब लठियाणी में कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी रोकी और मारपीट करने लगे। चोटिल हुए विनय कुमार ने बंगाणा पुलिस को शिकायत दी तो आरोपियों के विरुद्ध मारपीट करने का मामला दर्ज हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *