Blog

  • सावधान! नहीं पूरा किया ये काम तो कल से बंद हो जाएगा बैंक खाता

    सावधान! नहीं पूरा किया ये काम तो कल से बंद हो जाएगा बैंक खाता

    नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक के जिन ग्राहकों ने अब तक अपना KYC अपडेट नहीं कराया है, उनके पास सिर्फ कल तक की मोहलत है। जिन ग्राहकों का KYC 12 दिसंबर तक अपडेट नहीं होगा, उन्हें अपने खाते से लेन-देन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब नेशनल बैंक ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि KYC अपडेट नहीं कराने वाले ग्राहक अपने खाते से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। PNB ने कहा है कि रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, ग्राहक 12 दिसंबर 2022 से पहले KYC अपडेट करा लें।

    पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा था कि जिन ग्राहकों का KYC अपडेशन बाकी है, उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर दो नोटिस और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। बैंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में नोटिफिकेशन शेयर किया था।

    पंजाब नेशनल बैंक ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि रिजर्व के गाइडलाइंस के अनुसार, सभी कस्टमर्स के लिए KYC अपडेशन अनिवार्य है। अगर आपका अकाउंट 30.09.2022 तक केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपको पहले ही इस बारे में सूचित किया जा चुका है। आपसे अनुरोध है कि 12.12.2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट करने के लिए बेस ब्रान्च से संपर्क करें। अपडेशन न करने के चलते आपके अकाउंट के ऑपरेशन को प्रतिबंधित किया जा सकता है।

  • पंजाब: बीएसएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, देखें वीडियो

    पंजाब: बीएसएफ ने पकड़ा हथियारों का जखीरा, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान बीएसएफ जवानों को सुबह करीब सात बजे एक बैग से हथियार और गोला-बारूद मिला। जो सीमा के पास एक खेत में पड़ा हुआ था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक खेत से तीन एके-47 और दो एम-16 राइफल सहित हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया।

    उन्होंने कहा कि हथियारों के साथ एके-47 और 91 राउंड की छह मैगजीन, एम-16 राइफल की चार मैगजीन और 57 राउंड, चार मैगजीन के साथ दो पिस्टल और 20 राउंड भी बरामद किए गए हैं।

    लाखो के बेहराम के स्टेशन हाउस अधिकारी बीरबल सिंह ने कहा कि बीएसएफ के एक गश्ती दल ने सुबह सीमा चौकी के पास एक खेत में हथियारों को देखा। यह इलाका जीरो लाइन से सटा हुआ है हथियार बड़े करीने से प्लास्टिक की थैलियों में पैक किए गए पाए गए। हथियार खेत में अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं। प्राथमिकी में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है और प्रारंभिक जांच जारी है। 

    अधिकारियों ने कहा कि हथियार और गोला-बारूद कथित तौर पर पंजाब के फिरोजपुर जिले के अबोहर के रास्ते पड़ोसी देशों से पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर देश को अस्थिर करने के इच्छुक तत्वों द्वारा भेजे गए थे।

  • मजबूर माता-पिता ने की बेटी की हत्या, वजह हैरान करने वाली

    मजबूर माता-पिता ने की बेटी की हत्या, वजह हैरान करने वाली

    नई दिल्लीः क्या कोई अपने ही संतान की हत्या कर सकता है। यकीन तो नहीं होता। लेकिन इन दिनों बदलते वक्त के साथ ऐसी घटनाएं सामने आने लगी है। ऐसा ही एक मामला हॉन्ग कॉन्ग से आया है। पुलिस ने यहां गंभीर रूप से बीमार अपनी 47 साल की बेटी की संदिग्ध हत्या के सिलसिले में एक बुजुर्ग मां-बाप को गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के मुताबिक एक 74 साल की महिला ने पुलिस को फोन किया और कबूल किया कि उसने अपनी बेटी पर हथौड़े से हमला किया था। इसके बाद रविवार तड़के फ्लैट में आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस ने वहां पहुंचते देखा कि 47 साल की एक लड़की फ्लैट में बेहोश पड़ी थी। बाद में उन्हें क्वांग वाह अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस कमांडर लाउ का-हो ने कहा कि एक कमरे में खून के धब्बे पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि ये खून पीड़िता का हैं। खून बगल के एक शौचालय में भी दिखा। कमांडर ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला के माथे और गर्दन पर भी चोटें आई हैं। ऐसा लगता है कि किसी कठोर चीज़ से हमला किया गया। वृद्ध महिला और उसके 78 वर्षीय पति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

    पुलिस के मुताबिक 47 साल की बेटी पिछले पांच साल से पुरानी बीमारी से पीड़ित थी और उसे अपने माता-पिता की देखभाल की आवश्यकता थी। पुलिस ने कहा कि वो इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पीड़िता की देखभाल के कारण हमला किया गया था। न तो बेटी और न ही उसके माता-पिता को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का कोई रिकॉर्ड था।

  • हिमाचल के नए मुख्‍यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्‍टी सीएम पद की शपथ

    हिमाचल के नए मुख्‍यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री ने ली डिप्‍टी सीएम पद की शपथ

    शिमला। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं 4 बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आकाश के नीचे आयोजित समारोह में 58 वर्षीय सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस समारोह में शामिल हुए. पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित रहे.

  • नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहोल

    नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहोल

    भागलपुरः बिहार के भागलपुर में 3 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक के परिजन ने मृतक की पत्नी पर हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात नवगछिया के एनएच 31 बस स्टैंड की है। यहां एक होटल के पास दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी राजाराम यादव (25) के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतक के परिजनों ने कहा कि आपसी रंजिश के कारण पहचान के ही युवक ने हत्या कर दी है। मृतक राजा राम के भाई ने कहा कि मेरे भाई की 3 अज्ञात बदमाशों ने बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। यह उसकी पत्नी की चाल है या फिर कुछ और, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

    मृतक राजाराम की मां ने कहा कि मेरे बेटे के साथ उसकी पत्नी रहना नहीं चाहती थी। वह अब तक अपने घर से 5 बार भाग चुकी थी। छठवीं बार जब वह भागी तो मेरा बेटा उसे लेने नहीं गया। हो सकता है कि यह उसी की चाल हो। उसी ने बेटे की हत्या करवा दी हो।

    उन्होंने कहा कि उसका कुछ गलत लोगों के साथ भी उसका संबंध था। वहीं इस मामले में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

  • इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज नए रेट

    इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है आज नए रेट

    नई दिल्‍ली। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज को बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड कल की ही तरह 76.10 डॉलर प्रति बैरल पर और डब्‍ल्‍यूटीआई में 71.02 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। हर दिन की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। यहां कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

    राजस्थान में 0.59 रुपये सस्ता होकर पेट्रोल 108.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.54 रुपये गिरकर 93.74 रुपये पर पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 0.40 रुपये बढ़कर 103.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.15 रुपये का हो गया है. उत्तर प्रदेश में डीजल 0.20 रुपये सस्ता हुआ होकर 89.47 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, पेट्रोल लगभग कल के ही दाम पर बिक रहा है. पंजाब में पेट्रोल 0.33 रुपये बढ़कर 96.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.32 रुपये की तेजी के साथ 87.26 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. इसके अलावा हरियाणा व बिहार में ईंधन सस्ता हुआ है. देश के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    – दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
    – मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
    – कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
    – चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

    – नोएडा में पेट्रोल 96.59 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    – गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    – लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    – पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
    – पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

    सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

    आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

  • Hyundai लांच करने जा रही धांसू कार, बस थोड़े से खर्च में देेगी 480 किलोमीटर सफर!

    Hyundai लांच करने जा रही धांसू कार, बस थोड़े से खर्च में देेगी 480 किलोमीटर सफर!

    नई दिल्ली। हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड भारत में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब कंपनी ने हाल ही में इलेक्ट्रिक कार का नया टीजर शेयर किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि Ioniq 5 में ग्राहकों को कस्टमाइजेबल इंटीरियर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। Kona Electric के बाद कंपनी की ओर से दूसरी EV होगी।

    Ioniq 5 EV के फ्रंट में ‘प्रीमियम रिलैक्सेशन सीट’ के साथ आने की संभावना है। इन सीटों में रेक्लाइन फंक्शन और कैफ सपोर्ट का ऑप्शन भी होगा। साथ ही इसमें रिलैक्सेशन बटन भी है। दिलचस्प बात यह है कि ईवी की सीटों में कार्बन के अंदर जगह खोलने के लिए स्लिम डिजाइन है और इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ-साथ लम्बर सपोर्ट भी है।

    Ioniq 5 की पिछली यात्री सीटों को एक बटन के पुश के साथ पीछे से को-ड्राइवर की सीट के साथ एडजस्ट किया जा सकता है। यह अधिक लेग स्पेस खोलने में मदद करेगा, कार सभी सीटों के लिए मेमोरी फंक्शन के साथ भी आती है। यूजर्स तीन सीटों की स्थिति तक स्टोर करने में सक्षम होंगे। सेंटर कंसोल स्लाइड कर सकता है, क्योंकि इसमें 140 मिमी यात्रा है।

    Hyundai Ioniq 5 पहले से ही कई देशों में बिक रही है और यह EV वाहन निर्माता को वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन बाजार पर कब्जा करने में मदद कर रही है. Ioniq 5 को ई-जीएमपी या इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर के आधार पर अधिकांश बाजारों में दो बैटरी पैक के साथ पेश किया जाता है।

    EV की रेंज की बात करें तो यह Hyundai Ioniq 5 के बैटरी पैक पर निर्भर करती है. छोटी 58 kWh बैटरी पैक के साथ कार में 385 किलोमीटर की रेंज, जबकि 72.6 kWh के बड़े बैटरी पैक के साथ कार लगभग 480 किलोमीटर तक चल सकती है. बैटरी पैक को 18 मिनट में जीरो से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने की ओर से अब तक यह नहीं बताया गया है कि कार को भारत में किस बैटरी पैक से साथ लॉन्च किया जाएगा।

