Blog

  • जालंधरः इस इलाके में तहबाजारी ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में तहबाजारी ने की कार्रवाई, देखें Live

    जालंधर, ENS: नाज सिनेमा के पास नगर निगम की तहबाजारी टीम ने आज एक बार फिर से कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि कुछ दिन पहले भी तहबाजारी टीम द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान प्रशासन ने कुछ दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। लेकिन उसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर आज फिर से सामान रखा गया। जिस पर तहबाजारी टीम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान प्रशासन द्वारा कुछ दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया है।

    हालांकि पिछली बार की तरह इस बार भी कुछ दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई को देखते हुए सामान दुकानों के अंदर रखना शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि कई बार दुकानदारों को कब्जा करने को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है। लेकिन उसके बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर कब्जा किया जा रहा है। जिसके तहत आज उनके द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः इस कॉलेज के बाहर प्रधानगी को लेकर युवक ने की हुल्लड़बाजी

    जालंधरः इस कॉलेज के बाहर प्रधानगी को लेकर युवक ने की हुल्लड़बाजी

    जालंधर, ENS: लाडोवाली रोड स्थित स्थित मशहूर कॉलेज की प्रधानगी को लेकर युवकों द्वारा कॉलेज के बाहर हुल्लड़बाजी की जा रही है। इस दौरान कॉलेज के बाहर भारी संख्या में युवक के खड़े हैं। जिस दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • पंजाब: इस इलाके में 2 भाईयों पर तेजधार हथियारों से हमला 

    पंजाब: इस इलाके में 2 भाईयों पर तेजधार हथियारों से हमला 

    लुधियाना: प्रीत नगर में बुधवार देर रात कुछ युवकों ने दो भाइयों पर तलवारों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनके पालतू कुत्ते की आंख पर भी तलवार से वार किया। घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल युवक की पहचान संजू और राहुल के रूप में हुई है। हमलावरों ने उनके घर के गेट पर तलवारें मारी है। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वे घर के अंदर घुस आए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी बुलेट बाइक, वाशिंग मशीन और उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घायल युवकों की मां राज रानी ने बताया कि बुधवार रात उनके घर में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी । गली में कुछ युवक चिट्टे का सेवन करते हैं और बेचते भी है। वह उनके घर के बाहर बैठकर गाली-गलौज कर रहे थे। उसके बेटों ने उन युवकों को गालियां देने और चिट्टा बेचने से रोका था। उन युवकों ने उसके बेटों पर हमला कर दिया। 

    उधर, इस मामले में दूसरे पक्ष की महिला बलविंदर कौर ने कहा कि पड़ोसियों का बेटा आकर गालियां देने लगा, जिसके बाद उनके बेटे और उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया। बेटा चिट्टे का सेवन जरूर करता है, लेकिन वह बेचता नहीं है। वहीं 7 नंबर चौकी के इंचार्ज चांद अहीर ने बताया कि दोनों पक्षों की बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है।

  • पंजाब : ई-चालान सेवा हुई शुरू, परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश 

    पंजाब : ई-चालान सेवा हुई शुरू, परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश 

    होशियारपुर: जिले में ई-चालान शुरू कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने ई-चालान काटना शुरू कर दिया है। आरटीए रविंदर सिंह गिल द्वारा वाहनों की जांच की गई और ई-चालान काटे गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देश के बाद चेकिंग शुरू कर दी गयी है। और अब लोगों को चालान भरने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस सुविधा के माध्यम से वाहन का बीमा और टैक्स आदि का भुगतान किया गया है या नहीं, इससे संबंधित जानकारी भी मिलेगी। चेकिंग कर करीब 20 चालान काटे गए और चालकों को वाहन के कागजात पूरे रखने और ओवरलोड वाहन न चलाने की हिदायत दी गई है।

  • पंजाब : जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आएंगे कुलबीर जीरा, जाने मामला

    पंजाब : जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आएंगे कुलबीर जीरा, जाने मामला

    फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले के कांग्रेस प्रधान व जीरा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की रिहाई लटक गई है। कुलबीर जीरा के खिलाफ पुलिस ने एक और धारा जोड़ दी है। यह धारा 107,151 है। जीरा पर पहले सरकारी दफ्तर में घुसकर मिसबिहेव और काम में दखलअंदाजी का केस दर्ज हुआ था।

    इसी केस में उन्हें जमानत मिली थी, लेकिन अब नई धारा जोड़े जाने से फिर से जमानत लेनी पड़ेगी। इस वजह से जीरा अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। इससे पहले बुधवार को कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। आज उनकी रोपड़ जेल से रिहाई होनी थी। पूर्व विधायक जीरा को पुलिस ने 17 अक्टूबर की सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया था। उस वक्त वह बुड्डा साहिब गुरुद्वारा नतमस्तक होने के लिए निकले थे। दूसरे दिन यानी 18 अक्टूबर को जीरा कोर्ट द्वारा उनकी जमानत मंजूर कर ली गई।

  • कार की तलाशी दौरान मिले लाखों रुपए

    कार की तलाशी दौरान मिले लाखों रुपए

    धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में चौकी करेली बड़ी के अंतर्गत एसएसटी चेक प्वाइंट बुड़ेनी नवागांव में वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी.टीम द्वारा केशव पंडा पिता भास्कर पंडा निवासी ग्राम कामरा,थाना घोरी गुमा,जिला कोरापुर उड़िसा से 218500/- रूपये की नगद राशि जप्त की गई। उक्त नगदी रकम के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर 218500/- रुपये नगदी को जप्त कर धारा 102 सीआरपीसी. के तहत जप्ती नामा कि कार्यवाही व अन्य कार्यवाही मौके पर की गई है।

    उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 11टीमें तथा एफएसटी की 11 टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा लगातार राज्य एवं जिले के सभी बार्डर चेकिंग पोस्ट पर सघन चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।

  • पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौके पर मौत

    पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौके पर मौत

    कपूरथला: सब डिवीजन फगवाड़ा में वीरवार को सुबह होशियारपुर रोड पर एक बाइक और कंबाइन में हुए भीषण सड़क हादसे दौरान एक ASI की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ASI थाना रावलपिंडी में तैनात था और हाईकोर्ट में जाने के लिए फगवाड़ा बस स्टैंड की तरफ बाइक पर जा रहा था। घटना की सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंचे सदर थाना फगवाड़ा के जांच अधिकारी ASI कमलजीत सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फगवाड़ा की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान ASI सुखदेव सिंह (55 वर्ष ) वासी अमृतसर के रूप में हुई है।

    फगवाड़ा के थाना रावलपिंडी में तैनात ASI सुखदेव सिंह किसी काम से हाईकोर्ट जाने के लिए अपनी बाइक पर फगवाड़ा बस स्टैंड की तरफ निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार गांव खुर्रमपुर के नजदीक रास्ते में खड़ी एक कंबाइन से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ASI सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ASI कमलजीत सिंह मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। मृतक ASI सुखदेव सिंह के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आप में हुआ शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आप में हुआ शामिल

    अमृतसरः पंजाब में चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। वहीं मजीठा से आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। 2022 में कांग्रेस से मजीठा से चुनाव लड़ने वाले जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जग्गा मजीठिया को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि जग्गा मजीठिया के भाई लाली मजीठिया 2022 चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल थे।

    राज्य में नगर निगम चुनाव और अगली बार आम चुनाव से पहले पंजाब में कई बड़े नेता और प्रमुख हस्तियां आम आदमी पार्टी की ओर रुख कर रही हैं। जग्गा मजीठा का आप में स्वागत करने के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोग आप सरकार के कामकाज और नीतियों से बहुत खुश हैं।

    उन्होंने कहा कि हम राज्य को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं और जो नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है। मान ने कहा कि पार्टी देश के हर कोने में दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। पंजाब में हमारी रिकॉर्ड बहुमत की सरकार है और हर दिन लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

  • पंजाबः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इस जगह 4 मिलें की सील

    पंजाबः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इस जगह 4 मिलें की सील

    होशियारपुरः त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। वहीं प्रशासन द्वारा घटिया क्वालिटी के पदार्थ बेचने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला होशियारपुर से सामने आया है। जहां घटिया गुड़ बनाने वाली कंपनी के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन ने बताया कि 4 मिलों में घटिया चीनी मिलाकर गुड़ तैयार किया जा रहा था। जिसमें लगभग 40 क्विंटल गुड़ एवं 25 क्विंटल अखाद्य अमानक चीनी नष्ट करा दिया गया है। साथ ही चारों मिलों का सील कर दिया गया है।

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने अपील की है कि जब तक गन्ने को मीठा करके उसकी खेती नहीं की जाती तब तक वह जिले में गन्ने की खेती नहीं करेंगे। गन्ना गुड़ बनाने में सक्षम है। लेकिन कुछ प्रवासी श्रमिक गुड़ बनाने के लिए निम्न श्रेणी की चीनी मिलाते रहते हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 4 मिलों में घटिया चीनी मिलाकर गुड़ तैयार किया जा रहा था, लगभग 40 क्विंटल गुड़ और 25 क्विंटल अखाद्य घटिया चीनी को नष्ट कर दिया गया है और इन मिलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सभी उत्पादकों को आदेश दिया गया है कि जब तक गन्ना गुड़ बनाने लायक न हो जाए तब तक गुड़ न बनाएं।

    यदि कोई नकल करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीष कुमार, राम लुभाया, नरेश कुमार और मीडिया विंग से गुरविंदर शाने भी उपस्थित थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने बताया कि हाल ही में जब होशियापुर फगवाड़ा रोड पर चल रही 4 मिलों का निरीक्षण किया गया तो सभी मिलों में भारी मात्रा में अखाद्य चीनी तैयार की जा रही थी, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई। चीनी मिलाई गई थी। खाना बनाने वाले बर्तन में मिट्टी और घटिया क्वालिटी का गुड़ डाला जाता था और उसमें बड़ी मात्रा में राख डालकर नष्ट कर दिया जाता था ताकि इस गुड़ को खाकर कोई बीमार न पड़ जाए।

  • पंजाबः मकान मालिक और किरायेदार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    पंजाबः मकान मालिक और किरायेदार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक ने किरायेदार पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। 

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सुखदेव राज ने बताया कि मकान मालिक और किरायेदार में झगड़ा हुआ है। उन्होंने मामले को शांत करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में कब्जा करने के आरोप को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालिक ने दुकान किराये पर दी है, उसी को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने कहा कि अभी कब्जा करने वाली बात सामने नहीं आई है। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि 2019 से लेकर कब्जे के केस चल रहे है। बताया जा रहा हैकि 6 कब्जे के केस हुए थे। उसके बाद 2020 में भी एक केस कब्जे का हुआ था। उक्त व्यक्ति का कहना है कि कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। 

    वहीं दूसरी ओर महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट से कोई स्टे नहीं मिला है। पीड़िता ने कहा कि उसके पास दर्ज हुई एफआईआर है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सारे कागज फेक है, जिसके कारण कोर्ट से नहीं मिला है। इस दौरान महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी पुलिस वाले ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है, उल्टा पुलिस वहां खड़ी तमाशा देख रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस पर कब्जा करवाने के आरोप भी लगाए है। महिला ने गुंडागर्दी के आरोप लगाते हुए सीएम मान से इंसाफ की गुहार लगाई है।