  • पति को जेल से छुड़ाने के लिए दोस्त ने उसकी पत्नी से बनाए संबंध, फिर अपने दोस्तों को सौंपा

    पति को जेल से छुड़ाने के लिए दोस्त ने उसकी पत्नी से बनाए संबंध, फिर अपने दोस्तों को सौंपा

    इंदौरः शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की पत्नी से रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। यहां एक शादीशुदा महिला से उसके पति के जेल जाने के बाद पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी के दो दोस्तों ने भी मदद की। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है। इंदौर पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश डाल रही है, ताकि दोस्ती के नाम पर कलंक इस दगाबाज दोस्त को गिरफ्तार करके सजा दिलाई जा सके।

    पुलिस के मुताबिक मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर का है। यहां रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उसके पति को किसी मामले में जेल हो गई थी। पति के जेल जाने के बाद पति का दोस्त सईद महिला के घर पहुंचा और उसे आश्वासन दिया कि उसके खाने और जरूरत का वह पूरी तरह से ख्याल रखेगा। इसके साथ ही उसके पति की जमानत कराने का भी लालच दिया।

    महिला ने पुलिस को बताया कि पति के दोस्त ने ऐसे झूठे आश्वासनों के बीच उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही वह महिला को धमकाने लगा। पीड़ित महिला के पति के जेल से छूट के आने के बाद एक दिन सईद अपने अन्य दोस्त समीर और सत्तार के साथ महिला के घर पहुंचा। महिला का पति मौजूद नहीं था। आरोपी ने डरा-धमका कर एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्त समीर और सत्तार को घर के बाहर खड़े कर निगरानी करते रहे।

    पीड़िता ने इसके बाद अपने पति को इस पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी सईद और उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। इंदौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सईद खान के दोनों दोस्त समीर और सत्तार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सईद की तलाश में उसके ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन वह नहीं मिला। अब पुलिस सईद के दोस्तों से पूछताछ करके और उसकी मोबाइल लोकेशन को देखकर संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। लेकिन वह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना चंदन नगर के उपनिरीक्षक देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सईद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ट्यूशन से बचने के लिए 11 वर्षीय बच्चे ने रची खतरनाक कहानी, पता लगने पर हर कोई हुआ हैरान

    ट्यूशन से बचने के लिए 11 वर्षीय बच्चे ने रची खतरनाक कहानी, पता लगने पर हर कोई हुआ हैरान

    हरिद्वार। ट्यूशन से बचने के लिए एक बच्चे ने ऐसी कहानी बनाई जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि एक बच्चे ने घर आकर बताया कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला. बच्चे की बात पर परिजनों को भरोसा हुआ तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई. दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई. हालांकि, इस मामले पर से जब पर्दा उठा तो बच्चे के द्वारा बनाई गई खतरनाक कहानी सामने आई।

    ट्यूशन से छुटकारा पाने को रची कहानी- दरअसल, हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बैंक्विट हॉल के मालिक ने पुलिस को अपने बेटे के अपहरण के प्रयास की सूचना दी थी. कहानी के अनुसार, 5वीं ने पढ़नेवाला 11 साल का छात्र रोज की तरह साइकिल से ट्यूशन के लिए निकला था. ज्वालापुर के पीठ बाजार क्षेत्र में दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और उनमें से एक युवक उसकी साइकिल लेकर चलने लगा. बच्चे ने यह भी बताया कि चारों युवक थोड़ी दूर चलकर साधु के भेष में मिले किसी व्यक्ति से बात करने लगे. इस बीच वह मौका पाकर वहां से भाग निकला और घर पहुंच गया।

    बच्चे के बताए हुए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की और दर्जनों सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन अपहरण के प्रयास के कोई सुराग नहीं मिले. जब पुलिस अधिकारियों को बच्चे की कहानी में झोल नजर आया तो उन्होंने बच्चे को विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की. इसके बाद बच्चे ने सच्चाई उगली और अपनी मनगढ़ंत कहानी के बारे में बताया ।

    बच्चे ने बताया की पढ़ाई में मन ना लगने के कारण उसकी ट्यूशन में डांट पड़ती थी और वह ट्यूशन जाने से निजात पाना चाहता था. इस दौरान उसे टीवी पर देखी कुछ फिल्मों और क्राइम स्टोरी से अपहरण की कहानी बनाने का आइडिया सूझा. उसने सोचा कि ट्यूशन जाने के दौरान अगर उसके अपहरण का प्रयास होगा तो परिजन डर कर उसे ट्यूशन नहीं भेजेंगे।

    एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण के प्रयास की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच पड़ताल शुरू की; क्योंकि घटना सही नहीं थी इसलिए पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने गहराई से केस को समझा और मामले का खुलासा खुद बच्चे ने कर डाला।

  • बीजेपी को बड़ा झटकाः अध्यक्ष ने दिया अपने पद से इस्तीफा…

    बीजेपी को बड़ा झटकाः अध्यक्ष ने दिया अपने पद से इस्तीफा…

    नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।